Maharajganj: सड़क हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल
Sawana, Uttar Pradesh:रविवार रात एक सड़क हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो चालक अपनी दैनिक ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था तभी अनियंत्रित होकर उसका टेंपो दूसरी साइड से आ रही एसएसबी की गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए जबकि ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
