महराजगंजः बभनी बुजुर्ग के पंचयात भवन पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
Laukahi, Uttar Pradesh:कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम बभनी बुजुर्ग के पंचयात भवन पर 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैम्पियरगंज के सौजन्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी कमांडेंट श्री जगदीश की उपस्थिति रही और बभनी ग्राम प्रधान संतोष उर्फ़ बबलू यादव जी, श्री दुर्गा शंकर पाण्डेय जी, श्री माधव चौधरी जी, सेठ, इन्साफ अली,दुर्गेश निषाद साथ अन्य सम्मानित लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
