Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001
लखनऊ में मिशन शक्ति के दावों पर धक्का: महिला और बेटी से मारपीट-छेड़छाड़
AAAteek Ahmed
Oct 27, 2025 10:38:41
Lucknow, Uttar Pradesh
लखनऊ राजधानी में उड़ी मिशन शक्ति की धज्जियां वजीरगंज थाना क्षेत्र में महिला ओर उसकी बेटी को बीच सड़क पर चोटी पकड़ कर पीटा पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद पीड़िता का आरोप पिटाई के साथ कपड़े फाड़े छेड़छाड़ की घर में घुसकर घर का सामान तोड़ा गया समान बाहर फेका वजीरगंज पुलिस ने 21 लोगो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा पीड़िता का आरोप अभी भी दबंग धमका रहे वाजीरगंज थाना क्षेत्र की घटना
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVINOD KANDPAL
Oct 27, 2025 13:36:44
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखण्ड को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने का दावा करने वाली सरकार के दावे बुरी तरह फैल होते नज़र आ रहे है, जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तो पहले से ही स्वास्थ्य सेवायें लगातार दम तोडती नजर आ रही है। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुख्य शहरों के अस्पताल भी बीमार दिखने लगे है, लोग इलाज के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर होंगे इसका अनुमान किसी को नहीं था, हलद्वानी बेस अस्पताल में 4 साल पहले एक ICU 10 बेड का बनाया गया था जो बंद पड़ा है वजह: तकनिकी स्टाफ और एक्सपर्ट डॉक्टऱ की तैनाती नही ICU बंद का असर: गंभीर मरीजों का हायर सेंटर रेफर होना, धूल फाकती मशीने इस ICU का निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री से लेकर, स्वास्थ्य सचिव तक कर चुके हैं लेकिन 4 साल बाद भी ICU का ताला नही ख़ुल सका हैं, रोना तकनीकी स्टाफ का हैं, कब तैनाती होगी कुछ पता नही, बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है की विभागों में डॉक्टऱ हैं लेकिन नर्सिंग स्टाफ 100 के सापेक्ष 50 हैं, अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी स्टाफ ना के बराबर है जो की अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होती हैं, बाइट: के एस दुत्ताल, चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल हल्द्वानी हल्द्वानी बेस अस्पताल में कोरोना की दूसरी वेव के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 10 बेड का आईसीयू वॉर्ड बनाया गया था. शुरुआत में कुछ दिनों तक इसे संचालित किया गया, लेकिन कुछ समय बाद स्टाफ न होने का हवाला देते हुए इसे बंद कर दिया गया है, तब से लेकर आज तक यह ICU वॉर्ड शुरू नहीं हो सका है, ICU वॉर्ड बंद होने से दूरदराज से आए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों या हायर सेंटर का रुख करना पड़ता है
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 13:36:38
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 27, 2025 13:36:16
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर जिला जेल में छठ महापर्व की गूंज, 6 महिला बंदियों ने रखा कठिन व्रत, जेल में बना पूजा घाट शासन के मानसा अनुरूप जेल प्रशासन ने व्रती बंदी महिलाओं के लिए छठ पर्व सामग्री का किया गया है इंतजाम जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने दी जानकारी जेल अधीक्षक ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिला जेल में भी छठ पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है जिला जेल में बंद 32 महिला बंदियों में 6 महिला बंदी छठ पूजा कर रही है महिला बंदियों ने छठ पर्व की शुरुआत लौका भात से शुरू हुई और आज सभी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी कल डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रत का समापन करेगी छठ पर्व के मद्देनजर सभी बंदी महिलाओं से पूछा गया था, जिसमें 6 महिला बंदियों द्वारा छठ पूजा किया जा रहा है जिला जेल में छोटा सा तालाब खुदवाया गया है, जहां सभी महिला बंदी छठ पूजा करेंगी गाजीपुर से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहाँ आस्था की लौ जेल की दीवारों के भीतर भी जल रही है। गाजीपुर जिला जेल में बंद महिला बंदियाँ ने छठ महापर्व का व्रत रखा है। जेल प्रशासन ने न सिर्फ उनकी भावनाओं का सम्मान किया, बल्कि उनके लिए विशेष इंतज़ाम भी किए हैं। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि इस समय जेल में कुल 32 महिला बंदी हैं। जिनमें से 6 महिला बंदियों ने छठ पूजा का कठिन व्रत रखा है। जेल परिसर में उनके लिए एक छोटा तालाब खुदवाया गया है। जहाँ सभी व्रती महिलाएँ सूर्य को अर्घ्य देंगी। पिछले तीन दिनों से जेल में छठ की तैयारी चल रही थीं। महिला बंदियों ने व्रत की शुरुआत परंपरा के अनुसार लौका भात (लौकी-भात) से की थी। आज शाम वे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी, और कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी。 जेल प्रशासन ने शासन की मंशा के अनुरूप पूजा सामग्री से लेकर व्रतियों की सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है। इस अवसर पर पूरी जेल में एक विशेष धार्मिक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। बाइट- जगदंबा प्रसाद दुबे- जेल अधीक्षक, गाजीपुर
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 27, 2025 13:35:53
Cooch Behar, West Bengal:গোষ্ঠী কোন্দলে উত্তপ্ত কোচবিহারের ১ ব্লকের সুকটাবাড়ি অঞ্চল । তৃণমূলের গোষ্ঠী কোন্দল ফের প্রকাশ্যে কোচবিহার সুটকা বাড়িতে। গতকাল রাত থেকেই ব্যাপক বোমাবাজি চলছিল কোচবিহার ১ নং ব্লকের সুটকাবাড়ি এলাকায়।। সোমবার সকাল হতেই ফের বোমাবাজি শুরু হয়। বোমের আঘাতেই গুরুতর জখম হন নুরনাহার বেগম নামে এক মহিলা। এরপরেই ইন্তাজ হক নামে এক ব্যক্তি বাড়ি থেকে বেরিয়ে বাজারের দিকে যেতে থাকলে রাস্তাতে তাকে কুড়ুল দিয়ে কোপানোর অভিযোগ ওঠে। তড়িঘড়ি ওই ব্যক্তিকে উদ্ধার করে স্থানীয় বাসিন্দারাই কোচবিহার এন জে এন মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে নিয়ে আসেন। বর্তমানে দুজনেই এখানেই চিকিৎসাধীন রয়েছেন。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 27, 2025 13:35:25
Munger, Bihar:उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने असरगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायत में किया रोड शो। मुंगेर :असरगंज प्रखंड के रहमतपुर, मासूमगंज, कमराई, चाफा, सादपुर, माधोपुर, सतीस्थान और विक्रमपुर धुरिया गांवों में रविवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपने समर्थन में वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माधोपुर स्थित भोलेनाथ मंदिर एवं सतीस्थान गांव के प्रसिद्ध सती मंदिर में पहुंचकर हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गुंजा दिया।
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 27, 2025 13:35:09
Purnia, Bihar:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना चुनावी दौड़ा बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर से शुरू करती है। वहीं राहुल और तेजस्वी जननायक के उपाधि का चोरी कर रहे हैं । वह कहां निकले थे वोट चोरी का मुद्दा उठाने लेकिन यहां आकर जननायक की उपाधि का ही चोरी करके चले गए। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी । वहीं तेजस्वी यादव द्वारा जीतने के बाद वक्फ बिल फाड़े जाने के बाबत दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी चुनाव का समय है। अभी वह बहुत सारे जुमलेबाजी करेंगे। इतने दिन क्यों नहीं उन्होंने कुछ कहा। जनता सब समझती है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को और 2 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2 नवंबर को नवादा, आरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर पटना में उनका रोड शो का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को जितना सौगात दिया है और डबल इंजन की सरकार में जिस तरह बिहार का विकास हुआ है। जनता इस बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी。
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Oct 27, 2025 13:34:51
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 27, 2025 13:34:38
Nalhar, Haryana:Story :- तिरवाड़ा- नई आयोजित तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा दुआ के साथ संपन्न हुआ। तब्लीगी जलसे में मुल्क में अमन-शांति के लिए लाखों हाथ एक साथ उठे हरियाणा के नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के तिरवाड़ा-नई में तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा सोमवार को दुआ के साथ संपन्न हुआ। दुआ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने गंतव्य की तरफ चल दिए। तबलीगी जमात के प्रमुख हजरत मोलाना साद साहब ने पूरे मुल्क के लिए अमन शांति की दुआ कराई गई इसी के साथ तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा समाप्त हुआ। मौलाना साद साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि गलत कामों को छोड़ दें और अच्छाई के रास्ते पर चले जमातों में जाएं दीन से लोगों को जोड़े । पुनहाना में सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस के जवान लगाए , इस्लामी जलसे में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को बहुत सारी मिसालें मिली। जलसे में हिंदू भाईयों ने किसी ने खाने का किसी ने चाय और किसी ने मेडिकल वग़ैरह का इंतज़ाम किया। इस इस्लामिक जलसे में लाखों लोग शामिल हुए। कुल मिलाकर तिरवाड़ा गांव में वॉलिंटियरों की मदद से तीन दिनों तक मुस्लिम समाज के लाखों लोग यहां जुड़े और किसी प्रकार का कोई वाद - विवाद सामने नहीं आया। बाइट :- मोहम्मद साबिर मजाहिरी जमीअत उलमा。 बाइट :- लतीफ एडवोकेट । बाइट :- रियाज खान एडवोकेट。
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 27, 2025 13:34:19
Barh, Bihar:मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र के औटा पंचायत में झाड़ फूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई। रामटोला गांव में अनिता कुमारी को देर रात सांप ने डंस लिया था। मृतका के पति धीरज कुमार ने बताया कि महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। तभी वह किसी चीज के काटने पर जोर से चिल्लाई। जब उसने बिस्तर पर देखा तो उसके बगल में एक सांप बिस्तर में लिपटा पड़ा था। उसने अपने पति को बताया कि उसे सांप ने कई बार काट लिया है। इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए महारानी मंदिर बड़हिया ले गए, जहां मंदिर के पुजारी ने महिला का झाड़ फूंक से इलाज किया। जब महिला की हालत और बिगड़ती चली गई, तब गांव के कुछ लोग उसे जबरदस्ती मोकामा रेफरल अस्पताल मोकामा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाथीदह के अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 27, 2025 13:33:52
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इस बार छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के हनुमान ताल घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, हालांकि लगातार हो रही बारिश ने तैयारियों में थोड़ी मुश्किलें जरूर खड़ी कर दीं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की, ताकि व्रती महिलाएं बिना परेशानी पूजा कर सकें। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। महिलाओं ने तीन दिन से नीरजला व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भजन-कीर्तन और छठ मइया के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। अब श्रद्धालु उसी उत्साह के साथ सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में हैं。
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Oct 27, 2025 13:32:51
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top