icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Amit TripathiAmit TripathiFollow3 Feb 2025, 06:52 am

Maharajganj - सर्विलांस टीम ने गायब हुए 27 लाख के 151 मोबाइल किए बरामद

Maharajganj, Uttar Pradesh:

महराजगंज जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल को जनपद के विभिन्न स्थानों से चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है. सर्विलांस टीम ने कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए है. एसपी ने मालिकों को उनके फ़ोन लौटा दिए है. इस दौरान बरामद मोबाइल फोन को पाकर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी. वहीं एसपी ने सर्विलांस टीम कि इस सफलता पर उन्हें उचित नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया. एसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम के द्वारा कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए है जिनकी कीमत लगभग 27 लाख रुपए बताई जा रही है. इस बरामदगी से साइबर फ्रॉड और अपराध को रोकने में काफी सफलता मिलेगी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारी सीजन में सहरसा की किराने की दुकान से चोरों ने सामान चुरा लिया

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक बढ़ गया है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर वार्ड - 32 का है जहाँ एक किराने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने दुकान का छत तोड़कर दुकान में रखे कीमती सामान और नगदी की चोरी कर ली. चोर ने दुकान में रखे काजू, किसमिस, हॉरलिक्स, बोर्नविटा समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली. इधर चोरी का सामान ले जाते हुए चोर की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैद हो गई. तस्वीर एक चोर पहले खाली हाथ आता है और फिर चोरी का समान बोरी में भरकर ले जाता है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात दुकान बंद करके वो अपने घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोला तो दुकान का छत टूटा हुआ था और दुकान से सारे कीमती सामान और कुछ नगद रुपये गायब थे. पीड़ित दुकानदार की माने तो दुकान से करीब 45 हजार रुपये का सामान की चोरी कर ली गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है, पुलिस की गस्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.
0
0
Report

शेखपुरा में दीपावली पर आग रोकने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी

Sheikhpura, Bihar:पटाखों के कारण दीपावली में बढ़ते अगलगी की घटना को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन सतर्क है।जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग सतर्क है और अग्निशमन विभाग के कर्मी लोगो को पटाखों जलाए जाने को लेकर जागरूक कर रहे है।जबकि दीपवाली पर्व में सड़को और बाजारों में पटाखों बेचने दुकानदारों को ऐतियत के साथ पटाखा बेचने और किसी भी स्थिति में आगलगी की घटना को रोकने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। वही पटाखों के बिक्री और लोगो को जागरूक को लेकर जिला अग्निशमन विभाग के डीएसपी ममता कुमारी सड़कों पर उतर बाजारों में पटाखों बेचने वाले दुकानदारों को कई निर्देश दिया है।और लोगो को शांति के साथ पर्व बनाए जाने के साथ सावधानी से पर्व मनाने और पटाखा बेचने और फोड़ने की अपील किया है।इस मौके पर जिला अग्निशमन डीएसपी ममता कुमारी ने कहा कि दीपावली पर्व में बाजार में पटाखा बेचने वाले दुकानदारों को कई निर्देश दिया गया है।साथ ही दुकान के पास आगलगी के बचाव को लेकर दुकान के पास बालू और पानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली को बढ़ते आगजनी की घटना को लेकर जिला अग्निशमन विभाग ने पांच क्षेत्र में बाटा है।जहां शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में अतिसंवेदनशील,संवदेनशील क्षेत्र बना कर टीम को तैयार किया गया है।किसी भी सूचना पर दमकल की कम समय में घटना स्थल पर पहुंच राहत और बचाव के साथ आग पर काबू पा जान माल के क्षति को रोक और कम कर सके।वही डीएम शेखर आनंद ने कहा कि जिला में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर मानकों की जांच की जा रही है।जबकि अग्निशमन विभाग को पटाखों की बिक्री और भंडारण के नियमों के पालन का निर्देश दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top