Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lalitpur284403

खराब चलाने से बौखलाए घी कारोबारी ने किया पत्रकार संजीव नामदेव पर जानलेवा हमला

Nov 09, 2025 08:40:40
Lalitpur, Uttar Pradesh
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र साहू दूध डेयरी की खबर चलाने से बौखलाए घी कारोबारियों द्वारा टीवी चैनल के पत्रकार पर हमला करने का मामला,पुलिस के सामने हाथ जोड़ कर क्षमा याचना करते नजर आए आरोपी कारोबारी,घी कारोबारी विकास शाहू और विशाल साहू ने पत्रकार संजीव नामदेव पर किया था जान लेवा हमला,पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा,पुलिस ने आरोपियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलाया।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Nov 09, 2025 10:32:31
Jasa, Bihar:कैमूर के हाटा मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास कार्यों की गिनाई उपलब्धियां, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में गिनाई प्रगति। वियो - कैमूर जिले के हाटा हाई स्कूल मैदान मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय चौधरी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों के लिए साइकिल योजना से शिक्षा को बढ़ावा मिला है। अब तक 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की गई है, जबकि 77 हजार शिक्षक परीक्षा पास करना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल थी, लेकिन 2006 से अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा की सुविधा शुरू की गई। अब हर महीने औसतन 11 हजार लोग इलाज करा रहे हैं। राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 की गई है और 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों और पुलों के निर्माण से अब राज्य के किसी भी कोने से पटना छह घंटे में पहुंचा जा सकता है। सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण सोलर लाइट, हर खेत तक सिंचाई, टेलीमेडिसिन जैसी योजनाएं सफलताप्रर्वक चल रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी दी जाएगी। नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ा गया था, अब उन्हें शहरी क्षेत्रों से भी जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली क्रांति आई है, पहले पटना में भी सिर्फ आठ घंटे बिजली रहती थी, अब हर घर को मुफ्त बिजली दी जा रही है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल नहीं है, कानून का राज है। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, मोहनिया बाईपास, गंगा जल लिफ्ट योजना, पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबके लिए काम करती है, किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 09, 2025 10:32:00
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के बेरमो में उत्पन्न जल संकट की समस्या से त्रस्त लोगों ने कुरपनिया चौक पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। अविलंब पेयजलापूर्ति करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। बेरमो के जारंगडीह स्थित बहुग्रम जलापूर्ति योजना के इंटेकवेल के ट्रांसफार्मर के चोरी होने से बेरमो के 12 पंचायतों में पेयजलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पेयजलापूर्ति बाधित होने से बेरमो वासियों को रोजमर्रा की परेशानियाँ उठानी पड़ रही हैं और जल संकट की उत्पन्न समस्या से त्रस्त लोग कुरपनिया चौक पर सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और अविलंब पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 09, 2025 10:31:51
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - 11 वी कक्षा के छात्र नें अपने साथी को मारी गोली घायल छात्र को अस्पताल में कराया भर्ती, हालात गंभीर देर रात कि घटना, 11 वी क्लास में दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते है पिता के लाईसेंसी पिस्टल से 17 वर्षीय क्लासमेट साथी को गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में 02 नाबालिग काबू घटनास्थल से 01 पिस्टल, 01 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस व 01 खाली खोल कारतूस तथा कमरे के अंदर रखे बॉक्स से 01 मैगजीन व 65 जिंदा कारतूस बरामद। गुरुग्राम पुलिस की अपील , अपने लाइسेंसी हथियार को बच्चों की पहुंच से रखे दूर दिनांक 08/09.11.2025 की देर रात को पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना कंट्रोल रूम से थाना के क्षेत्राधिकारी सेक्टर 48 में एक लड़के को गोली लगने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पीड़ित को घायल परिवार द्वारा मेदांता हॉस्पिटल ले जाना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम, FSL, फिंगरप्रिंट की टीमों तथा थाना प्रबन्धक को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो घटनाास्थल से 01 पिस्टल, 01 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस व 01 खाली खोल कारतूस तथा कमरे के अंदर रखे बॉक्स से 01 मैगजीन व 65 जिंदा कारतूस बरामद हुए। घायल लड़के की माता ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इसका घायल लड़का 11th क्लास में पढ़ता है। दिनांक 08.11.2025 को इसके बेटे के स्कूल के दोस्त का फोन आया कि उससे मिलना है तो इसने इसके लड़के को मना कर दिया कि नहीं जाना, तो इसके दोस्त ने कहा कि मैं आ रहा हूं तुम्हे लेने, फिर इसने इसके बेटे से कहा कि तुम ही चले जाओ तो इसका बेटा खेड़की दौला टोल तक गया, जहां इसके बेटे का दोस्त मिला। करीब 02 महीने पहले इसके लड़के की इसके दोस्त के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते इसके बेटे के दोस्त ने इसके बेटे को अपने घर पर ले गया और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इसके बेटे को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त 02 नाबालिगों को घटना के कुछ घंटों बाद ही दिनांक 09.11.2025 को गुरुग्राम से काबू किया गया। नाबालिक आरोपियों से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये तीनों दोस्त (पीड़ित व 02 नाबालिग आरोपी) एक ही स्कूल में 11th कक्षा के छात्र है। 02 महीने पहले आरोपी (गोली मारने वाला) का पीड़ित से झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश रखते हुए दिनाँक 08.11.2025 की रात को समय करीब 09 बजे आरोपी (गोली चलाने वाला) ने पहले पीड़ित को बुलाया और फिर रास्ते में इन्होंने खाना पीना किया, फिर ये अपने एक अन्य दोस्त को लेने गए तथा उसके बाद ये तीनों आरोपी (गोली मारने वाला) के किराए के मकान सैक्टर-48, गुरुग्राम पर गए, जहां पर आरोपी ने अपने पिता के लाईसेंसी पिस्टल से गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिक आरोपियों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी का पिता प्रोपर्टी डीलर का काम करता है और इसके पिता की लाईसेंसी पिस्टल है घर मे रखी हुई थी, जिसका प्रयोग करके आरोपी ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। उपरोक्त अभियोग में पीड़ित उपचाराधीन है, जिसकी हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 09, 2025 10:31:33
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में खुशियों पर टूटा ग़म का पहाड़ , शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली महफ़िल अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा में उस वक्त खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच दूल्हे परवेज़ आलम की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परवेज की शादी सायमा के साथ हुई थी। बारात हंसी-खुशी के माहौल में लौटने के बाद घर पर चल रही थीं शादी की रस्में, तभी अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया। नवविवाहित दुल्हन सायमा के सामने दूल्हे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक घर में गीत-संगीत और हंसी-ठिठोली गूंज रही थी, वहीं अब चीख-पुकार और आंसुओं से सन्नाटा पसर गया। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 09, 2025 10:31:17
Bhagalpur, Bihar:राहुल गांधी खुद को युवा बताते हैं। इसके साथ ही लगातार वह gen Z की बात करते है। इसपर भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी खुद को युवा कहते है मैं युवा हूँ मेरे दो बेटे हैं उसकी शादी की उम्र हो गयी है मैं राहुल गांधी की उम्र का हूँ इसका यह मतलब तो नही की मै युवा हु। हमारा दूसरा जेनरेशन आ गया gen Z जिसे वह भड़काने का काम करते है उनसे वह पूछेगा न। जब आपकी कोई कोई संपत्ति नहीं है सारी संपत्ति को पुरखों ने दान कर दिया तो कैसे कोलंबिया कंबोडिया जाते हैं अमेरिका जाते हैं लंदन जाते हैं इसके लिए कौन पे कर रहा है। अगर कांग्रेस पार्टी पर कर रही है तुझे कांग्रेस को क्या बेनिफिट हो रहा है अभी बिहार का चुनाव चल रहा है तो अभी कभी गोवा कभी वायनाड घूम रहे। आप जो लोगों को मुद्दा बताएं कि बांग्लादेशी वोटर का इलेक्शन कमीशन ने नाम काट लिया। यह चुनाव राहुल गांधी चाहते थे कि हिंदुस्तान के वोटरों के साथ नहीं हो बल्कि बांग्लादेशी वोटरों के साथ हो। इस चुनाव में आप छुट्टी मना रहे हैं जनता के साथ आप धोखा कर रहे हैं जो कांग्रेस को चंदा मिलता है उसके पैसे से आप छुट्टी मनाते हैं इसको जानता बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस का सुपरा साफ करने का मन जनता ने बना लिया है इसके लिए आप बधाई के पात्र है。
0
comment0
Report
HPHARSHAD PATIL
Nov 09, 2025 10:30:53
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Nov 09, 2025 10:30:40
Durgapur, West Bengal:নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে উধাও দুর্গাপুরের ৪১ জনের নাম। রাজ্যের পঞ্চায়েত মন্ত্রীর বিধানসভা ক্ষেত্র পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুর পূর্বের ইস্পাত নগরী বিজোনের ভারতেরী এলাকার এই ঘটনায় আতঙ্কে রাতের ঘুম উড়েছে এই ৪১ জনের। নির্বাচন কমিশনের পোর্টাল থেকে ৪১ জনের নাম রাতারাতি উধাও। ২০০২ সালের ভোটার লিস্টে এই ৪১ জনের নাম থাকলেও দুর্গাপুর ইস্পাত নগরীর বিজোনের ভারতেরী এলাকার এই ৪১ জনের নাম কমিশনের অন লাইন পোর্টালে নেই, রীতিমতো আতঙ্কিত এই ৪১ জন। দুর্গাপুরের মহকুমা শাসকের সাথে শনিবার রাতে তারা দেখা করেছেন, কিন্তু কি হবে এই ভেবে রাতের ঘুম উড়িয়েASFএই ৪১ জনের। ২০০২ সালে এরা ভোট দিয়েছেন, ভোটার লিস্টের হার্ড কপিতে এই ৪১ জনের নামও রয়েছে কিন্তু নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে রাতারাতি কিভাবে এই নামও উড়ে গেলো তা নিয়ে বেশ চিন্তিত। এসব কমিশনের চক্রান্ত ক্ষোভ উগরে দিলেন দুর্গাপুর পূর্বের বিধায়ক রাজ্যের মন্ত্রী প্রদীপ মজুমদারের। তৃণমূলকে পাল্টা দোষরোপ করে অহেতুক আতঙ্ক তৈরির অভিযোগ বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোষুইয়ের। দুর্গাপুরের মহকুমা শাসক সুমন বিশ্বাস আশ্বাস দিয়েছেন সমস্যা মিটে যাবে।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 09, 2025 10:30:24
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Nov 09, 2025 10:30:15
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन कराते आए मरीज और उनके परिजनों ने स्टाफ के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी. विवाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज और परिजन विवाद करते नजर आ रहे हैं. शहर के एक निजी अस्पताल से मरीज सिटी स्कैन के लिए परिजनों के साथ जिला अस्पताल आया. सिटी स्कैन में कार्यरत कर्मचारी राहुल पटेरिया ने बताया आज रविवार है, सिटी स्कैन के लिए आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा. इस बात को लेकर मरीज और परिजन हंगामा करते हुए मरीज राहुल के साथ धक्का-मुक्की कर दी. अस्पताल के डॉ दीपक पाटीदार ने बीच-बचाव किया. बुजुर्ग मरीज से अस्पताल ने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई. माफी के बाद दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की. ड्यूटी डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि अस्पताल शहर के निजी अस्पताल सरदार वल्लभभाई पटेल से मरीज सिटी स्कैन के लिए आए थे; आयुष्मान कार्ड पर बिना सील के इलाज नहीं होगा. विवाद के बाद मरीज ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, पर माफी मिल जाने के बाद चले गए.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Nov 09, 2025 10:30:04
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Nov 09, 2025 10:29:53
Kishtwar, :जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें उन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं जो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में हैं。 सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में की जा रही है, जहां 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। ये छापेमार कार्रवाई उन व्यक्तियों को निशाना बना रही हैं जिनके स्थानीय या सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों से संपर्क होने की आशंका है。 पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवाद के लॉजिस्टिक और सपोर्ट नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे तत्वों की पहचान में जुटी हैं जो आतंकियों को किसी भी तरह की मदद पहुंचा रहे हैं。 अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी देशविरोधी गतिविधि या आतंकी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की यह कार्रवाई आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करने की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है。
0
comment0
Report
ASAyan Sharma
Nov 09, 2025 10:29:32
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 09, 2025 10:29:06
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुरानी रंजिश के चलते कार सवारों ने घर में घुसकर मारपीट की, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर। घटना के बाद CCTV फुटेज सामने आने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इटावा जिले के थाना बढ़पुरा क्षेत्र के उदी मोड़ के खेड़ा अजब सिंह के रहने वाले अंकित, उत्तर, विपिन को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो कारों से घर में घुसकर लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की; मारपीट की घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर सैफई PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धारा के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया है; मामले में चार अभियुक्त मुकेश ध्रुव, राहुल, सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top