284403
ललितपुर में बिजली आपूर्ति से परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन
Lalitpur, Uttar Pradesh:वार्ड 11 के सदनशाह मोहल्ले के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की था। सूचना के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा में हमीरगढ़ का मिनी एयरपोर्ट: हवाई कनेक्टिविटी की नई पहल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हमीरगढ़ में बनेगा मिनी एयरपोर्ट भीलवाड़ा की विकास यात्रा को अब मिलने जा रही है एक नई उड़ान! टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा को जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिल सकती है। जिले के हमीरगढ़ में मिनी एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। खास बात यह है कि मिनी एयरपोर्ट के विकास पर करीब 121 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होने की योजना सामने आई है। केंद्रीय तकनीकी टीम का सर्वे पूरा हो चुका है और इसके परिणाम सकारात्मक बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों और सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी की पहल से भीलवाड़ा में हवाई सेवाओं की उम्मीदों को नए पंख लगे हैं। इस पूरी कवायद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने रनवे के विस्तार और एयरपोर्ट विकास से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल लगातार केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर हवाई कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाते रहे हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री से भी हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित कर भीलवाड़ा को हवाई सेवाओं से जोड़ने का आग्रह किया था। सांसद का कहना है कि इस महत्वपूर्ण पहल में प्रदेश और केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राधे श्याम सोमानी व्यापारी ने बताय की मिनी एयरपोर्ट विकसित होने और रनवे का विस्तार होने के बाद भीलवाड़ा से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की उम्मीद है। इससे सबसे बड़ा फायदा भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग, व्यापारिक जगत और आम यात्रियों को मिलेगा। उद्योगपतियों को बड़े शहरों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और पर्यटन को भी नई गति मिल सकती है।0
0
Report
जयप्रभा ग्राम में रामकथा की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर, 17 नवंबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा। जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर दोपहर करीब 2:30 बजे बाबा रामदेव के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे साधु-संतों के साथ राजन जी महाराज की कथा का उद्घाटन करेंगे। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरंद्र कृष्ण शास्त्री, बाबा रामदेव और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।0
0
Report
बृजमनगंज में शराबियों को झगड़ा छुड़ा रहे वृद्ध की हत्या, पुलिस 5 को हिरायात में लेकर पूछताछ जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:शराब पी कर झगड़ा कर रहे पट्टीदारों को छुड़ाने गए वृद्ध को आरोपियों ने जमकर पीटा और मरणासन्न छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया। मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैसार का है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घटित हुई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला सामने आया है कि ग्राम सभा बैसार निवासी मृतक के पट्टीदार आपस में शराब पी कर झगड़ा कर रहे थे। उसी दौरान श्री कृष्ण गुप्ता उम्र 65 वर्ष उसे छुड़ाने चले गए। इसी दौरान लोग उन्हें पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलावस्था में उनके पुत्र अशोक कुमार गुप्ता उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुत्र अशोक कुमार गुप्ता के तहरीर पर तीन नामजद आरोपी श्यामकरण गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, दीपू व एक अज्ञात सहित चार आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ जारी कर दी है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में पिकअप दुर्घटना: मंदिर दर्शन के लिए जा रहीं महिलाएं घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार पिकअप कार बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में मंदिर दर्शन के लिए जा रहीं एक दर्जन महिलाएं घायल हुईं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज जारी है। पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बढ़पुरा सीएचसी पहुंचाया गया। करीब 6 से 7 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी महिलाएं विजयपुरा से संकटा देवी मंदिर में संकटिया खाने जा रही थीं।0
0
Report
बस्तर की ड्राइवर हड़ताल से ट्रांसपोर्ट कारोबार और 10 हजार परिवार प्रभावित
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में ड्राइवरों के आंदोलन का असर अब ट्रांसपोर्ट कारोबार पर दिखाई देने लगा है, बैलाडीला से नगरनार तक लौह अयस्क और पिग आयरन की ढुलाई प्रभावित हो गई है, बस्तर परिवहन संघ की करीब 2500 और बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की 1700 से अधिक ट्रकें खड़ी हैं, यानी 4200 से ज्यादा ट्रकों का संचालन ठप है, जिससे ट्रक व्यवसाय से जुड़े करीब 10 हजार परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है, पिछले तीन से चार दिनों से परिवहन प्रभावित है, वहीं ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से शहर में जाम और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है, हालांकि ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी की यह हड़ताल फिलहाल स्थगित है लेकिन अभी बस्तर में ड्राइवर अभी हड़ताल से वापस काम में नहीं लौटे है।0
0
Report
रतलाम कृषि उपज मंडी में दिवाली के बाद मुहूर्त नीलामी, प्याज-लहसुन की मजबूत बोली
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि उपज मंडी में दिवाली की 10 दिन की छुट्टियों के बाद आज मुहूर्त की नीलामी के साथ कारोबार शुरू हुआ। पहले ही दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसान ढोल-ढमाकों के साथ सजी-धजी बैलगाड़ियों में पारंपरिक अंदाज में अपनी प्याज और लहसुन की उपज लेकर मंडी पहुंचे। उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मुहूर्त की नीलामी शुरू हुई, जहां व्यापारियों ने भी खुलकर बोली लगाई। पहली प्याज की ट्रॉली 13 हजार 693 रुपये प्रति क्विंटल बिकी, वहीं लहसुन की नीलामी 21 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल पर हुई। मुहूर्त में उपज बेचने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। अब किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी उन्हें अपनी उपज के अच्छे दाम मिलेंगे।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में पुरानी रंजिश की आग में युवक का अगवा, दबंग गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को जान से मारने की नियत से किया अगवा, मोहनगंज पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबंगों के चंगुल से सकुशल किया बरामद पीड़ित युवक ने बताई आपबीती, पीड़ित के मुताबिक प्रयागराज में मजदूरी के नाम पर हमसे करवाऐ जाते थे गलत काम, जिस मामले को लेकर दबंगों ने युवक को अगवा कर जान से मारने की नियत से कौशांबी इलाहाबाद के गंगा यमुना नदी किनारे रहे टहलाते, दबंगों ने कार से युवक को अगवा कर फिल्मी अंदाज में घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने प्रयागराज के रहने वाले तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस के मुताबिक पैसे के लेन-देन को लेकर दबंगों ने युवक को अगवा कर बड़ी घटना को अंजाम करने वाले थे, कार सवार दबंगों ने बाइक सवार युवक को अगवा कर ले गये थे प्रयागराज मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहमऊ कस्बे में हुआ था अपहरण,0
0
Report
CBI ने रांची में निशा भगत मौत मामले की जांच अपने हाथ ली
Ranchi, Jharkhand:रांची - सीबीआई ने झारखंड रांची में निशा भगत की मौत के मामले को किया टेकओवर सीबीआई ने मामले में दर्ज की प्राथमिकी RC0482026S0007 केस नंबर किया गया पिठोरिया थाने में दर्ज किए गए इस मामले में अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और अज्ञात व्यक्तियों के नाम हैं दर्ज एजेंसी ने बीएनएस, 2023 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जांच अपने हाथ में ले ली है मामले की जांच के लिए अजय तिर्की के आवास पहुंची सीबीआई की टीम0
0
Report
कानपुर से आनंद विहार के लिए नई ट्रेन ने दिखाई हरी झंडी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर से नई दिल्ली के नई मिली ट्रेन सौगात -रेल मंत्री ने वर्चुअली की दिखाई हरी झंडी आनन्द विहार ट्रेन को रेल मंत्री ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी कानपुर। कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। औद्योगिक नगरी कानपुर को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए सोमवार को एक और ट्रेन की सौगात मिल गयी। खास बात यह है कि इस ट्रेन को आधुनिक एलएचबी कोचों से तैयार किया गया है। 8 स्टॉपेज रखे गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन नंबर 04195 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह ट्रेन कानपुर से आनंद विहार के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का नियमित नंबर 14153 और 14154 निर्धारित किया है। कानपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का नंबर 14153 होगा, जबकि आनंद विहार से कानपुर लौटने वाली ट्रेन 14154 नंबर से संचालित होगी। सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुरवासियों को कानपुर एक्सप्रेस मिलने पर बधाई दी है। इस दौरान सांसद समेत जनप्रतिनिधि इस ट्रेन से फफूंद तक गए हैं। रेल मंत्री का आभार जताया। बाइट। रमेश अवस्थी , सांसद0
0
Report
Advertisement
झांसी के बबीना में 16 वर्षीय छात्रा ने मोबाइल मांगने के बाद आत्महत्या कर ली
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के कस्बे में 12वीं की पढ़ाई कर रही एक 16 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में जाने के लिए पिता से मोबाइल मांग रही थी। पिता ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर छात्रा स्कूल के कार्यक्रम में नहीं गई और कमरे में जाकर लेट गई। कुछ देर बाद जब मां ने आवाज देकर बुलाया तो बेटी नीचे नहीं आई। तब मां देखने के लिए कमरे में गई, तो महक को देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे। तब तक महक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता प्रदीप साहू ने बताया कि उसकी बेटी महक 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी और पढ़ने में अव्वल थी। स्कूल में कार्यक्रम था, जाने के लिए वह तैयार हो रही थी। तभी उसने मुझसे मोबाइल मांगा और बोली कार्यक्रम की तस्वीरें खींचनी हैं। पिता ने कहा कि दूसरा वाला मोबाइल ले जाओ, मगर उसने दूसरा मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। इस पर पिता ने कहा कि थोड़ी देर बाद दे देंगे। इससे बेटी नाराज हो गई और कहने लगी कि मैं स्कूल के कार्यक्रम में नहीं जाऊंगी। यह कहकर गुस्से में आकर कमरे में जाकर लेट गई। जब मां ने आवाज देकर बुलाया तो बेटी नीचे उतर कर नहीं आई। मां देखने गई। तो महक कमरे में फंदे पर लटकी थी। मां की चीख और शोर सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे। तब तक महक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है。0
0
Report
ग्राम पचामा में शराबी के हथियार वीडियो: चार गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना अंतर्गत सालीचौका के नजदीक ग्राम पचामा में शराब के नशे में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का वीडियो वायरल होने के मामले में आखिरकार पुलिस हरकत में आई है। वायरल वीडियो सामने आने के करीब एक सप्ताह बाद सालीचौका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बताया जा रहा है कि गांव में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामलों को लेकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल था। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
हाईवा की चपेट में युवक की मौत, कामती तिराहे पर ट्रैफिक जाम
Narsinghpur, Madhya Pradesh:गाडरवारा के कामती तिराहे पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार 23 वर्षीय शिवकुमार जाटव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया। घटना से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर 5 घंटे तक स्टेट हाईवे और जबलपुर-भोपाल हाईवे पर यातायात ठप रखा। प्रदर्शनकारी फरार चालक की गिरफ्तारी और भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग कर रहे थे। फิลहाल, बिना ठोस आश्वासन के परिजन शव लेकर घर लौट गए हैं। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों पर प्रशासन कब लगाम कसेगा?0
0
Report
Advertisement
नजरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र-1 में मारपीट, गाली-गलौच पर पंचनामा के बाद
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग: नजरपुरा आंगनवाड़ी में मारपीट का मामला एंकर हरदा जिले के रहटगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम नजरपुरा में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 विवादों में घिर गया है। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर सहायिका के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर कार्यकर्ता को चेतावनी दी। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने बच्चों के पोषण आहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। VO-1: पूरा मामला ग्राम पंचायत नजरपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का है। आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तारा वर्मा और सहायिका माया बाई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी अभद्रता किए जाने के आरोप हैं। शिकायत के बाद बाल विकास विभाग की अधिकारी नेहा यादव मौके पर पहुंचीं और मामले का पंचनामा तैयार कराया। VO-2: वहीं पीड़ित सहायिका माया बाई ने कार्यकर्ता पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने बैठक में आरोप लगाया कि केंद्र पर बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार भी घर ले जाया जाता है। ग्रामीण महिलाओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पोषण आहार को लेकर लगाए गए आरोपों की विभागीय पुष्टि होना अभी बाकी है। बाइट 01 – संगीता राजपूत परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग बाइट 02 – माया बाई, पीड़ित सहायिका बाइट 03 – तारा वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाइट 04 – सुनीता वर्मा, प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण महिला0
0
Report
सोनिया गांधी के विचारों पर बीजेपी की असहमति पर कांग्रेस प्रवक्ता का बयान
Patna, Bihar:पटना कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान का बयान सच्चाई बहुत कड़वी होती है,सोनिया गांधी के विचारों से बीजेपी के नेताओं की असहमति हो सकती है लेकिन जिस किताब में बीजेपी के कृत्यों को लिखा है जाहिर सी बात है उसमें बीजेपी के।लोगो की सहमति नहीं होगी..दिलीप जायसवाल ने जिस किताब की आलोचना की है कम से कम उस किताब का नाम तो बता दें..प्रकाशक का नाम तो बता दें..बिना सोचे समझे लोकतंत्र में बीजेपी की नेता हर बात का खंडन करते हैं उसकी निंदा की जानी चाहिए0
0
Report
करनाल जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, हंगामा
Karnal, Haryana:करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान दर्दनाक हादसा, मां और नवजात की मौत से मचा हड़कंप। करनाल एसडीएम देविंदर शर्मा पहुंचे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस परिवार से की बातचीत कहां परिवार ने जो मांग रखी है。 डिलीवरी के दौरान अचानक महिला को आया कार्डियक अरेस्ट, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं बच सकी जान। मां की मौत के बाद नवजात को बचाने के लिए किया गया पेरिमॉर्टम सिजेरियन, लेकिन बच्चे ने भी तोड़ा दम। परिजनों ने लेबर रूम के कर्मचारियों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप, अस्पताल में किया हंगामा। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए गठित की कमेटी, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी。 करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां प्रसव के लिए भर्ती हुई एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया और मृतका के परिजनों ने लेबर रूम के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि समय रहते महिला की उचित देखभाल नहीं की गई और अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मां और बच्चे दोनों की जान चली गई。 डिलीवरी के दौरान अचानक बिगड़ी महिला की हालत जानकारी के अनुसार, रजनी नाम की महिला को 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा के चलते जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह उसकी दूसरी डिलीवरी थी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, महिला को सामान्य प्रसव पीड़ा हो रही थी और उसे डिलीवरी के लिए लेबर रूम में डिलीवरी टेबल पर ले जाया गया था। प्रसव होने ही वाला था कि अचानक महिला को कार्डियक अरेस्ट आ गया। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिकल ऑफिसर ने तुरंत आईसीयू की टीम को बुलाया। अस्पताल के इंटेंसिविस्ट और अन्य चिकित्सकों ने महिला को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी。 मां की मौत के बाद बच्चे को बचाने की जंग महिला की मौत के बाद डॉक्टरों के सामने गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बचाने की चुनौती थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऐसी आपात स्थिति में समय बेहद सीमित होता है। परिजनों को स्थिति समझाकर मौखिक सहमति ली गई और तत्काल पेरिमॉर्टम सिजेरियन सेक्शन की प्रक्रिया अपनाते हुए बच्चे को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने नवजात को बचाने के लिए सीपीआर और अन्य जरूरी चिकित्सकीय प्रयास किए। बच्चे को इंट्यूबेट भी किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे भी नहीं बचाया जा सका। एक ही घटना में मां और नवजात दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा。 परिजनों का हंगामा, अस्पताल में मचा तनाव दोनों मौतों के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लेबर रूम के बाहर हंगामा करते हुए अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि हंगामे के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों में भी भय का माहौल बन गया। अस्पताल में उस समय करीब 70 अन्य मरीज भर्ती थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। करीब चार घंटे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा。 अस्पताल प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी वहीं, जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई का कहना है कि महिला को बचाने के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम ने प्रयास किया। कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल आईसीयू टीम को बुलाया गया और मां को बचाने के सभी संभव प्रयास किए गए। इसके बाद नवजात को बचाने के लिए भी आपातकालीन प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से रात को ही जांच कमेटी गठित कर दी गई थी, जिसमें सिविल सर्जन भी मौके पर पहुंची थीं। कमेटी पूरे घटनाक्रम और उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया की जांच करेगी। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। पति ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- नहीं हुई सुनवाई दूसरी तरफ मृतका रजनी के पति विजय कुमार ने अस्पताल के लेबर रूम में तैनात कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी बिल्कुल ठीक थी, लेकिन 15 नवंबर की शाम के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने कई बार अस्पताल कर्मचारियों से पत्नी की देखरेख करने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। विजय कुमार के मुताबिक, प्रसूति विभाग में बड़ी संख्या में महिलाएं भर्ती थीं, लेकिन उनकी देखरेख के लिए केवल दो कर्मचारी ही दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां मरीजों की देखरेख में गंभीर कमी है। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई मामले में पुलिस जांच अधिकारी विक्रांत ने बताया कि महिला और नवजात की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों को शिकायत देने के लिए कहा था, लेकिन उस समय उन्होंने शिकायत नहीं दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शव को लेबर रूम के बाहर से हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उन्हें लिखित शिकायत देने के लिए कहा है, ताकि मामले की उचित जांच करवाई जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट्स डॉ. सरिता बिश्नोई – पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल। विक्रांत – पुलिस जांच अधिकारी। विजय कुमार – मृतका रजनी का पति।0
0
Report
Advertisement
