महराजगंजः सदर तहसील में समाधान दिवस का किया गया आयोजन, SDM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज सदर तहसील परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनको गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए आश्वस्त कराया। राजस्व से संबंधित 13, पुलिस से संबंधित 7, विकास से संबंधित 2 और दो अन्य विभागों से संबंधित मामले सामने आए। 24 में से दो मामले के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी ने टीम को भेजा। सदर एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि मौखिक जांच कर मामलों की त्वरित निस्तारण करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
