icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273151
Upndra KumarUpndra KumarFollow21 Nov 2024, 12:54 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिवनी के कान्हीवाड़ा में पहली बारिश ने नालियाँ फेल कर दीं, पानी घुसा

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी पहली बारिश में खुली कान्हीवाड़ा पंचायत की पोल, ड्रेनेज फेल होने से घरों में घुसा पानी सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों की सफाई के अभाव में गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड क्रमांक 17 के लोगों को झेलनी पड़ रही है, जहाँ ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ठप होने से बारिश का पानी और गंदा पानी घरों के अंदर तक घुस गया। जलभराव के कारण लोगों के घरेलू सामान और अनाज को भी नुकसान पहुंचा है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब पहली ही बारिश में हालात बिगड़ने से लोगों में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।फिलहाल ग्रामीण समस्या के जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि आगामी बारिश में उन्हें और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े。
0
0
Report

एसपी ने अमरपुर थाने का निरीक्षण कर लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए

Banka, Bihar:Anchor-बांका के अमरपुर थाना का देर रात एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश Vo-बांका पुलिस अधीक्षक ने अमितेश कुमार ने बुधवार देर रात करीब 12:00 अमरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, थाना सिरिस्ता के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण, मालखाना एवं हाजत की व्यवस्था का गहन जायजा लिया ।इसके साथ ही थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।एसपी ने थाना प्रबंधन, अभिलेख संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।
0
0
Report

दिल्ली के चितरंजन पार्क में बंगाल मैंगो मेले में 12 आम वैरायटी आकर्षण बने

New Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पहली बार चितरंजन पार्क इलाके में बंगाल मैंगो मेला 2026 का आयोजन किया गया है. 5 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में पश्चिम बंगाल से लाए गए 12 तरह के खास आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं आमों की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय और आम लोग पहुँच रहे हैं और बंगाल के स्वादिष्ट आमों की खरीदारी कर रहे हैं. जैसा कि अभी आम का सीजन चल रहा है और इस सीजन आपको चारों तरफ आम की खरीदारी करते हुए लोग दिखाई देते हैं. लेकिन इस बार चितरंजन पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बंगाल मैंगो मेले 2026 का आयोजन किया गया है. इस मेले में पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध मीठा और रसिला 12 वैरायटी के आम लाए गए हैं. मुख्यतः हिमसागर, लंगड़ा, आम्रपाली, मालदा, फज़ली, कृष्ण भोग, लखन भोग, अमित भोग समेत कई आम की वैरायटी मौजूद है. पश्चिम बंगाल के रहने वाले विभूति दास ने बताया कि उनका बचपन मालदा जिला में बीता है इसलिए वहां की आमों से उनका खास लगाव है. उन्होंने कहा फ़ाज़ली आम देखने में साधारण लगता है लेकिन स्वाद बेहद शानदार होता है, वहीं हिमसागर आम दिल्ली में आसानी से नहीं मिलता इसलिए इसकी मांग ज्यादा है.
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ यूपी TET 2026: 46 केंद्रों में दो पालियों के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ शांत परीक्षा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने कड़े इंतजाम किया है यूपी टीईटी 2006 की यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई तक कराई जानी है इसके लिए लखनऊ में 46 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं जहां यह परीक्षा आयोजित की जाएगी लखनऊ में यूपी-TET की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी सुबह 7:30 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश देना शुरू किया गया तीन स्तर पर तलाश के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया यूपी TET की परीक्षा दो पाली में कराई जा रही है पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक है इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सुबह से ही अधिकारियों को तैनात किया गया है हर परीक्षा केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी/आरक्षी और दो महिला सिपाही को तैनात किया गया है ताकि परीक्षा केंद्र पर कानून व्यवस्था बनी रहे लखनऊ में आयोजित हो रही यूपी TET की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है इस परीक्षा में कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है लखनऊ में हर परीक्षा केदो पर पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं परीक्षा केदो के बाहर LIU की टीम क्राइम ब्रांच की टीम भी लखनऊ सक्रिय है कोई भी व्यक्ति परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी है सोशल मीडिया पर है यूपी TET परीक्षा को लेकर कोई भी अफवाह फैलता है उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

धौलपुर हत्या: कोमेश गुर्जर सरकार से मांग पूरी नहीं होने पर बदला लेने चेतावनी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जगन गुर्जर की हत्या के बाद जगन की पत्नी कोमेश गुर्जर ने कहा कि सरकार के सामने मांगे रखी है। मांगे नहीं मानी तो आत्महत्या कर लूंगी। कोमेश ने कहा कि प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो मैं मर्डर कर दूंगी। दो दिन में बदला लेकर बता दूंगी और सारी हकीकत निकाल कर सामने ला दूंगी। इतने बड़े आदमी की हत्या कर प्रशासन के लोग चूहे पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा जगन गुर्जर की धौलपुर से बाहर कहीं भी दुश्मनी नहीं थी। कोमेश ने कहा मैंने अपने पिता की हत्या का बदला लिया था। गला घोट दुश्मन को निभी के नाले में फेंक दिया था। इस घटना के बाद जगन के साथ फरार हुई थी। इसके बाद भाई का भी बदला लिया था। अगर प्रशासन ने न्याय नहीं किया तो खुद बदला लेना जानती हूं। बाइट 1 कोमेश गुर्जर जगन गुर्जर की पत्नी
0
0
Report
Advertisement

दौसा में एक्सप्रेस वे बस-ट्रेलर भिड़ंत, 8 की मौत, आईजी ने मौके का निरीक्षण

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस हादसा प्रकरण जयपुर रेंज आईजीपी राहुल प्रकाश पहुंचे मौके पर हादसे की वजह तलाशने में जुटे आईजी आईजी ने घटना स्थल का बारीकी से किया निरीक्षण कल हादसे में आठ लोगों की हुई थी मौत जिनमें से छह लोगों की जिंदा जलने से हुई थी मौत आईजी ने कहा एक्सप्रेस वे से जयपुर डाइवर्जन पर हुआ हादसा संभवतया ट्रेलर को जाना था जयपुर वाले रोड पर लेकिन वह निकला थोड़ा आगे फिर ट्रेलर को रोका ओर वापस टर्न करते समय पीछे से तेजगति से आ रही बस भिड़ी ट्रेलर से हालांकि पूरा अनुसंधान होने के बाद होगी स्थिति साफ दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत के मामले में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया आई जी ने हादसे की वजह तलाशने के प्रयास किए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति नहीं हो आई जी ने कहा प्रथम दृष्टया जो सामने आया है और जो एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज है उनसे यह लगता है कि जो घटनास्थल है वहां से एक्सप्रेस वे से जयपुर के लिए डाइवर्जन है लेकिन वहां कोई प्रॉपर इंडिकेशन नहीं है और ट्रेलर उस प्वाइंट से आगे निकल गया हो सकता है उसे जयपुर जाना हो और आगे उसने ट्रेलर को रोका और फिर वहां से वापस टर्न करने की कोशिश की तो उस दौरान तेज गति से आ रही स्लीपर बस ट्रेलर से भीड़ गई और हादसा हो गया हालांकि इस पूरे हादसे की वजह क्या रही यह अनुसंधान पूरा होने पर ही साफ होगा हादसे को लेकर आईजीपी राहुल प्रकाश ने दुख व्यक्त किया । बाइट राहुल प्रकाश आईजीपी जयपुर रेंज
0
0
Report

भीलवाड़ा शाहपुरा में अतिक्रमण विरोधी बड़ी कार्रवाई, वक्फ भूमि कब्जा मुक्त

Dausa, Rajasthan:भीलवाड़ा के शाहपुरा में आज राजस्थान वक्फ अधिकरण, जयपुर के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई..... कार्रवाई के दौरान कस्बे को पूरी तरह से बंद रखा गया है....कार्रवाई में पुराने खसरा संख्या 2354, रकबा 1 बीघा 10 बिस्वा वक्फ भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया... कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी राजेश आर्य, डीएसपी ओम प्रकाश विश्नोई, तहसीलदार भीमराज परिहार,थानाधिकारी सुरेश चंद्र ने सहित पुलिस लाइन एवं आस पास के थानों से आए पुलिस बल ने मोर्चा संभाला रखा है....रामद्वारा, त्रिमूर्ति चौराहा, वे वेलकम चौराहे पर बैरिकेडिंग की हुई है बाईपास से वाहनों को बाहर निकाला जा निकाला जा रहा है.... शहर में धारा 163 लागू की गई एक जगह 5 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं होने दिया जा रहा हे....सभी दुकानें, ठेले पूर्ण रूप से बंद हैं....प्रशासन की सख्ती के बाद दुकानदार स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा रहे हैं। फिलहाल कस्बे में हालात सामान्य बने हुए हैं। पुलिस जाब्ता तैनात है.....
0
0
Report

मौलाना यासूब अब्बास तेहरान तदफीन कार्यक्रम में शामिल, दुनिया भर से उलेमा पहुंचेंगे

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ मौलाना यासूब अब्बास तेहरान में आयोजित यादगारी तक़रीब और तदफ़ीन कार्यक्रम में होंगे शामिल उन्हें ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के दफ़्तर और हुकूमत-ए-ईरान की ओर से आधिकारिक निमंत्रण मिला निमंत्रण पत्र के जरिए कार्यक्रम में शिरकत का न्योता भेजा गया तेहरान में आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया भर से धार्मिक और सामाजिक हस्तियां पहुंच रही हैं मौलाना यासूब अब्बास भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल होंगे कार्यक्रम में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी इस मौके पर विभिन्न देशों के उलेमा और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहम माना जा रहा है मौलाना यासूब अब्बास जल्द तेहरान के लिए रवाना होंगे लखनऊ में उनके समर्थकों ने इसे सम्मान की बात बताया कार्यक्रम में वैश्विक मुस्लिम समुदाय की बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है आधिकारिक निमंत्रण मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में मानसून पहुंचा, बारिश से ठंडक, किसान खेतों में बोवनी में जुटे

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है और देर night से हो रही बारिश जहां लोगों ने राहत की सांस ली है वही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है हालांकि बारिश के कारण मौसम में ठंडक खुल गई है और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई है वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं और किसान खेत में बोवनी के काम में लग गए हैं नगर के बुधवारी बाजार बाहुबली चौक में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों की दुकानों में पानी घुस गया है इस बारिश से नगर पालिका की बारिश पूर्व किए गए नालो और तालाबों की सफाई की भी पोल खुल रही है
0
0
Report

दमोह के बालिका छात्रावास हादसे के बाद वार्डन निलंबित, जर्जर बिल्डिंग बंद

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के राजाबंदी बालिका छात्रावास में कल देर शाम कमरे की छत गिरने से आठ छात्राएं घायल हो गई थीं, जिनमें से दो गंभीर थीं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हड़कंप मचा है और सरकारी सिस्टम की लापरवाही सामने आ रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक बिल्डिंग जर्जर थी और मरम्मत के लिए जिला कार्यालय को कई बार खबर दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और ऐसे भवन में छात्राएं रह रहीं थीं. भवन मरम्मत के लिए राज्य शिक्षा केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया पर बजट नहीं आया, इसलिए मरम्मत नहीं हो पाई. इसके कारण हॉस्टल को बंद कर दिया गया है और अब यहां छात्राएं नहीं रहेंगी; उनकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. डीपीसी के अनुसार पहली नजर में हॉस्टल की वार्डन की गलती सामने आई है जिन्होंने जर्जर कमरे में बच्चियों को न बैठाने को नहीं देखा, इसी वजह से वार्डन को निलंबित कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच जारी है.
0
0
Report

छतरपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य तेज, लोकार्पण की तैयारी शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर मे इस साल के अंदर मेडिकल काँलेज की सौगात मिल सकती है, इसके मेडिकल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी और उससे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। छतरपुर की विधायक ललिता यादव ने गौरगाय स्थित मेडिकल काँलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने तैयार हो चुकी बिल्डिंग का निरीक्षण कर उनके कक्ष मे चल रहे कामो को देखा। विधायक ने PIU के कार्यपालन यंत्री परस्ते को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं। फर्नीचर के टेंडर भी जल्द पूरे करने को कहा, ताकि कॉलेज को जल्द शुरू किया जा सके। विधायक ने कहा कि उनकी कोशिश है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों जल्द लोकार्पण कराकर मेडिकल के बच्चों को प्रवेश दिलाएं। छतरपुर के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। फर्नीचर और बाकी काम तुरंत पूरे हों। छतरपुर मेडिकल कॉलेज शुरू होने से बुंदेलखंड के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सागर संभाग मे सागर के बाद यह दूसरा मेडिकल काँलेज होगा。
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट में मंत्रोपचार आदेश पर याचिका, धर्मनिरपेक्षता पर उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोपचार शुरू करने के राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ अब कानूनी जंग शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने इस फैसले को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। याचिकााकर्ता ने अपने पक्ष में दलील दी है कि स्कूलों में केवल एक विशिष्ट धर्म के मंत्रों का उच्चारण अनिवार्य करना भारत के संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है। याचिका में सरकार पर जानबूझकर साम्प्रदायिक आधार पर भेदभाव करने और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि अन्य धर्मों, जैसे कि इस्लाम और ईसाई धर्म के ग्रंथों में भी जीवनोपयोगी और सकारात्मक संदेश निहित हैं, लेकिन सरकार ने अपने आदेश में केवल हिंदू धर्म के मंत्रों को ही स्कूलों में लागू करने का निर्णय लिया है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। इस याचिका के माध्यम से राज्य सरकार के उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है। इस संवेदनशील मामले पर हाईकोर्ट में इसी सप्ताह सुनवाई होने की पूरी संभावना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

टिहरी जिले में मॉकड्रिल से आपदा तैयारी के निर्देश

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में मॉकड्रिल का आयोजन एडीएम शैलेन्द्र नेगी की अध्यक्षता में किया गया। जिले के तहसील घनसाली के जखनयाली में बादल फटना और लैंड स्लाइड की घटनाओं के अलावा देवप्रयाग मूल्यागांव के पास बस दुर्घटना, नरेंद्र नगर के बगड़धार में लैंड स्लाइडिंग, कडीसौड के सन्यासू में लैंड स्लाइडिंग जैसी घटनाओं के मद्देनजर टिहरी डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के कारण देवप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया। रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर एडीएम शैलेन्द्र नेगी ने नई टिहरी जिला कलेक्ट्रेट सभागार से अधिकारियों के साथ पूरे जिले में मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग की और preparedness के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top