icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273310
Arjun Kumar MauryaArjun Kumar MauryaFollow27 Dec 2024, 04:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटपूतली क्रय विक्रय केंद्र में खाद संकट, किसान परेशान

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.....कोटपूतली क्रय विक्रय केंद्र पर आज सुबह से ही किसानो की लम्बी लाईन लगी हुई है... जिसकी वजह से क्षेत्र के किसानों को रबी की फसलों की बिजाई के समय DAP खाद और यूरिया की जबरदस्त किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्रय विक्रय केंद्र पर पिछले 3-4 दिनों से खाद पाने के लिए हजारों किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों के अनुसार खाद प्राप्त करने के लिए पुरुष और महिला किसान सुबह 4 बजे से ही आकर लंबी-लंबी लाइनों (लगभग 1 किलोमीटर तक) में खड़े हो जाते हैं। जिसे घर-परिवार और पशुओं की देखभाल छोड़कर किसान कड़ाके की धूप और ठंड में लाइन में खड़े रहते हैं। किसानो ने बताया कि क्रय विक्रय केंद्र पर करीब 3,000 से 4,000 किसान एकत्र होते हैं, जबकि केंद्र पर खाद की कुल 1,600 कट्टे ही पहुंची हैं। आपूर्ति इतनी कम है कि आधे से ज्यादा किसानों को बिना खाद लिए ही निराश होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। किसान वर्ग ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा किसान पैसे देकर खाद खरीद रहे हैं, कोई मुफ्त में मांग नहीं कर रहे हैं, फिर भी उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से सभी क्षेत्रों में समय पर खाद वितरण की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। खाद वितरण का समय सुबह जल्दी तय किया जाना चाहिए ताकि तड़के से लाइन में खड़े किसानों को सुबह 9-10 बजे तक लंबा इंतजार न करना पड़े। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही DAP और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो फसलों की बिजाई समय पर होना असंभव हो जाएगा।
0
0
Report
0
0
Report

UP NEWS : मेडिकल स्टोर में कार घुसी,दो लोग घायल,पुलिस जांच में जुटी

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर मेडिकल स्टोर में घुस गई गनीमत रही कार के आगे वाले दोनों एयरबैग खुल गए जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। हालांकि इस घटना में दो कार सवार घायल हो गए। वहीं मेडिकल स्टोर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और दवाइयों सहित काफी टूटफूट का नुकसान हो गया। वही स्टोर स्वामी का कहना है उसका लगभग 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों कार सवारों को अपने साथ थाने लेकर गई और घटना के मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है मामला थाना बिलसंडा कस्बे के गोला रोड का है बताया जा रहा है आज रविवार के दिन विकास कुमार गुप्ता रोज की तरह लगभग 9:00 बजे अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर गए थे। तभी एक अनियंत्रित होकर वैगनआर कार दुकान में आकर घुस गई जिससे एक साइड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं दूसरी साइड की दीवार भी दरारें खा गई। वहीं काफी दवाइयों के साथ टूटफूट का नुकसान हुआ है। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कार काफी स्पीड में थी जिसके चलते कर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे कच्चे में उतरकर मेडिकल स्टोर में जा घुसी। गनीमत रही कार दीवार में टकराते ही आगे के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया मगर कार सवार दो युवक घायल हो गए। दुकान स्वामी विकास गुप्ता ने बताया इस हादसे में उसका लगभग चार लाख रुपए का नुकसान हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही वह थाने पहुंचा और उसने थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत की थाने के एसएसआई नीरज कुमार का कहना है कार वाले कस्बे के रहने वाले है जिनकी कार एक मेडिकल स्टोर में घुस दोनों युवकों के हल्की-फुल्की चोटें आई है। मामले में जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोमती के जलस्तर से लखनऊ के हनुमंत धाम में पानी घुसा, श्रद्धालु प्रवेश बंद

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का बढ़ता पानी अब शहर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच गया है। गोमती किनारे स्थित हनुमंत धाम परिसर में पानी दाखिल हो गया है। पानी बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगाई गई है और सुरक्षा के मद्देनजर गार्ड तैनात किए गए हैं। हनुमंत धाम में पानी पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिए मौके पर गार्ड तैनात हैं। गोमती रिवरफ्रंट की फूड वैली को भी अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। गोमती का पानी लखनऊ के कई इलाकों में भी पहुंच रहा है। फैजुल्लागंज में बड़ी संख्या में घर प्रभावित हैं। नदी किनारे के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने की वजहupper इलाकों से आ रहा पानी है; सीतापुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के कैचमेंट क्षेत्रों में बारिश का पानी गोमती के जरिए लखनऊ पहुंच रहा है।
0
0
Report

कटिहार कुर्सेला में 2 लाख स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Katihar, Bihar:फिर एक बार कुर्सेला में करीब 2 लाख रुपया का 21 ग्राम स्मैक बरामद, गिरफ्तार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्सेला बस्ती में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्सेला बस्ती निवासी संतोष कुमार मंडल के रूप में कुर्सेला पुलिस एक लंबे समय से आरोपी तस्कर के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रहे थी पुलिस ने आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली, जहां से करीब 2 लाख रुपया का 21 ग्राम स्मैक किया बरामद कटिहार जिला के कुर्सेला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपया का 21 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्सेला बस्ती निवासी संतोष कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्सेला बस्ती में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने संबंधित घर पर छापेमारी की । वहीं पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा और पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया । पूछताछ में उस गिरफ्तार आरोपी तस्कर का पहचान संतोष कुमार मंडल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की विधिवत तलाशी ली, जहां से 21 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। कुर्सेला पुलिस एक लंबे समय से आरोपी तस्कर के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रहे थी । पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

22 सेकंड के LIVE वीडियो में पहाड़ी रोड पर हादसा: कार खाई में गिरकर मौत

Dehradun, Uttarakhand:22 सेकंड वाला वीडियो हादसे के वक्त दुर्घटना का शिकार हुई कार के अंदर से बना वायरल वीडियो है... जबकि दो अन्य घटना के बाद के रेसक्यू वीडियो है... रिपोर्ट : मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग : हादसे का लाइव विडियो आया सामने... 22 सेकेंड में खाई में समा गई तेज रफ्तार कार... खबर देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी से है जहां सड़क हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव विडियो सामने आया है...यहां पहाड़ी रास्ते का सुहाना सफर महज़ 22 सेकेंड में मौत के सफर तब्दील हो गया... देखिए कैसे सड़क पर दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए सीधे सड़क से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और हादसे का खौफनाक मंजर कार में चल रहे कैमरे में कैद हो गया जिसकी डरावनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है... 22 सेकेंड के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी सड़क पर एक कार आगे बढ़ रही है, तभी अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठता है और कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराते हुए सड़क से नीचे गहरी खाई में समा जाती है...पलक झपकते ही पहाड़ो का यह सुहाना सफर मौत के मातम में बदल जाता है 22 सेकेंड में हुए इस खौफनाक हादसे के दौरान कार के अंदर बैठे दुर्गेश चौधरी, सुनील, ऋषभ में चीख-पुकार के साथ अफ़रा-तफ़री की आवाजें हादसे के दौरान खौफ के मंजर को बयां कर रही है...वहीं जब हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची SDRF और पुलिस टीम ने घटनास्थल पर हादसे का शिकार हुए लोगो का रेस्क्यू किया तो पता चला की इस दर्दनाक हादसे में दुर्गेश चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि क्षतिग्रस्त कार में फंसे अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए....जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया जबकि मृतक के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.... दरअसल ये पूरी घटना बीती 2 अक्टूबर की है... हादसे के बाद हासिल हुआ ये खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी कफ सिरप केस: आरोपी शुभम जायसवाल और परिवार की 38 करोड़ संपत्ति जब्त

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी कफ सिरप कांड में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी। • बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त और बैंक खातों की गहन पड़ताल में सामने आया वैशाली का नाम अदालत ने पुलिस को माफिया की पत्नी वैशाली को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दिया आदेश। • फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर तस्करी में मदद करने वाला 62 वर्षीय आरोपी विकास सिंह वाराणसी से गिरफ्तार। • आरोपी विकास सिंह ने अपनी फर्म 'श्यामभवी फार्मा' से शुभम को बिना काम किए 2 साल का फर्जी सर्टिफिकेट दिया था। • इसी कूटरचित प्रमाण पत्र के बल पर शुभम 'शैली ट्रेडर्स, रांची' का कंपिटेंट पर्सन बनकर बड़े पैमाने पर कर रहा था कफ सिरप की तस्करी। • शुभम जायसवाल, उसकी पत्नी और परिवार के नाम दर्ज काली कमाई से बनी 38 करोड़ की संपत्तियों को जब्त करेगी पुलिस। • मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पर 1 लाख का इनाम और इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी। • भगोड़े शुभम और उसके अन्य करीबियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया तेज। • तस्करी सिंडिकेट में शामिल शुभम के पिता भोला प्रसाद को पुलिस कोलकाता से कर चुकी है गिरफ्तार। • पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में कोडीन सिरप तस्करी सिंडिकेट के कई बड़े मददगार पहुंचे जेल। • अवैध नशीली दवा तस्करी नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के खेल को पूरी तरह ध्वस्त करने में जुटीं एजेंसियां।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में नरकटियागंज के पंडई नदी का भीषण कटाव, ग्रामीण बांध पक्कीकरण की मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया में नरकटियागंज के तुमकडीया गांव में पंडई नदी भीषण कटाव कर रही है पहाड़ी पंडई नदी वार्ड नंबर एक और दो में कटाव कर रही है जिससे ग्रामीण दहशत में है पहाड़ी नदी खेतों की तरफ बढ़ रही है गांव में आने जाने वाली सड़क भी नदी के जद में कभी भी आ सकता है बता दे पहाड़ी नदियों में अचानक पानी आता है और फिर नदी कुछ देर बाद शांत हो जाती है लेकिन जब पानी आता है तो बाढ़ और कटाव दोनों का खतरा बढ़ जाता है ग्रामीणों का मांग है सरकार समय रहते बांध को पक्कीकरण करे इसको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को लिखित शिकायत किया है नदी के बांध बन जाने से ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन और सड़क दोनों सुरक्षित हो जाएगा
0
0
Report

सीवान के हुलास छपरा दुर्गा माता मंदिर चोरी: चार आरोपित गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Siwan, Bihar:सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गाँव के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले मे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण मांगटिका, नथिया, मंगलसूत्र, हार को बरामद कर लिया है जिसकी मूल्य लाखों रूपये है। वहीं इस मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपित के घर से पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी बरामद किया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मंदिर में चोरी के बाद लोग आक्रोशित थे। मंदिर में चोरी के बाद सीवान SP भारत सोनी ने महाराजगंज SDPO के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। गठित टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए ज्वेलरी को भी बरामद कर दिया है। महाराजगंज SDPO अमन ने बताया कि मंदिर से आभूषण चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सुजीत कुमार उर्फ कल्लू, अंकित पांडेय और कमलेश पांडेय समेत चार लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की गई। मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण के साथ चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में फरार आरोपित के घर की तलाशी के दौरान एक रिवॉल्वर बरामद किया गया। पुलिस अब बरामद हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किस उद्देश्य से रखा गया था और उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है या नहीं। हुलास छपरा स्थित दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। मंदिर में चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई के दबाव से मामले में चोरी गए सभी आभूषणों की बरामदगी हुई है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
0
0
Report

करनाल में यूपी पुलिस की कुर्की: आर्यन के घर पर दबिश

Karnal, Haryana:करनाल में यूपी की शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई करनाल में कथित शूटर आर्यन घर पर यूपी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की यूपी की शामली पुलिस अपने साथ घर का सामान लेकर चली गई, ट्रैक में समान भर कर ले जाया जा रहा है मौके पर करनाल पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि यूपी पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने फरार चल रहे कथित शूटर आर्यन के करनाल स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की है। वहीं, मामले में साजिशकर्ता बताए जा रहे राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के सोनीपत स्थित घर पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है。
0
0
Report
Advertisement

सतना: उत्सव पैलेस में चुनाव मतगणना के दौरान भारी हंगामा; पुलिस ने शांत कराया

Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना - कशौधन समाज के चुनाव की मतगणना के दौरान उत्सव पैलेस में जमकर हंगामा हुआ। प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच लात-घूंसे चले। रविवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक समाज के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जो रात 8 बजे तक चला। इसके बाद रात करीब 10 बजे मतगणना शुरू हुई। सभी पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक पैलेस में मौजूद थे। मतगणना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। उत्सव पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। जिसके कारण मतगणना कार्य रोक दिया गया, सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देकर घर रवाना किया। इसके बाद दोबारा देर रात मतगणना शुरू हुई।
0
0
Report

मतदाता सूची से अवैध नाम हटाकर लोकतंत्र की अखंडता मजबूत करें

Noida, Uttar Pradesh:भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है। सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है। मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। आइए, शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top