Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273303

महाराजगंज में छठ पूजा धूम, स्थानीय कलाकार ने छठ मइया के गीत से माहौल सजाया

ATAMIT TRIPATHI
Oct 26, 2025 06:34:04
Chowk, Uttar Pradesh
महाराजगंज में छठ पूजा धूम है। स्थानीय कलाकार ने छठ मैया के लोक गीत प्रस्तुत कर माहौल को रोशन किया। छठ पर्व के चार दिवसीय आयोजन में खरना, नहाय-खाय और सूर्यास्त के बाद प्रसाद ग्रहण जैसी रश्मों के साथ बिहार-उत्तर प्रदेश के कई घाटों पर छठ वेदियों की सजी सजावट दिखी। क्षेत्र में छठ के गीतों की धुनें और बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी ने पर्व को उत्साहपूर्ण बना दिया। स्थानीय कलाकार राज वर्मा ने कहा कि नेपाल समेत अन्य जगहों पर भी छठ पर्व की धूम है और छठ गीतों के माध्यम से लोगों की आस्था जुड़ी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Oct 26, 2025 09:02:16
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरे क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है; जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा छठ व्रत में प्रयोग होने वाले पूजा के विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। कुमारधुबी बाजार स्थित संकट मोचन सनमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी गणेश बाबा के सौजन्य से 11 क्विंटल गेहूं का वितरण छठ व्रतधारियों के बीच किया गया। जानकारी देते हुए गणेश बाबा ने बताया कि महापर्व को लेकर पिछले 15 साल से संकट मोचन सनमुखी हनुमान मंदिर द्वारा गेहूं का वितरण किया जाता है। वैसे भी शास्त्रों में कहा गया है कि अन्न दान कीजिये तीनों लोक को जीत लीजिये और छठ महापर्व का प्रारंभ हो गया है, जिसे लेकर मंदिर द्वारा प्रसाद रूपी गेहूं का वितरण किया जा रहा है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 26, 2025 09:02:00
Azamgarh, Uttar Pradesh:खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुटी। जनपद आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के सिरिही गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच पहले तो विवाद हुआ, इसके बाद मारपीट में तब्दील हो गया। जहां ईंट, लाठी-डंडा और कुदाल से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जा रहे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित किया, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। बताया गया कि मृतक जितेंद्र चौहान का उसके पट्टीदार के बीच अक्सर लंबे समय से जमीन को विवाद चल रहा था, जहां खेत में मेड़ काटने को लेकर पिछले दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। मृतक राजगीर मिस्त्री जितेंद्र मकान बनाने का काम करता था, जब वह काम पर से घर आया तो कल बीती रात करीब 10 बजे मेड़ काटने को लेकर पट्टीदारों से कहा सुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद पट्टीदारों ने ईंट, लाठी-डंडा और कुदाल लेकर हमला कर दिया। इस मारपीट में जहां 40 वर्षीय जितेंद्र चौहान को गंभीर चोटे आई। घटना की सूचना पाकर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा रही थी कि रास्ते में दम तोड़ दिया, जहां हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया गया की मृतक मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिसमें जितेंद्र चौहान की मौत हुई। बताया कि 4 आरोपियों में सुगन चौहान, इंद्रपाल चौहान, राबड़ी देवी तथा पार्वती देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उन्हें हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उस अनुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी। Bite :- 1. सुमित, मृतक का बेटा 2. चनौती, मृतक की मां 3. विमली, पड़ोसी 4. चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 26, 2025 09:01:40
Sambhal, Uttar Pradesh:संबल के तीर्थ नगरी में चौबीस कोसीय परिक्रमा के लिए दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु 68 देव तीर्थ स्थल और 19 पौराणिक कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। प्राचीन वंश गोपाल तीर्थ स्थल पर स्थित 5200 वर्ष प्राचीन कदंब के वृक्ष की परिक्रमा और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। श्रद्धालु वंश गोपाल तीर्थ स्थल पर स्थित जल कुंड में स्नान कर स्वास्तिक चिन्ह बनाकर मनोकामना पूरी होने की कामना से पूजा कर रहे हैं। खास बात यह है कि चौबीस कोकोषीय परिक्रमा और पूजा अर्चना को लेकर युवाओं में अटूट श्रद्धा दिख रही है; पौराणिक वंश गोपाल तीर्थ पर बड़ी संख्या में युवक पूजा अर्चना के लिए पहुँच रहे हैं। बंश गोपाल तीर्थ स्थल पर मेले जैसा नजारा दिख रहा है।
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 09:01:36
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 26, 2025 09:01:27
Jhajjar, Haryana:पुस्तैनी जमीन नहीं खरीदी गई जमीन बनी कलोई के खजान सिंह व उसके बेटे संजय की हत्या का मामला झज्जर पुलिस के सामने सामने आया। अदालत ने पूछताछ के लिए आरोपी अशोक को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। डीसीपी क्राईम ने कहा कि आरोपी को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन सीक्रेट किया जाएगा और फोरेंसिक टीम के माध्यम से सबूत जुटाए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिनों के रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में यह सामने आया है कि उसने ढाई माह पहले पिता और भाई की हत्या की घटना को अंजाम दिया था, हत्या के बाद शवों को खेत में जलाया गया और फिर उनकी राख को खेत में जोत कर बिखेर दिया गया ताकि सबूत खत्म हो सकें। पुस्तैनी जमीन के अलावा खरीदी गई चार एकड़ जमीन को लेकर बना था विवाद, जिससे जुड़ी ही हिंसा ने परिवार के रिश्तों को खोखला कर दिया। पुलिस अब यह भी जानना चाहती है कि हत्या में किन-किन हथियारों का प्रयोग किया गया और कौन-कौन लोग इस घटना में शामिल हैं। रिमांड खत्म होने पर अशोक को आगे की जांच के लिए और भी पहलुओं पर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 26, 2025 09:01:16
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के करेली में आत्मनिर्भर भारत को लेकर संकल्प अभियान का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत व ग्रामीण और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने शिरकत कर प्रबुद्ध वर्ग और व्यापारियों से संवाद किया व उन्नत व्यापारियों को सम्मानित कर विधानसभा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशी उत्पादों और देशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देने की बात कहते हुए मंच से ही अपने संसद भवन में लुंगी पहनकर जाने के प्रसंग को भी सुनाया... उनका मतलब साफ था कि हमें अपनी पहचान को लेकर शर्म करनी बल्कि गर्व करना चाहिए... बाद में उन्होंने कहा कि लघु और कुटीर उद्योगों के लिए सरकार संकल्पित है और यही वजह से छोटे व्यवसायियों और समूहों को पूरा सहयोग सरकार कर रही है जो देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम हैं ....
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 26, 2025 09:00:13
Puri, Odisha:ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲା ଚନ୍ଦନପୁର ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ଲଜ୍ଜା ।ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ନାବାଳିକାକୁ ଦୁଷ୍କର୍ମ ଅଭିଯୋଗ ।ନାବାଳିକା ପରିବାର ପକ୍ଷରୁ ଶୁକ୍ରବାର ଥାନାରେ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ ପରେ ୨ଜଣ ଯୁବକଙ୍କୁ ଧରିଛି ପୋଲିସ୍ ।ଅଭିଯୁକ୍ତଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଚନ୍ଦନପୁର PS Case No 246 ରେSec. 70(2)/331(5)/296/115(2)/351(2)/3(5) BNS/ R/w sec. 6 POCSO ACT. ଦଫା ଲଗାଯାଇଛି ।ସୂଚନା ମୁତାବକ,ଗତ ବୁଧବାର ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଅଭିଯୋକ୍ତ ଯୁବକ ୨ଜଣ ,ନାବାଳିକାକୁ ଏକୁଟିଆ ଦେଖି ଘରେ ପଶି ବଳପୂର୍ବକ ଦୁଷ୍କର୍ମ କରିଥିବାର ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି । ପରେ ଶୁକ୍ରବାର ନାବାଳିକା ନିଜ ମା ସହ ଥାନାକୁ ଆସି ଅଭିଯୋଗକରିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି। ଅଭିଯୋଗ ମିଳିବା ପରେ ପୁଲିସ ଅଭିଯୋକ୍ତ ଯୁବକ ୨ଜଣଙ୍କୁ କାବୁ କରି ଥାନାରେ ଅଟକ ରଖି ପଚରାଉଚରା ଜାରି ରଖିଛି। ଏନେଇ ଏସଡ଼ିପିଓ ରବି ନାରାୟଣ ଭଞ୍ଜ ଏବଂ ଫୋରେନସିକ ଟିମ ଘଟଣା ସ୍ଥଳକୁ ଯାଇ ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛନ୍ତି। ଅଭିଯୋଗକୁ ଭିତ୍ତି କରି ପୁଲିସ ଏକ ଦୁଷ୍କର୍ମ ମାମଲା ରୁଜୁ କରିଛି। ଶନିବାର ଉଭୟଙ୍କର ଡାକ୍ତର ମାଇନା କରାଯିବ ବୋଲି ସୂଚନା ମିଳିଛି。
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 08:56:42
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top