273303
महराजगंज में नेपाल से अवैध प्रवेश करते समय ब्राजील का नागरिक गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद की भारत-नेपाल सोनौली सीमा पर तैनात SSB जवानों ने नेपाल से अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश करते समय एक ब्राजील के नागरिक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए ब्राजील नागरिक के पास भारत में प्रवेश करने का वीजा और कोई वैध कागजात नहीं थे। SSB जवानों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद सोनौली पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय जोआकिम डॉस सैंटोस नेटा के रूप में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तरकाशी में DPC चुनाव: सभी 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के जिला पंचायत में नियोजन समिति (DPC) के चुनाव में पहली बार नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में जिला नियोजन समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए; 14 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि यह केवल एक चुनावी प्रक्रिया का निर्विरोध संपन्न होना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहमति, समन्वय और एकजुटता की भावना है। इससे जनपद के विकास में गति मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरवपूर्ण पल है क्योंकि पहली जिला पंचायत में सभी DPC सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं पूर्व में देखा जाता था कि नियोजन समिति के चुनाव में गुटबाजी काफी रहती थी, जिस कारण निर्वाचन की प्रक्रिया वोटों के माध्यम से की जाती थी यह जिला पंचायत सदस्यों की एक जुटता के कारण ही हो पाया है। बाइट - रमेश चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी0
0
Report
बरसठी पुलिस ने 24 चोरी की साइकिलें बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:बरसठी पुलिस की कार्रवाई 24 चोरी की साइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की साइकिलों की बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 24 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया。 पुलिस के मुताबिक, जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह के निर्देश पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं में बरसठी थाना पुलिस सक्रिय थी。 प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रमेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद हुईं। इस मामले में बरसठी थाने में मुकदमा के तहत भारतीय न्याय संहिता की में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।0
0
Report
महराजगंज में नवरात्रि सुरक्षा चाकचौबंद, DM ने लेहड़ा मंदिर का निरीक्षण किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने आयोजकों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भारत के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन का दावा है कि नवरात्रि के दौरान जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्लास धोने के तरीके पर खास टिप्स
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नवरात्रि में कोसगाई मंदिर में आस्था का सैलाब, सफेद ध्वज का अनोखा रिवाज
Korba, Chhattisgarh:एंकर - शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जिले के प्रसिद्ध कोसगाई पहाड़ पर स्थित मां कोसगाई के दरबार में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरी-भरी वादियों और नैसर्गिक सौंदर्य के बीच स्थित यह पावन धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने समृद्ध ऐतिहासिक महत्व के लिए भी पूरे प्रदेश में विख्यात है। खड़ी चढ़ाई पर भी अटूट आस्था पहाड़ की चढ़ाई बेहद खड़ी और दुर्गम है, लेकिन मां के दर्शन की ललक भक्तों की हर थकान मिटा देती है। श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार में शीश नवाते हैं और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। छुरीगढ़ रियासत से जुड़ा है इतिहास 16वीं शताब्दी से पूजित मां कोसगाई मंदिर का इतिहास छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों में शुमार छुरीगढ़ रियासत से जुड़ा हुआ है। रियासत काल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी पूर्व राजघराने के सदस्य यहां विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सफेद ध्वज और खुले आसमान की अनूठी पहचान आमतौर पर सभी शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में लाल रंग का ध्वज चढ़ाने की परंपरा होती है, लेकिन कोसगाई धाम की परंपरा सर्वथा भिन्न है। यहां मां खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं और मंदिर प्रांगण में केवल सफेद ध्वज ही अर्पित किया जाता है। जनश्रुति के अनुसार, मां भगवती यहां कुंवारी स्वरूप में विद्यमान हैं, जिसके चलते शांति और पवित्रता के प्रतीक स्वरूप सफेद ध्वज चढ़ाया जाता है। नामकरण के पीछे 'खजाने' का रहस्य 'कोसगाई' नाम के उद्भव को लेकर एक ऐतिहासिक मान्यता प्रचलित है। ‘कोष’ का अर्थ धन तथा ‘गाई’ का अर्थ सुरक्षित स्थान माना जाता है। इतिहासविदों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, 16वीं शताब्दी में हैहयवंशी राजा अपने शाही खजाने के साथ इस सुरक्षित पहाड़ी पर पहुंचे थे और यहां खजाना सुरक्षित रखा गया था। इसी कोष के संरक्षण के आधार पर इस स्थल का नाम 'कोसगाई' पड़ा।0
0
Report
रोड किनारे सफाई अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बालसमुद में विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बालसमुद में विद्युत कटौती के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों सड़कों पर उतर आये। खरगौन मार्ग पर किया चक्कााजाम किया गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। ग्रामीणों ने चक्काजाम के दौरान सड़क पर लेटकर विद्युत मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का गुस्सा नवरात्रि में भी शाम छह बजे से कटौती के कारण विद्युत मंडल के अधिकारियों से दो बार चर्चा के बाद भी यही स्थिति है। आखिर सड़क पर उतरे ग्रामीण। सोमवार रात्रि जैसा नजारा अब प्रतिदिन जिले के गांवों में बन जाता है। बालसमुद में स्थिति को बढ़ते देख एसडीओपी श्वेता शुक्ला और टीआई इंद्रेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाइश भी दी, मगर ग्रामीण आपा खोते जा रहे थे। कुछ समय बाद आई हुई बिजली भी बंद करवाकर आक्रोश जताता। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। त्योहारों पर कटौती को लेकर दो मर्तबा विद्युत मंडल अधिकारियों से चर्चा के बाद नवरात्रा में कटौती नहीं करने का आश्वासन देने के बाद भी कटौती का क्रम जारी होने से ग्रामीण अधिक आक्रोशित हैं। यही मुद्दा अब ऊपर तक गहरा रहा है। वही क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री ने भी स्वीकारा कि कटौती ऊपर से प्रदेशभर में हो रही है, हम क्या करें।0
0
Report
प्रॉपर्टी के झगड़े में गोलीबारी, 28 वर्षीय अर्जुन राठोड अस्पताल में भर्ती
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरातील विवेकानंद नगर परिसरात प्रॉपर्टीच्या जुन्या वादातून २८ वर्षीय तरुणावर गोळीबार झाल्याची खळबळजनक घटना घडली. अर्जुन रोहिदास राठोड जखमी तरुणाचे नाव असून, त्याच्या उजव्या कानाखाली गोळी लागली आहे. त्याच्यावर शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. जखमी अर्जुनच्या माहितीनुसार, प्रॉपर्टीच्या वादासंदर्भात न्यायालयात दावा दाखल आहे. याच वादातून जिल्हा पेठ पोलीस ठाण्याच्या हद्दीतील एका रुग्णालयाजवळ रात्री त्याची हल्लेखोरांसोबत बाचाबाची झाली. त्यानंतर दुचाकीवरून आलेल्या हल्लेखोरांनी त्याच्यावर गोळीबार केल्याचे सांगण्यात आले. आपल्यावर हल्ल्यासाठी दोन जणांनी हल्लेखोरांना पैसे दिल्याचा आरोपही अर्जुनने केला आहे. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी रुग्णालयात धाव घेत जखमीची विचारपूस केली. अज्ञात हल्लेखोरांचा शोध सुरू असून, या प्रकरणी गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे.0
0
Report
चंद्रपुर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहळे के प्रचारार्थ स्नातक मेळावों का आयोजन; अनिल सोले की नाराजगी दूर
Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपुर में भाजपा के पक्ष से सुधाकर कोहळे के प्रचारार्थ पदवीधर मेळावों का आयोजन किया गया है। नागपुर पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर कोहळे भाजपा उम्मीदवार हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के एड. अभिजीत वंजारी ने यह क्षेत्र भाजपा से छीना था। इस बार बगावत कर रहे भाजपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनिल सोले मैदान में थे, पर मुख्यमंत्री फडणवीस के मिलने से सोले की नाराजगी दूर हो गई और उन्होंने मैदान से हटने का निर्णय किया। कोहळे ने कहा कि सोले उनके गुरु हैं और मुख्यमंत्री के प्रयासों से संतुष्ट हैं।0
0
Report
Advertisement
विलवडे स्टेशन पर एक्सप्रेस थामबंदी के लिए यात्री संघ ने पवार-लंके से मुलाकात
Ratnagiri, Maharashtra:कोकण रेल्वे मार्गावरील विलवडे स्थानकात पायाभूत सुविधांच्या कामांना प्रशासनाकडून मंजुरी मिळाली असली, तरी महत्त्वाच्या एक्सप्रेस गाड्यांच्या थांब्याबाबत अद्याप कोणताही ठोस निर्णय झालेला नाही. त्यामुळे विलवडे रेल्वे प्रवासी संघटनेने पुन्हा एकदा आक्रमक पवित्रा घेत जनशताब्दी, नेत्रावती, मत्स्यगंधा, मांडवी व कोचुवेली या गाड्यांच्या थांब्यासाठी ज्येष्ठ खासदार शरद पवार आणि खासदार निलेश लंके यांची भेट घेऊन निवेदन दिले आहे. मागण्या पूर्ण होईपर्यंत सातत्याने लढा सुरूच ठेवण्याचा निर्धार संघटनेने व्यक्त केला आहे..0
0
Report
वाशीम के रिसोड में चंदनचोरी के दो केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यातील रिसोड येथे झालेल्या चंदनचोरीच्या दोन गुन्ह्यांचा स्थानिक गुन्हे शाखेने उलगडा केला आहे.या प्रकरणी तीन आरोपींना ताब्यात घेण्यात आले असून, त्यांच्याकडून ९ किलो चंदनासह इतर मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. सलमान खान अजिज खान, शेख चांद शेर नूर मोहम्मद आणि अब्दुल रहीम अब्दुल रज्जाक अशी आरोपींची नावे आहेत.या प्रकरणाचा पुढील तपास रिसोड पोलीस करीत आहेत.0
0
Report
पाकुड़ के लखनपुर में मुख्य अभियुक्त अंसारुल शेख गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मारपीट और आपराधिक घटनाओं के मामले में शामिल मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त अंसारुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... वे फरार चल रहे थे... आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे जेल में भेज दिया है... बीते 17 सितंबर हुई घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड दर्ज किया गया था... पुलिस प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही थी... इसी क्रम में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी अंसारुल शेख को लखनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है...0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सिंहवाड़ा में भगवती गहबर की पीड़ी तोड़फोड़ से आक्रोश; पुलिस जांच शुरू
Darbhanga, Bihar:सिंहवाड़ा में भगवती गहबर की पीड़ी में तोड़फोड़, पैगंबरपुर गांव में आक्रोश; पुलिस ने संभाला मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कटासा पंचायत के पैगंबरपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान के भगवती गहबर में कथित तौर पर तोड़फोड़ किए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। आरोप है कि गांव की ही एक महिला ने दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना के लिए बनाई गई भगवती की पीड़ी को उखाड़कर फेंक दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मस्थान परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया。 पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पीड़ी को क्षतिग्रस्त करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा। वहीं, ग्रामीणों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
पटना के सिद्धेश्वरी काली मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा पूजा का उल्लास
Patna, Bihar:शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन है आज के दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां चंद्रघंटा को साहस, शक्ति, शांति और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है इसी वजह से उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालु विधि-विधान से मां की पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। मां को लाल फूल, विशेष रूप से चमेली और उड़हुल के फूल अर्पित करने की परंपरा है वहीं, खीर, दूध से बनी मिठाइयों और फलों का भोग लगाया जाता है। राजधानी पटना के बांस घाट स्थित सिद्धेश्वरी काली मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु पूजा की थाल लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं और मां काली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सिद्धेश्वरी काली मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां काली पूरी करती हैं। इसी आस्था के साथ लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर परिसर में कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन और मंत्रों का जाप करते नजर आ रहे हैं, जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्र के मौके पर पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में भक्तिमय माहौल है। मंदिरों में पूजा-पाठ और आरती के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
