तेंदुए के हमले से तीन घायल, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज : नौतनवा तहसील क्षेत्र के रतनपुर गंगापुर टोले में एक तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम बिना किसी ठोस व्यवस्था के मूकदर्शक बनी रही। तेंदुए के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने पुलिस के साथ लाठी-डंडों के सहारे मोर्चा संभाला। घायलों का इलाज रतनपुर सीएचसी में जारी है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग, पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए के रेस्क्यू अभियान में जुटा है। वही वन विभाग के फोरेस्टर ने बताया कि तेंदुए की धक - पकड़ के लिए टीम लगी है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
