284403
ललितपुरः दो व्यक्तियों को 14 किलो गांजा सहित किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर से दो व्यक्तियों के पास 14 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जितेन्द्र सिह उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट मुरावली थाना दामोह तहसील लाहर जनपद भिण्ड म0प्र0 और छोटे सिंह पुत्र माता प्रसाद कौरव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कुरथर थाना आलमपुर तहसील लाहर जनपद भिण्ड म0प्र0 हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करके न्यायालय में पेश करने को कहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाचरौद: विकलांग दंपति ने एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी की मांग की
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के खाचरौद तहसील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां विकलांग दंपति ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया है. पीड़ित दंपति जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की. इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामला खाचरौद तहसील के बेहलोला गांव का है. पीड़ित अंतरबाई और उनके पति जगदीश का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से उन्हें परेशान किया जा रहा है. उनका कहना है कि 18 जुलाई को उनके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत खाचरौद थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं. इसी कारण दोनों विकलांग पति-पत्नी जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की. इधर, इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो पक्षों के बीच विवाद और कुछ लोगों द्वारा एक दंपति के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. नेशनल खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता. पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई गंभीर घटना हो सकती है. बाइट: अंतरबाई — पीड़िता जगदीश — पीड़ित0
0
Report
जयपुर में भाजपा विरोध प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर घायल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर -कांग्रेस के ख़िलाफ़ भाजपा का प्रदर्शन जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर हुए घायल राजेश गुर्जर पुलिस को धकेलते हुए बढ़ रहे थे आगे बेरिकेड्स के नजदीक हुई पुलिस से धक्का-मुक्की नीचे गिरने से राजेश गुर्जर हुए चोटिल0
0
Report
पटना में बीजेपी- कांग्रेस के बीच झड़प, संजय सरावगी अस्पताल पहुंचे
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कुर्जी अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में हुई थी झड़प। घायल भाजपा कार्यकर्ता का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।0
0
Report
Advertisement
सारण में इलेक्ट्रिक वाहन प्रचार रथ से नीति-जानकारी और बड़े अनुदान
Chapra, Bihar:सारण में हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर से पांच इलेक्ट्रिक वाहन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन नीति-2026 और मुख्यमंत्री पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन खरीदने पर सामान्य वर्ग को ₹50 हजार और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को ₹60 हजार की अनुदान राशि, इलेक्ट्रिक दोपहिया पर महिलाओं को ₹10-12 हजार, चारपहिया पर अधिकतम ₹1 लाख तक की अनुदान, और रोड टैक्स/रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% छूट दी जाएगी। DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंचाई जाएगी। लोग पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं।0
0
Report
कांवड़ियों की सुरक्षा एवं ट्रेफिक कंट्रोल को पुलिस को दीं 100 ट्रेफिक कोन
Gajraula, Uttar Pradesh:बुधवार की शाम पांच बजे जुबिलेंट परिसर में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने यातायात उप निरीक्षक विनोद कुमार वाजपेयी को ट्रेफिक कोन सौंपीं। टीएसआई का कहना था कि इन ट्रेफिक कोन का उपयोग कांवड़ यात्रा मार्ग एवं दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर किया जाएगा। बता दें कि जुबिलेंट पूर्व में भी शिव भक्त कांवड़ियों की सुरक्षा एवं हाईवे पर यातायात नियंत्रण में सहयोग के लिए चेनल गेट, अवरोधक, ट्रेफिक कोन आदि सामान पुलिस विभाग को प्रदान कर चुका है।0
0
Report
107 गुम मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को सौंपे गए
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 26 हजार रुपये है बरामद मोबाइल फोन को 22 जुलाई को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। लोगों ने भदोही पुलिस का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक CEIR पोर्टल के जरिए गुम मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर उसकी ट्रेसबिलिटी की जानकारी हासिल की गई और लगातार फॉलोअप के बाद मोबाइल बरामद किए गए ज्ञानपुर से 24, गोपीगंज से 16, सुरियावां से 17, औराई से 15 और भदोही से 13 मोबाइल समेत कुल 107 मोबाइल बरामद किए गए।0
0
Report
Advertisement
नीमच में डोडाचूरा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल जब्त
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में नशामुक्त अभियान के तहत रतनगढ़ थाना अंतर्गत जाट पुलिस चौकी टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान घेराबंदी कर एक तस्कर को दबोचा और उसके कब्जे से 5 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध डोडाचूरा, एक महिंद्रा पिकअप वाहन और पायलेटिंग में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार जब्त की। जब्त डोडाचूरा और वाहनों का कुल मूल्य लगभग 90 लाख रुपये आंका गया है। मुखबिर की सूचना से पता चला कि अवैध डोडाचूरा राजस्थान की ओर परिवहन किया जा रहा था। त्वरित कार्रवाई के बाद जाट पुलिस चौकी ने गोल डूंगरी चौराहा पर नाकाबंदी कर रोकथाम की। मौके पर गुजर रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी और उसकी पायलेटिंग कर रही ऑल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान 79 लाख 22 हजार 700 रुपये मूल्य का डोडाचूरा, 8 लाख रुपये मूल्य की पिकअप, 2 लाख रुपये मूल्य की ऑल्टो कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ चल रही है ताकि पता चल सके कि यह बड़ी खेप कहाँ से आयी और किसे सप्लाई करनी थी। बाइट 01 राजेश व्यास, एसपी नीमच0
0
Report
रोहतक में दिनभर प्रदर्शनों के बीच भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने: लहराई नारेबाजी
Noida, Uttar Pradesh:रोहतक: शहर में दिनभर रहा प्रदर्शनों का दौर, पहले किसान, कांग्रेस व भाजपा भी उतरी सड़कों पर, कांग्रेस मुख्यालय के सामने भाजपा का धरना, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने, दोनों में जमकर नारेबाजी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा छात्रों के बहाने जमकर हो रही राजनीति, जंतर-मंतर पर छात्र नहीं बल्कि आप व कांग्रेस कार्यकर्ता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस समय-समय पर पेपर लीक के मुद्दे उठाकर राजनीति कर रही है; भाजपा सरकार में पेपर लीक के बाद हुई कार्यवाही। अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी पर तंज कसा, कहा विदेशों में दौरे कर रहे, यहां आते ही राजनीति, प्रधानमंत्री की सुरक्षा का भी ख्याल नहीं, मोदी पार्टी नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री पर प्रश्न उठाने का आरोप, अराजकता का माहौल पैदा करने की कांग्रेस की कोशिश। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने धरना दे किया प्रदर्शन, डॉ अर्चना गुप्ता, ओपी धनखड़ समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेने के मामले में शहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के साथ-साथ भाजपा ने भी डैमेज कंट्रोल के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया, भारी पुलिस बल मौजूद रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के नाम पर राजनीति कर रही है। रोहतक में आज पूरे दिन राजनीतिक हलचल और विरोध-प्रदर्शनों का दौर रहा। शहर की सड़कों पर किसान, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता उतरे, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा के धरने के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नारेबाजी तेज हो गई।0
0
Report
चौमहला में धरना-प्रदर्शन: पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर आक्रोश, पुतला दहन
Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे के झंडा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने, प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों से माफी मांगने सहित अन्य मांगों को लेकर नारों की धारा लगाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कछनारा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और बाद में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया।0
0
Report
Advertisement
हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत सनोटी विद्यालय में 151 पौधे लगाए गए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कुलथाना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सनोटी में राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में 151 पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश रैदास ने बताया कि विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार 'एक विद्यार्थी–एक पेड़' अभियान के तहत विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने मिलकर वृक्षारोपण किया। अभियान के दौरान औषधीय प्रजातियों में नीम, आंवला और खैर; छायादार प्रजातियों में शीशम, करंज, गुलमोहर, कचनार और अमलतास; तथा फलदार पौधों में जामुन, अमरूद, आम और सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 151 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और विद्यालय कर्मियों ने अपने-अपने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया।0
0
Report
दिल्ली कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने सपनों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली बीजेपी ऑफिस की तरफ पहुँच करना चाहती थी जिसे दिल्ली पुलिस ने डबल लेयर में बैरिकेड करके रोक दिया है; दिल्ली प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने बताया है कि राहुल गांधी ने जो तीन मांगे रखी हैं वे उससे अधिक हैं धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति से कम कुछ भी नहीं चलेगा0
0
Report
सिवनी में तेज बारिश से नाले उफान, 4 साल के ऋषि यादव की मौत
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में देर रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है तेज बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं इसी बीच नागपुर रोड गुरुकुल स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां अपने बेटा को सौच कराने नाले के पास ले गई थी उसी समय बेटे का पैर फिसल गया और वह नाले के तेज बहाव में बहने लगा बेटे को बहता देख मां ने भी छलांग लगा दी उपस्थित लोगों ने महिला को नाले से बाहर निकाल लेकिन बेटा को नहीं बचा पाए इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस थाने में दी गई और वहां से रेस्क्यू टीम ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऋषि यादव उम्र 4 वर्ष का शव बरामद कर बच्चों के शव पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
ANTF ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर सुखलाल आंजना को गिरफ्तार किया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर सुखलाल आंजना को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। ANTF ने इस कार्रवाई को ''ऑपरेशन मदाकर्भ'' नाम दिया। आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का प्रमुख कड़ी माना जा रहा है। ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुखलाल मध्यप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी पर दौसा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। जांच में सामने आया कि सुखलाल पहले खेती और शराब के ठेकों का काम करता था। आर्थिक नुकसान होने के बाद उसने अवैध अफीम तस्करी का रास्ता अपना लिया। पिता के नाम पर वैध अफीम खेती का पट्टा होने का फायदा उठाकर वह अपने खेत के अलावा आसपास के किसानों से भी अवैध रूप से अफीम एकत्र करता और राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात के तस्करों तक पहुंचाता था। बाद में वह बड़े ड्रग नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बन गया। आरोपी खुद को केवल डिलीवरी मैन की तरह पेश करता था। वह तय स्थानों पर मादक पदार्थ पहुंचाता, अलग-अलग रास्तों और वाहनों का इस्तेमाल करता तथा मोबाइल पर सीमित संपर्क रखता ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा न हो सके। सुखलाल के खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 और 2026 में उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई हुई, जिसके बाद वह फरार हो गया था। अब तक मध्यप्रदेश से जुड़े 11 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके नेटवर्क को लगातार कमजोर किया जा रहा है।0
0
Report
खाटूश्यामजी में ट्रैक्टर हादसा, 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक परिवार बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम आया था। दर्शन कर वापस लौटते समय मंडा चौराहे पर तेज गति से आये एक ट्रैक्टर का टायर तीन वर्षीय बच्ची यसी शर्मा पुत्री कमलेश के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को खाटूश्यामजी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सायर सिंह ने ट्रेक्टर को जब्त कर मामले की जानकारी लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
चैनपुर अस्पताल की बदहाली पर उपायुक्त को ज्ञापन देकर सुधार की मांग
Gumla, Jharkhand:*चैनपुर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल एंबुलेंस, ऑक्सीजन, दवा और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग गुमला - गुमला के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उपचार के अभाव में हुई शिवानी कुमारी की मौत का मामला भी प्रमुखता से उठाया। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ अब स्थानीय लोगों की आवाज जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। मंगलवार को चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला और अस्पताल की समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उपचार के अभाव में शिवानी कुमारी की मौत का मामला भी उपायुक्त के समक्ष उठाया गया। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में चौबीसों घंटे एंबुलेंस सेवा, पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की नियमित आपूर्ति और चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा आधुनिक पैथोलॉजी सुविधा शुरू करने, अस्पताल में कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने और दोषियों के against कार्रवाई की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने गरीब परिवारों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर अंतिम संस्कार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। ज्ञापन में कुल नौ प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। प्रतिनिधिमंडल की बातों को उपायुक्त ने गंभीरता से सुना और स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो मंच लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में मंच के संरक्षक अल्बर्ट तिग्गा, रघुनंदन प्रसाद, जेम्स रोजलियुस तिग्गा, उपाध्यक्ष अनूप संजय टोप्पो और प्लासिदियुस टोप्पो, सचिव अनिल लोहरा, कोषाध्यक्ष मनोहर बड़ाईक, उपसचिव प्रमोद खलखो, चैनपुर की मुखिया सोभा देवी, ललित मिंज, अशोक सिंह, पंचायत समिति सदस्य उषा लिमा तिगा, पलादियूस टोप्पो समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
