icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे लोग

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक बिजली उपकेंद्र से चंद कदम दूर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात को तेज धमाके के साथ फट गया।ट्रांसफार्मर का तेल छिटकने से पास के एक नीम के पेड़ में आग लग गई।इसकी चपेट में आकर टूर एंड ट्रेवल्स के दुकान का बोर्ड जल गया। गनीमत रही कि घटना देर रात को हुई,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस घटना ने बिजली विभाग के ओवरलोड कनेक्शन और सुरक्षा इंतजामों पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। टूर एंड ट्रेवल्स संचालक राजीव कुमार तिवारी की मानें तो दुकान के सामने लगा ट्रांसफार्मर एक दिन पहले ही जल गया था। शिकायत के बाद मंगलवार शाम को विभाग ने दूसरा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही वह भी तेज धमाके के साथ फट गया।वहीं दूसरी ओर आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड कनेक्शन हैं। इसके चलते यहां आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होते रहते हैं। इस संदर्भ में अवर अभियंता अंकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली कटौती बनी बड़ी समस्या

Manoj KumarManoj KumarFollow3m ago
Nauder, Uttar Pradesh:अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त उपभोक्ता परेशान। चहानिया स्थानीय क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं का जन्म जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है जिसको लेकर लोगों की समस्या बढ़ रही है रात में अधिकतर बिजली की कटौती हो रही है जिससे लोगों के घरो में लगा कूलर पंखा नहीं चल पा रहा है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की नींद पूरी नहीं हो रही है। नींद पूरा न होने से लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं एवं डिप्रेशन के शिकार के कगार पर पहुंच गए हैं आए दिन 14 से 15 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है जो इस समय सबसे बड़ी समस्या का कारण बन रहा है अगर इसी तरह से बिजली कटौती होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब उपभोक्ता सहित पब्लिक रोड पर उतरने के लिए बाध्य होगी एवं आर पार की लड़ाई लड़ेगी उपभोक्ताओं ने आला अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि जल्द से जल्द बिजली कटौती में सुधार किया जाए एवं सरकार की मानक के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए जिससे जनजीवन सुचारू रूप से चलती रहे।
0
0
Report

तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ लक्खी मेला शुरू, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Dholpur, Rajasthan:तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ के लक्खी मेले का आगाज, ऋषि पंचमी पर संतों ने किया शाही स्नान धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ का ऐतिहासिक लक्खी मेला बुधवार को ऋषि पंचमी के साथ विधिवत शुरू हो गया। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने मचकुंड सरोवर में शाही स्नान कर मेले का शुभारंभ किया। इस बार ऋषि पंचमी और छठ तिथि एक साथ पड़ने से पहले दिन ही मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे मचकुंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों लोग परिवार सहित मचकुंड पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले परिसर में कई स्थानों पर संतों और सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों के द्वारा कलंगी विसर्जन की परंपरा भी निभाई गई। इसके लिए बड़ी संख्या में नवदंपति मचकुंड पहुंचे और सरोवर में कलंगी विसर्जित की। पूरे दिन घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे और बाजार में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही。 वहीं मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और धौलपुर कोतवाल रामकिशन यादव खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। घाटों पर किसी भी हादसे को रोकने के लिए गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल मेले में अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और उसी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बड़ी भीड़ उमड़ने से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है
0
0
Report

गाज़ियाबाद: नकली दवाओं के गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 50 लाख माल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लिमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लिमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान पर हंगामा, विपक्ष ने विकास मुद्दे उठाए

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बैठक में भाजपा पार्षदों और महापौर सुनीता दयाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पार्षदों ने बैठक के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के विकास और जनसमस्याओं को लेकर बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। बैठक के दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया, जब कुछ पार्षदों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम में विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जरूरी है। इसी दौरान महापौर और पार्षदों के बीच बहस बढ़ गई। बैठक सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन तीन पार्षदों ने विवाद की स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। महापौर ने कहा कि बैठक में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।संबंधित पार्षदों की शिकायत भाजपा संगठन से की जाएगी। बैठक में हुए विवाद के बाद नगर निगम में राजनीतिक खींचतान चर्चा का विषय बनी हुई है.
0
0
Report

AAP targets Haryana campaign, mocks CM with fake Sardar and fake Bihari remarks

Charkhi Dadri, Haryana:प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बोल राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने कर ली है एंट्री वहां की जनता ने बीजेपी को नकारा नगर निगम नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मारी है बाजी आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया नकली सरदार और नकली बिहारी बोले चुनाव का प्रचार करने जाते हैं मुख्यमंत्री लेकिन हरियाणा में फैलता जा रहा नशा और अपराध चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज बीजेपी सरकार के विधायकों से मंत्री मुंह फूले हुए हैं मुख्यमंत्री से मंत्री मुंह फुलाए हुए रहते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए बोले सुशील गुप्ता हरियाणा की सरकार को चला रहे कोई ओर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी नारनौल दक्षिण हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री किया को हटाने की कर रहे हैं मांग राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव में AAP ने 60 में से 31 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं। चरखी दादरी में सुशील गुप्ता का भाजपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे, हरियाणा सरकार चला रहा कोई और बाढड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे AAP प्रदेश अध्यक्ष, सीएम नायब सैनी पर भी साधा निशाना; बोले- चुनाव प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री, लेकिन हरियाणा में बढ़ रहा नशा और अपराध चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता बुधवार को जिला चरखी दादरी के Badhaड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा दोनों दलों को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे जनता के सामने अब तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी है। सुशील गुप्ता ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक एंट्री दर्ज कराई है। बारां नगर परिषद की 60 सीटों में AAP ने 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त रहते हैं, जबकि हरियाणा में नशे और अपराध की समस्या बढ़ रही है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री के लिए 'नकली सरदार' और 'नकली बिहारी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे पहले भी गुप्ता सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री पर इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और प्रदेश में कानून-व्यवस्था, रोजगार तथा नशे जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उनके इन आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पूर्व में AAP के आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान का जिक्र करते हुए सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक मंत्रियों से नाराज हैं और मंत्री मुख्यमंत्री से नाराज रहते हैं। गुप्ता ने कहा कि सरकार के भीतर ही तालमेल की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार को कोई और चला रहा है और मुख्यमंत्री केवल सामने दिखाई दे रहे हैं। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस की राजनीति देख रही है और अब आम आदमी पार्टी खुद को विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उनका कहना था कि AAP हरियाणा में संगठन विस्तार और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में रहेगी। बाढड़ा में हुई बैठक के दौरान गुप्ता के निशाने पर भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस तीनों रहे। वहीं उनके बयानों से चरखी दादरी की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिले।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली गैंग: फर्जी माइक्रो फाइनेंस से साइबर ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार - ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त आशीष गैलवार को साइबर सेल ने लखनऊ से पकड़ा - मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिनहट थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी - पूछताछ में बैंक खाता उपलब्ध कराने और गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में रहने की बात सामने आई - फर्जी लोन के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क वसूलने का आरोप - विभिन्न राज्यों में गिरोह से जुड़ी 16 साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं - करीब ₹1.42 करोड़ की साइबर फ्रॉड रकम बैंक खातों में होल्ड होने की जानकारी - पूर्व में गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे - 350 पासबुक, 21 रजिस्टर, 6 ब्लैंक चेक, फर्जी पहचान पत्र और कई मोहरें बरामद हुई थीं - गिरफ्तार आरोपी के पास से लावा प्राइम का की-पैड मोबाइल बरामद - साइबर क्राइम थाने में BNS और IT एक्ट की धाराओं में दर्ज है मुकदमा - लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से साइबर पुलिस ने की गिरफ्तारी.
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार ने नालंदा में महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया

Nalanda, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को नालंदा पहुंचे। वहां उन्होंने महाबोधि महाविद्यालय में नवनिर्मित महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री जमा खान, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जमा खान ने नीतेश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा काम किया है, जिससे लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। बाढ़ के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जमा खान ने कहा कि सदन चलने के दौरान विपक्ष के नेता फरार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और आगे भी इसी तरह काम जारी रहेगा। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा पहुंचकर कार्यकर्ताओं और लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेहतर कार्य और विकास को लेकर नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया है।
0
0
Report

पटना के फ्लाईओवर पर बस पलट गई, यातायात बाधित

Patna, Bihar:पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बुधवार को पारस अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड की बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई। इस दौरान सड़क किनारे लगे कई गमले भी टूट गए। दूसरे लेन में पहुंचने के बाद बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी, एसडीपीओ समेत पुलिस और प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। बस के फ्लाईओवर पर पलटने के कारण वाहनों की आवाजाही कुछ समय तक प्रभावित रही। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए बस को टो कर सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की स्पष्ट सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top