Maharajganj - बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज, आनंद नगर के अंबेडकर तिराहे पर संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ ऐसे महान लोग हैं, जिन्होंने समाज की दिशा और दशा को पूरी तरह बदल दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर ऐसा ही एक नाम हैं, जिनका जीवन भारत में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समर्पित था। उनके सम्मान और याद में 14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
