Maharajganj
एसएसबी ने महाराजगंज में 126 कैरेट चाइनीज आम बरामद किए, तस्कर गिरफ्तार
Sonauli, Uttar Pradesh:महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने सोनौली क्षेत्र के श्यामकाट गांव से एक पिकअप में लदे 126 कैरेट चाइनीज आम बरामद किए हैं। पिकअप चालक को हिरासत में लेकर वाहन को नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी 22 वाहिनी के सेनानायक शंकर सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी दी, जिसमें हाल ही में अन्य तस्करी मामलों के बीच यह मामला सामने आया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार NDA में खटास-मीठास: जदयू-भाजपा की एकता पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए के अंदर नाराजगी को लेकर बयान दिया और कहा कि अब सब कुछ ठीक है इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्री हैं। जनता दल (यू) के नेता भी हैं और विधायक दल के भी नेता हैं। उनका कबूलनामा यह है.. "विधान परिषद चुनाव के बाद में कुछ खटास तो आई है। तो खटास क्या मिठास में थोड़ी बदलना अब है!" "जनता दल (यू) अब जनता दल (यू) नहीं रहा, जनता दल (डी) हो गया है—डी! टुकड़े-टुकड़े गैंग हो गया है। अब जनता दल (यू) भारतीय जनता पार्टी के रहमो-करम पर है। वो वक्त चला गया जब आप ब्लैकमेल किया करते थे, जदयू के लोग! अब जदयू खुद ही ब्लैकमेल हो रहा है। अब कोई ऐसा नेतृत्व बचा है जिस पर भरोसा किया जा सकता है जदयू में? कोई ऐसा व्यक्ति जो समता पार्टी के कार्यकाल से हो, जनता दल (यू) के समय से हो? किसकी साख बची है? सब तो भाजपा के 'शरणम् गच्छामि' हैं। श्रवण कुमार ने कबूल किया है... दबे जुबान से ही सही, भाई मंत्री हैं तो कबूलना ही चाहिए सच को। ये ठीक नहीं होगा कि 'हम ठीक कर लें', अब कुछ ठीक होना नहीं है! बात का चुका हुआ इंसान और डाल का चुका हुआ बंदर... फिर जाकर डाल पर लटक जाता है। भाइट : शक्ति यादव पूर्व विधायक राजद... भाजपा ने कहा की एनडीए चट्टानी एकता की तरह एकजुट है, इसमें कहीं कोई संशय नहीं। रही बात खटास-मिठास की, तो वो वो मिया-बीवी के रिश्ते में भी आते रहता है, तो क्या फर्क पड़ता है इससे।" "जहाँ ढेर बर्तन रहता है, वहाँ बर्तन बजता है। और यहाँ कोई खटास नहीं है, तो कोई बर्तन बज भी नहीं रहा है, कहीं कोई खटास नहीं, बिल्कुल मिठास ही मिठास है।" "उन्होंने जिस खटास की बात की, दीपावली में जो 'खटास' खाया जाता है, उसकी उन्होंने बात की होगी, क्योंकि वह बिल्कुल मीठा होता है। और एनडीए पूरी तरह चट्टानी एकता के साथ एकजुट होकर के बिहार के विकास के कार्यों में लगा है। "हमारा गठबंधन किसी स्वार्थ-लोभता के लिए नहीं है, अपने व्यक्तिगत विकास के लिए नहीं है, बल्कि बिहार के विकास के लिए है, क्योंकि हमारा लक्ष्य बहुत पवित्र है। "इसलिए हम बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है कि 2047 तक 'विकसित बिहार, विकसित देश' बनाना है, उस लक्ष्य को पूरा करने में हम सब एकजुट होकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।" भाइट : नीरज कुमार प्रवक्ता भाजपा... कांग्रेस ने कहा की MLC चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच में खींचतान अपने चरम पर पहुंच चुकी थी। हम लोग तो पहले ही कह रहे थे ये बात कि इन दोनों के गठबंधन में ही गांठ पड़ चुका है। और यह गांठ ऐसा है जो मनभेद की ओर जा रहा है। यह पूरी तरीके से सत्ता लोलुपता में बेमेल गठबंधन हुआ था और उस गठबंधन का खामियाजा पूरे बिहार की जनता भोगने के लिए विवश है। नीतीश कुमार जी कब पलटी मार दे कोई ठीक नहीं है और लाख एनडीए के नेता यह दावा करें कि मामला सलट गया है, लेकिन गठबंधन कभी भी पलट सकता है। भाइट : स्नेहाशीष वर्धन कांग्रेस प्रवक्ता... Jdu से नीरज कुमार की बाइट गई है PTN _niraj0
0
Report
रायपुर: टैक्स चुकाने के बाद भी नहीं मिला होटल का कब्जा, ताला तोड़कर घुसे दीपक टंडन और पत्नी पर BNS
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के होटल 'बेलाकासा श्री' पर अवैध कब्जे के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ BNS की धारा 329(4), 296, 331(2), 331(5), 126, 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख सरिता बाजपेयी के अनुसार, नगर निगम का बकाया टैक्स जमा करने के बाद जब वे अपनी संपत्ति का विधिवत कब्जा लेने पहुंचीं, तब पता चला कि आरोपियों ने 26 अक्टूबर को ही ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, अभद्रता और गाली-गलौज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Raipur: FIR Filed Against Deepak Tandon and Wife Under Multiple BNS Sections for Breaking Hotel Locks and Encroachment0
0
Report
संभल। बीजेपी गांधी को नहीं ..हिटलर और गोडसे को पसंद करती है : कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने BJP और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला दिल्ली के प्रदूषण, SIR में वोट कटने के मुद्दे पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। राशिद अल्वी ने कहा कि दिल्ली में AQI कई जगह 3000 तक पहुंच गया है.. बच्चे अस्थमा से पीड़ित हैं, बुजुर्गों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बीजेपी-RSS के लोग गोडसे को याद रखते हैं, महात्मा गांधी को नहीं ..हिटलर को पसंद करते है । बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी और विकास की बात नहीं करती, सिर्फ गांधी परिवार की बात करती है . SIR पर अल्वी ने कहा कि SIR के नाम पर वोट काटे जा रहे हैं। बीजेपी और इलेक्शन कमीशन मिले हुए हैं। सोनिया गांधी की किताब पर भी प्रतिक्रिया दी ...बोले , हर व्यक्ति को हक है अपनी किताब लिखने का। सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और मोदी का दौर नजदीक से देखा है, उनकी किताब इतिहास के लिए महत्वपूर्ण होगी।70
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर आयशर ने ऑटो को टक्कर, 8 घायल, फरार चालक गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा: आयशर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोग गंभीर; सांवरी पुलिस की तत्परता से बची जानें, फरार चालक गिरफ्तार छिंदवाड़ा-बैरतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवरी बस स्टैंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित आयशर वाहन ने सवारियों से भरे एक ऑटो को भीषण टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत में ऑटो में सवार मासूम बच्चों सहित कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्री खून से लथपथ होकर सड़क पर आ गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सांवरी चौकी पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। चौकी से एएसआई नितेश ठाकुर अपने पूरे पुलिस स्टाफ के साथ बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। चौकी स्टाफ में मौजूद आरक्षक विजय सनोडिया ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय नागरिकों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को संभाला और अपने हाथों से एक-एक कर सभी गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कराया। पुलिस की इस मुस्तैदी और मानवीय पहल के चलते सभी 8 घायलों को समय रहते उपचार हेतु जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका गहन इलाज कर रही है। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद आयशर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। सांवरी पुलिस द्वारा तुरंत दी गई सूचना और नाकाबंदी के आधार पर लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और फरार आयशर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
खाटूश्यामजी दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लंबी कतारें
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। देशभर से पहुंचे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अरदास लगा रहे हैं। इस दौरान बाबा श्याम का अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्डों के साथ पुलिस प्रशासन का जाब्ता तैनात है। दर्शन व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी से व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।0
0
Report
कार-बाइक भिड़ंत में युवा की मौत, दो चचेरे भाई गंभीर घायल
Churu, Rajasthan:कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो चचेरे भाई गंभीर घायल देपालसर मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहे थे तीनों युवक, रतननगर तिराहे के पास हुआ हादसा चूरू। शहर के रतननगर तिराहे के पास देर रात कार और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक आपस में चचेरे भाई थे और देपालसर मंदिर में दर्शन करने के बाद बाइक से अपने गांव नेठवा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नेठवा निवासी तीनों युवक देपालसर मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। रतननगर तिराहे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नेठवा निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं 18 वर्षीय सुमित और 17 वर्षीय अमित को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। सुमित की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक नरेंद्र के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन तथा परिचित अस्पताल पहुंच गए। एक युवक की मौत और दो युवकों के गंभीर घायल होने की सूचना से परिवारों में शोक और चिंता का माहौल हो गया।0
0
Report
Advertisement
खेती की जमीन को लेकर दो परिवारों में मारपीट, 5 घायल
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझोला पादरडी गांव में खेती की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लट्ठ से हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला सहित परिवार के 5 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पादरडी गांव की रहने वाली उषा ने बताया कि गांव में खेती की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लट्ठ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में हंतोक पत्नी कोदर पटेल, गायत्री पत्नी मनीष पटेल, आशा पत्नी गौतम पटेल, कोदर पुत्र नाथा पटेल और गौतम पुत्र नाथा पटेल घायल हो गए। सभी घायलों को चोटें आईं। इनमें हंतोक पत्नी कोदर पटेल को गंभीर चोटें लगीं। इसके बाद परिजन गंभीर घायल हंतोक को निजी गाड़ी से डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से उनका इलाज जारी है। खेती की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों के घायल होने से गांव में घटना को लेकर चर्चा है。0
0
Report
अजमेर के लोहागल में साइबर ठगी: एकाउंट से 15 लाख RTGS में गायब
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के लोहागल स्थित सिंह भूमि इलाके में साइबर ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है... कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के 52 वर्षीय नरेश कुमार के इक्विटास बैंक खाते से दो बार हुए RTGS ट्रांजेक्शन के जरिए 10 और 5 लाख रुपए पार हो गए.. साइबर ठगों ने बैंक खाते से कुल 15 लाख रुपए निकाल लिए गए.. वारदात के बाद सकते में आए पीड़ित नरेश ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई.. कृष्णगंज थाना पुलिस ने BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
कोटा में दीपावली के दौरान रॉकेट से 5 साल के बच्चे की झुलसना, अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:कोटा में दर्दनाक हादसा, आतिशबाजी के दौरान हाथ में रॉकेट फटने से 5 साल का मासूम झुलसा, अस्पताल में भर्ती, RKपुरम थाना क्षेत्र के नयागांव रोजड़ी इलाके की घटना, इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है गंभीर हालत में उपचार शहर के RK Puram के नयागांव रोजड़ी इलाके में दीपावली के दौरान आतिशबाजी करते समय हाथ में रॉकेट फटने से पांच साल का एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक की पहचान तनिष्क बंजारा के रूप में हुई है, जिसे परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बालक का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर की है। मासूम तनिष्क अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ पटाखे चला रहा था। इसी दौरान एक आतिशबाजी का रॉकेट अचानक उसके हाथ में ही फट गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर दौड़े। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। चिकित्सकों ने बच्चों के परिजनों से अपील की है कि आतिशबाजी के दौरान बच्चों की कड़ी निगरानी रखें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके0
0
Report
Advertisement
हीरालाल नागर ने दीगोद में दीपावली के अवसर पर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया
Kota, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दीगोद में कार्यकर्ताओं के साथ मनाई दीपावली, बैल पूजन कर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश सुल्तानपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दीपावली के अवसर पर दीगोद में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बैल पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की。 कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी सनातन संस्कृति और अटूट आस्था के प्रतीक हैं। दीपावली का पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ आपसी सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और हस्तशिल्पियों के बनाए उत्पाद खरीदने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी。 दीगोद के बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर भी चर्चा की। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।0
0
Report
नहर में डूबे दो दोस्त, एक की मौत, दिवाली पर गांव में शोक
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी जिले के केशवरायपाटन उपखंड क्षेत्र के तीरथ गांव में दिवाली के त्योहार के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में नहाने उतरे दो दोस्त तेज बहाव में बह गए। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे युवक दिलकुश की पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण युवक को लेकर कोटा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई। दिवाली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।0
0
Report
कुदरा गृहभेदन केस: चोरी की पिस्टल समेत 5 गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा गृहभेदन कांड का खुलासा: चोरी की पिस्टल सहित 5 गिरफ्तार। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने दी जानकारी, तकनीकी टीम और पुलिस के संयुक्त अभियान में सिसौड़ा गांव से दबोचे गए अपराधी। कैमूर पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुदरा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी (वार्ड संख्या 13) में जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक कमल कुमार सिंह के मकान में बीते 4 नवंबर 2026 को हुई गृहभेदन की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मोहनिया के डीएसपी गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि इस संबंध में कुदरा थाना कांड संख्या 517/26 दर्ज कर पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए कुदरा थाना पुलिस और कैमूर जिले की तकनीकी टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में बीती देर रात दोनों टीमों के संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली और घटना में शामिल छह में से पांच शातिर अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपी कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत सिसौड़ा गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान शिवम कुमार (पिता- मुन्ना कुशवाहा), आशीष यादव (पिता- रवींद्र सिंह यादव), मुखलाल कुमार (पिता- राजेश बिंद), अंकित कुमार यादव (पिता- मनोज यादव) और आलोक कुमार (पिता- अजय लाल बिंद) के रूप में हुई है। डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी गई लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल (सीरियल नं. R.P 123604) और उसकी 2 मैगजीन सकुशल बरामद कर ली गई हैं, हालांकि चोरी हुई गोलियां अभी बरामद नहीं हो सकी हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (BR 45 U 9666) और सभी अभियुक्तों के 5 स्मार्टफोन भी जब्त किए हैं। इस कांड के मुख्य आरोपी शिवम कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध रामगढ़ और नुआंव थाने में पूर्व से ही चोरी, गृहभेदन और मद्य निषेध से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। वहीं, इस घटना में संलिप्त रोहतास जिले का रहने वाला एक अन्य अभियुक्त आयुष कुमार फिलहाल फरार चाल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अन्य मामलों में भी इनकी संल्प्तता की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा चौकसी बढ़ाई
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर डीएम और एसपी फिर पहुंचे तिगरी धाम, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम में लगने वाले गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने एक बार फिर तिगरी धाम पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे निर्माण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले से जुड़े सभी अधूरे कार्य जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं। डीएम और एसपी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच गंगा स्नान का अवसर मिल सके।0
0
Report
खौलते दूध से पुजारी ने किया स्नान, सिर पर उड़ेला दूध से भरा मटका, स्थल जुटी भारी भीड़
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र के मारकुंडी घाटी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आस्था और परंपरा का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पुजारी ने खौलते दूध से स्नान कर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। खौलते दूध से भरे मटके में सिर डुबोने और फिर पूरा दूध अपने ऊपर उड़ेलने का दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी घाटी स्थित ऐतिहासिक वीर लोरिक पत्थर स्थल पर यादव समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत पुजारी राजेंद्र यादव ने खौलते दूध से स्नान का अनुष्ठान किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।पुजारी राजेंद्र यादव के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास इस परंपरा का आधार है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसे पुजारी ही संपन्न करते हैं। मान्यता है कि खौलते दूध में कोई दूसरा व्यक्ति हाथ तक नहीं डाल सकता। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा पर आयोजित होने वाला यह आयोजन यादव समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और परंपरा से जुड़ा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों लोगों की मौजूदगी में यह अनुष्ठान आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा। बाइट: राजेंद्र यादव, पुजारी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से सटे मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल का मामला।0
0
Report
रीवा के चाकघाट बाजार में भीषण आग, दमकल और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले केTyothar अंतर्गत चाकघाट बाजार में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। आग इतनी विकराल थी कि दुकान से निकलती लपटें पास के घर तक पहुंच गईं और आसपास की अन्य दुकानों व मकानों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा बना रहा। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सके। मौके पर पर्याप्त कर्मचारी और प्रशासनिक बल की मौजूदगी नहीं होने से व्यापारी खुद ही आग बुझाने की मशक्कत करते नजर आए। लगभग 15 किलोमीटर दूर Tyothar से पहुंची फायर ब्रिगेड भी महज पांच मिनट में पानी खत्म होने के कारण बेअसर साबित हुई। हालात बिगड़ते देख तीन घंटे बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से फायर ब्रिगेड और टीम को बुलाना पड़ा। इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए व्यापारी लगातार प्रयास करते रहे। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और रीवा जिला प्रशासन की अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि बाजार जैसे संवेदनशील इलाके में आगजनी की घटना के दौरान समय पर पर्याप्त संसाधन और दमकल व्यवस्था क्यों नहीं उपलब्ध हो सकी..0
0
Report
Advertisement
