205001
डिंपल यादव पहुंची मैनपुरी, दिया बड़ा बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है। डिंपल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस का मामला अभी तक निरस्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश से भाजपा का पतन हो जाएगा। अखिलेश के ट्वीट 100 लाइए सरकार बनाइये पर बोली डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार लोगों से संपर्क कर रही है, आने वाले समय में कुछ भी संभव है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू
Bikaner, Rajasthan:भाजपा का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026”, दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, संगठन की विचारधारा और आगामी रणनीतियों पर मंथन, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और विधायक सिद्धि कुमारी सहित कई नेता रहे मौजूद, प्रदेश स्तर के वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे विशेष प्रशिक्षण सत्र, बीकानेर में भाजपा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी और पूर्व महापौर सुशीला कंवर विशेष रूप से मौजूद रहीं इसके साथ ही भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, शिवलाल तेजी, तेजाराम राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क, सोशल मीडिया, बूथ मैनेजमेंट और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर मंथन किया जा रहा है। प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
छतरपुर: रामखिलाड़ी शर्मा अपहरण के चारों आरोपियों गिरफ्तार, फिरौती बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। रामखिलाड़ी शर्मा अपहरण कांड के चारो आरोपी गिरफ्तार ,पुलीस ने चारो आरोपियों का निकाला जुलूस , जुलूस कोतवाली थाने से महल रोड़ तक निकालकर कोर्ट मे किया गया पेश ,चार दिन पहले आरोपियों ने अपहरणकर्ता से दस लाख रूपये की ली थी फिरौती ,पुलिस के तत्काल कारवाई करने पर सुपरवाइजर को सकुशल किया था बरामद ,आरोपियों से पुलिस ने अपहरण कांड मे इस्तेमाल कार ,अवैध सहित फिरौती की रकम बरामद ,कोतवाली थाने का मामला।0
0
Report
शाजापुर कोतवाली: बड़ी चोरी की वारदাত की कोशिश में दो गिरफ्तार, दो फरार
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 1 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कुछ संदिग्ध घूम रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घूम रहे चार संदिग्ध युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख आरोपी बचने के लिए पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय परिसर में घुस गए, जहाँ करीब 3 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दो बदमाश पकड़े गए और दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि द्वारकापुरी कॉलोनी क्षेत्र में चार संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही चारों युवक भागने लगे और कॉलेज की दीवार कूदकर परिसर के अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी और स्वयं भी दीवार फांदकर कॉलेज परिसर में पहुंची। पुलिस ने परिसर में लगातार तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक आरोपी कॉलेज परिसर में दीवार के पीछे छिपा मिला, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी कॉलेज की छत पर करीब एक घंटे तक छिपा रहा। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। हालांकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि पिता जवर सिंह (22) निवासी काकड़पुआ, कुक्षी जिला धार तथा अविन पिता बहादुर सिंह (20) निवासी गडडरावद, कुक्षी जिला धार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिगड़े चेचिस नंबर की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिन्हें लालघाटी थाना क्षेत्र स्थित व्यास नर्सिंग होम के पास से जब्त किया गया। आरोपियों के पास से गोफन और पत्थर जैसी सामग्री भी मिली है। पूरी कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला, प्रधान आरक्षक प्रमोद नगर, आरक्षक शिशुपाल गुर्जर, निलेश नागवंशी, जितेंद्र, दिलीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कैमूर हत्याकांड: आंगनबाड़ी ड्रेस से चार सिर कटी लाशों का डरावना राज
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर हत्याकांड: आंगनबाड़ी की ड्रेस से खुला 4 सिर कटी लाशों का खौफनाक राज पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; पांच सदस्यों वाला संदिग्ध परिवार घर में ताला बंद कर रहस्यमय तरीके से हुआ था लापता। बिहार के कैमूर जिले में सनसनी फैलाने वाले 'सूटकेस मर्डर' मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नदी में मिले चार सिर कटे शवों की खौफनाक गुत्थी को पुलिस ने एक छोटे से सुराग के जरिए काफी हद तक सुलझा लिया है। इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक पूरा संदिग्ध परिवार लापता है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को लेकर रामगढ़ की अकोढी नदी पुल के नीचे से डेड बॉडी के सर की तलाश कर रही थी। डॉग स्क्वायड का भी पुलिस सहायता ले रही है। फिलहाल आरोपी को लेकर गायब हुए परिवार के घर के अंदर पुलिस तलाशी ले रही है। सूत्रों के अनुसार दो कटे सर अकोढी नदी पुल के नीचे से बरामद होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो मृतक के भाई हीं घटना को मृतक के घर पर ही अंजाम दिया था और घर में पड़े खून के धब्बे को मिटाने के लिए सीमेंट का घोल का छिड़काव कर दिया था। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। आरोपी पहले महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता था छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस अभी और जांच में जूटी है कि इसके पीछे और कितने लोगों का हाथ है।0
0
Report
जयपुर: तीन बार शिक्षक-अभिभावक मीटिंग से बच्चों की प्रगति पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों में अब वर्ष में तीन बार पीटीएम आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालय में उनकी सहभागिता की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके। शिविरा पंचांग के अनुसार साल की पहली पीटीएम शनिवार 16 मई को यानि आज आयोजित हुई, जबकि दूसरी बैठक 21 नवंबर और तीसरी बैठक 16 जनवरी 2027 को होगी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने निर्देश दिए हैं कि बैठकों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि अभिभावकों, विशेषकर पिता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए शिक्षकों को विद्यार्थियों की डायरी, व्हाट्सएप संदेश, पत्र और एसएमसी सदस्यों की मदद से घर-घर जाकर आमंत्रण देने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी सूचना चस्पा की जाएगी। बैठक की शुरुआत प्रार्थना सभा से होगी, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरक प्रसंग शामिल होंगे। कक्षा अध्यापक और विषयाध्यापक विद्यार्थियों के टेस्ट, अर्द्धवार्षिक परीक्षा और दक्षता आधारित ग्रेडिंग की रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में कमजोर विद्यार्थियों के लिए सुधारात्मक योजना पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा बैठकों में नशा मुक्ति, यातायात नियम और मतदाता जागरूकता जैसे सामाजिक सरोकारों पर भी जानकारी दी जाएगी। पीटीएम के बाद अभिभावकों की उपस्थिति का विवरण शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।0
0
Report
राजस्थान में गर्मी तेज, हीटवेव की आशंका और तापमान 44-45°C
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य के आसपास है। हालांकि अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में तापमान फिर 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और कुछ इलाकों में हीटवेव चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 22 मई के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है。0
0
Report
Advertisement
श्वेत क्रांति से जुड़ी सहकारी संघों को अदालत से राहत, रामचंद्र चौधरी को लाभ
Ajmer, Rajasthan:डेयरी जिला संघों के चुनाव और संचालक मंडल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से प्रशासक नियुक्त करने के मामले में श्वेत क्रांति से जुड़े सहकारी संघों को अदालत ने राहत प्रदान की है. अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी को भी इस फैसले से राहत मिली है. अदालती आदेश के तहत मिले स्टे को डेयरी संचालकों ने जीत करार दिया है.0
0
Report
रायपुर के सफाई कर्मचारियों की तीन दिन से हड़ताल, वेतन वृद्धि मांग
Raipur, Chhattisgarh:अपनी मांगें पूरी न होने की वजह से रायपुर नगर निगम से संबद्ध सफाई कर्मचारियों 3 दिनों से हड़ताल पर हैं. ये कर्मचारी राजधानी के सफाई का जिम्मा संभाल रही रामकी कंपनी के हैं, जिसे सफाई का ठेका नगर निगम ने दिया है. वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर रामकी कम्पनी के सफाई वाहनों के चालकों और कर्मचारियों ने ये हड़ताल किया है. पहले ये कर्मचारी दलदल सिवनी डिपो के पास हड़ताल पर बैठे थे, जिन्हें अब वहां से हटाकर तूता धरना स्थल शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं धरना दे रहे सफाई कर्मियों ने अपने संगठन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस की ओर से थाने उठाकर ले जाने और जेल भेजने का आरोप भी लगाया है. कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी मांगे जायज है और मानी जानी चाहिए0
0
Report
गिरिडीह के मुखिया पर शिकायतकर्ता से मारपीट, वीडियो वायरल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की अकदोनी कला पंचायत में मुखिया पर शिकायतकर्ता युवक के साथ मारपीट का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित आलोक विश्वकर्मा का आरोप है कि वह शनिवार को अपनी समस्या लेकर मुखिया मनोज पासी के पास गया था. वहां न्याय और समाधान देने के बजाय मुखिया ने उसके साथ गाली-गलौज की. आरोप है कि कैमरे के सामने ही थप्पड़ मारकर धक्का देते हुए उसे बाहर निकाल दिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मुखिया और युवक के बीच तीखी बहस दिख रही है. इसके बाद मुखिया युवक को धक्का देते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि का यह व्यवहार शर्मनाक है. यह सिर्फ आलोक का नहीं, पूरे ग्रामीण समाज के सम्मान पर चोट है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब गरीब और आम आदमी अपनी आवाज भी नहीं उठा सकता. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पीड़ित को न्याय और सुरक्षा देने की अपील की है. लोगों का कहना है कि अगर जनता की आवाज दबाई जाएगी तो पंचायत व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा. इस संबंध में मुखिया मनोज पासी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका. मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त, पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के तहसील रुद्रपुर में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान अधिशासी अभियंता आरईडी और जल निगम की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस सुबह 10 बजे से निर्धारित समय पर शुरू हो तथा सभी अधिकारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए धारा 24 और 116 के पुराने लंबित मामलों की फाइलें मंगाकर जांच की और तहसीलदारों को इनके प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। बंटवारे से जुड़े आदेशों के अनुपालन पर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आदेश पारित होने के बाद भी यदि कार्रवाई लंबित रहती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। इस दौरान कई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। चिलमन मुहान निवासी फरियादी के राजस्व प्रकरण में चकबंदी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए। वहीं उसरा बाजार में इंटरलॉकिंग सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। समाधान दिवस में ग्राम कोरवा की दिव्यांग महिला लुरकी देवी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने और उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई। पिंडरी गांव के विवादित मामले में दो लेखपालों और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने भूमि विवाद और पारिवारिक मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग के समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 27 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।0
0
Report
जोधपुर ग्रामीण में गैंगरेप-हत्या: 33 दिन बाद भी एफआईआर पर कार्रवाई नहीं, धरना
Jodhpur, Rajasthan:33 दिन तक गैंगरेप की एफआईआर दबाए बैठी रही पुलिस, ई-मित्र संचालक पर फोन देकर ब्लैकमेल का आरोप, अब एमडीएमएच मोर्चरी के बाहर धरना* जोधपुर ग्रामीण के पुलिस थाना खेड़ापा इलाके में खाकी की लापरवाही और संवेदनहीनता ने एक ही परिवार की दो बेटियों की जान ले ली। गैंग रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकार एक महिला ने शुक्रवार को पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस की कार्यप्रणाली का सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि पीड़िता ने आत्महत्या की लिखित चेतावनी पहले ही दे दी थी। सामूहिक दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के 33 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी नाकामी के खिलाफ अब राजपूत समाज में भारी आक्रोश है और जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी ई-मित्र का संचालक है। आरोप है कि मृतका की बड़ी बहन को अपने जाल में फंसाकर उसके शारीरिक संबंध के वीडियो बना लिए। ब्लैकमेलिंग के लिए उसने अनपढ़ बड़ी बहन को एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी दिया था। शिकायत के मुताबिक करीब तीन-चार साल तक उसका शोषण करते रहे और पैसे ऐंठते रहे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर 20 मार्च को बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली थी। शिकायत के अनुसार, दरिंदों ने बड़ी बहन की मौत के बाद छोटी बहन (वर्तमान मृतका) को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपना शिकार बनाया। शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि आरोपी ने उसे होटल में पांच बार और खेतों में बुलाकर उसका शोषण किया। लगातार शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने 11 अप्रैल को खेड़ापा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के 33 दिन बीत जाने के बाद भी जांच अधिकारी और थाना पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया।हताश पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को लिखित में स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो उसे भी आत्महत्या करनी पड़ेगी। इस लिखित चेतावनी के बावजूद पुलिस महकमे ने उसे कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अंततः शुक्रवार को वह पानी की टंकी पर चढ़ गई और विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। एसपी बोलीं जांच चल रही थी0
0
Report
भोपाल में ट्विशा शर्मा केस: पीएम के इंतजार में परिवारों का आक्रोश, दिल्ली ट्रांसफर मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार अब तक नहीं हुआ ट्विशा शर्मा की डेड बॉडी अब तक घर वालों ने रिसीव नहीं की एम्स के मोर्चरी में 3 दिनों से डेड बॉडी रखी है ट्विशा शर्मा के परिजनों की मांग है कि जब तक दोबारा से पीएम नहीं हो जाता तब तक डेड बॉडी रिसीव नहीं करेंगे परिजनों की मांग केस दिल्ली ट्रांसफर हो भोपाल एम्स की जगह दिल्ली एम्स में दोबारा से पीएम जब तक दिल्ली ट्रांसफर नहीं हो जाता और दोबारा से पीएम नहीं होता तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा दहेज और हत्या के मामले में पूर्व जज गिरिबला सिंह केस दर्ज होने के 18 घंटे भीतर अग्रिम जमानत मिली उच्च न्यायिक सेवा और उम्र का हवाला देकर पत्नी सार्थक सिंह की जमानत याचिका पर 18 मई को सुनवाई है पूर्व जज गिरिबला सिंह केस दर्ज होने के 18 घंटे भीतर अग्रिम जमानत मिलते ही ट्विशा शर्मा के परिजनों ने सवाल उठाए परिजनों ने कहा उम्र और इज्जतदार पद को देखते हुए जमानत दी गई, अगर वह अपराध करेंगे तो क्या इज्जतदार लोगों को अपराध माफ कर दिया जाएगा परिजनों ने कहा हमने न्यायालय में व्हाट्सएप चैटिंग भी साक्ष के रूप में दी है, चैटिंग में ट्विशा ने बताया था उसे किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है ट्विशा शर्मा के परिजन न्याय की मांग को लेकर तीन दिनों से भोपाल की सड़कों पर आ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा में PHC से लाखों के सामान की चोरी
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनियापंथ में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और स्वास्थ्य केंद्र से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंची कर्मचारी मंजू बंजारा ने घटना का पता लगाकर तुरंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा को सूचना दी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाते हुए डीवीआर हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले ली ताकि सबूत न मिल सके। स्वास्थ्य केंद्र से एसी, इन्वर्टर, बैटरियां, फ्रिज, टीवी और कूलर सहित कई उपकरण चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
खागा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा, किसान ने आत्मदाह की धमकी दी
Fatehpur, Uttar Pradesh:खागा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में हुआ हंगामा पीड़ित किसान ने अधिकारियों के सामने डाला ज्वलनशील पदार्थ आत्मदाह का किया प्रयास, शिकायत पर कार्रवाई ना होने से था नाराज पीड़ित ने लेखपाल और कानूनगो पर लगाए गंभीर आरोप ज्वलनशील पदार्थ अधिकारियों के सामने डाला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसान पर किया काबू खागा तहसील में चल रहा था संपूर्ण समाधान दिवस0
0
Report
हरियाणा सरकार ने 12 HPS के तबादले जारी किए; पहले शुक्रवार 15 बदले गए
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने 12 HPS के तबादला आदेश जारी किए इससे पहले शुक्रवार को भी 15 HPS के तबादले हुए थे0
0
Report
Advertisement
