Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lalitpur284403

ललितपुर जेल से कुख्यात यानेंद्र ढाका द्वारा स्कूल व्यवसाई से 20 लाख की रंगदारी मांगने की जांच शुरू

Nov 06, 2025 07:14:53
Lalitpur, Uttar Pradesh
ललितपुर जेल में बंद कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढांका द्वारा जेल से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला,बागपत जिले के स्कूल संचालक से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में जेल प्रशाशन में हड़कंप,बागपत जिले के ढ़िकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बबलू की हत्या के आरोप में बंद है कुख्यात ज्ञानेंद्र ढांका, मामले की जांच करने ललितपुर जिला कारागार पहुंचे डीआईजी प्रदीप गुप्ता, डीएम एसपी सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और पुलिस फोर्स भी जेल में मौजूद है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAKESH SINGH
Nov 06, 2025 08:53:35
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 06, 2025 08:52:57
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहारशरीफ में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने पर बवाल हो गया। वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे चार लोगों को बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने दारोगा पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि वे अंबेर तीन-मुहानी पर थे, जहां उनके कार्यकर्ता वोटर्स स्लिप बांट रहे थे, जिस पर उनका नाम और नंबर था। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने उनके चार लड़कों को उठा लिया और धमकाते हुए कहा कि तुम लोग को यहां काम नहीं करने देंगे, वोट देने नहीं देंगे। डॉ. सुनील ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। वहीं, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि वे लोग बूथ से करीब 150 मीटर की दूरी पर थे। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए वे मतदाताओं की मदद के लिए पर्ची बनाकर दे रहे थे। आशीष रंजन ने आरोप लगाया कि दारोगा ने जबरदस्ती चार लोगों को हिरासत में लिया और सारा सामान (वोटर लिस्ट, पर्ची) भी ले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने उन्हें जानने-पहचानने के बावजूद उनके साथ हाथापाई की और धमकी दी।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 06, 2025 08:52:36
Patna, Bihar:बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा कि गिरिराज सिंह जैसे लोग मानसिक विछिपता के स्तर पर चले गये है . राजनीत का एक स्तर होता है एक सुचिता होती है जिसे वह ताक पर रखकर केवल संप्रदायीक राजनीत कर रहे हैं और ऐसे राजनीत का बिहार में कोई स्थान नहीं है. ऐसे मानसिक दिवालियापन के शिकार नेताओं को पद छोड़कर कम से कम यहां आकर के भजन गाना चाहिए. बाइट : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से व्याख्या है कि जो जिस धर्म के है वह अपने धार्मिक परंपरा और धार्मिक मान्यता के अनुसार पर्दा धार्मिक इ ibadat और धार्मिक रूप से पूजा पद्धति कर सकते हैं. पर्दा तो सभी धर्म के लोगों में है आप किस तरह की भाषा और बातें करते हैं गिरिराज जी एक बात समझ लीजिए भारत में नफरत और नफरत की भाषा नहीं चलेगी. भारत में संविधान की भाषा चलेगा भारत में संस्कृति और जो पर्दा वाली संस्कृति है जो भारतीय परंपरा की संस्कृति है वह चलेगा.
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 06, 2025 08:52:12
Noida, Uttar Pradesh:कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड प्रेस रिलीज दिनांकः 06-11-2025 नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड का कड़ा प्रहार । एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने थाना विकासनगर पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 1.505 किग्रा0 चरस सहित 03 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार ।。 माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना विकासनगर देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 06.11.2025 की सुबह को थाना विकासनगर देहरादून क्षेत्र से 3 अभियुक्तों 1-दिनेश पुत्र भोपालू नि0 ग्राम जिसऊ घराना तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष, 2- कुन्दन चौहान पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून, 3- पंकज पुत्र सरदार सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष को 1.505 किग्रा0 चरस परिवहन करते हुए मय वाहन के गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह चरस पहाड़ी क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर तथा विकास नगर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाते हैं | गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम- 1-दिनेश पुत्र भोपालू नि0 ग्राम जिसऊ घराना तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष。 2- कुन्दन चौहान पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र-40 वर्ष। 3- पंकज पुत्र सरदार सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 1– 1.505 किग्रा0 अवैध चरस (कीमत लगभग ₹ 3 लाख) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ "श्री नवनीत सिंह भुल्लर" द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी。 एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536 एएनटीएफ/एसटीएफ टीम 1. Si दीपक मैठाणी 2. Asi योगेंद्र चौहान 3. Hc मनमोहन 4. ct रामचंद्र सिंह 5. ct दीपक नेगी थाना विकासनगर पुलिस 1. si मयंक त्यागी 2. ct अमित
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 06, 2025 08:51:37
Malda, West Bengal:রাজ্য সরকারের পক্ষ থেকে দুর্গাপূজার সময় প্রতিটি ক্লাব পূজা কমিটিকে আর্থিক সহযোগিতা করা হয়। এবারও এক লাখ দশ হাজার টাকা দাওয়া হয়েছিল। তবে দেখা গেল রাজ্যের মধ্যে মালদা জেলা হবিবপুর ব্লকের আটটি পূজা কমিটি এখনো দুর্গাপূজার অনুদান এক লাখ দশ হাজার টাকা পায়নি। Problems... প্রাথমিকভাবে অনুদানের টাকা না মেলায় বিপাকে পড়েছেন পূজা কমিটির সদস্যরা। পুজো পেরিয়েছে প্রায় দেড় মাস। সরকারি অনুদানের টাকার চেক এখনো ভাঙাতে পারছে না মালদার হবিবপুর ব্লকের বুলবুলচন্ডির আটটি ক্লাব। অনুদানের টাকা না মেলায় বিপাকে পড়েছেন পুজো কমিটির সদস্যরা। মন্ডপ তৈরি টাকা থেকে প্রতিমা অন্যান্য খরচের টাকা মেটাতে হিমসিম পরিস্থিতি উদ্যোক্তাদের। ব্যাংকে চেক ভাঙাতে গেলেই রিজেক্ট হচ্ছে বারবার। ক্লিয়ারেন্স চার্চ কেটে নিলেও অ্যাকাউন্টে ঢুকছে না টাকা। পুলিশ প্রশাসনের দাবি, দূর্গা পূজার অনুদানের টাকা সমস্ত ক্লাবের একাউন্টে ঢুকে যাবে। कुछ ক্ষেত্রে সমস্যা হচ্ছে ব্যাংকের সমস্যা। তবে পুজো কমিটিগুলিতে অনুদানের টাকা দেওয়া হয় পুজো মন্ডপে বিভিন্ন সচেতনতামূল অনুষ্ঠানের জন্য। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, মালদা জেলার হবিবপুর ব্লকে প্রায় ১০৯ টি দুর্গা পুজো হয়। প্রায় সমস্ত পূজা গুলি সরকারি অনুদান পেয়ে থাকে। এবার সরকারি অনুদান পাওয়ার পরেও আটটি পুজো কমিটির টাকা এখনো ভাঙাতে পারছে না পুজো কমিটি গুলি। আটটি পুজো কমিটির চেক একাধিকবার ব্যাঙ্কে দেওয়া হয়েছে। প্রতিবার ক্লিয়ারেন্স চার্চ কাটলেও টাকা ঢুকছেনা দাবি। ব্যাংক কর্তৃপক্ষ এই বিষয়ে সঠিক কোন কারণ বলতে পারছেনা দাবি পুজো কমিটিগুলি। আর অনুদানের টাকা নিয়ে রাজনৈতিক চাপানো তোর শুরু হয়েছে হবিবপুরে। উত্তর মালদা বিজেপির সাধারণ সম্পাদিকা বিনা কীর্তনীয়া জানান বাংলার জনগণকে নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী ছিনিমুলি খেলছেন। আজকে তৃণমূল পরিচালিত ক্লাবগুলিকে টাকা দিচ্ছে আর বেছে বেছে টাকা দেওয়া হচ্ছে কিন্তু আজকে হবিবপুরে ৮ টি ক্লাব টাকা পেল না মহিলারা সমস্যাই পড়েছে। এ বিষয়ে মালদা জেলার তৃণমূল কংগ্রেসের সহ সভাপতি শুভময় বসু জানান আমরা দলীয় স্তরে যা খবর পেয়েছি এই বিষয়ে কিছু টেকনিক্যাল সমস্যা ছিল প্রশাসন বিষয়টি দেখছে খুব দ্রুততার সাথে তাদের পুজোর টাকা ক্লাবগুলি পায় সে বিষয়ে চেষ্টা করছে। আর বিজেপি আমাদের নেত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের সরকারি প্রকল্পকে নকল করে চালাচ্ছে। আজকের দুর্গাপুজোতে দরবারে নিয়ে গেছে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। যে টেকনিক্যাল সমস্যা রয়েছে সেটা আমরা মিটিয়ে নেব বিজেপিকে এটা নিয়ে ভাবতে হবে না
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 06, 2025 08:48:38
0
comment0
Report
MSManish Singh
Nov 06, 2025 08:48:12
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आज सात विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का मतदान कराया जा रहा है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश और भोजपुर एस पी मिस्टर राज खुद भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी सातों विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है। कहीं कोई परेशानी नहीं है ।वहीं एस पी भोजपुर मिस्टर राज ने बताया कि मतदान में कहीं कोई गड़बड़ी की शिकायत अभी तक नहीं आई है और सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है ।जिले में व्यापक पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ,ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।लगातार मतदान से वोटों का प्रतिशत भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।वहीं पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए जिले के सभी तटवर्तीय इलाकों में सोन नद और गंगा नदी में नौका से पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रही है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 06, 2025 08:47:56
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Nov 06, 2025 08:47:37
Patna, Bihar:फतुहा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। निजामपुर गांव में आज मतदान के दौरान ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। बूथ संख्या 165 और 166 के बाहर सैकड़ों ग्रामीण भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया तत्व गांव के मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां तक की जाती हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्रशासन भूमि विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। एक ग्रामीण ने कहा — “हमारे धर्मस्थल पर कब्जा हो रहा है, बेटियों को परेशान किया जा रहा है, तो हम वोट क्यों दें?” फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Nov 06, 2025 08:47:24
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top