डीएपी खाद के लिए किसानों की जद्दोजहद, भीषण कोहरे में उमड़ी भीड़
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के सदर विकासखण्ड क्षेत्र के सोनरा में डीएपी खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,तड़के सुबह भीषण कोहरे को चीरते हुए किसान लंबी कतारों में खड़े नजर आए। महिलाओं और पुरुषों को भूखे-प्यासे पूरे दिन खाद के लिए संघर्ष करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए, जो अनुशासन बनाए रखने में जुटे रहे। किसानों ने बताया कि कोहरे और ठंड के बावजूद वे सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं, तब जाकर उन्हें डीएपी खाद मिल पाती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
