icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म-हत्या का आरोप, महुआ पेड़ से शव बरामद

Ansar Nagar, Jharkhand:लावालौंग में महुआ के पेड़ से फंदे पर झूलता मिला नाबालिग का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप चारवाहों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा घटनास्थल से मोबाइल और अंतःवस्त्र बरामद; पुलिस जांच में जुटी चतरा :  लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव से 2 दिनों से लापता नाबालिग लड़की शव महुआ के पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह पुरनाडीह की रहने वाली थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ चारवाहों की नजर महुआ के पेड़ से झूलते शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से लड़की का मोबाइल फोन और अंतःवस्त्र भी बरामद किया गया है। इन बरामद वस्तुओं की परिस्थितियों और घटना से उनके संबंध की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप ने मामले को गंभीर बना दिया है। फिलहाल, लड़की की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। तीन सदयीय टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बाइट 1: मृतका का भाई。 बाइट 2 :परिजन。
0
0
Report

धनबाद नगर निगम दुर्गा पूजा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गा पूजा में भीड़ और जाम से निपटने के लिए धनबाद नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को निगम की टीम ने बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक अभियान चलाया। सड़क किनारे कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों और अस्थायी दुकान संचालकों को हटाया गया। निगम ने पहले मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान धनसार थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा नजदीक है और धनबाद की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है। ऐसे में शहर को जाम से मुक्त रखने और लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे कुंडी और अस्थायी दुकानें लगाकर कब्जा किया गया था, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। नगर निगम ने दो दिन पहले रणधीर वर्मा चौक से गया पुल समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर मुनादी कराकर दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद थाना प्रभारी के सहयोग से कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीसी के सख्त निर्देश पर पहले दुकानदारों को मुनादी के जरिए अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया। इसके बाद अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया गया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का मकसद दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि अभियान के बाद धनबाद की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में नगर निगम कितना सफल हो पाता है।
0
0
Report

झारखंड में चिकित्सकों की मांगों पर सहमति, स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े सुधार की उम्मीद

Ranchi, Jharkhand:चिकित्सकों की प्रमुख मांगें स्वीकार, समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन राज्य स्तर पर गठित होगी समन्वय समिति झारखंड में चिकित्सकों के अधिकार, सम्मान, सेवा शर्तों और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर चल रहे संयुक्त चिकित्सक आंदोलन को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, अजय कुमार सिंह के साथ हुई बैठक में भारतीय चिकित्सा संघ और झासा सहित विभिन्न चिकित्सक संगठनों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए उनके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई और समय सीमा निर्धारित करने पर सहमति बनी। बैठक में चिकित्सकों की सेवा में पदोन्नति, निजी अस्पतालों के पंजीकरण, चिकित्सा संस्थानों के प्रमाणन और रेजिडेंट चिकित्सकों के प्रोत्साहन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित कानून में आवश्यक संशोधन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अगले दो माह में प्रस्ताव मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग के स्तर पर एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा जो मांगों को लागू करने से संबंधित विषयों पर अग्रेतर कार्रवाई करेगा। अस्पतालों में न्यूनतम बिस्तरों की अनिवार्यता के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में 30 और शहरी क्षेत्रों में 40 बिस्तरों की व्यवस्था पर सहमति बनी। चिकित्सकों को समयबद्ध पदोन्नति के लिए केंद्र सरकार और बिहार में लागू प्रासंगिक प्रावधानों के आधार पर व्यवस्था करने पर सहमति बनी। इसका लाभ सामान्य चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों और दोनों संवर्गों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को देने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग भाग के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पूर्व में डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया जाता था पूर्व की व्यवस्था को फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया ताकि चिकित्सकों की संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित टू टियर पर भी विचार किया गया चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण एवं प्रमाणन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की मांग स्वीकार कर ली गई। इससे अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों को विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में इंटर्न, कनिष्ठ रेजिडेंट और वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में अनियमितताओं को दूर कर व्यवस्था नियमित करने पर सहमति बनी। चिकित्सक संगठनों ने बैठक के परिणामों को संयुक्त आंदोलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संगठनों का कहना है कि चिकित्सकों की एकजुटता, निरंतर संवाद और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है। चिकित्सा फिलहाल हड़ताल पर नहीं जाएंगे। छठ के बाद एक बार फिर से बैठक होगी जिस पर अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी。
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश में युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

Dipu RawatDipu RawatFollow3m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा में बाइक खड़ी करने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लोहे की रॉड से हमले में घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, स्टेडियम के पास से आरोपियों को दबोचा परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय संदीप कुमार की बृहस्पतिवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील की रॉड भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात श्यामदेउरवा कस्बे में जयकिशन ने अपनी बाइक संदीप कुमार के घर के सामने खड़ी कर दी थी। संदीप की मां के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे संदीप कुमार (18) अपने छोटे भाई शिवम (14) के साथ श्यामदेउरवा गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।मारपीट में संदीप, शिवम और जयकिशन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां संदीप और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे संदीप की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार को स्टेडियम के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार, 16 अक्टूबर को ग्राम श्यामदेउरवा स्थित खेल मैदान (स्टेडियम) के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयकिशन (24) पुत्र राजेश, अमित (24) पुत्र रामस्वरूप, राज (19) पुत्र राजू और विजयपाल (28) पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। सभी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील की रॉड बरामद की है। इस मामले में थाना श्यामदेउरवा पर मुकदमा संख्या 274/2026 के तहत बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, दिनेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल इंदल चौहान तथा कांस्टेबल सोनू सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, आशीष यादव, मनीष सिंह और पंकज यादव शामिल रहे। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और एक बाल अपचारी को पकड़े जाने की पुष्टि की है।
0
0
Report

दिल्ली आंदोलन पर विवाद: निलेश राणे का खुलासा, विपक्षी आरोपों से घिरे

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी आमदार निलेश राणे बाईट ऑन झेन - Z दिल्ली आंदोलन.. आंदोलन करण्याला कोणाचाच विरोध नाही..CJP वाले देशाला जे घातक आहे त्या घटकांना घेऊन जे करतात ते लोकांना लक्षात आलं आहे.. ज्यांना आपल्या देशाचे नेपाळ आणि बांगलादेश करायचे आहे.. रील मधून त्यांचा हेतू बाहेर पडत आहे.. एज्युकेशन सिस्टम बाबत कोण बोलतंय यांच्यामधले? यांना सरकार पाडण्यामध्ये इंटरेस्ट आहे.. सरकारच्या विरोधात लोकांना भडकवण्यामध्ये इंटरेस्ट आहे.. यांना रस्ते जाम करायचे आहेत.. आमच्याकडे एवढी लोक जमत नाहीत म्हणून गर्दी दाखवून आंदोलन करायचे आहे.. त्यांना अमेरिका किंवा चीन या देशातून फंडिंग होत आहे.. ऑन मुख्यमंत्री वक्तव्य सरकार पाडायची एक प्रक्रिया आहे..तुम्ही जनतेच्या कोर्टात जा.. एवढा विरोध असेल तर मैदानात येऊन पाडा.. निवडणुका लढा.. पक्ष म्हणून जाहीर करा तुमच्या पार्टीला.. आता फक्त डिजिटल पार्टी आहे.. काँग्रेसवाल्यांसोबत घेऊन प्रेस कॉन्फरन्स घ्यायची.. तुम्हाला ठाम पाठिंबा आहे असं वाटतं तर जनतेच्या कोर्टात आलं पाहिजे ऑन संजय राऊत संजय राऊत हा नाक घशाच माणूस आहे.. त्याच्यामध्ये नवीन काही केले नाही त्याने कोषारींना वाकून नमस्कार केलेला फोटो आजही सर्वत्र व्हायरल आहे.. पहिलं शेण खायचं आणि मग पाया पडायचं.. माफी मागायची हे संजय राऊत चा जुना उद्योग आहे त्या दिशेने प्रियंका गांधी बघतायत, त्या दिशेने टाळी वाजवली पाहिजे हा तो संजय राऊत.. कुठल्या लेव्हलचा तो माणूस आहे हे आता जनतेने ओळखले आहे ऑन विश्व हिंदू परिषद विश्व हिंदू परिषदेने पहिले निर्णय काढले की नवरात्र उत्सव साजरा करायचा असेल तर कपाळावर टिळा पाहिजे .. आणि आधार कार्ड चेक झाले पाहिजे.. आम्ही त्या विषयाला पाठिंबा दिला.. नवरात्रीमध्ये घुसून लव जिहाद चे विषय होत असतील तर ते थांबले पाहिजे.. जीथं तलवारी घ्यायची गरज आहे तिथे हिंदू तलवारी उचलायला शिकला पाहिजे, त्यामध्ये चुकीचे काहीच नाही ऑन धनुष्यबाण चिन्ह आमचा विश्वास आहे परंतु न्यायप्रविष्ट बाब असल्यामुळे या विषयावर थेट उत्तर देऊ शकणार नाही आमच्या वकिलांची आर्ग्युमेंट सुरू आहे.. संपलेली नाही सगळीकडे आम्ही आमचा निकाल धनुष्यबाण या चिन्हावर दिला आहे इमोशनल विषय कोर्टात काढायचे नसतात तिथे पुरावा लागतो .. पुरावा आमच्या वकिलाने पुरेपूर दिला आहे 1998 चा दाखला आमच्या वकील आणि दिला तो व्हॅलिड आहे.. आमची बाजू स्ट्रॉंग आहे ऑन दुष्काळ मदत ही पहिल्या टप्प्याची मदत आहे... कर्नाटक राज्य जिथे काँग्रेसचे सरकार आहे तिथे अडीच हजार चा टप्पा दिला.. आजही आमचे पंचनामे सुरू आहेत.. 90% पंचनामे झाले आहेत.. सरसकट,जर 8 हजार हेक्टर कुठल्या तालुक्याची मर्यादा आहे.. तर अख्खे 8 हजार हेक्टर सरसकट त्यामध्ये मोजले पाहिजेत से निकष अधिकाऱ्यांना सरकारने सांगितले आहेत.. एकही तक्रार पंचनाम्याच्या निमित्ताने सापडणार नाही.. ऑन अमरावती- पुणे मैत्रीपूर्ण लढत प्रत्येक जिल्ह्याचे राजकारण वेगळं असतं.. त्याचा थेट अर्थ सरकारशी लावू नका.. सरकार एकत्र व्यवस्थित चालला आहे.. सरकार कुठेही कमी पडत नाही.. फॉर्म मागे घ्यायची तारीख शिल्लक असेल तर बदल होऊ शकतात.. याचा अर्थ थेट सरकारशी लावणे चुकीचा आहे..
0
0
Report
Advertisement

भोपालगढ़ स्मैक तस्कर की संपत्ति फ्रीज: 1.58 करोड़ में बोलेरो कैंपर, दुकानें, जमीन और मकान

Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में स्मैक तस्कर की 1.58 करोड़ की संपत्ति फ्रीज बोलेरो कैंपर, 10 दुकानें, जमीन और दो मकान शामिल एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के स्मैक तस्कर की करीब 1 करोड़ 58 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत की गई है। इसमें बोलेरो कैंपर वाहन, 10 दुकानें, जमीन और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, भोपालगढ़ थाने में 15 अक्टूबर 2023 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में झालामलिया निवासी भागीरथ राम उर्फ भगाराम पुत्र कोजाराम जाट को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 73.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के छह प्रकरण दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाया। इनमें अरटिया कलां गांव में 0.6 हेक्टेयर जमीन और 10 दुकानें, जोधपुर शहर में मकान व प्लॉट, झालामलिया में आवासीय मकान तथा एक बोलेरो कैंपर वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये संपत्तियाँ मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। वित्तीय जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और तस्करों की अवैध कमाई पर प्रहार करना है। बायट पंकज यादव SP जोधपुर ग्रामीण
0
0
Report

शेखावत का दावा: युवाओं के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश, पर्यटन पर जोर

Jodhpur, Rajasthan:बोले— युवाओं के संघर्ष की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश, पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी दिया जोर जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के हितों की आड़ में समाज में अराजकता फैलाने और सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है। शेखावत ने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अब ऐसे प्रयासों को समझ रही है और भारतीय मतदाता लोकतंत्र के प्रति परिपक्व हो चुका है। वहीं, जोधपुर एयरपोर्ट की वास्तुकला और पश्चिमी राजस्थान की संस्कृति की तारीफ करने वाले अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म ब्लॉगर मार्बिन आची का जिक्र करते हुए उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एयरपोर्ट पर पानी भरने और नालियों से जुड़े मुद्दे पर भी शेखावत ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि कुछ लोगों ने घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का प्रयास किया।
0
0
Report

धौलपुर चंबल पुल पर लावारिस बाइक मिलने से युवक के नदी में कूदने की आशंका

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले में पुरानी चंबल पुल पर एक बाइक लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह बाइक सैपऊ थाना क्षेत्र के परौआ गांव निवासी 27 वर्षीय आकाश पुत्र शैलेंद्र सिंह की बताई जा रही है। बाइक मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक चंबल नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार आकाश गुरुवार को मुरैना में अपने रिश्तेदारों को पैसे देने के लिए निकला था। रात करीब 12 बजे उसकी बाइक पुरानी चंबल पुल पर खड़ी मिली। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुल पर बाइक मिलने की जानकारी से परिजनों में चिंता बढ़ गई और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। कोतवाली पुलिस के साथ सागर पाड़ा चौकी प्रभारी घनश्याम चाहर और हेड कांस्टेबल मनोज गुर्जर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चंबल नदी में युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों को बुलाया। रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में संभावित जगहों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है। फिलहाल पुलिस ने युवक के नदी में कूदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और रेस्क्यू टीम आकाश का पता लगाने में जुटी हुई है। युवक का पता चलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
0
0
Report
Advertisement

खण्डार ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, प्रेम विवाद के कारण आत्मघाती कदम

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल。 हैडलाइन: 200 फीट ऊंचे चंबल पाली ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम。 एंकर:- सवाई माधोपुर जिले के खण्डार उपखण्ड क्षेत्र में स्थित चंबल पाली ब्रिज पर प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक ने करीब 200 फीट ऊंचे पुल से चंबल नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में गिरता देख नाव चालक शौकीन बैरवा और पप्पू लाल बैरवा तुरंत इंजन नाव से मौके पर पहुंचे और उसे डूबने से बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे युवक ने पुल पर टूटे सुरक्षा जाल के हिस्से से नदी में छलांग लगाई। नाव चालकों ने साहस दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला। युवक की पहचान रौनक राठौर, निवासी मियाड़ा, जिला श्योपुर के रूप में हुई है। वह जयपुर में मजदूरी करता है और परिजनों से मिलने गांव आया था। प्रारम्भिक जानकारी में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। घटना के बाद युवक को सामरसा पुलिस चौकी ले जाया गया, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। नाव चालकों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया。 विजुअल अटैच。
0
0
Report

चीनी के बढ़ते दाम: पंचकूला की महिलाएं त्योहारों के खर्च को लेकर चिंतित

Panchkula, Haryana:चीनी के बढ़ते दामों को लेकर पंचकूला के बुधनपुर में महिलाओं ने नाराजगी जताई है। महिलाओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर उनके घर के बजट और रसोई पर पड़ रहा है। त्योहारों का मौसम नजदीक होने के कारण चीनी के बढ़ते दाम उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो त्योहारों पर बनने वाली मिठाइयों की मिठास भी कम हो जाएगी। बुधनपुर की महिलाओं ने कहा कि रसोई का खर्च संभालना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है। एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कमाई में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही। ऐसे में परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। महिलाओं का कहना है कि त्योहारों पर घरों में मिठाइयां और पकवान बनाने की परंपरा है, लेकिन चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से त्योहार मनाने का खर्च भी बढ़ जाता है। पहले जिस बजट में घर की जरूरतें पूरी हो जाती थीं, अब उसी बजट में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें सीमित बजट में पूरे परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग करते हुए कहा कि आम लोगों को राहत मिलनी चाहिए, ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के त्योहार मना सकें।
0
0
Report

धौलपुर पुलिस का शक्ति सुरक्षा अभियान: महिलाओं के लिए पम्पलेट से जागरूकता बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस की शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत अनूठी पहल, टेम्पो पर चिपकाए महिला सुरक्षा के पम्पलेट धौलपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के गुलाब बाग चौराहे पर कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनिट की टीम ने टेम्पो, ऑटो एवं अन्य सार्वजनिक यातायात साधनों पर महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट चिपकाए। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाली महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाना है। पम्पलेट के माध्यम से वाहन चालकों, यात्रियों और आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पूरा कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस गतिविधि में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा, कोतवाली थानाधिकारी रामकिशन यादव सहित कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की टीम, बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि धौलपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की सक्रिय भूमिका से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है और सुरक्षित वातावरण बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए सजग बनाना है। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें, सार्वजनिक परिवहन में उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, क्योंकि महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है बाइट 1 वैभव शर्मा एएसपी धौलपुर
0
0
Report
Advertisement

सिवनी SNCU वार्ड में 80 बच्चों की मौत पर विधायक बोले राजनीति नहीं

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में पिछले 6 महीना में sncu वार्ड में 80 बच्चों के मौत का मामला अब उठेगा विधानसभा कहा सिवनी जिले के केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे इस दौरान उनके साथ सिवनी कांग्रेस के प्रभारी और परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि सिवनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी भी मौजूद रहे पत्रकारों से चर्चा करते हुए रजनीश सिंह ने कहा कि यह मामला कोई राजनीतिक मामला उन्होंने जिला चिकित्सालय मेंSNCU वार्ड के प्रभारी और भाजपा की पूर्व सांसद नीता पटेरिया के बेटे द्वारा कलेक्टर को एक लेटर लिखा गया है जिसमें उन्होंने अपने परिवार की पृष्ठभूमि बताते हुए अपने आप को निर्दोष बताया है इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवेदनशील और हृदय विदारक मामला है इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए बाइट रजनीश सिंह विधायक केवलारी
0
0
Report

वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडाल: बनारस और कोलकाता कलाकारों की संयुक्त कलात्मक झलक

JPJai Pal28m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, जगमग हुईं शहर की गलियां। काशी में आस्था, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शहर के कोने-कोने में बने थीम आधारित पूजा पंडाल। विवरण: श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से भव्य और थीम-बेस्ड पंडाल तैयार किए गए हैं। हथुआ मार्केट, शिवपुर और मच्छोदरी बने मुख्य आकर्षण केंद्र। इन प्रमुख स्थानों पर बने पंडालों को देखने के लिए सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। बनारस और कोलकाता के कारीगरों की जुगलबंदी, पंडालों को दिया भव्य रूप। दोनों शहरों के हुनरमंद कारीगर दिन-रात मेहनत करके अद्भुत कलाकृतियाँ को साकार कर रहे हैं। हथुआ मार्केट पंडाल निर्माण में जुटे बनारस और बंगाल के शिल्पकार। दोनों शहरों के कारीगरों की संयुक्त मेहनत से हथुआ मार्केट का पंडाल बेहद खास बन रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य को अस्थायी संरचनाओं में उकेरा गया। प्रसिद्ध मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों की झलक इन पंडालों के रूप में शहर में दिखाई दे रही है। काशी के दुर्गा पूजा पंडाल देखने दूर-दूर से पहुँच रहे लोग। विवरण: पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से पर्यटक व भक्त पूजा पंडालों का आनंद लेने आ रहे हैं। आस्था, कला और परंपरा का अनूठा प्रतीक बनी काशी की दुर्गा पूजा। धार्मिक भजनों, मनमोहक लाइटिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हथुआ मार्केट, शिवपुर और मच्छोदरी में ट्रैफिक व सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। दशहरे तक काशी में रहेगा उत्सव का माहौल, जगमगा उठी धर्मनगरी। भव्य प्रतिमाओं के दर्शन और पंडालों की खूबसूरती के साथ वाराणसी पूरी तरह से पर्व के रंग में रंग चुकी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top