284403
ललितपुरः फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों की शादी कराने का झांसा देने वाली 8 युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:साइबर पुलिस टीम ने फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों की शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की 8 युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये युवतियां अब तक 300 युवकों को शिकार बना चुकी हैं। इनके पास से 20 मोबाइल और 18 रजिस्टर बरामद किये गये हैं। साथ ही 1 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत-यूएस संबंधों की मजबूती: जयशंकर-रूबियो ने स्वतंत्रता दिवस पर साझा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: U.S. SECRETARY OF STATE MARCO RUBIO & EAM S JAISHANKAR ATTENDS US INDEPENDENCE DAY RECEPTION/ VISUALS/ SERGIO GOR (U.S. AMBASSADOR TO INDIA) SPEECH US सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रूबियो कहते हैं, "...EAM डॉ. एस. जयशंकर का काम ज़बरदस्त रहा है। वह सचमुच एक समझदार इंसान हैं और आपके देश की तरफ़ से बेहतरीन काम करते हैं मैं उनकी बहुत इज़्ज़त और सम्मान करता हूँ।" "मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूँ - जिस तरह से यहाँ भारत में सभी लोगों ने और आपकी सरकार के सभी नेताओं ने, और खास तौर पर विदेश मंत्री ने हमारा स्वागत और मेहमाननवाज़ी की है। विदेश मंत्री से मेरी बहुत अच्छी जान-पहचान हो गई है... जब मैं सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट बना, तो उद्घाटन के बाद उसी सुबह 11 बजे या दोपहर में मैंने शपथ ली थी। मैं तुरंत स्टेट डिपार्टमेंट गया और मेरी पहली मीटिंग चार देशों के एक ग्रुप के साथ हुई, जिसे 'क्वाड' के नाम से जाना जाता है। उस पहले ही दिन जिन लोगों से मैं मिला और जिनसे मैंने कई बार बातचीत की है, उनमें से एक EAM डॉ. एस. जयशंकर हैं, और उनका काम बहुत ही शानदार रहा है। वह सचमुच एक समझदार इंसान हैं और आपके देश की तरफ़ से बेहतरीन काम करते हैं. मैं उनकी बहुत इज़्ज़त और सम्मान करता हूँ. "अमेरिका सबसे पहले का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका अकेला है। और हर हफ़्ते, हम ऐसे मौकों की पहचान करते हैं जो हमारे दोनों देशों के लिए फ़ायदेमंद हों। मुझे खास तौर पर इस बात पर गर्व है कि इस वसंत में हमारे दूतावास ने एक रिकॉर्ड तोड़ प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा, जो आने वाले हफ़्तों और महीनों में भी जारी रहेगा, क्योंकि हम यहाँ भारत में अपना काम जारी रखे हुए हैं..." जब भी राष्ट्रपति (ट्रंप) और मैं बात करते हैं, तो राष्ट्रपति के पहले सवालों में से एक यह होता है कि मेरे मित्र, प्रधानमंत्री (मोदी) कैसे हैं? और यह बात बताना इसलिए ज़ूरी है, क्योंकि यह रिश्ता कोई नया नहीं है...", दिल्ली: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "स्वतंत्रता की घोषणा में उन विचारों को व्यक्त किया गया था जिन्होंने आधुनिक दुनिया को आकार दिया है: व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून का शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जवाबदेह शासन। इन आदर्शों ने दूसरी जगहों पर भी लोकतांत्रिक आंदोलनों और स्वतंत्रता संग्रामों को प्रभावित किया। हमारे मामले में, यह जुड़ाव स्वाभाविक था, क्योंकि भारत का इतिहास एक बहुलवादी समाज के रूप में बहुत लंबा रहा है, जिसकी संस्कृति में आपसी विचार-विमर्श को महत्व दिया जाता है। इसलिए, आज के इस कार्यक्रम का एक विशेष महत्व है। यह उन लोगों का मिलन है जिनके DNA में ही लोकतंत्र बसा हुआ है। स्वतंत्रता की घोषणा के मूल में जो मान्यताएं थीं, उन्हें बाद में लोगों की इच्छा जानने और एक संघीय ढांचा तैयार करने के उपायों के रूप में लागू किया गया। भारत का संविधान बनाने वालों ने भी इनमें से कुछ अनुभवों को ध्यान में रखा था। आपसी मेल-जोल बढ़ने के साथ-साथ, टेक्नोलॉजी और आर्थिक क्षेत्रों में गहरे जुड़ाव के कारण हमारे आपसी संबंध और भी मज़बूत हुए हैं। हमारे दोनो देश दुनिया के सामने कुछ साझा विशेषताओं के साथ आते हैं। हम दोनों राजनीतिक लोकतंत्र हैं, हमारी अर्थव्यवस्थाएँ बाज़ार-आधारत हैं, और हम खुले समाज हैं। हाल के समय में, राष्ट्रीय हितों के मेल से इन साझा विशेषताओं को और मज़बूती मिली है और ठीक इसी वजह से हम इतिहास की हिचकिचाहटों को पीछे छोड़ने में सफल हो पाए हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी अब गतिविधियों के एक बहुत व्यापक दायरे में दिखाई देती है। इसमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियाँ, सेमीकंडक्टर, AI, ऊर्जा और अंतरिक्ष से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति तक के क्षेत्र शामिल हैं। हमारे मज़बूत आपसी संबंध लगातार और प्रगाढ़ होते जा रहे हैं, क्योंकि हर क्षेत्र एक-दूसरे के लिए न केवल अतिरिक्त मूल्य जोड़ता है, बल्कि नए अवसरों का विस्तार भी करता है।0
0
Report
पद्म भूषण मिलने पर कोश्यारी का खुलासा: आम कार्यकर्ता को पुरस्कार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद्म भूषण से सम्मानित होने पर कहा, "मुझसे ज़्यादा समाजसेवी, निस्वार्थ लोग और तपस्वी हैं जो पद्म पुरस्कार के हकदार हैं। Therefore मैंने प्रधानमंत्री को लिखा कि अगर यह पुरस्कार उनमें से किसी एक को दिया जाता तो बेहतर होता। लेकिन यह उनकी कृपादृष्टि है कि उन्होंने यह पुरस्कार मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को दिया... मैंने हमेशा अच्छी शिक्षा फैलाने की कोशिश की है। गांवों में छुआछूत अभी भी है, और मैं अभी भी इसे समाज से खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं..."0
0
Report
आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने का मोदी सरकार का स्पष्ट संकेत: मनजिंदर सिंह सिरसा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' में दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "...आज गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि देश की मोदी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा और उन्हें किसी भी परिस्थिति में इसके दायरे में नहीं लाया जाएगा।"0
0
Report
Advertisement
कोरिया ब्रेक: जंगलों में भयंकर आग, वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक। गेज बांध के ऊपर जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग लगातार फैलती नजर आ रही है, जिससे जंगल में मौजूद छोटे पौधों और जीव-जंतुओं पर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। क्षेत्रवासियों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है।0
0
Report
चंदौली के विद्युत उपकेंद्र का ताला: भाजपा नेता पर मुकदमा
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली.... - बीबी के ताने पर विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा... - ताला लगाकर भाजपा नेता बैठ गए थे धरने पर... - बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन... - जमकर हुआ था हंगामा, मौके पर एसडीम और अधिशాసी अभियंता ने संभाला था मोर्चा... - अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ था ग्रामीणों का धरना... - पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने उपकेंद्र का खुलवाया था ताला... - विद्युत उपकेंद्र के जेई की तहरीर पर भाजपा नेता महेंद्र सेठ उर्फ पप्पू समेत दस अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा... - बीएनएस की धारा 121(1),190और 221 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा... - बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित विद्युत उपकेंद्र का पूरा मामला... वायरल video + FIR0
0
Report
कानपुर देहात में महिला के साथ लूट: बदमाश फरार, पुलिस जांच तेज
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:महिला के साथ बाइक सवार 2 बदमाशों ने की लूट पीड़ित महिला को बातचीत में उलझाया झपट्टा मारकर बाले नोच कर लुटेरे हुए फरार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस गठित की गई टीम शिवली क्षेत्र के हरदिया नाला की घटना0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-ज़हहा के कारण CUET UG 2026 स्थगित, नई तिथियाँ जल्द घोषित
Noida, Uttar Pradesh:भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव के मद्देनजर, 28 मई 2026 को होने वाली CUET (UG) 2026 परीक्षा (दोनों शिफ्टों में) स्थगित कर दी गई है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी0
0
Report
हापुड़ के वीआईपी भैंसे ने बाजार में धमाका, 31 लाख की बोली
Hapur, Uttar Pradesh:ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार नजदीक है और उत्तर प्रदेश के हापुड़ का पशु बाजार पूरी तरह गुलजार है. बाजार में एक से बढ़कर एक कुर्बानी के बकरे और भैंसे पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट लूट ली है एक ऐसे 'वीआईपी भैंसे' ने, जिसकी कीमत और ठाट-बाट सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं. हापुड़ के असौड़ा स्थित पशु बाजार में आए इस भैंसे की कीमत कोई मामूली नहीं, बल्कि पूरे 31 लाख रुपये लगाई गई है. जिसे बाजार में लेकर आए हैं पशु व्यापारी आमिर. आमिर के मुताबिक, इस भैंसे के शौक किसी बड़े वीआईपी से कम नहीं हैं. आमिर ने बताया कि यह 31 लाख रुपए का भैंसा ड्राई फ्रूट, चुनी, भुस्सी और घी का काफी शौकीन है. दूध भी इसे काफी पसंद है, यही वजह है कि करीब और 5-5 किलो दूध यह सुबह-शाम पीता है और करीब 1-1 किलो प्रतिदिन सुबह और शाम घी खाता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! रोजाना सुबह-शाम 5-5 किलो दूध, दिनभर में 2 किलो शुद्ध देसी घी, बेहतरीन क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स, चुनी और चोकर इस भैंसे की रोज की खुराक है. इतना ही नहीं, इस वीआईपी भैंसे की सेहत और चमक बनाए रखने के लिए रोजाना करीब दो घंटे तक इसकी खास मालिश भी की जाती है. बाजार में इस विशालकाय और सजे-धजे भैंसे को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हर कोई इसके साथ सेल्फी लेने और इसकी खुराक के बारे में जानने को बेताब है. व्यापारी आमिर का कहना है कि अब तक बाजार में इसकी 21 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन वे इसे 31 लाख से कम में बेचने को तैयार नहीं हैं. अब देखना होगा कि इस अनोखे और महंगे भैंसे का सौदा आखिरकार कितने में तय होता है. ईद उल अज़हा पर पशुओं की कुर्बानी जहां इस्लामिक परंपरा है, वहीं आधुनिक दौर में पशुओं की इस तरह की अत्यधिक ऊंची कीमतें (जैसे 21 या 31 लाख रुपये) बाजार में एक तरह की प्रतिस्पर्धा और दिखावे को बढ़ावा देती हैं, जो कि इस इबादत के मूल उद्देश्य 'सादगी और समर्पण' से थोड़ा अलग नजर आता है. बहरहाल, हापुड़ के बाजार में यह वीआईपी भैंसा इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी एक झलक पाने को बेहद उत्सुक हैं.0
0
Report
CEO पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने जड़ा थप्पड़ — ‘हस्ती बड़ी तो गलती छोटी’ Woman Slaps CEO Over Haras
Durg, Chhattisgarh:भिलाई के नेहरू नगर Maruti Suzuki शोरूम में शुक्रवार को महिला कर्मचारी ने CEO पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी और थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच जारी है। इस घटना पर लोग कह रहे हैं— आजकल गलतियां भी इंसान की हस्ती से नापी जाती हैं, हस्ती बड़ी हो तो गलती छोटी हो जाती है, और हस्ती छोटी हो तो गलती बड़ी हो जाती हैं! समाज में पद और रुतबे के हिसाब से न्याय का पैमाना बदलता दिख रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली tribal संस्कृति महोत्सव: मुख्यमंत्री ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत सफल रहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। आज लाखों आदिवासी भाई-बहन दिल्ली आए, और दिल्ली में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का यह अद्भुत आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।' दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'आज गृह मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि जनजातियों को UCC से बाहर रखा जाएगा।'0
0
Report
80 साल पुराना मंदिर चोरों के निशाने पर, ग्रामीण आक्रोश तेज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली...\n\n- हौसला बुलंद चोरों ने 80 साल पुराना प्राचीन मंदिर को बनाया निशाना\n\n- काली माता मंदिर का ताला तोड़ 7 पीतल के घंटे चोरों ने चोरी कर दिया अजामं\n\n- सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने देखा टूटा ताला\n\n- घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश\n\n- धार्मिक स्थल को निशाना बनाने से लोगों में नाराजगी\n\n- पुलिस गश्त पर उठे सवाल चोर बेखौफ\n\n- जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी\n\n- मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की\n\n- शहाबगंज थाना क्षेत्र के तकिया महड़ौर गांव की घटना.\n\nविजुअल0
0
Report
चंदौली में नशे में जुए के विवाद में युवक पर हमला, FIR दर्ज
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली ... दो दिन पूर्व नशे में धुत जुआ खेलते वक्त पैसा को लेकर हुआ विवाद पाचं लोगों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर किया अधमरा हिन्दी पेपर के पत्रकार ने मिलकर पिटा मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराया भर्ती घायल पीड़ित के तहरीर पर अमर उजाला के पत्रकार सहित पाचं लोगों पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज पुलिस के गिरफ्त से सभी पाचो अभियुक्त दूर पीड़ित सन्तोष केशरी ने पैसा मागने गया था, मौजूद लोगों ने जमकर पीटा पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कोरम कर ली पूरा नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ का बताया जा रहा घटना0
0
Report
Advertisement
बिजावर रोड हादसे में ट्रक-ई-रिक्शा भिड़ंत, 3 मौत, 5 घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र के बिजावर रोड पर एक भीषण सड़क हादसे मे एक तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में आदिवासी एक ही परिवार के 6 लोग और एक अन्य यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो बच्चो समेत तीन लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण बिजावर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।0
0
Report
गाजीपुर में मुकेश साहनी ने केंद्र-राज्य सरकार पर हमला
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने केंद्र और बिहार सरकार पर बोला बड़ा हमला कहा- बिहार में न नीतीश कुमार की सरकार चल रही, न सम्राट चौधरी की मुकेश सहनी बोले- दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर चल रही है बिहार सरकार उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा पीएम नरेंद्र मोदी को बताया विजन विहीन, बोले- देश में लूट की राजनीति हो रही बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा- युवा सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर है सहनी का बड़ा बयान- दो करोड़ युवा कॉकरोच बनकर सड़क पर उतर गए हैं चीन-पाकिस्तान और तेल संकट पर भी केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल मंत्री संजय निषाद पर हमला, बोले- निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला, भाजपा से समझौता हुआ गाजीपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद समाज की भारी भीड़, इंडिया गठबंधन के साथ रहने का किया ऐलान गाजीपुर पहुंचे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में सरकार न तो सम्राट चौधरी चला रहे हैं न नीतीश कुमार, बल्कि दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने उद्योगपति अडानी का नाम लेते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि देश में अमीर और अमीर हो रहे हैं जबकि आज देश कहां जा रहा है,दो करोड़ युवा सड़क पर कॉकरोच बनकर उतर गये। युवा सड़कों पर भटक रहा है। मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें विजन विहीन बताया और कहा कि देश को आगे बढ़ाने के बजाय लूटने की राजनीति हो रही है。 दरअसल गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी पूरी तरह आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के फैसले पटना में नहीं बल्कि दिल्ली में लिए जा रहे हैं। सहनी ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि अगर देश का नौजवान अमीर बनेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, लेकिन मौजूदा हालात में युवा सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार न सम्राट चौधरी चला रहे हैं न नीतीश कुमार, दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर सरकार चल रही है। वहीं मुकेश सहनी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने तेल संकट, महंगाई और चीन-पाकिस्तान के मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सहनी ने कहा कि अगर सत्ता हासिल करने के लिए सेना का इस्तेमाल किया जा सकता है तो पाकिस्तान और चीन के मुद्दे पर भी सरकार को उसी सख्ती से कदम उठाना चाहिए। युवा आने वाले समय में मोदी जी को विदाई देगा। इंडिया गठबंधन और बिहार की राजनीति पर बोलते हुए मुकेश सहनी ने साफ कहा कि वह पहले से ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। वहीं संजय निषाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि अगर सिर्फ बेटे को विधायक बनाना मकसद नहीं होगा तो वह साथ जरूर आएंगे। काकरोच पार्टी जॉइन करने के सवाल पर बोले काकरोच कोई पार्टी नहीं है बल्कि ये एक आंदोलन है। हम इंडिया गठबंधन में पहले से हैं。 संजय निषाद बड़े भाई हैं। अपने बेटे को केवल विधायक बनाना हो तो नहीं आयेंगे नहीं तो वो हमारे साथ आयेंगे。 बता दें कि गाजीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और निषाद समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रभारी मनीष चौधरी रहे, जबकि पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद, संतोष सहनी समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि निषाद समाज ने संजय निषाद को बड़ा नेता बनाकर सत्ता तक पहुंचाया, लेकिन समाज को आज तक अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिला। सहनी ने आरोप लगाया कि बेटे की सीट और मंत्री पद के लिए भाजपा से समझौता कर लिया गया。0
0
Report
गोंडा में छत ढलाई के दौरान हाई टेंशन लाइन से मजदूर अमित की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहा ग्राम पंचायत से आज रविवार देर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक निर्माणधीन मकान की छत की ढलाई के समय छत से सटकर गई। हाईटेंशन लाइन तेज हवा के कारण अमित के सिर में छू गई चपेट में आने से पाथर भरतपुर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा 20 वर्षीय अमित कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया गया है। मृतक अमित अपने बगल के ही गांव कटहा तिवारी पूर्व में राम शंकर तिवारी के यहां मजदूरी का काम करने गए थे और मजदूरी का कार्य करते समय छत की ढलाई में काम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे सटकर बने मकान और बगल से सटकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन अमित इस हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए और इसके बाद अमित सड़क पर नीचे गिर गए थे। मृतक युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था बड़े भाई अंकेश व उनके पिता मैनेजर चौहान भी मजदूरी करते हैं। दो छोटे भाई अभिषेक व अखिलेश अभी पढ़ाई करते हैं चार भाइयों में किसी की शादी अभी नहीं हुई है। मां गीता देवी रो रो कर बेहाल है विद्युत विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है परिजनों को विभाग की तरफ से सहायता राशि नियम अनुसार दिलाई जाएगी। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही दोनों गांव पंचायत में भी मातम छा गया है।0
0
Report
Advertisement
