210425
Kharela: ग्राम बिलौटा में PDA जनसंवाद कार्यक्रम, पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह का संबोधन
Kharela, Uttar Pradesh:ग्राम बिलौटा में आयोजित PDA जनसंवाद कार्यक्रम में खरेला निवासी पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यों को लोगों के सामने रखा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी: संविधान बिल ठप, मुख्यमंत्री योगी के साथ जन आक्रोश महिला पदयात्रा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Rajni Tiwari (UP Minister), Priyanka Singh Rawat (BJP) & Pratibha Shukla (UP Minister of state for Women Welfare Child Development) on UP CM Yogi Adityanath to hold "Jan Aakrosh Mahila Padyatra" after Constitution (131st Amendment) Bill Fails to pass in Lok Sabha0
0
Report
जमशेदपुर में हाथी रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन, घायल हाथियों को मिलेगा त्वरित इलाज
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। डिमना लेक के पास कुटीमहुली क्षेत्र में राज्य का पहला हाथी रेस्क्यू और केयर सेंटर शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने किया। इस सेंटर के शुरू होने से अब घायल और बीमार हाथियों को समय पर इलाज और बेहतर देखभाल मिल सकेगी। करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस सेंटर को लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसे हाथियों के प्राकृतिक माहौल के अनुरूप विकसित किया गया है, ताकि انہیں किसी तरह की असुविधा न हो। यहां इलाज, देखभाल और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था की गई है। वन विभाग का मानना है कि इससे न सिर्फ हाथियों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि मानव-हाथी संघर्ष को भी कम करने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) रवि रंजन, मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश, आरसीसीएफ स्मिता पंकज और दलमा डीएफओ सबा आलम अंसारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ प्रशिक्षित महावत भी तैनात रहेंगे। अब तक झारखंड में घायल हाथियों के इलाज के लिए वन विभाग को बाहरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ता था। दूर से टीम बुलाने में समय लगता था, जिससे कई बार हाथियों की जान चली जाती थी। हाल के वर्षों में सारंडा और चांडिल क्षेत्र में ऐसे मामले सामने आए थे। इसी समस्या को देखते ہوئے राज्य में अपने रेस्क्यू सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम में भी दो और ऐसे सेंटर बनाने की योजना है। इससे भविष्य में हाथियों के रेस्क्यू और इलाज का काम और तेज और प्रभावी हो सकेगा。0
0
Report
गोपालगंज में भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी, संपत्ति की 10 साल की जांच शुरू
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में भू माफिया के विरुद्ध कारवाई लगातार जारी है. भू माफिया पर संगठित अपराध की प्राथमिकी दर्ज कर करवाई को लेकर एसपी ने निर्देश दिया है. जिले के भू माफिया योगेंद्र पंडित, गंगदयाल यादव को पूर्व में जेल भेजा गया है वही अब मुर्गा बाबा व डब्लू तिवारी पर करवाई को लेकर एसपी ने आदेश दिया है इनलोगों के द्वारा 10 साल में अर्जित की संपत्ति की जांच की जा रही है इसके अलावे अन्य भू माफिया को चिन्हत किया गया है जिनके विरुद्ध करवाई की जा रही है. गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पिछले 10 साल में संगठित अपराध करने वालो सक्रिय लोगो की सूची तैयारी कर बीएन एस 111 की करवाई की जा रही है साथ ही नगर थाना में भू माफिया के 4 गैंग सक्रिय है उनपर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है. योगेंद्र पंडित व गंगदयाल यादव पर एफआईआर दर्ज हुई है साथ ही मुर्गा बाबा व डब्लू तिवारी पर करवाई चल रही है. थावे में कुछ जनप्रतिनिधियों के द्वारा भू माफिया को संरक्षण दिया गया था उनपर भी संगठित अपराध को लेकर करवाई की जा रही है. बाइट-विनय तिवारी, एसपी, गोपालगंज0
0
Report
Advertisement
मुकुंदपुर के जगन्नाथ चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन से विवाद, भारी हिंसा
Maihar, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुकुन्दपुर के जगन्नाथ चौराहा स्थित मेन बाजार में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना उस समय की बताई जा रही है, जब बाजार क्षेत्र में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर छत की ढलाई में जुटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वाहन तेज गति से वहां से गुजरा। मजदूरों ने चालक को धीमी गति से वाहन चलाने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि वाहन चालक ने कुछ देर बाद पिकअप वाहन में अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट साफ तौर पर देखी जा सकती है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच की बात कही जा रही है.0
0
Report
ग्वालियर के मुरार बाजार में दिनदहाड़े गहनों से भरा पाउच चोरी, CCTV से जांच
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर… शहर के मुरार सदर बाजार में दिनदहाड़े गहनों से भरा पाउच गायब हो गया। सोमवार दोपहर करीब 12:53 बजे हुई इस घटना ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, एक प्रोजेक्ट इंजीनियर का परिवार शादी के बाद नई बहू के लिए गहनों की खरीदारी करने बाजार पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही परिवार कार से उतरा, उसी दौरान दूल्हे की बहन के हाथ से गहनों से भरा पाउच नीचे गिर गया… लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही दो महिलाओं की नजर इस पाउच पर पड़ी। उन्होंने पाउच उठाया, उसमें गहने देखे और बिना किसी को जानकारी दिए वहां से निकल गईं। जब परिवार को गहनों का पाउच नहीं मिला, तो मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक, पाउच में करीब 15 तोला सोना रखा था, जिसमें रानी हार, हाथफूल और अंगूठियां शामिल थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस इन महिलाओं तक पहुंच पाएगी और परिवार को उनके गहने वापस मिल पाएंगे… ये देखना अहम होगा।0
0
Report
सीकर में शिक्षण मंडल ने 57वां स्थापना दिवस पर स्वत्व पंचांग विमोचन किया
Sikar, Rajasthan:सीकर भारतीय शिक्षण मंडल का 57वां स्थापना दिवस मनाया, ‘स्वत्व पंचांग’ का हुआ विमोचन सीकर। भारतीय शिक्षण मंडल, जयपुर प्रांत सीकर इकाई द्वारा 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीकर के श्रीकल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर “स्वबोध – औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का मार्ग” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. मुकेश शर्मा द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए किया गया, जिसमें उन्होंने “स्वबोध” की अवधारणा, औपनिवेशिक मानसिकता के प्रभाव तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित नवाचार “स्वत्व पंचांग” (कैलेंडर) का औपचारिक विमोचन रहा। यह पंचांग भारतीय समय-गणना, सूर्य सिद्धांत, ऋतु-चक्र एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आधुनिक तकनीक के साथ समन्वित करने का एक अभिनव प्रयास है। मुख्य अतिथि दंडी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने अपने उद्बोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण पर बल देते हुए कहा कि “स्वबोध के माध्यम से ही राष्ट्र अपनी वास्तविक पहचान और शक्ति को पुनः प्राप्त कर सकता है।” उन्होंने अपने वक्तव्य में नदी विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं में नदियों के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयामों को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत विचार रखते हुए प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता हनुमान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता केवल तकनीकी प्रगति की नहीं, बल्कि विचारों की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और वैचारिक स्वराज की है। उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने और उसे व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि आशीष मोदी कलेक्टर, सीकर ने भारत के आर्थिक एवं बौद्धिक सामर्थ्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश वैश्विक स्तर पर तेजी से उभर रहा है, किन्तु हमारी वास्तविक शक्ति हमारे नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत में निहित है। उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा, विशेषकर संस्कृत भाषा के महत्व को समझने और अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशाल कुमार सह प्रांत प्रचारक, जयपुर , चेतन्य प्रकाश विभाग प्रचारक, सीकर तथा डा. ग्यारसी लाल विभाग संघ चालक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइट - दंडी स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय संत समिति। बाइट - राजेंद्र सिंह चुडावत जिला संयोजक भारतीय शिक्षण मंडल।0
0
Report
Advertisement
एस.ए.एस. नगर पुलिस ने अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 1.83 लाख रुपये नकद बरामद
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਅਗਵਾ ਅਤੇ ਫਿਰੌਤੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ ਖਰੜ-1 ਇਸ਼ਾਨ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ 2026 ਨੂੰ ਲਖਨਊ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਰਿਤਿਕ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਥਾਣਾ ਘੜੂੰਆਂ ਵਿਖੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ, ਪ੍ਰਮੀਤ ਲੋਚਮ, ਅਜੇ ਮੋਹਰ, ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਅੰਕਿਤ ਨੇ ਰਿਤਿਕ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤਾਂ ਨੂੰ ਲਗਜ਼ਰੀ ਪੀ.ਜੀ ਘੜੂੰਆਂ ਤੋਂ ਜਬਰਦਸਤੀ ਕਾਲੀ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਅਗਵਾ ਕਰਕੇ ਮੁਸਟੈਂਗ ਸਿਟੀ ਖਰੜ੍ਹ ਦੇ ਇੱਕ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਬੰਦੀ ਬਣਾਇਆ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਡਰਾ-ਧਮਕਾ ਕੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟਰਾਂਜ਼ੈਕਸ਼ਨਾਂ ਰਾਹੀਂ ਕਰੀਬ 1 ਲੱਖ 83 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਆਪਣੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਟ੍ਰਾਂਸਫਰ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਟੈਕਨੀਕਲ ਅਤੇ ਹਿਊਮਨ ਰਿਸੋਰਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਕੁਝ ਹੀ ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੋ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਮੀਤ ਲੋਚਮ ਅਤੇ ਅਜੇ ਮੋਹਰ, ਦੋਵੇں ਹਿਸਾਰ, ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤੀ ਗਈ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਅਤੇ 1 ਲੱਖ 83 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।0
0
Report
रणथंभौर से आया चीता श्याम वाटिका-जीनापुर में; वन विभाग की टीम मॉनिटरिंग तेज
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के श्याम वाटिका ,जीनापुर रिहायसी इलाके में पहुंचा चीता ,वनकर्मियों की टीम जुटी है मॉनिटरिंग में चीता कुनो जंगलों से रणथम्भौर पहुंचकर रिहायसी इलाके में दिखाई दिया। चीता के आबादी क्षेत्र में आने से पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी फैली है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम फिलहाल चीते की ट्रैकिंग में जुटी हुई है। विशेषज्ञों और रेस्क्यू स्टाफ की मदद से इलाके की घेराबंदी की जा रही है ताकि किसी भी जनहानि से बचा जा सके। ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों से चीते की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। चीते को सुरक्षित पकड़ना और उसे उसकी प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ना मुख्य चुनौती है, क्योंकि रिहायशी इलाके में स्थिति संवेदनशील है। लोगों से अपील है कि वे घरों में रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। बच्चों और बुजर्गों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना मानव-वन्यजीव टकराव को उजागर करती है। कुनो से रणथम्भौर पहुँचे चीते का मूवमेंट पहले जोन 9 में था, अब संभवतः जोन 9 से निकलकर जिला मुख्यालय के रिहायसी इलाके में पहुंच गया है। चीते का मूवमेंट श्याम वाटिका और जीनापुर के बीच खेतों में है और वन विभाग की टीम मॉनिटरिंग कर रही है।0
0
Report
इटावा बालाजी के छप्पर वाले घर में आग, चार लाख का भारी नुकसान
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-आगजनी-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 21 अप्रैल 2026 एंकर-सवाई माधोपुर जिले के इटावा बालाजी गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां छप्पर पोश घर मे आग लगने की घटना ने एक परिवार को गहरा नुकसान पहुंचाया है । सूचना मिलते ही प्रशासन और जांच टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गांव के लोगों के अनुसार, यह आग प्यारेलाल मीणा के छप्पर पोश घर में लगी, जिसका मुख्य कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर के अंदर अंकित का छोटा भाई गोलू सो रहा था। स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन गोलू ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफलता पाई इस हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।अनुमान के अनुसार करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही 4 बकरियां, पशुओं का चारा, गेहूं और लगभग 60 किलो घी भी नष्ट हो गया। इतना ही नहीं, घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के लीखवा में तेज बोलेरो ने ऊंट गाड़ी को टक्कर दी, चार घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझनूं जिले के लीखवा गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ऊंट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भगीरथमल रेवाड़ियां अपने परिवार के साथ ऊंट गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी डुलानिया की ओर से आ रहे बोलेरो ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में भगीरथमल बाला देवी शिवा और रौनक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। भगीरथमल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में पांच युवक सवार थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। गाड़ी के अंदर से बीयर का कार्टन मिला और शराब बिखरी हुई नजर आई। हादसे के बाद एक युवक मौके पर मिला, जबकि बाकी चार युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीपली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को कब्जे में लेकर रास्ता साफ करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
हाईवे चौड़ीकरण के लिए बिलासपुर में दरगाहों पर बुलडोजर, हड़कंप
Rampur, Uttar Pradesh:बिलासपुर में तड़के चला बुलडोजर,दो दरगाह जमींदोज, हाईवे चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी फोर्स तैनात,रातों-रात ऑपरेशन से मचा हड़कंप, दअरसल रामपुर के बिलासपुर में तड़के करीब तीन बजे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रही दो दरगाहों को जमींदोज कर दिया,कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि आम लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी,नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के पास अचानक दो जेसीबी और खाली डंपर लाकर खड़े कर दिए गए,इसके बाद प्रशासन ने मुख्य चौराहे और केमरी तिराहे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया,किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा,पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया,ताकि कार्रवाई के दौरान कोई बाधा न आए,सुबह जब लोग सोकर उठे,तब انہیں इस कार्रवाई की जानकारी हुई,दरगाहों के ध्वस्तीकरण की खबर फैलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे,जानकारी के अनुसार प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई हाईवे चौड़ीकरण परियोजना के तहत की गई है,पहले से चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के लिए ही यह कदम उठाया गया,0
0
Report
पहाड़ों के जंगलों में आग लग रही, वन विभाग की तैयारी पर सवाल
Pithoragarh, Uttarakhand:पहाड़ों के जंगल फिर आग से धधकने लगे. गैना कृषि विज्ञान केंद्र से आगे शिलिंग तल्ला वल्दीया के जंगल में कल देर रात आग लगने से पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया. ग्रामीणों ने वन विभाग को इस वनाग्नि की सूचना दी, जिस पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. जैसे-जैसे पहाड़ों में मौसम सही हो रहा है, धूप पड़ रही है और गर्मी बढ़ते ही जंगलों में फिर से आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. वन विभाग लगातार वन अग्नि से निपटने के लिए अपनी तैयारी को पूरा बताता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. जंगलों में आग लगने से पहाड़ों में एक धुंध सी बनी हुई है. चारों तरफ हर जगह आसमान में हल्की धुंध सी लगी हुई दिखाई दे रही है.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में मुठभेड़: एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी है। शाहजहांपुर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाशों को पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों पर लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। फिलहाल घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैम जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल पुवायां पुलिस रात लगभग 2:00 बजे गस्त पर निकली हुई थी। तभी मोहम्मदी रोड पर अंडरपास के पास बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस का मानना है कि तीनों लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने जब जब बाइक रोकने की कोशिश की तो बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सौरभ मिश्रा को पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने मौके से ही बदमाशो मौसम दीक्षित और अर्पित सक्सेना को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध करने वाले बदमाशों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
दिल्ली की नकली नोट गड्डी दिखाकर लूट करने वाली गैंग GRP के कब्जे में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नकली नोट की गड्डी दिखाकर लूटने वाली दिल्ली की टप्पेबाज गैंग GRP की गिरफ्त में रूमाल में दिखाते थे नकली नोट की गाड्डी घटना में उपयोग किए गए वाहन सहित कुल कीमती 9 लाख रूपए का माल किया बरामद。 गैंग आर्मी जवानों को बनाती थी निशाना गैंग के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में होगा और खुलासा0
0
Report
मानटाउन कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में चप्पल सोल में मोबाइल छिपाकर पकड़, 3 दिन रिमांड
Sawai Madhopur, Rajasthan:मानटाउन थाना पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है ,जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन पर आयोजित कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इतना शातिर निकला कि परीक्षा केंद्र पर चल रही कड़ी जांच के बावजूद चप्पल के सोल में छिपाकर मोबाइल लेकर परीक्षा कक्षा तक पहुंच गया। इतना ही नहीं अभ्यर्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र तक एक अभ्यर्थी के पहुंचने पर पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर आदि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी 31 वर्षिय केदार प्रसाद मीना पुत्र मूलचंद मीना निवासी रईथा कला थाना कुण्डेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमाण्ड पर सौंपा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे है। इस सम्बन्ध में मानटाउन थाना पुलिस ने केन्द्र अधीक्षक चन्द्रशेखर जोशी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 135/2026 धारा 318(4) बीएनएस 3, 10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 19 अप्रैल 2026 को अपरांह तीन बजे गिरफ्तार कर अवकाश कालीन न्यायाधीश न्यायालय जे.एम. गंगापुर सिटी के समक्ष पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा है। आरोपी ने शातिर तरीके से मोबाइल का परीक्षा कक्ष में उपयोग किया है। पुलिस को मोबाइल में प्रश्न पत्र के पृष्ठों के फोटो मिले हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है कि अभियुक्त ने प्रश्न पत्र के पृष्ठों के फोटो किसी अन्य परीक्षार्थी को तो नहीं भेजे है। आरोपी अपने साथ चप्पल के सोल में छिपाकर मोबाइल तथा अंडर गारमेंट्स में छिपाकर 2024 का पुराना कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा का पेपर व ओएमआर सीट लेकर परीक्षा देने पहुंचा था। वाशरूम जाने के दौरान अधिक समय लगने पर शक के दायरे में आने पर जांच में आरोपी के पास उक्त संदिग्ध चीजे मिली, जिसे जप्त कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।0
0
Report
Advertisement
