226501
अमेठी में SBI फ्रेंचाइजी संचालक से लूट का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में SBI फ्रेंचाइजी संचालक से लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर स्वाट और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। आरोपी से लूटे गए 3 लाख 80 हजार रुपए में से 1 लाख 70 हजार रुपए और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। अमेठी एसपी अनूप कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अब मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिला कलक्टर ने पीपलखूंट कार्यालय निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : पीपलखूंट जिला संवादाता : हेडर/हेडलाईन : जिला कलक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय पीपलखूंट का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने पंचायत समिति कार्यालय पीपलखूंट का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, आमजन के कार्यों के निस्तारण एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्य प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से किए जाएं और कार्यालय आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई तथा कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों और समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर देते हुए कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पीपलखूंट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में जमीन विवाद के कारण खूनी संघर्ष, 6 घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। झाड़ोल थाना क्षेत्र के गोराणा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें कुल 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां 4 घायलों का उपचार जारी है। वहीं एक गंभीर घायल की हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था; इस मामले में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है और दोनों पक्षों द्वारा झाड़ोल थाने में रिपोर्ट भी दी जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
प्रयागराज: डॉक्टरों और वकीलों के बीच भिड़ंत के बाद अस्पताल में फिर स्ट्राइक
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज वकीलों और डॉक्टरों के बीच हुई भिड़ंत का मामला, स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टर्स आज फिर से स्ट्राइक पर गए, वकीलों की तरफ से एफआईआर दर्ज होने से नाराज डॉक्टर्स स्ट्राइक पर गए, डीएम मनीष वर्मा और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार पहुंचे हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीके पाण्डेय से वार्ता के लिए पहुंचे हॉस्पिटल, हॉस्पिटल परिसर में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती, बुधवार यानी कल सुबह वकीलों से मरीज दिखाने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के बाद महिला वकीलों ने डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया, घटना से नाराज़ वकीलों ने कल पूरे दिन कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे, कल शाम को ही वकीलों की तहरीर पर अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई, एफआईआर दर्ज होने के बाद अब वकील गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं, पूरी रात हाईकोर्ट के बाहर एफिडेविट चौराहे पर सैकड़ों वकील धरने पर बैठे रहे, वहीं दूसरी तरफ कल जूनियर डाक्टरों ने स्ट्राइक वापस ले लिया था, लेकिन आज सुबह से दुबारा जूनियर डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गए हैं।0
0
Report
Advertisement
जनजाति गरिमा उत्सव में उपायुक्त ने ग्रामीणों को 25 योजनाओं की जानकारी दी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में जनजाति गरिमा उत्सव के अंतर्गत उपायुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग नीता वसीटा ने करमदी खेड़ा सहित विभिन्न सेवा केंद्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया गया.... भ्रमण के दौरान उपायुक्त नीता वसीटा ने करमदी खेड़ा एवं सालमगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी गोती बाई से भी बातचीत की गई। गोती बाई ने बताया कि योजना का लाभ मिलने से उनका पक्का मकान बन सका, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध हुआ और जीवन स्तर में सुधार आया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी पात्रता एवं लाभ के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया... कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की प्रक्रिया, आवेदन और लाभ प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी भी दी, जिससे पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।0
0
Report
लखनऊ में जलकल विभाग और Suez इंडिया की सीवर सफाई में भारी लापरवाही
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ जलकल विभाग व suez इंडिया कम्पनी की बड़ी लापरवाही गोखले विहार के जलकल कार्यालय के पास स्थित एलडीए फ्लैट्स में कई दिनों से सीवर चोक सीवर चोक से सड़क पर बहता मानव अपशिष्ट लोगों का निकलना हुआ मुश्किल Suez कंपनी पर शहर में सीवर सफाई की जिम्मेदारी कई बार अपनी लापरवाही के चलते सवालों के घेरे में आ चुकी है suez india ltd सीवर सफाई को लेकर कई बार सदन में उठ चुके हैं सवाल सीवर सफाई के नाम पर विभाग से होता है करोड़ों का भुगतान कंपनी के पास कागजों में हाई टेक मशीनें जमीन से गायब शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं करते कार्यवाही चल रही सांठ गांठ सरकारी धन का दुरुपयोग0
0
Report
सासाराम में स्कार्पियो की टक्कर से दो मजदूरों की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक रामरतन सिंह तथा राम सुरेखा राम थे। रामरतन अमौरा के रहने वाले थे, जबकि राम सुरेखा चटनी बिगहा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि यह दोनों सनौर से मजदूरी कर एक ही साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलौथू में पयहारी बाबा के आश्रम के पास एक स्कार्पियो ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है.0
0
Report
Advertisement
कोटा की प्रमुख फल सब्जी मंडी शिफ्टिंग के संकेत, नई जगह पर योजना बनी
Kota, Rajasthan:कोटा की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी अब छोटी पड़ने लगी है. मंडी को शहर के आसपास दूसरे स्थान पर शिफ्टिंग करने की योजना तैयार की गई है. मंडी शिफ्टिंग को लेकर शंभूपुरा, मंडाना, चन्द्रेसल व आलनिया में जगह को चिन्हित किया गया है. अब केडीए व फॉरेस्ट विभाग की आपसी सहमति के बाद किसी एक जगह पर मंडी शिफ्टिंग के लिए एनओसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. फिलहाल मंडी छोटी है और नई फल सब्जी मंडी के लिए 100 बीघा जमीन की जरूरत है. ऐसे में सभी मापदंड पूरे होने के बाद मंडी शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी0
0
Report
पीपलखूंट रात्री चौपाल: कलक्टर ने हर शिकायत का त्वरित समाधान कहा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उपखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, आधार पिन कोड, पुलिया निर्माण, पेट्रोल-डीजल कालाबाजारी समेत कई जनसमस्याएं उठाईं। रात्रि चौपाल में एडीएम विजयेश पंड्या, एसडीएम निलेश कुमार कलाल, तहसीलदार श्यामलाल मीणा, बीडीओ नरेंद्र तेली, पीपलखूंट प्रशासक प्रभुलाल निनामा, ग्राम विकास अधिकारी अब्दुल हकीम मंसूरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों और सुझावों पर मौके पर समाधान का प्रयास किया गया, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान कई पेंशनधारियों की बंद पेंशन पुनः शुरू की गई तथा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने पीपलखूंट-घंटाली मार्ग पर महीनों से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खोदकर छोड़ देने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसके अलावा पीपलखूंट-जेथलिया मार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत अथवा नए निर्माण की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीपलखूंट में 132 केवी जीएसएस तथा पृथ्वीपुरा में 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि वर्तमान में बिजली आपूर्ति बांसवाड़ा जिले से संचालित होने के कारण बार-बार बाधित होती है, जिससे किसान, व्यापारी और आमजन प्रभावित हो रहे हैं। आधार सेवाओं में गलत पिन कोड दर्ज होने का मुद्दा भी चौपाल में उठा। ग्रामीणों ने बताया कि पीपलखूंट का सही पिन कोड 312624 होने के बावजूद आधार सॉफ्टवेयर में 327023 दर्ज है, जिससे आधार अपडेट, डाक सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत पीपलखूंट के नालपाड़ा क्षेत्र स्थित “डॉलर वाला नाला” पर स्थायी पुलिया निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2018 में बनी पुलिया पहली बारिश में बह गई थी, जिसके बाद आज तक नई पुलिया नहीं बन सकी। इससे करीब 50 परिवारों को रोजाना जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ती है। पेट्रोल एवं डीजल की कथित कालाबाजरी और अवैध बिक्री का मुद्दा भी चौपाल में सामने आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल 140 रुपये और डीजल 130 रुपये प्रति लीटर तक अवैध रूप से बेचा जा रहा है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई, पेट्रोल पंपों की जांच और निर्धारित दरों पर ईंधन उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा विद्यालयों की मरम्मत, आंबापाड़ा में सड़क निर्माण, वानियादरा क्षेत्र में पेयजल एवं सड़क सुविधा सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपे गए। रात्रि चौपाल के समापन पर जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने उपखंड परिसर का निरीक्षण कर एसडीएम निलेश कुमार कलाल द्वारा किए गए नवाचारों, सरकारी भवनों के सौंदर्यकरण और परिसर की स्वच्छता की सराहना की।0
0
Report
चौमूं NH 52 पर रोडवेज बस-कार भिड़ंत, चालक घायल, यातायात प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में NH 52 पर सड़क हादसा रोडवेज बस और कार में हुई भिंडन्त हादसे में कार चालक हुआ घायल गनीमत रही बस में सवार सवारियां बची सुरक्षित जयपुर से सिंघाना जा रही थी रोडवेज बस चौमूं थाना पुलिस पहुंची मौके पर क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को पुलिस ने करवाया साइड में एंकर-राजधानी जयपुर के चौमूं थाना इलाके में NH 52 पर जैतपुरा पुलिया के पास रोडवेज बस और कार के बीच हुई भिड़ंत में कार चालक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब जयपुर से सिंघाना जा रही रोडवेज बस चौमूं क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में कार चालक को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और कार को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बिहार के बस स्टैंड PPP मोड में इंटरनेशनल लेवल सुविधाओं से होगा संवर्धन
Patna, Bihar:बिहार में अब लोगों को बस स्टैंड पर खास सुविधाएं मिलने वाली हैं. राज्य में नौ प्रमंडलीय जिला पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और गया छोड़ बाकी सभी जिलों में इंटरनेशनल लेवल का बस स्टैंड पीपीपी मोड में बनाए जायेंगे. पहले फेज में टोटल 16 जिलों में बस स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है... अत्याधुनिक बस स्टैंड कम से कम जी प्लस फाइव रहेगा. जो सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसके दो फ्लोर पर यात्रियों के ठहरने के लिए एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल बनाया जायेगा. बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रूम रहेगा. बस स्टैंड में मेडिकल इमरजेंसी की पूरी सुविधा रहेगी. यहां आपातकालीन एंबुलेंस, डाक्टर की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही, लोगों को इमरजेंसी में उनके बताए हुए अस्पताल तक पहुंचाने के लिए फ्री सुविधा दी जाएगी. बस स्टैंड में सभी सुविधाएं रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है.0
0
Report
अलीगढ़ के भाकरी NH-91 पर चार बसों में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ भाकरी पर बस वर्कशॉप में तीन स्कूली बस समेत चार बसों में लगी भीषण आग रिपेयरिंग के दौरान बैल्डिंग की चिंगारी बताई जा रही है आग का कारण, आग की घटना से इलाके में फैली सनसनी, मौके पर दमकल की टीम व इलाका पुलिस के साथ आलाधिकारी पहुँचे, बमुश्किल बसों में लगी भीषण आग पर पाया जा सका काबू, अलीगढ़ के गभाना थाना इलाके के भाकरी NH-91 की घटना。0
0
Report
ऊंचाहार एक्सप्रेस से गोल্ড लुटेरों अलीगढ़ स्टेशन पर पकड़े, 4 गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में गोल्ड लुटेरों की सूचना पर छावनी बना अलीगढ़ रेलवे स्टेशन, ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में पकड़े गए गोल्ड व नगदी लुटेरे, दो लुटेरों समेत 3 युवकों को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारा गया, दो अन्य लुटेरों को ट्रेन स्कॉट ने पकड़ा, गाजियाबाद में उतारा गया, पकड़े गए 4 लुटेरे उन्नाव में ज्वेलर्स के साथ लूट कर ट्रेन से हुए थे फरार, ट्रेन में लुटेरों को पकड़-धकड़ के दौरान GRP सिपाही रणवीर हुआ घायल, पकड़े गए लुटेरे में एक उन्नाव और तीन अमृतसर के बताये गए निवासी, लुटेरों से ज्वेलर्स के साथ हुई गोल्ड और नगदी से भरा बैग भी बरामद, अलीगढ़ रेलवे जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर ऊंचाहार ट्रेन से उतारा गया.0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में अवैध खनन पर प्रशासन-खनन होल्डर टकराव; पर्यावरण संकट मंडराने की आशंका
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और माइन होल्डरों के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। आरोप है कि कुछ माइन होल्डर बिना पूरी अनुमति के खनन कार्य कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन पहले भी इन पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद खनन गतिविधियां रुकती नहीं दिख रहीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ खनन कारोबारी नियमों को ताक पर रखकर दबंगई के साथ काम कर रहे हैं। खनन स्थलों पर भारी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण भी परेशान हैं। प्रशासन ने पहले कार्रवाई करते हुए कई मामलों में जांच और रोक की कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से खनन शुरू होने के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों को भारी नुकसान हो सकता है।0
0
Report
CM योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी जोरो पर DM, SP ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पोखरभिंडा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आपको बता दे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 10 बजे के बाद देवरिया पहुंचेंगे जहां वे करीब 655 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात जनपद को देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, टेंट और स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना तैयार की है। वही DM ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा, जिसके बाद वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।0
0
Report
भदरवाह में हरियाणा युवक की संदिग्ध मौत, इनक्वायरी शुरू
Bhaderwah, A youth was found dead under suspicious circumstances in the Linga-Gatha area of Bhaderwah after his body was discovered hanging from a tree in a nearby nallah area. The deceased has been identified as Sarjeet, son of Pappu, a resident of Giraya, Tehsil Hansi, District Hisar, Haryana, aged around 20 years. After receiving information about the incident, a police team led by SDPO Bhaderwah Naveed Shoket Qazi rushed to the spot and shifted the body to Sub District Hospital Bhaderwah for medico-legal formalities. According to reports, the deceased was reportedly not mentally sound. However, as the death occurred under suspicious circumstances and the exact cause of death is yet to be ascertained, police have initiated legal proceedings. SDPO Bhaderwah Naveed Shoket Qazi said that in order to ascertain the actual cause of death, inquest proceedings under Section 194 BNSS have been initiated at Police Station Bhaderwah vide DD No. 21 dated 20/05/2026. He further said that an investigating officer has been deputed to the spot for legal formalities, while the Crime Photographer and FSL team have also been informed through PCR Doda.0
0
Report
Advertisement
