Maharajganj: तेज रफ्तार ट्रक से गुस्साए लोगों ने किया पीछा, चालक भागकर थाने पहुंचा
Maharajganj, Uttar Pradesh:निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर गांव (भारत-नेपाल सीमा) में रविवार को एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था जिससे नाराज होकर स्थानीय लोग उसका पीछा करने लगे। मारपीट के डर से चालक सीधे निचलौल थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस ने चालक को सख्त हिदायत दी और ट्रक को कब्जे में लेकर चालान कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिशन शक्ति 6.0 में महोबा की छात्रा प्रांशी बनीं एक दिन के पुलिस क्षेत्राधिकारी
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत कक्षा 7 की छात्रा प्रांशी को एक दिन का प्रतिकात्मक पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। सीओ बनी प्रांशी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्होंने निस्तारण करने के सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों आवश्यक निर्देश दिए गए। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली,जनसेवा के दायित्वों तथा जनसमस्याओं की प्रति सम्वेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावनाओ से परिचित कराया गया। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ने बाली छात्रा प्रांशी को एक दिन का पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। सीओ बनी प्रांशी ने सर्व प्रथम फरियादियों की समस्याएं सुनी और जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को शीध्र निस्तारण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निदेश दिए। प्रांशी आगे चलकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बनना चाहती है और वह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव लाने का प्रयास करेगी। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकान्त गौड़ कहते है कि छात्रा को पुलिस की वर्दी के बारे में अवगत कराया गया इसके अलावा पुलिस विभाग के क्या कर्तव्य होते है उसके बारे में रूबरू कराया गया है। बाइट-प्रांशी (सीओ बनी छात्रा) बाइट-रविकान्त गौड़ (सीओ सिटी)कन्नौज: पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत और दो घायल
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज: आगरा से कन्नौज आते समय एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व सांसद और राज्य मंत्री कैलाश राजपूत सहित भाजपा नेता पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया।
यह घटना सकरावा थाना क्षेत्र की है जहां अनियंत्रित होकर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई.
