महराजगंज- राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का हुआ भव्य स्वागत
Anand Nagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का फरेंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए योगी सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।जिसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहने वाली पार्टी है। शासनकाल में सभी वर्गों का विकास हुआ है। सपा चुनाव हारने के बाद अनाप शनाप बयानबाजी के लिए जानी जाती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
