icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर ओवरलोडिंग से यात्राओं की सुरक्षा जोखिम, विभाग से कार्रवाई मांग

Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर धड़ल्ले से सफर कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ओवरलोड सवारी वाहन में लोग वाहन की छत पर और पीछे लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो शहपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है。 जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीणों की यह तस्वीर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ओवरलोडिंग के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है。 अब सवाल यह है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन सवारी वाहनों पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?
0
0
Report

हिसार हत्याकांड: गुजरात से मुख्य आरोपी सहित तीनों साथी गिरफ्तार

Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार में सूर्यनगर के चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के जूनागढ़ से मुख्य आरोपी रमेश शर्मा और उसके दो फरार साथियों—विशाल उर्फ बाबा (निवासी भारत नगर, हिसार) और सौरभ उर्फ मोल्ड (निवासी सूर्यनगर, हिसार) को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा पर हरियाणा पुलिस द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और उस पर पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। 04 अगस्त 2026 को हुई इस जघन्य वारदात के बाद से ही शहर में काफी रोष था और विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया तंत्र की मदद से पिछले 15 दिनों से लगातार दबिश दी, जिसके बाद बार-बार लोकेशन बदल रहे इन तीनों मुख्य आरोपियों को जूनागढ़ से काबू कर लिया गया। आज हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस ताजा कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए आरोपियों की कुल संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं में किसान महापंचायत: एक्सप्रेसवे के विरोध के साथ आंदोलन जारी

Jaipur, Rajasthan:चौमूं में किसानों की महापंचायत निजी गार्डन में चल रही है. किसान महापंचायत कोटपूतली किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान कर रहे आंदोलन. 114 गांवों के किसान नेता महापंचायत में शामिल थे. किसान नेता रामपाल जाट और सुंदर भाँवरिया ने संबोधित किया. मौन जुलूस निकालकर किसान SDM को ज्ञापन देंगे. पहले जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक से सकारात्मक वार्ता हो चुकी है. किसानों ने जिला कलेक्टर को संवेदनशील अधिकारी बताते हुए वार्ता को सकारात्मक बताया. जिला कलेक्टर ने ACS के साथ भी सकारात्मक वार्ता करवाई. महापंचायत में किसानों ने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के मुद्दों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग.
0
0
Report

आदिवासी इलाके में धर्म परिवर्तन के कथित अभियान पर पुलिस ने दो गिरफ्तार

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी में आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गांव में लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहीं इस घटना के बाद आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भैंसदेही पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरी के एक मकान में कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए चंगाई सभा में आदिवासी समुदाय के लोगों को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई की। फरियादी गोकुल पंद्राम निवासी सावलमेंढा की लिखित शिकायत के आधार पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गुणवंत मालेवार और महादेव पंद्राम निवासी गदराझिरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी गुलाबराव इरपाचे निवासी घुघरी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घटना सामने आने के बाद आदिवासी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका आरोप है कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां सामने आती हैं तो समाज स्वयं आगे आकर इसका विरोध करेगा और प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।
0
0
Report

अग्रसेन पुलिया पर जाम के कारण एंबुलेंस भी फंसी, यातायात बाधित

Alwar, Rajasthan:अग्रसेन पुलिया पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी अलवर शहर की अग्रसेन पुलिया पर सोमवार को अचानक लंबा जाम लग गया। पुलिया से करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। व्यस्त मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। उसे रास्ता दिलाने के लिए वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज के परिजनों की चिंता बढ़ गई। अग्रसेन पुलिया शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों में शामिल है। ऐसे में यहां जाम लगने से आसपास के रास्तों पर भी यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों ने व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस और प्रशासन से विशेष इंतजाम करने की मांग की। लगातार जाम की स्थिति से वाहन चालकों में नाराजगी भी देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement

लुधियाणा के TB विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल: वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਟੀ ਬੀ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਐਨ ਐਚ ਐਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੱਚੇ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਪੱਥ ਤੋਂ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕਾਂ ਹਾਕੀ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੇਰਾ ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਹੈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੱਕਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਟੀਬੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਬਾਹਰ ਐਨ ਐਚ ਐਮ ਇਮਪਲਾਈਜ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੁੱਚੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 13 ਅਗਸਤ ਤੋਂ 24 ਅਗਸਤ ਹੁਣ ਤੱਕ ਹੜਤਾਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਵਈਏ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਸਮੂਹ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ Bab ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਆਪਣੀ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਕੰਪਿਊਟਰ ਬੰਦ ਹੜਤਾਲ 28 ਤੱਕ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਅਤੇ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਇਹ ਹੜਤਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 25 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੱਚੇ ਕਾਮੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵਧਾਈ ਗਈ ਨਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕੁਝ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 18 18 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪਰ ਹੁਲ੍ਹਾਂ ਤੱਕ ਪੱਕੇ ਨਹੀਂ ਹੋਏ ਪਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਟੀਵ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਆਏ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ Byte ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ Byte ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ
0
0
Report

रतलाम कृषि उपज मंडी में किसानों का भारी हंगामा, नीलामी शुरू

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि उपज मंडी में आज जमकर बवाल मचा। किसानों का आक्रोश व्यापारियों के साथ-साथ मंडी प्रशासन पर भी फूटा। दरअसल, किसानों को मंडी चालू रहने का मैसेज मिला था, जिसके बाद वे दूर-दराज से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने नीलामी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज किसानों ने प्रशासन पर व्यापारियों की मनमानी रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए। मामलो में कांग्रेस नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद मंडी के बाहर सिटी फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया गया। एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने मंडी शुरू करने से साफ इनकार कर दिया। करीब चार घंटे तक गहमागहमी और बहस के बाद कुछ व्यापारियों ने नीलामी शुरू की। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ और खास तौर पर प्याज की उपज की नीलामी हुई। एसडीएम ने कहा कि नीलामी से इनकार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

चौखंडी मार्किट में जलभराव से खुला नाला बन गया जानलेवा

Delhi, Delhi:दिल्ली के चौखंडी मार्किट बनी झील. मार्किट के साथ बने नाले पड़े हैं खुले. नाले में एक स्कूटी चालक पैदल चालक नाले में सरियों पर जाकर गिरा लोगो ने बचाई जान. सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा. नाले को लेकर चौखंडी मार्किट में हो सकता है बड़ा हादसा. साउथ दिल्ली जसोला के बाद चौखंडी में भी हो सकता है बड़ा हादसा. राजधानी में जरा सी बरसात के बाद जगह जगह जलभराव की समस्या सामने आती है. दिल्ली के चौखंडी मार्किट की मुख्य सड़कों पर काफी जल भराव हो गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चौखंडी मार्किट में इतना जल भराव हुआ कि मार्किट के साथ ही बना नाला भी पूरी तरह से लबालब भर गया. लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा था कि बगल में नाला भी है. लोग नाले से सावधान जरूर कर रहे थे वर्ना साउथ दिल्ली के जसोला में 15 साल का मिथुन गिरा यहाँ तो कई लोग गिर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था. आप देख सकते हैं की सड़कों पर चारों तरफ कितना पानी भरा हुआ है और वहीं से लोग पैदल या फिर टू व्हीलर या फिर दूसरी गाड़ियों से इसी जल भराव से होकर आने जाने को मजबूर है. इस इलाके में लोगों के लिए दोहरी परेशानी इस बात से हो गई की मुख्य सड़क के साथ में 3 महीने से नाले की खुदाई का काम शुरू किया गया था जो अधर में लटका हुआ है और उस खुले हुए नाले में जलभराव हो गया जिससे लोगों को सड़क और नाले का पता नहीं चल पा रहा था और इसी वजह से एक पैदल सवार स्कूटी सवार भी गिर गया जिससे उस नाले से सरिये निकले हुए है और सरिया से उसे चोट आई यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई अब लोगों का कहना है कि इस इलाके मैं पिछले तीन महीने से यह लापरवाही हुई पड़ी है जो लोगों के लिए जान पर भारी पड़ रही है साथ ही लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है लेकिन ना ही संबंधित विभाग सुनता और ना ही जनप्रतिनिधि लोग परेशान है. सबसे बड़ी समस्या नाले को लेकर बनी हुई है कि बरसात जलभराव में पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क के बगल में खुला नाला है और उसमें सरिए भी निकले हुए है जो जानलेवा है. बताया यह भी जा रहा है कि पानी में करेंट आने की काल फायर को की गई थी जिसके लिए दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी. अब देखना यह है कि यह नाले की समस्या दूर होती है या कोई बड़े हादसे का इंतजार.
0
0
Report

द्वारका में जल बोर्ड पर आरडब्ल्यूए की चेतावनी, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं तो घेराव

New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सातों ब्लॉकों में दिल्ली जल बोर्ड की कथित लापरवाही के खिलाफ आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में महा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीवर ओवरफ्लो, दूषित पेयजल, जलभराव, गंदगी और अनावश्यक पानी के बिलों को लेकर क्षेत्रवासियों ने रोष जताया। बैठक में मांग की गई कि सीवर की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और गलत पानी के बिलों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही 27 अप्रैल 2022 से लंबित डीप सीवर सिस्टम को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। मांगों को लेकर जल बोर्ड के अधिकारियों और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जल बोर्ड के कमांड टैंक-2 का घेराव करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

करण भूषण सिंह का राहुल गांधी पोस्टर पर तंज; यूपी स्कूलों के दावे

Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, यूपी: भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के आसपास राहुल गांधी के बैटमैन वाले पोस्टर पर कहा, "इनके बारे में कुछ न बुलवाएं तो सही रहेगा। देश-विदेश में लोग इन्हें अच्छी तरह जानते हैं। इनकी चालें नाकाम होंगी। वह अब चाहे स्पाइडर मैन बनें या बैटमैन बनें." गोंडा, यूपी: भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने स्कूलों के जर्जर भवन दिखाने वालों पर यूपी सीएम के बयान को लेकर कहा, "डबल इंजन की सरकार में, योगी जी के नेतृत्व में, सारी व्यवस्थाएं सुधारी गई हैं। स्कूल अच्छे, बहुत बढ़िया, पूरी तकनीकी हिसाब से बहुत बढ़िया स्कूल यहां पर बन गए। पुराने जर्जर स्कूल जो दिखाए जा रहे हैं, वह छवि को धूमिल करने के लिए दिखाए जा रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता को पता है कि उनके بچے कहां पढ़ रहे हैं और स्कूल की व्यवस्था क्या है।"
0
0
Report

रक्षाबंधन पर गाजियाबाद के बाजारों में सुरक्षा तेज, महिला पुलिसकर्मी तैनात

Ghaziabad, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन को लेकर गाजियाबाद के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने ऑपरेशन डिकॉय शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजारों, मॉल, बस अड्डों और स्कूल-कॉलेज के आसपास तैनात रहेंगी। ये पुलिसकर्मी आम महिलाओं की तरह भीड़ में मौजूद रहकर मनचलों और शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी। छेड़छाड़ या अभद्रता की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन में एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति की टीमें शामिल हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए तीनों जोन में 100 से अधिक संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि अभियान का मकसद महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और शरारती तत्वों में पुलिस का खौफ पैदा करना है। बाजारों में डायल-112 और स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top