icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow21 Jan 2025, 06:19 pm

महोबाः किड़ारी फाटक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Mahoba, Uttar Pradesh:

महोबा के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को किडारी रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुरा निवासी दीप सिंह, बउआ, प्रदीप और रूपेंद्र कबरई से कबाड़ बीनकर वापस लौट रहे थे। दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बउआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप और रूपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडला टिकरिया से 416 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

Mandla, Madhya Pradesh:टिकरिया में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 416 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त मंडला - जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम टिकरिया से अंग्रेजी शराब का भारी जखीरा पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 416 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सौरभ ठाकुर और नाटू कछवाहा को आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी? पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top