Sonauli: महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों ने की बैठक
Sonauli, Uttar Pradesh:जनवरी में प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में एडीजी गोरखपुर, कमिश्नर और DIG गोरखपुर ने सोनौली सीमा का दौरा किया। उन्होंने नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक कर महाकुंभ के दौरान सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने और आपसी सहयोग पर चर्चा की। साथ ही एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
