210425
Mahoba: पुलिस ने 2022 की हत्या के 4 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kharela, Uttar Pradesh:महोबा के खरेला में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपदीय एसओजी और थाना खरेला की संयुक्त टीम ने 2022 में हुई हत्या की घटना का खुलासा कर 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस सफलता पर क्षेत्राधिकारी हर्षिता गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हत्या के मामले का सफल अनावरण किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में तलवार से हमला: सीसीटीवी फुटेज वायरल, आरोपित मौके से फरार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक युवक पर तलवार से हमला हुआ, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में हमला करने की कोशिश की गई पर वह बच गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार नासिर के भाई की बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। विरोध करने पर आरोपी मोमिन उर्फ पॉपी और अरसलान मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि इसके बाद तलवार से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस को वीडियो सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
दयारा बुग्याल लापता बबिता पाण्डेय: ट्रैकिंग एजेंसी का लाइसेंस कैंसِل, सवाल जवाब
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:दयारा बुग्याल ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गई रामनगर निवासी 24 वर्षीय युवती बबिता पाण्डेय आखिर कहां गायब हो गई? तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन बबिता पाण्डेय का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। इस बीच ट्रैकिंग रजिस्ट्रेशन को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है-एक रिपोर्ट। 29 मई को रामनगर के चिल्किया गांव निवासी बबिता पाण्डेय अपने दो साथियों के साथ दयारा बुग्याल ट्रैक पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि रात के समय वह टेंट से बाहर निकली लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। 30 मई को उसके लापता होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली, जिसके बाद बड़े स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार जंगल और ट्रैकिंग रूट पर बड़े स्तर पर खोजबीन कर रही हैं। ड्रोन से हवाई निगरानी और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। अब तक करीब तीन किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में सघन तलाशी ली जा चुकी है, लेकिन बबिता पाण्डेय का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में युवती की गुमशुदगी का रहस्य लगातार गहराता जा रहा है।0
0
Report
धौलपुर में रिमझिम बारिश से उमस घटे, किसानों को मिली संजीवनी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से रिमझिम बारिश से खिले चेहरे धौलपुर में सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। रात से ही आसमान में बादलों की आवाजाही थी, लेकिन सुबह होते-होते रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कई दिनों की उमस और गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने पूरे शहर को सुकून दे दिया। सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी करीब 2 घंटे तक चली। बारिश के कारण तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सड़कों पर पानी भर गया, पेड़ों की पत्तियां धुलकर हरी हो गईं और शहर की हवा में ठंडक घुल गई। बारिश का असर बाजार से लेकर घरों तक दिखा। लोग छाता और रेनकोट लेकर निकले, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए अनुकूल है। किसान ने बताया, इस समय की बारिश खेतों के लिए संजीवनी है लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश से धौलपुरवासियों का दिन सुहावना हो गया0
0
Report
Advertisement
2 वर्ष के अनुभव की शर्त से नालों की सफाई टेंडर पर ठेकेदारों का विरोध
Dholpur, Rajasthan:नालो की सफाई को निकाली निविदा में अनुभव की शर्त का विरोध आक्रोशित ठेकेदारों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन,शर्त हटाने की मांग\n\nबाड़ी शहर में नगर पालिका द्वारा बारिश से पूर्व नालों की साफ-सफाई के लिए 81 लाख रुपए की निविदा निकली गई है। इस निविदा में सफाई कार्य के लिए 2 वर्ष के अनुभव की भी शर्त भी जोड़ी गई है। इसी से नाराज ठेकेदारों द्वारा उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका के प्रशासक एसडीएम भगवत शरण त्यागी को ज्ञापन सौपा है और अनावश्यक रूप से लगाई शर्त को हटाने की मांग की है।\nराजकीय संवेदक मुकेश बिधौलिया, रमेश चंद्र ने बताया की बाड़ी नगर पालिका द्वारा बारिश से पूर्व शहर नालों की साफ -सफाई के लिए सफाई निविदा निकाली गई है। इस निविदा में टेंडर के लिए 2 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त लगाई है। सफाई कार्य में किसी प्रकार के अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं होती। इस तरह की शर्त लगाना आरटीपीपी एक्ट 2012-13 की धारा 6 और 11 का उल्लंघन है। यह शर्त टेंडर के दौरान प्रतिस्पर्धा को भी कम करेगी। इसलिए इसे हटाना जरूरी है। जिससे अन्य ठेकेदार भी टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकें। ज्ञापन के दौरान संवेदक ललित शिवहरे, रमेश वाल्मीकि, दिनेश कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।\nगौरतलब है कि मानसून आने से पूर्व हर वर्ष शहर के नालों की साफ सफाई का कार्य किया जाता है। इस कार्य के लिए निविदा निकाली जाती हैं लेकिन इस बार निविदा का बजट 81 लाख रुपए रखा है। जो पूर्व में 15 लाख रुपये था। ऐसे में एकदम बजट में बढ़ोतरी कर निविदा निकलना और उसमें शर्त जोड़ना शहर के लोगों में हो रही चर्चा के अनुसार भ्रष्टाचार की ओर इंगित कर रहा है और एक निश्चित संवेदक को यह टेंडर मिले इस और इशारा है। इसको लेकर शहर के ग्रुपों पर चर्चा हो रही है लेकिन अनावश्यक रूप से जोड़ी शर्त और बढ़ाये गए बजट को लेकर न तो नगर पालिका प्रशासन और ना जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है।\n0
0
Report
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर 16.92 लाख रुपये की लूट: 24 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और जनपद की स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से हुई 16 लाख 92 हजार रुपये की बड़ी लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ अलीपुर अंडरपास के पास हुई, जहां खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी. पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में मन्नू उर्फ रिजवान नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दूसरे साथी निहाल अहमद को भी मौके से दबोच लिया गया. आपको बता दें कि रविवार की रात को दिल्ली के कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन मुरादाबाद से कपड़ों की बिक्री का पैसा लेकर दिल्ली वापस लौट रहे थे. तभी गढ़ गंगा पुल पार करने के करीब 10 किलोमीटर बाद फिल्मी अंदाज में दो कारों में आए बदमाशों ने व्यापारी की कार को घेर लिया और बदमाश न सिर्फ रुपए लूट कर ले गए, बल्कि ड्राइवर का मोबाइल भी लूट ले गए थे. सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरी लूट की स्क्रिप्ट खुद कपड़ा व्यापारी के दिल्ली निवासी ड्राइवर लक्ष्य रावत ने ही लिखी थी. ड्राइवर लक्ष्य रावत ने पूछताछ में कबूला कि उसने ही अपने साथी मन्नू उर्फ रिजवान और निहाल अहमद के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिलवाया था. पकड़े गए शातिर बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 16 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई वोक्सवैगन पोलो कार, एक अवैध पिस्टल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर दिल्ली और अन्य थानों में संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
पटना में पौधे सिर्फ 10 रुपए में, पर्यावरण विभाग ने वृक्षारोपण बढ़ाने का निर्णय लिया
Patna, Bihar:बिहार सरकार और पर्यावरण विभाग की ओर से राजधानी पटना में कई प्रजाति के पौधे मात्र ₹10 में उपलब्ध कराए जा रहे हैं सरकार की योजना है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए उसको लेकर विभाग की ओर से फैसला लिया गया है राजधानी पटना के विभिन्न parks और चिड़ियाघर के बाहर स्टॉल लगाकर वन विभाग की ओर से पेड़ों की बिक्री कराई जा रही है... नीम का पौधा..सहजन (मोरिंगा)..गुलमोहर..बेल..अमलतास कचनार..अशोक.बरगद/पीपल.. सागवान जैसे बड़े पेड़ों की प्रजाति के पौधे आसानी से ₹10 में उपलब्ध कराए जा रहे हैं....0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में पेड़ से गिरकर युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हादसा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पेड़ की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा जौनपुर मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में देर रात एक दुखद हादसे में युवक की जान चली गई। गांव में काटे जा रहे एक पेड़ की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अरविंद पटेल किसी पारिवारिक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पेड़ की कटाई का कार्य चल रहा था। अचानक पेड़ का बड़ा हिस्सा उनकी ओर गिर पड़ा, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि अरविंद पटेल मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे और अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। वह कुछ दिनों पहले ही अपने गांव आए थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में गोरखपुर मंदिर परिसर से शिकायतों का निपटारा किया
Noida, Uttar Pradesh:Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janta Darshan', in Gorakhpur Temple premises, in Gorakhpur.0
0
Report
बालूमाथ में एनटीपीसी कोल परियोजना के विरोध के बीच जनसुनवाई असमाप्त
Latehar, Jharkhand:लातेहार बालूमाथ उत्तरी धाधु क्षेत्र में प्रस्तावित एनटीपीसी कोल परियोजना के लिए बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी लोकसुनवाई ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पारंपरिक हथियार, तख्तियां और बैनर लेकर परियोजना का विरोध किया तथा 'जान देंगे, जमीन नहीं देंगे' और 'एनटीपीसी वापस जाओ' जैसे नारे लगाए। विरोध इतना तीव्र था कि कार्यक्रम के दौरान कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बनी और अंततः अधिकारी मंच छोड़कर चले गए। जनसुनवाई किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुँच सकी। जनसुनवाई के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी और अपर समाहर्ता के बीच भी तीखी बहस हुई। अनीता देवी ने प्रभावित ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए जनसुनवाई रद्द करने की बात कही, जबकि प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से मंच के समीप आकर अपनी बात रखने का आग्रह किया जाता रहा। ग्रामीणों का कहना था कि एनटीपीसी द्वारा गेरेंजा, बिशनपुर, भैंसादोन, पिंडारकोम और मारंगलोईया गांवों की कुल 1350.62 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर प्रतिवर्ष 4 मिलियन टन कोयला उत्पादन की योजना बनाई गई है। उनका आरोप था कि जिन गांवों की जमीन प्रभावित होनी है, वहां जनसुनवाई कराने के बजाय प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि ग्रामसभा की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पिंडारकोम निवासी काली यादव ने कहा कि जल, जंगल और जमीन उनकी पहचान है और वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। धाधु निवासी रामवृक्ष उरांव ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को जनसुनवाई की पर्याप्त सूचना नहीं दी गई। जनसुनवाई में मौजूद एनटीपीसी अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, आधारभूत संरचना और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी की ओर से पर्यावरणीय मानकों का पालन करने तथा प्रभावित परिवारों के लिए नियमानुसार पुनर्वास एवं मुआवजा प्रावधानों का आश्वासन दिया गया।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में अंतरराज्जीय ठगी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 5 आरोपी पकड़ में
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा किराए के नाम पर जेसीबी-हाइवा हड़पने वाले अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी, 1 हाइवा, टाटा सफारी, महंगा मोबाइल और बाइक जब्त चित्रकूट-जबलपुर से गिरफ्तार हुआ गिरोह का मास्टरमाइंड भरत गुप्ता, कई राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क वाहन मालिकों को लाखों रुपये किराया और एडवांस देने का झांसा देकर जेसीबी, ट्रेलर और अन्य भारी वाहन लेकर हो जाते थे फरार गिरफ्तार आरोपी – तीरथराज कुर्रे, राहुल खांडे, सन्नी पाटले, शिवम जायसवाल और भरत गुप्ता 3 साल से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सक्रिय था गिरोह, किरायानामा और खरीद-बिक्री के फर्जी सौदों से लगाता था चूना अकलतरा थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई, फरार आरोपियों और अन्य मामलों की जांच जारी।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सहित 2 सूबेदार पहुंचे, नई पुलिस ऊर्जा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को मिली नई ताकत, 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 2 प्रशिक्षु सूबेदार पहुंचे जांजगीर-चांपा राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से प्रशिक्षण पूरा कर 10 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले में पदस्थ एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने ली बैठक, जनता से शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने दिए निर्देश थाना-चौकी में अपराध विवेचना, मर्ग जांच, कानून-व्यवस्था, रात्रि गश्त और सीसीटीएनएस संचालन का मिलेगा प्रशिक्षण प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिसिंग के हर पहलू की दी जाएगी व्यावहारिक जानकारी जिले की पुलिस व्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा, आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलने की उम्मीद।0
0
Report
जामताड़ा के चंपापुर में पेयजल संकट, दूषित पानी से ग्रामीण परेशान
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड के चंपापुर गांव स्थित बेड़वा टोला के ग्रामीण इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। करीब 250 की आबादी वाले इस आदिवासी, अल्पसंख्यक और हरिजन बहुल टोला में लगभग 30 परिवार निवास करते हैं, लेकिन पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को डोभा का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, टोला में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा दो चापाकल लगाए गए थे। इनमें से एक चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा है, जबकि दूसरा मस्जिद के पास स्थित होने के कारण सभी लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को खेतों के मेड़ और बहियार पार कर दूर स्थित डोभा तक जाना पड़ता है। ग्रामीण डोभा से गंदा और दूषित पानी भरकर घर ला रहे हैं। हांड़िया, डेकची, बाल्टी और गैलन में पानी भरकर किसी तरह उसे छानने के बाद पीने और घरेलू उपयोग में लाया जा रहा है। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण सनातन हांसदा, अनवर अंसारी, पैगाम अंसारी, बिहाज अंसारी, रज्जाक अंसारी, हरखू दास, बासुदेव दास, हेमलाल हेंब्रम, चिकोनी देवी, जुलीता हांसदा और सुदीन हांसदा ने बताया कि पेयजल की समस्या के कारण उन्हें मजबूरी में डोभा का पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि दूषित पानी के सेवन से गांव में बीमारी फैल सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अविलंब खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने तथा टोला में एक नया चापाकल लगाने की demanda की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई आरोपी भरत लाल जाहिरे को अवैध शराब बिक्री करते पुलिस ने दबोचा मिस्दा निवासी आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब बरामद आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी。0
0
Report
जांजगीर-चांपा में आईपीएल फाइनल पर सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा आईपीएल फाइनल मैच पर सट्टा लगाते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा सायबर थाना और कोतवाली जांजगीर की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार गुजरात और आरसीबी के बीच खेले जा रहे आईपीएल फाइनल में हार-जीत पर लगा रहा था दांव गिरफ्तार आरोपी आनंद किशोर धीवर (24) निवासी घुरकोट थाना जांजगीर मोबाइल जांच में मिला सट्टा एप, ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जांजगीर-चांपा पुलिस की चेतावनी – सट्टा और जुआ खिलाने वालों पर लगातार होगी सख्त कार्रवाई。0
0
Report
बलौदा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह ध्वस्त किया, 3 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा बलौदा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में खड़ी हाइवा और भारी वाहनों को बनाते थे निशाना 175 लीटर चोरी का डीजल, स्कॉर्पियो, जेरिकेन और चोरी में इस्तेमाल औजार जब्त 13 लाख 17 हजार रुपये से अधिक का मशरूका बरामद हाइवा की टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी करते थे आरोपी, चालक के जागने पर हुए फरार पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए तेजू पनिका, दिनेश केंवट और मनोज मिरी पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोर गिरोह का हुआ खुलासा。0
0
Report
Advertisement
