icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Sanjay Kumar KharwarSanjay Kumar KharwarFollow4 Jan 2025, 03:26 pm

महाराजगंजः निचलौल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों का आयोजित किया गया सम्मेलन

Maharajganj, Uttar Pradesh:

निचलौल में समाजवादी पार्टी के सिसवा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। 2022 में सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने बड़ी संख्या में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। अपने जीते जी किसी भी कार्यकर्ता पर कोई आंच नहीं आने दूंगा। कार्यक्रम में हर साल की तरह कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का आयोजन किया गया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Hanumangarh में सात दिवसीय खाद निरीक्षण अभियान शुरू, लगभग 25 दुकानों की जाँच

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सात दिवसीय जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार से शुरू हुए इस अभियान में सभी खाद और कृषि सामान बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण होगा। इसका मुख्य मकसद किसानों को धोखाधड़ी से बचाना और उर्वरकों के स्टॉक व वितरण में पारदर्शिता बनाए रखना है। Hanumangarh ब्लॉक में पहले दिन करीब 25 दुकानों की जांच हुई। अधिकारियों के अनुसार, किसी दुकान पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। Hanumangarh ब्लॉक में कुल 1502 लाइसेंस हैं। सहायक निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, गोदाम और उपलब्ध खाद की जांच ऑनलाइन क्यूसी ऐप से हो रही है। इसमें पिछले छह महीने में मिली यूरिया और डीएपी के वितरण का हिसाब लिया जा रहा है, ताकि यूरिया का गलत इस्तेमाल न हो.
0
0
Report
Advertisement

युवती पर तलवार से जानलेवा हमला: शादी के इनकार पर आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: मुंगाणा थाना क्षेत्र के आनंद गांव में युवती पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवती को परिजन खून से लथपथ हालत में बांसवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवती को करीब 30 टांके आए हैं। जानकारी के अनुसार, घायल युवती भुला पिता प्रभु निवासी आनंद गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि सलूम्बर जिले का निवासी सुमनलाल युवती के परिवार की एक लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के शादी से इनकार करने पर आरोपी को शक हुआ कि युवती ने ही शादी के लिए मना करवाया है। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने भुला पर तलवार से हमला कर दिया: घटना के बाद घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई लंबित है,
0
0
Report

रत्नागिरी में अक्टूबर हिट से बिजली मांग 180 मेगावॉट, बिल-बकाया 38 करोड़

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिल्ह्यात जाणवू लागलेल्या तीव्र 'ऑक्टोबर हिट'चा थेट परिणाम महावितरणच्या वीज पुरवठा व मागणीवर झाला आहे. उकाड्यामुळे पंखे, एसी आणि कुलरचा वापर वाढल्याने एरवी नियमित जिल्ह्यात १६० मेगावॉट असणारी विजेची मागणी तब्बल २० मेगावॅटने वाढून १८० मेगावॅटवर पोहोचली आहे. जिल्ह्यात दिवसापेक्षा रात्री विजेची मागणी अधिक वाढत आहे. गर्मी वाढत असल्यामुळे रात्री पंखे, एसी, कुलरचा वापर वाढत आह, त्यामुळे ही विजेची मागणी वाढली आहे. मागणीतील या अचानक झालेल्या वाढीसोबतच जिल्ह्यात सुमारे ३८ कोटी रुपयांची वीज बिल थकबाकी असल्याचं महावितरणचे अधिक्षक अभियंता सुधाकर जाधव यांनी सांगितलं..
0
0
Report
Advertisement

कराड में स्वाभिमानी शेतकरी संघटने के शांतिपूर्ण प्रदर्शনের बाद कराड में ऊसतोड़ को रोका गया

Satara, Maharashtra:कराड, सातारा जिल्ह्यात आज स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेकडून आंदोलन शांततेत करण्यात आले मात्र आंदोलनानंतर गनिमी काव्याने कराड तालुक्यातील उंब्रज, इंदोली, मसूर, चरेगाव भागातील ऊसतोड उसाच्या शेतात जाऊन रोखली. त्याचबरोबर ऊस वाहतूक करणाऱ्या वाहनांच्या टायरमधील हवा सोडली. स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेच्या या गनिमी काव्यामुळे ऊसतोड मजुरांची तसेच ऊस वाहतूक करणाऱ्या वाहन चालकांची चांगलीच तारांबळ उडाली आहे. MSP आणि इथेनॉल वाढ मिळावी आणि उसाला प्रति टन पाच हजार रुपये दर मिळत नाही तोपर्यंत ऊसतोड करू नये असा इशारा स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेकडून देण्यात आला आहे.
0
0
Report

आगर-मालवा कलेक्ट्रेट में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया—हॉस्पिटल में इलाज जारी

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा कलेक्ट्रेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब न्याय की गुहार लेकर पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक पारिवारिक विवाद से परेशान था। गनीमत रही कि कर्मचारियों की तत्परता और संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके की सूझबूझ से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक लंबे समय से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। अपनी शिकायत लेकर पहले कानड़ थाने पहुंचा, लेकिन संतुष्ट नहीं होने पर आगर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यहां उसकी मुलाकात कलेक्टर और अपर कलेक्टर से नहीं हो सकी। इससे निराश होकर युवक ने परिसर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसके हाथ से जहरीला पदार्थ छीना और घटना की सूचना दी। पीड़ित युवक सूचना मिलते ही संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके ने तत्परता दिखाई और युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मिलिंद ढोके, संयुक्त कलेक्टर घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि अपनी शिकायत लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण कैसे सुनिश्चित किया जाए।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में बस किराये में 40% वृद्धि से आम यात्रियों पर बोझ बढ़ेगा

Khairgarh, Uttar Pradesh:लगातार बढ़ती डीजल की कीमतों ने पहले ही लोगों की जेब पर दबाव बढ़ा रखा है। अब छत्तीसगढ़ में बस किराए में बढ़ोतरी से आम यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। रोजाना कामकाज, पढ़ाई और जरूरी कामों के लिए बसों पर निर्भर लोगों को अब सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे。 पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बस किराए में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बस किराये में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता के लिए कमर तोड़ साबित होगी। महंगाई के इस दौर में लोगों के लिए घर का खर्च चलाना पहले ही चुनौती बना हुआ है, ऐसे में यात्री किराए में इतनी बड़ी बढ़ोतरी से आर्थिक बोझ और बढ़ेगा。 रविंद्र चौबे ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को आम यात्रियों की परेशानी को समझते हुए राहत देने की दिशा में कदम उठाना चाहिए。 अब सवाल यह है कि बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के सफर का खर्च कैसे कम होगा और क्या सरकार किराया वृद्धि पर दोबारा विचार करेगी?
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में टोना-टोटके से ठगी: साड़ी में पैसे बांधकर असल पैसे हड़पे

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- टोना-टोटका के नाम पर परिवार के साथ ठगी, परिवार पर मुसीबत आने का भय दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम देने का आरोप, साड़ी में पैसे बांधकर रखने और 3 दिन बाद खोलने पर परिवार की समस्या दूर करने का दावा करने का आरोप, ठग तांत्रिकों ने साड़ी में पैसे बांधने का नाटक कर असली पैसे हड़पे, ठगी को अंजाम देने के लिए परिवार के पुरुषों को बहाने से नदी भेजा, मौका पाकर पैसे लेकर मौके से फरार हुए ठग, पैसे लेकर भागे ठगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, युवती ने मौके पर पहुंचकर लातों और चप्पलों से ठगों की पिटाई की, पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत, आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जाँच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला。
0
0
Report

चंदौली: रेलवे टेंडर के नाम पर करोड़ों की ठगी, टायर कारोबारी का आरोप

Chandauli, Uttar Pradesh:टायर कारोबारी से करोड़ों कि ठगी खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां रेलवे टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारियों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. मुगलसराय के टायर कारोबारी अशोक कुमार जायसवाल ने निखिल कुमार चटर्जी पर फर्जी ऑर्डर और सिक्योरिटी मनी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उन्हें एक करोड़ 53 लाख रुपये दिए गए थे, जिनमें से कुछ रकम वापस मिली है, जबकि बाकी पैसा अब तक नहीं मिला. वहीं, जयप्रकाश चौहान की शिकायत पर भी रेलवे टेंडर के नाम पर रकम लेने और वापस न करने का मामला एफआईआर में दर्ज है. शिकायत के अनुसार, जेम पोर्टल की प्रक्रिया समझने के लिए उन्होंने निखिल कुमार चटर्जी की मदद ली थी. आरोप है कि निखिल ने सीआईएसएफ, रेलवे मंडल प्रबंधक और डीएलडब्ल्यू के नाम पर कथित फर्जी ऑर्डर दिखाए और करोड़ों रुपये के टायर सप्लाई का भरोसा दिया. इसके बाद सिक्योरिटी मनी के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में एक करोड़ 53 लाख रुपये लिए गए. कारोबारी का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी टेंडर नहीं हुआ, तो उन्होंने रकम वापस मांगी. पीड़ित अशोक कुमार जायसवाल का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें लगातार पैसा लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में जानकारी करने पर कथित ऑर्डर फर्जी होने की बात सामने आई. उनके मुताबिक, कुछ रकम वापस मिली है, जबकि अभी भी पैसा बकाया है. उन्होंने पुलिस से अपनी रकम वापस दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है. कारोबारी ने यह भी दावा किया कि रेलवे टेंडर के नाम पर कुछ अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की कथित ठगी हुई है.
0
0
Report

देवदह महोत्सव: विपश्यना हॉल के ताले के कारण संकट, विवाद गहरा

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर -महराजगंज में भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध देवदह में आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण, विपश्यना एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नौतनवा तहसील क्षेत्र के बनर्सिहा कला स्थित देवदह में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लेकिन महोत्सव के बीच करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने विपश्यना हॉल का ताला नहीं खुलने से विवाद खड़ा हो गया। बौद्ध भिक्षुओं और देवदह समिति के पदाधिकारियों ने पुरातत्व विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और हॉल खुलवाने की मांग की। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के देवदह की हैं जिसे भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में जाना जाता है। यहाँ तीन दिवसीय प्रशिक्षण, विपश्यना एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से बौद्ध भिक्षु पहुंचे और पूजा-अर्चना की। लेकिन जिस विपश्यना हॉल में कार्यक्रमों के संचालन की उम्मीद थी, उसका ताला नहीं खुलने से आयोजकों और बौद्ध भिक्षुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी के प्रयासों से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विपश्यना हॉल का निर्माण कराया गया है। देवदह समिति के पदाधिकारी का आरोप है कि कार्यक्रम की सूचना पहले ही पुरातत्व विभाग को दे दी गई थी। इसके साथ ही लखनऊ स्थित पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई थी। समिति का कहना है कि कार्यक्रम के दिन हॉल खुलवाने का आश्वासन मिला था लेकिन इसके बावजूद ताला नहीं खोला गया। देवदह-रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव का कहना है कि समिति पिछले करीब 20 वर्षों से यहां कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। ऐसे में महोत्सव के दिन विपश्यना हॉल बंद रहने से बौद्ध भिक्षुओं और आयोजकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समिति ने जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग से जल्द हॉल खुलवाने की मांग की है, ताकि यहां होने वाले धार्मिक और সাংस्कृतिक कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। बाइट: जितेंद्र राव, अध्यक्ष, देवदह-रामग्राम बौद्ध विकास समिति वी/ओ- भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में पहचान रखने वाले देवदह को बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की लगातार मांग उठती रही है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बने विपश्यना हॉल का महोत्सव के दौरान बंद रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

एटा में जनगणना-2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ, तीन दिन का कार्यक्रम शुरू

Etah, Uttar Pradesh:एटा में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, डीएम एम. अरुणमोली ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया शुभारंभ, जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनरों का द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ, 14 से 16 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अधिकारियों के आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की गई, जिलाधिकारी एम. अरुणमोली, ADM F/R चंद्रप्रकाश पाठक सहित जनगणना से जुड़े अधिकारी मौजूद।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top