273303
Maharajganj: नगर में बनेगा तीन मंजिला बुद्धा कॉम्प्लेक्स, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन
Maharajganj, Uttar Pradesh:शहर के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को तीन मंजिला बुद्धा कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। जिला महिला अस्पताल के पास बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स का विधि-विधान से भूमि पूजन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया। इस मौके पर DM अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल समेत कई लोग मौजूद रहे। बुद्धा कॉम्प्लेक्स में 38 दुकानें, कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट और बैंक शाखाओं के लिए स्थान दिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
BAU तालाबों का पुनर्जीवन: 14 लाख खर्च से कैंपस में जल-भण्डारण और कृषि-प्रणाली मजबूत
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी परिसर के तीन तालाब वर्षों से उपेक्षित थे, जिनका पुनःजीवन अब एक नई पहचान बन गया है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से इन पुराने तालाबों की सफाई और जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे परिसर का भू-जल स्तर सुधरा है और कृषि अनुसंधान, बागवानी व पशुपालन प्रक्षेत्रों के लिए सिंचाई व्यवस्था मजबूत हुई है। तालाबों के पुनर्जीवन से न सिर्फ जल-संग्रहण बढ़ा है, बल्कि पूरे कैंपस के लिए वॉटर बैंक की भूमिका भी निभाई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह जल संरक्षण मॉडल भविष्य में अन्य संस्थानों और ग्रामीण इलाकों के लिए प्रेरणा बन सकता है, क्योंकि हरियाली लौट आई है और पर्यावरण संतुलन भी मजबूत हुआ है। यह मिसाल है कि इच्छाशक्ति हो तो प्राकृतिक धरोहरों को भी जीवन दिया जा सकता है।0
0
Report
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 130 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग... अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार...130 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार... पिकअप वाहन से कर रहे थे तस्करी मुखबिर की सूचना पर देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान गांजा किया जप्त ...जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 65 लाख 8 हजार बताया जा रहा है ।0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा मुद्दे: इंडो-नेपाल बॉर्डर समिती क्राइम कंट्रोल योजना पर चर्चा
Sitamarhi, Bihar:भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर कानून व्यवस्था मजबूत करने, सीमा सुरक्षा को प्रभावी बनाने तथा दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जाली नोट, अवैध हथियार, ड्रग्स, शराब, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने को लेकर रणनीति बनाई गई। अधिकारियों ने क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के लिए संयुक्त कार्रवाई और त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया。0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश के ओबीसी प्रशिक्षण शिविर में भोजन खराब, 5 छात्रों की तबीयत बिगड़ी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम — मध्य प्रदेश सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इटारसी में चल रहे OBC युवाओं के 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में रविवार रात खाना खाने के बाद 5 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया है। वीओ- जानकारी के अनुसार इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि कैंप में पिछले कई दिनों से खराब और घटिया भोजन परोसा जा रहा था। छात्रों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रविवार शाम भोजन करने के कुछ देर बाद छात्र रीतेश यादव, विवेक गौर, रोहित यादव, विवेक केवट और जतिन पटवा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी। छात्रों की हालत बिगड़ते ही कैंप में हड़कंप मच गया और उन्हें तत्काल शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जेतपुरिया ने बताया कि छात्रों में फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षण पाए गए थे। चार छात्रों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी है। बाइट(A1)- छात्र बाइट(A2)- छात्र बाइट(A3)- डॉ विकास जेतपुरिया ( शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल )0
0
Report
वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, लोग विरोध की मांग कर रहे
Varanasi, Uttar Pradesh:पेट्रोल डीजल के दामों बढ़ोतरी के बाद बोले वाराणसी के लोग कम हुआ पेट्रोल उपयोग वाराणसी में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े पेट्रोल -102.50 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल - 96 रुपये प्रति लीटर हुआ. लोगों ने कहा विपक्ष को सड़क पर उतर कर करना चाहिए विरोध. कुछ लोगों ने कहा देश में जिस तरह के हैं हालात उसी हिसाब से बढ़ रहे हैं दाम. वाराणसी के पेट्रोल पंप से लोगों से बातचीत करते हुए.0
0
Report
राज्यसभा में तिवारी ने मोदी सरकार के पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ाने पर कड़ा वार
Noida, Uttar Pradesh:आज राज्यसभा में उप नेता श्री प्रमोद तिवारी जी ने मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर जोरदार प्रहार किया। बधाई हो मोदी जी! पेट्रोल जो UPA सरकार में ₹71 था, वो आज ₹102.12 तक पहुंच गया। आखिर आपने अपना शतक पूरा कर ही लिया! इसीलिए तो आपको देश का " महंगाई मैन" कहा जाता है। जनता अब समझ रही है कि " अच्छे दिन" का मतलब क्या था。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा शिवनगर मोतीझील स्थित मकान से 10 आरोपी गिरफ्तार IPL क्रिकेट, कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर चल रहा था सट्टा देवेंद्र उर्फ देवा यादव अपने घर मे चला रहा था ठगी का कॉल सेंटर پکड़े गए 10 आरोपियों में सरगना देवेंद्र और पवन शामिल 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 42 एटीएम कार्ड सहित भारी सामग्री जब्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो और पेटीएम मशीन भी बरामद म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए हो रहा था पैसों का लेनदेन पिछले 8 महीनों से चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क क्राइम ब्रांच और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई ठगी की रकम की मनी लॉन्ड्रिंग के तार मिले बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना, पूछताछ जारी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोतीझील में हुई कार्रवाई0
0
Report
पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम पर मुख्यमंत्री ने भर्ती उम्मीदवारों से बातचीत की
Panchkula, Haryana:पंचकूला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे ताऊ देवीलाल स्टेडियम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से किया संवाद मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में की बातचीत प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में बच्चों से लिया रिव्यू प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों से मिले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे युवा, उम्मीदवारों के साथ साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फियां0
0
Report
बैदराबाद नई पुल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका
Makhdun pur Kabir, Bihar:ANC _अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद नई पुल के समीप बाजार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों से एक अज्ञात 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है। आशंका है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मामले के खुलासे में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घास काटने गई एक महिला की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
Advertisement
बेतिया में ननकी गिरफ्तार प्रयास के दौरान पुलिस को विरोध, आरोपी फरार
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां कुख्यात अपराधी ननकी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा. अपराधी के परिजनों ने पुलिस से हाथपाई शुरू कर दिया और अपराधी फरार हो गया. मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. बता दे बीती देर शाम आभूषण व्यवसाई से अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों आभूषण सहित एक लाख रुपये लुट फरार हो गए. घटना योगापट्टी थाना अंतर्गत फत्तेपुर मच्छरगांवा मुख्यमार्ग की है जहां मटकोटा कुट्टी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. व्यवसाई मोहन सोनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया. लुट के इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। इसी कड़ी में योगापट्टी थाना पुलिस ननकी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी जहां परिवार के महिलाओं ने पुलिस से हाथपाई शुरू कर दिया जिसका लाभ लेकर ननकी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ्तार किया है. आभूषण व्यवसाई से लुट की इस वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने अपराधियों को चिन्हित कर लिया है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दिया है. एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि लूटकांड के मुख्य आरोपी ननकी को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची थी जहां परिवार के महिलाओं सहित पुरुषों ने पुलिस से हाथपाई शुरू कर दिया जिसमें मौके का लाभ लेकर ननकी फरार हो गया. इस मामले में एक गिरफ्तार किया गया है. ननकी हिस्ट्री शीटर क्रिमनल है उस पर चार चार अपराध के मामले दर्ज है।0
0
Report
बिहार में फरार अपराधियों के घर कुर्क, 20 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:बिहार के डीजीपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कुर्की महाअभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हत्या, डकैती, अपहरण समेत कई संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की। जिले के सहियारा, परसौनी, डुमरा और रुन्नीसैदपुर सहित कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए दो दर्जन से अधिक फरार आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के घरों से सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण कराने और कानून का भय पैदा करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
बाड़मेर की बदहाल सड़कों से जनता परेशान; आयुक्त तक नहीं पहुँच पा रही शिकायत
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर की हालत इस समय बदहाल सड़कों की वजह से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। मुख्य सड़कें हों या रहवासी इलाकों की गलियां, हर तरफ गड्ढे और टूटी सड़कें आमजन की मुश्किल बढ़ा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि आजाद चौक से लेकर बलदेव नगर तक और ढाणी बाजार से गेहूं रोड तक शहर का बड़ा हिस्सा बदहाल सड़कों की मार झेल रहा है। यह सिर्फ किसी एक सड़क की समस्या नहीं, बल्कि बाड़मेर के एक कोने से दूसरे कोने तक फैली अव्यवस्था की तस्वीर है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि परेशान लोग शिकायत करें तो किससे करें? नगरपरिषद आयुक्त तक आमजन की पहुंच नहीं हो पा रही। लोगों का आरोप है कि आयुक्त फोन तक नहीं उठाते, जिससे समस्याओं का समाधान तो दूर, शिकायत दर्ज करवाना भी मुश्किल हो गया है। बीते कई वर्षों में शायद ही शहर की सड़कें इतनी खराब स्थिति में दिखाई दी हों। नगरपरिषद की लापरवाही और अधिकारियों की लगातार नजरअंदाजी ने लोगों को त्रस्त कर दिया है। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं तो कहीं धूल और टूटी सड़कें रोजमर्रा का सफर मुश्किल बना रही हैं। विकास के दावों और करोड़ों के बजट के बीच सवाल यही है कि आखिर बाड़मेर की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
जूनी कचहरी के पास टूटा पेड़, 3 कारों को नुकसान, कोई जनहानि नहीं
Pali, Rajasthan:शहर के जूनी कचहरी के निकट टूटा पेड़, 3 कारो को हुआ घटना में नुकसान, गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि, पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची, नगर निगम की टीम को भी दी गई सूचना ।0
0
Report
कैमूर के मोहानिया में 25-30 बदमाशों का लाठी-डंडों से हमला, दुकानदार घायल
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के मोहानिया थाना क्षेत्र से हिंसा और दबंगई का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 24 मई की शाम लगभग 7:55 बजे, इस्लामगंज और स्टुआर्टगंज के 25-30 लोगों ने उनके घर और दुकान पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों के हाथ में लाठी, डंडा और बेल्ट जैसे हथियार थे। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन्हें ढूंढा और जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवी इलाके में अफरा-तफरी मचा रहे हैं। विनय कुमार ने बताया कि जब हमलावर उन्हें नहीं ढूंढ पाए, तो उन्होंने दुकान पर मौजूद एक ग्राहक, संजीव कुमार, पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मोहानिया थाना अध्यक्ष से लिखित शिकायत कर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोग इस दबंगई के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Instagram वीडियो कॉल से रंगदारी: बिहटा में दया दुबे गैंग के दो गिरफ्तार
Danapur, Bihar:दानापुर के बिहटा में इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर महिला से सात लाख रंगदारी और घर और चढ़कर फायरिंग मामले में पुलिस ने दया दुबे गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार है इनके पास से एक देशी कट्टा ,आठ जिंदा कारतूस और बाइक बरामद किया है. अब रंगदारों का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है अब इंस्टाग्राम से वीडियो कॉल कर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है ऐसा ही एक मामला दानापुर के बिहटा थाना क्षेत्र से आई है जहां एक महिला से दया दुबे गैंग के सदस्यों ने ₹7 लाख रंगदारी इंस्टाग्राम पर कॉल कर मांगी नहीं देने पर घर पर चढ़कर फायरिंग भी किया गया हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. अपराध में उपयोग की गई बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आदित्य कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है। पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 23मई को बिहटा थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया जाता है कि घर पर चढ़कर अपराधियों के द्वारा सात लाख रंगदारी को लेकर फायरिंग की जाती है और यहां तक की इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के जरिए धमकी दी जारही थी। इसके बा टेक्निकल और DIU टीम के साथ मिलकर बिहटा थाना की पुलिस के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई जहां पुलिस ने इस मामले में दया दुबे गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान नॉर्थ पूरनिवासी आदित्य कुमार और दरियापुर गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है हालांकि मुख्य आरोपी दया दुबे फरार है किसी गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी हुई है गिरफ्तार दोनों अपराधी के पास से एक देसी कट्टा आठ जिंदा कारतूस और एक बाइक को बरामद किया गया है हालांकि इस पूरे गैंग के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है जल्द ही और भी अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। बाईट भानू प्रताप सिंह, एसपी पटना वेस्ट0
0
Report
Advertisement
