Maharajganj: शिक्षा में सुधार के लिए 52 विद्यालयों का "ऑपरेशन कायाकल्प" शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी अनुनय झा की अगुवाई में महराजगंज जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को साकार करते हुए, जिला प्रशासन ने अगस्त माह में एक अभिनव पहल शुरू की है। इस पहल के तहत, जिले के 52 विद्यालयों को 52 अधिकारियों को गोद देकर उनके कायाकल्प का जिम्मा सौंपा गया है। "ऑपरेशन कायाकल्प" के तहत इन विद्यालयों में 19 पैरामीटर पूरे किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड - NH-9 पर व्यापारी के साथ हुई लूट में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एक घायल।
Sirondhan, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां दिल्ली के कपड़ा व्यापारी के साथ NH- 9 पर हुई करीब 17 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें जनपद की स्वाट टीम व बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर व्यापारी के साथ हुई इस लूट का खुलासा किया है। दिल्ली गांधीनगर के कपड़ा व्यापारी रतनलाल जैन के साथ नेशनल हाईवे पर करीब 17 लख रुपए की लूट की घटना को कार सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस को व्यापारी के ड्राइवर पर शक हुआ जब ड्राइवर लक्ष्य रावत से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों से इस लूट की घटना को कराया है। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि अल्लीपुर अंडरपास के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हैं पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में निहाल व रिजवान जो कि इस लूट की घटना में शामिल थे। एक को गोली लगी हैं साथी मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम के 16 लाख 50 हजार रूपये एक पिस्टल एक तमंचा व लूट में शामिल कार को भी बरामद कर लिया है। तो कहीं ना कहीं हापुड़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है जिसने नेशनल हाईवे पर दिल्ली के व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को मात्र 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। इस लूट की घटना में साइन मिल ड्राइवर लक्ष्य रावत बदमाश निहाल व रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
