273305
Maharajganj: सीमा पर अवैध तस्करी का पर्दाफाश, चाइनीज लहसुन से लदी पिकअप जब्त
Laxmipur Range, Uttar Pradesh:बॉर्डर इलाके में अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी शीतलापुर बीओपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 503/8 के पास से प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन से लदी एक नेपाली पिकअप बरामद की। हालांकि, तस्करी में शामिल आरोपी सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर नेपाल भागने में सफल रहे। संयुक्त टीम ने विदेशी लहसुन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा: 25,000 रुपये इनामिया बदमाश सुरेन्द्र सिंह गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता... थाना अलीगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार। ये शातिर आरोपी सुरेन्द्र सिंह पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से हो गया था फरार। एटा एसएसपी डॉ0 इलामारन G के निर्देशन में अपराध और इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है गिरफ्तारी अभियान। ये शातिर आरोपी सुरेन्द्र सिंह पुत्र छोटे सिंह थाना भोगाँव जनपद मैनपुरी का निवासी था पर हाल में ये पहचान छुपाकर किराये का मकान लेकर मोहल्ला शास्त्री नगर रोहतक हरियाणा में रह रहा था। थाना अलीगंज क्षेत्र का मामला。0
0
Report
फर्रुखाबाद: गुमशुदा नाबालिग के मामले में पुलिस पर रिश्वत के आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:आज हम आपको एक ऐसे मामले की खबर दिखा रहे हैं जिसने स्थानीय पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र की एक गुमशुदा नाबालिग लड़की की तलाश कर रही मां‑बहनों का आरोप है कि पुलिस ने न सिर्फ़ कार्रवाई नहीं की, बल्कि ऑनलाइन रिश्वत भी ली गयी। एक गरीब परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सपना 22 अप्रैल को एक युवक के साथ चली गयी। परिवार ने आरोपी के परिजनों से शुरुआत में ही संपर्क कर लिया था और दो दिनों में लौटाने का भरोसा मिला, पर सपना नहीं लौटी। परिवार जब थाने पहुँचा तो उनका प्रार्थना पत्र पहली बार स्वीकार नहीं किया गया, फिर नया प्रार्थना पत्र लिखवाया गया — और आरोप यह है कि आरोपी के नाम हटवा दिए गए। सबसे तीखे आरोप वही हैं जो लड़की की बड़ी बहन नीलम ने लगाए। नीलम का कहना है कि मामले के विवेचक उप निरीक्षक भूकेंद्र सिंह ने फोन कर कहा कि लड़की बरामद हो चुकी है और “खर्चा‑पानी” के नाम पर 18,000 रुपये मांगकर ऑनलाइन खाते में भेजवाये। परिवार का कहना है कि इस रकम के बाद भी न तो लड़की मिली और न ही कोई कार्रवाई हुई। बाद में 24,000 और माँगे जाने की भी बात कही जा रही है। परिवार यह भी दावा करता है कि आरोपी युवक का मोबाइल लगातार चालू है और उससे बातचीत भी हो रही है, पर पुलिस ने किसी भी तरह की गिरफ्तारी या सख्त कार्रवाई नहीं की। हफ्तों से थाने‑थाने भटकने के बाद परिवार बेहद परेशान और असहाय महसूस कर रहा है। हमने इस मामले में थाने के प्रभारी से बात की। उनकी प्रतिक्रिया के अनुसार FIR दर्ज है और पुलिस तलाश में लगी हुई है। प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक पर लगे रुपयों के आरोपों की जांच कराई जाएगी और किशोरी जल्द ही बरामद कर ली जाएगी。0
0
Report
जिला स्वास्थ्य समिति बैठक: HPV टीकाकरण और मौसमी बीमारियों रोकथाम पर निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में HPV टीकाकरण अभियान, मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने HPV टीकाकरण अभियान को लेकर आमजन के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए, ताकि 14 वर्ष आयुवर्ग की पात्र किशोरियों को समय पर टीकाकरण का लाभ मिल सके। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ORS की पर्याप्त व्यवस्था रखने और अस्पतालों में कूलर-पंखों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों और उनके परिजनों की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रमों की पोर्टल पर समयबद्ध एंट्री करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने मां वाउचर योजना की समीक्षा करते हुए इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लंबित भुगतानों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। बैठक में किलकारी कार्यक्रम एवं मोबाइल अकादमी पर राज्य प्रतिनिधि स्वाति द्विवेदी ने प्रेजेंटेशन दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, परिवार कल्याण, लाडो प्रोत्साहन योजना, वय वंदन योजना, आभा कार्ड, आयुष्मान आरोग्य योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, स्टॉप डायरिया कैंपेन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड, सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत, सीएमएचओ द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
ऑक्शन खानों को शीघ्र चलाने के निर्देश, राजस्थान सरकार का बड़ा प्रोत्साहन
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी खान एवं भूविज्ञान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने कहा है कि ऑक्शन खानों को शीघ्र परिचालन में लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए मेजर और माइनर मिनरल के प्री-एम्बेडेड ब्लॉक व प्लॉटों के ऑक्शन पर खास जोर दिया जाएगा। एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने शुक्रवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में खान एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मिनरल ब्लॉक्स के ऑक्शन के बाद परिचालन में आने तक के 18 माह की समय सीमा को भी कम लाना होगा। वहीं LOI जारी करने की 45 दिनों की समय सीमा में भी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में कम समय लेना होगा। इसके लिए प्रिफर बिडर्स को भी आगे आकर आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करनी होगी। उन्होंने विभागीय प्रक्रियाओं को भी पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष में प्री-एम्बेडेड के 20 मेजर मिनरल ब्लॉक और करीब 100 माइनर मिनरल प्लॉट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेजर मिनरल मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर है और प्री-एम्बेडेड के 8 ब्लॉक ऑक्शन कर इसमें भी राजस्थान समूचे देश में अव्वल है। जल्द ही इनमें खनन कार्य आरम्भ हो जाएगा।0
0
Report
देवली में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के 11 सत्र, 23-24 मई को शुरू
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली में 23-24 मई को भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग, 11 सत्रों में होगा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन देवली स्थित कानगढ़ पैलेस में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 एवं 24 मई को आयोजित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पूरी तरह आवासीय रहेगा, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीतियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।0
0
Report
राजस्थान में 20 मेजर मिनरल ब्लॉक्स की प्री-एम्बेडेड नीलामी से रोजगार बढ़ेंगे
Jaipur, Rajasthan:इस साल 20 प्री एम्बेडेड मेजर मिनरल ब्लॉक की होगी नीलामी, खुलेंगे रोजगार के अवसर - प्री एम्बेडेड ऑक्शन मतलब आवश्यक अनुमतियां लेने के बाद होती है नीलामी - ऐसे में बिडर तुरंत शुरू कर सकता है खनन, एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने बैठक में दिए ऐसे ऑक्शन बढ़ाने के निर्देश जयपुर। खान एवं भूविज्ञान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने कहा है कि ऑक्शन खानों को शीघ्र परिचालन में लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए मेजर और माइनर मिनरल के प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों व प्लॉटों के ऑक्शन पर खास जोर दिया जाएगा। एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने शुक्रवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में खान एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन के बाद परिचालन में आने तक के 18 माह की समय सीमा को भी कम लाना होगा। वहीं एलओआई जारी करने की 45 दिनों की समय सीमा में भी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में कम समय लेना होगा। इसके लिए प्रिफर बिडर्स को भी आगे आकर आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करनी होगी। उन्होंने विभागीय प्रक्रियाओं को भी पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष में प्री-एम्बेडेड के 20 मेजर मिनरल ब्लॉक और करीब 100 माइनर मिनरल प्लॉट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर है और प्री-एम्बेडेड के 8 ब्लॉकों ऑक्शन कर इसमें भी राजस्थान समूचे देश में अव्वल है। जल्द ही इनमें खनन कार्य आरंभ हो जाएगा। बढ़ेंगे रोजगार के अवसर एसीएस अपर्णा अरोरा ने कहा कि विभाग द्वारा आवश्यक अनुमतियां माइनिंग प्लान अनुमोदन व पर्यावरण स्वीकृतियां प्राप्त कर ऑक्शन करने से खनन कार्य जल्द शुरू हो सकता है। इससे आर्थिक निवेश, रोजगार और राजस्व के नए अवसर विकसित होते हैं। अरोरा ने सीमावर्ती जिलों में राज्य हाईवे या नेशनल हाईवे से बजरी या अन्य खनिजों के अन्य राज्यों से प्रवेश की संभावनाओं पर कारगर रोक लगाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए कहा। कहा, विभागीय अधिकारियों को फील्ड में अधिक विजिलेंट रहना होगा। उन्होंने तुलाई कांटों व वीटीएस ऑटोमाइजेशन शिविरों की प्रगति की जानकारी ली। स्टेक होल्डर्स से फीडबैक लेने को भी कहा। उन्होंने लक्ष्यानुसार राजस्व संग्रहण के भी निर्देश दिए। राज्य में वीटीएस इंस्टॉलेशन जोरों पर विशिष्ठ सचिव माइंस नम्रता वृष्णि ने बताया कि अधीक्षण खनि अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में शिविर कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। सभी खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में वीटीएस इंस्टॉलेशन काकार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन किया गया है व मई माह की एनआईबी जारी की गई है। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी कर उसके अनुसार क्रियान्वयन पर फोकस किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त निदेशक माइं•स मुख्यालय महेश माथुर, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान आलोक प्रकाश जैन, अतिरिक्त निदेशक आईटी शीतल अग्रवाल, अधीक्षक खनि अभियंता एनएस शक्तावत, प्रताप मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट के आदेश से निकाय चुनाव तेज, कांग्रेस ने सरकार को संवैधानिक जिम्मेदारी याद दिलाई
Jaipur, Rajasthan:निकाय-पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट के आदेश पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा पंचायत और नगर निकाय चुनाव 31 जुलाई 2026 तक कराने के निर्देश दिए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की जीत बताते हुए राज्य सरकार पर संवैधानिक जिम्मेदारियों से बचने का आरोप लगाया है। निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार ने समय पर चुनाव नहीं कराकर संविधान की व्यवस्थाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद चुनाव नहीं कराए गए और करीब डेढ़ साल तक गलत तरीके से परिसीमन किया गया। साथ ही सरकार पर कोर्ट के सामने गलत तथ्य रखने का भी आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा, "मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ये चुनाव नहीं कराएंगे।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव नहीं कराए गए तो कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने आदेश में OBC आयोग को 20 जून तक रिपोर्ट सौंपने और तय समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार पिछले करीब दो वर्षों से अलग-अलग कारणों का हवाला देकर चुनाव टालती रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय का पंचायत और नगर निकाय चुनाव 31 जुलाई तक संपन्न कराने का आदेश स्वागत योग्य है। वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सरकार को चुनाव कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन बीजेपी पर भरोसा नहीं है। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि सरकार पहले भी कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर चुकी है और जब तक सरकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक स्थिति में सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव से डरती है।0
0
Report
जिले के कलेक्टर के नेतृत्व में धान संग्रह की जानकारी कृष्णचंद्र पात्र ने दी
Sambalpur, Odisha:ଧାନ ସଂଗ୍ରହ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ହେଉଛି । ତାଙ୍କର ରିପୋର୍ଟ ଅନୁଯାୟୀ ହେଉଛି କହିଲେ ଯୋଗାଣ ବିଭାଗ ମନ୍ତ୍ରୀ କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ପାତ୍ର ।0
0
Report
कालाढूंगी पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी मुकुल जैन को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तहत 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के दौरान आरोपी पर मारपीट कर एक व्यक्ति के घायल होने और बाद में उपचार के दौरान मौत हो जाने का आरोप है। अभियुक्त धारा 103(1) बीएनएस के मामले में फरार था। गिरफ्तार के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है। घायल व्यक्ति वैभव कुमार का इलाज सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था।0
0
Report
Advertisement
नाशिक के येवला में बारिश से घर गिरा, बुजुर्ग महिलाएं और एक बच्चा घायल
Yeola, Maharashtra:नाशिकच्या येवला तालुक्यात सलग दोन दिवसांपासून अवकाळी व वादळी पावसाने मोठे नुकसान केले असून सायंकाळच्या sुमारास येवला तालुक्यातील देवळाणे येथे आलेल्या वादळी वाऱ्यामुळे जाधव कुटुंब यांच्या घराचे छत कोसळून दोन वृद्ध महिला व एक लहान मुलगा गंभीर जखमी झाला असून जखमींवर अंदरसुल येथील खाजगी रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. या घटनेची माहिती मंत्री छगन भुजबळ यांना मिळताच त्यांनी तातडीने व्हिडिओ कॉल च्या माध्यमातून जखमींची विचारपूस केली. याप्रसंगी नाशिकचे माजी खासदार समीर भुजबळ यांनी राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या वैद्यकीय मदत कक्षाच्या माध्यमातून जखमींच्या उपचाराचा खर्च व शासनाच्या माध्यमातून घराची दुरुस्ती करून देण्याचे आश्वासन दिले.0
0
Report
दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय मंत्री की बैठक: शहरी विकास और सेवाओं पर सहयोग
Delhi, Delhi:दिल्ली के उपराज्यपाल LtGovDelhi ने आवास एवं शहरी मामलों और विद्युत मंत्री माननीय केंद्रीय मंत्री श्री mlkhattar जी से मुलाकात की। दिल्ली से संबंधित विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें बुनियादी ढांचे में सुधार, शहरी आवागमन और शहर के सतत विकास और बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास शामिल थे।0
0
Report
अनपरा में ज्वैलरी साफ के नाम पर वृद्ध महिला से ठगी, अज्ञात युवक फरार
Obra, Uttar Pradesh:अनपरा थाना क्षेत्र में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ ज्वैलरी साफ और चमकाने के नाम पर पहुंचे उचक्कों ने एक वृद्ध महिला को अपना निशाना बना लिया। ठग बड़ी सफाई से महिला की सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। दरअसल अनपरा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो अनजान युवक एक घर पहुंचे और खुद को ज्वैलरी साफ करने वाला बताकर परिवार को झांसे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने वृद्ध महिला से सोने की चेन और अंगूठी साफ और चमकाने की बात कही। महिला उनके झांसे में आ गई और अपने गहने उन्हें दे दिए। उचक्कों ने सफाई के नाम पर कुछ देर तक गहनों के साथ हाथ की सफाई दिखाई और मौका मिलते ही असली गहने लेकर फरार हो गए। जब तक परिवार को ठगी का एहसास हुआ तब तक आरोपी मौके से गायब हो चुके थे। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अनजान लोगों से सतर्क रहने की बात कह रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
नाले में डूबने से मासूम की मौत: कौशांबी के मंझनपुर में दुखद हादसा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:KAUSHAMBI जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद पुल के पास भरे पानी में उसका शव मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पालिका की है। बताया जा रहा है कि 3 वर्षीय रौनक शाम के समय घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पास बने नाले में गिर गया और पानी में डूब गया। कुछ देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पुल के बगल में भरे पानी में मासूम दिखाई पड़ा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बेटे की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह महीने पहले भी इसी मोहल्ले में खुले नाले में डूबने से एक बच्ची की मौत हुई थी। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी थाना मितौली पति पत्नी थाने में लगा रहे न्याय की गुहार, सदमे में महिला की हालत गंभीर।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र मितौली में काफी समय से न्याय की गुहार लगा रहे पति-पत्नी में पत्नी की हालत आज सदमे से हालत गंभीर, अपने लड़के व बहू को घर से भगा देने के बाद थाना मितौली में भी रसूखदारी के दम पर दबाव बनाएं हुए। महीनो से पुलिस को दे रहे प्रार्थना पत्र, थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का मामला, पीड़ित दंपति ने अपने रिश्तेदारी सेमारावां में ली शरण जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Paradip पोर्ट में तेल पाइप फटने से तेल लीक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Paradeep, Odisha:Paradip पोर्ट में तेल पाइप फटने से तेल लीक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी. घटना के समय जहाज से पाइप जुड़ते हुए पेट्रोल तेल टर्मिनल के पास लीक हुआ. स्थल पर सीआईएसएएफ, अग्निशमन बिभाग, IOCL अग्निशमन बिभाग कर्मча रीपहुंची. पाइप लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू हुआ और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई. IOCL तेल टरमिनल दीपु को तेल पहुंचाने की सूचना मिलती है. Paradip से नारायण बेहेरा (जी मीडिया).0
0
Report
Advertisement
