273162
Maharajganj - बाबा साहब के सपने को हम सबको मिलकर साकार करना चाहिए - विधायक नौतनवा
Achal Garh, Uttar Pradesh:भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉ० भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज नौतनवा नगर के भगतपुरवा मुहल्ले में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक नौतनवा का वार्ड वासियों ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उक्त वार्ड में स्थापित श्रद्धेय बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायगढ़ के 1334 किसान कर्जमुक्ति योजना से लाभ पाएंगे
Chendhare, Maharashtra:स्लग - आणखी १ हजार ३३४ शेतकऱ्यांना कर्जमुक्तीची संधी कर्जमुक्ती योजनेची तिसरी यादी जाहीर ; आधार प्रमाणीकरणाचे आवाहन योजनेत रायगड जिल्हयातील आणखी १ हजार ३३४ शेतकऱ्यांची तिसरी यादी जाहीर करण्यात आली आहे. यापूर्वीच्या दोन याद्यांमधील लाभार्थ्यांसह जिल्ह्यात आतापर्यंत १० हजार ७५ शेतकऱ्यांची नावे आधार प्रमाणीकरणासाठी निश्चित करण्यात आली आहेत. या याद्यांमधील पात्र शेतकऱ्यांना कर्जमुक्तीचा लाभ मिळण्याच्या दृष्टीने आधार प्रमाणीकरण करणे आवश्यक आहे. पात्र शेतकऱ्यांनी आधार प्रमाणीकरणाची प्रक्रिया पूर्ण करून कर्जमुक्तीचा लाभ घ्यावा, असे आवाहन प्रशासनातर्फे करण्यात आले आहे.0
0
Report
बांकी माता मंदिर लाइव के लिए सवाईमाधोपुर के विसुअल
Jaipur, Rajasthan:बांकी माता मंदिर लाइव के लिए सवाईमाधोपुर के विसुअल0
0
Report
बरनवाल सेवा सदन के डांडिया महोत्सव ने महिलाओं में एकता और सांस्कृतिक संवर्धन मजबूत किया
Giridih, Jharkhand:बरनवाल युवा महिला समिति के तत्वावधान में बरनवाल सेवा सदन, इसरी बाजार में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, एकता, सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था। समिति की अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष दीपमाला देवी के नेतृत्व में लगातार छह वर्षों से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूरज कुमार, अध्यक्ष, बरनवाल सेवा सदन उपस्थित रहे। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज की एकता, आपसी सद्भाव और महिला सशक्तीकरण को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से अंशु बरनवाल, रेखा बरनवाल, राखी रानी, निमिशा बरनवाल, लक्ष्मी बरनवाल, मीरा बरनवाल एवं मीतू बरनवाल का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने समाज में आपसी सहयोग, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया。0
0
Report
Advertisement
लखीसराय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया। डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार समेत अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पांडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा, सड़क, बिजली और ट्रैफिक तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा दुर्गा पूजा को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पर्व के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बल तैनात किए जाने के साथ-साथ साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए विसर्जन स्थलों पर SDRF (SDRF) की टीम और विशेष गोताखोरों को तैनात किया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिलेभर में आपसी सौहार्द और शांति के बीच हर्षोल्लास के साथ त्योहार संपन्न कराना है। डीएम ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक तंत्र हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। निरीक्षण अभियान के दौरान DDC summit कुमार, SDM प्रभाकर कुमार, और SDPO शिवम कुमार सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बक्सर ब्रह्मपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
Buxar, Bihar:बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 31 किलो गांजा और 113 किलो सिक्के बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर गांव में गांजा की खेप लाकर उसकी खरीद- बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से गांजा और सिक्के से भरे बाल्टी को जब्त करते हुए सात को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी के कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की जांच के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।0
0
Report
दिल्ली में अंकिता भंडारी हत्याकांड: माता-पिता ने न्याय की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड / अंकिता भंडारी के माता-पिता ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया / पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने और प्रदर्शनکارियों को हटाते हुए विजुअल्स।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में देर रात मुठभेड़: बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूम रहा था बदमाश, पुलिस को देखकर भागने लगा; पीछा करने पर की फायरिंग, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद नोएडा। थाना -63 क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड की तरफ से बिना नंबर प्लेट लगी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को यू-टर्न लेकर तेजी से भगाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत (28 वर्ष), निवासी आश्रम गेट, थाना -63, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच करने के साथ ही उसके अन्य आपराधिक मामलों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
अंकिता भंडारी केस: माता-पिता की रिहाई पर कांग्रेस की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा कर दिया है। 2022 अंकिता भंडारी मर्डर केस | दिल्ली: अंकिता भंडारी के माता-पिता, कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को रात भर चले विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा कर दिया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "अंकिता के माता-पिता के ऊपर बेहरमी से एक्शन लिया जा रहा है जो 4 साल से न्याय मांग रहे थे उन्हें न्याय देने के बजाय मुख्य आरोपी को राज्यपाल बनाया जा रहा है...." 2022 अंकिता भंडारी मर्डर केस | दिल्ली: कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हमारी पार्टी ने उत्तराखंड में चार साल तक लड़ाई लड़ी है। अंकिता भंडारी और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। भाजपा आरोपियों को बचा रही है और इस मामले में शामिल व्यक्ति को भाजपा पूरी तरह से संरक्षण दे रही है। उत्तराखंड के लोगों की भावनाएं इस परिवार के साथ जुड़ी हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की, पूरी कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन उनके साथ खड़ा है। हम परिवार के साथ हैं... मांग साफ है कि गवर्नर को हटाया जाना चाहिए। राष्ट्रपति को दखल देना चाहिए और उनकी नियुक्ति रद्द करनी चाहिए।0
0
Report
अकोला में तलवार गरबा: महिलाओं ने देवी शक्ति के साथ गरबा का समां
Akola, Maharashtra:नवरात्री म्हणजे स्त्रीशक्तीचा सन्मान, भक्तीचा आनंद आणि आदिशक्तीच्या उपासनेचा पवित्र उत्सव..नवरात्रीच्या नऊ दिवसांत देवीच्या विविध रूपांची पूजा-अर्चा करून भक्तांकडून मातेची आराधना केली जाते. गरबा आणि दांडियाच्या माध्यमातूनही देवीप्रती असलेली श्रद्धा आणि भक्तिभाव व्यक्त केला जातो. अकोल्यातही योगायोग नवदुर्गा उत्सव मंडळाच्या वतीने तलवार गरब्याचे आयोजन करण्यात आले होते. या गरब्यात विविध वयोगटांतील महिलांनी उत्स्फूर्त सहभाग घेत तलवारीच्या तालावर गरबा सादर केला. पारंपरिक वेशभूषा, हातात तलवारी आणि गरब्याच्या तालावर थिरकणाऱ्या महिलांमुळे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय झाले होते. अकोल्यातील योगायोग नवदुर्गा उत्सव मंडळाने आयोजित केलेल्या तलवार गरब्यालाही महिलांचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिळाला. पारंपरिक वेशभूषेत सजलेल्या महिलांनी हातात तलवारी घेऊन गरब्याच्या तालावर फेर धरला. तलवारीच्या तालबद्ध हालचालींतून देवीच्या शक्तिरूपाचे दर्शन घडवण्याचा प्रयत्न यावेळी करण्यात आला. विविध वयोगटांतील महिलांनी या उपक्रमात सहभागी होत भक्ती आणि उत्साहाचा अनोखा संगम अनुभवला. केवळ नृत्य नव्हे, तर आदिशक्तीप्रती असलेली श्रद्धा, महिलांच्या सामर्थ्याचा जागर आणि भारतीय संस्कृतीच्या परंपरेचे जतन, असा या तलवार गरब्याचा संदेश होता. भक्तिमय वातावरणात पार पडलेल्या या आयोजनामुळे नवरात्रोत्सवाचा उत्साह अधिकच द्विगुणित झाला.0
0
Report
Advertisement
चतरा में पंचायत भवन ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी, ऑनलाइन सेवाएं ध्वस्त
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में पंचायत भवन का ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी कंप्यूटर, एलसीडी, प्रिंटर, जीपीएस, इन्वर्टर, बैटरी और सोलर प्लेट ले उड़े चोर, ऑनलाइन काम ठप चतरा : चतरा जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने सरकारी भवन को निशाना बनाते हुए सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत भवन में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात अज्ञात चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर, इन्वर्टर, प्रिंटर, एलसीडी, जीपीएस, बैटरी और सोलर प्लेट समेत लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पंचायत भवन में होने वाले ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब भारतनेट के कर्मी जांच के सिलसिले में पंचायत भवन पहुंचे। वहां मुख्य गेट का ताला टूटा देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर जांच की गई तो कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब मिले। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल पर भेजी। टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस चोरों का सुराग तलाशने के साथ चोरी गए सामान का पता लगाने में जुटी है। इधर पंचायत भवन में चोरी के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया है। कंप्यूटर और अन्य जरूरी उपकरणों के अभाव में ऑनलाइन सेवाएं ठप पड़ गई हैं। इससे पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।0
0
Report
समस्तीपुर में फरार शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, 1516 लीटर शराब बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में फरार शराब कारोबारी के ठिकाने पर फिर छापेमारी, तीन अलग अलग ब्रांड व वीयर 25 लाख की शराब बरामद ।कार व बाइक जब्त । एंकर :समस्तीपुर में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद धंधेबाजों का नेटवर्क टूटता नजर नहीं आ रहा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में फरार अवैध शराब कारोबारी के ठिकाने से एक बार फिर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1516 लीटर से अधिक विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।जानकारी के अनुसार, संबंधित फरार शराब कारोबारी के ठिकाने से पूर्व में भी दो बार अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। इसके बावजूद शराब के इस कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए उत्पाद विभाग को फिर छापेमारी करनी पड़ी है। बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान एक मकान के पीछे स्थित बांसवारी से शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल स्टैग और ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की विदेशी शराब के साथ किंगफिशर बीयर शामिल है।उत्पाद विभाग की ओर से इसी के कारोबारी के यंहा पहली कार्रवाई में 1256.040 लीटर विदेशी शराब और दूसरी कार्रवाई में 123.450 लीटर बीयर बरामद की गई थी। दोनों मामलों में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं। जब्त वाहनों की भी जांच की जा रही है, ताकि शराब की खेप के परिवहन और कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब और बीयर के साथ दो वाहन जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।वही आज बरामद कुल 1516 लीटर से अधिक शराब व बीयर की बाजारू मूल्य 25 लाख से अधिक की आंकी जा सकती है । बाइट: मनोज कुमार सिंह,उत्पाद अधीक्षक समस्तीपुर0
0
Report
कुसमी तहसील परिसर की वॉल पेंटिंग पर बवाल, अधिकारी हटाने की मांग तेज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील परिसर में किया गया एक वॉल पेंटिंग इन दिनों सुर्खियों में है, और इस वजह से नायाब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा का जमकर विरोध शुरू हो गया है और दो दिनों के भीतर उन्हें हटाने की मांग उठ रही है। दरअसल तहसील कार्यालय की दीवार पर तहसील परिसर में भिक्षा एवं चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित करने का एक वॉल पेंटिंग करवाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोग इसके विरोध में आ चुके हैं, और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने जांच कार्यवाही की मांग की है। नगर वासियों ने नायाब तहसीलदार पर यह आरोप लगाया है कि नवरात्र के समय में इस तरह से वॉल पेंटिंग करना उनके धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा रहा है। नगर वासी नायाब तहसीलदार के ट्रांसफर की मांग पर अड़ गए हैं; उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर नायब तहसीलदार के खिलाफ मुरदाबाद के भी नारे लगाए। हालाँकि विरोध को देखते हुए वाल पेंटिंग को मिटवा दिया गया है। एसडीएम ने बैठक करके मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम में छह घी नमूने असुरक्षित, 1,426 किलोग्राम घी जब्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में छह प्रकार के घी के नमूने मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। जिन घी उत्पादों को लोग शुद्ध और सेहतमंद समझकर अपने परिवार को खिला रहे थे, उनकी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। विभाग ने संबंधित घी उत्पादों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और निर्माण पर अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर 1,426 किलोग्राम घी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से घी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नंद कृष्णा घी, संगाथ गाय का घी, संगाथ गाय का घी 200 मिलीलीटर, संगाथ गाय का घी 500 मिलीलीटर, ब्रजवासी घी एक लीटर और मधुसूदन घी 450 मिलीलीटर के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इन छह प्रकार के घी के नमूनों को मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जिले में घी के डीलरों और थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान संदेह के आधार पर घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने संबंधित निर्माताओं और विक्रेताओं को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रतिबंधित घी के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित उत्पादों को तत्काल बिक्री से हटाएं और इसकी सूचना विभाग को दें। वहीं, कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर कुल 1,426 किलोग्राम घी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 30 हजार रुपये है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश के उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खरगोन की महारानी दुर्गा पांड़ाल में 21 फिट दुर्गा की महाआरती और गरबा धूम
Khargone, Madhya Pradesh:शहर के ज्योतिनगर में मां दुर्गा पांडाल खरगोन की महारानी के नाम से भव्य सजा है। करीब 21 फिट की मां दुर्गा की मूर्ति ललिताआसन में सिहासन पर बैठी सभी भक्तों को दर्शन दे रही है। रात्री 9 बजे सामूहिक दुर्गा महाआरती होती है। जिसमें आम हो या खास हर कोई थाली में आरती की थाली लेकर अपने स्थान से ही आरती करता है। इस आरती में शामिल होने शहर ही नहीं आसपास के गांवों से माता भक्त आशीर्वाद आरती करने के लिए शामिल होकर मां दुर्गा की महाआरती में शामिल होते है। हजारों मातारानी भक्त इस खरगोन की महारानी दुर्गा पांडाल में गरबो का आनंद लेते है। धार्मिक माहौल को उत्साही बनाने के लिए प्रतिदिन अलग अलग गरबा रास कराते है। राजशाही वैभव के साथ बैठी खरगोन की महारानी दुर्गा जी के समक्ष शिव बरात, आपरेशन सिंदूर, निमाड़ का पर्व साँझा माता, कालभैरव नृत्य सहित कृष्ण रास, गुजराती गरबा आदि की प्रस्तुति मातभक्तों का मन मोह लेती है0
0
Report
अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम नियुक्ति रद्द नहीं करने पर आम जनता सड़कों पर
Noida, Uttar Pradesh:2022 अंकिता भंडारी मर्डर केस | दिल्ली: अंकिता भंडारी की माता ने कहा,"जब तक उनकी (दुष्यंत गौतम) नियुक्ति रद्द नहीं होती है तब तक हम ऐसे ही बैठे रहेंगे। अगर हमें यहां बैठने नहीं देंगे तो हम अपने घर में भूख हड़ताल करेंगे." अंकिता भंडारी के पिता ने कहा,"हम सरकार को 24 घंटे का समय देते हैं कि उन्होंने जो दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की है उन्हें निरस्त करें अगर वो निरस्त नहीं करेंगे तो पूरे भारत में जनता सड़क पर उतर जाएगी।0
0
Report
Advertisement
