जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज पुवायां तहसील बार के तमाम अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. बार अध्यक्ष सुभाष शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे देश में शोक और भारी आक्रोश का माहौल है।

शाहजहांपुर- पुवायां तहसील बार के तमाम अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में खनन माफिया पुलिस से बेखौफ होकर रात के अंधेरे में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। बीती रात हाईवे पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेधड़क दौड़ती रही, जबकि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय सोती नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं के बढ़ते हौसले पुलिस की निष्क्रियता का नतीजा हैं। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में अवैध खनन लगातार बढ़ता जा रहा है।
ভারত-পাক সীমান্তে কতর্ব্যরত ভারতীয় সেনাবাহিনীর জওয়ানদের সমর্থনে সোমবার সন্ধ্যায় হলদিয়ার গিরিশমোড় থেকে দুর্গাচক নিউ মার্কেট পর্যন্ত মশাল মিছিল অংশ নেন রাজ্যের বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী সহ তমলুক সাংগঠনিক জেলা সভাপতি মলয় সিনহা সহ একাধিক জেলা নেতৃত্ববৃন্দ। মিছিল শেষে তিনি বলেন, "যারা পাকিস্তান জিন্দাবাদ বলে বিভিন্ন জায়গায় মিছিল করছে ওরা সেকুলার মাকু,নকশাল,ভারতপ্রেমী নয়।কোন রাজ্যে ওরা বেরোতে পারে না।এই রাজ্যে ওদের বন্ধু মমতা আছে বলে ওরা এইসব করছে।বাংলার মানুষ বিজেপিকে আনলে ওদের বাড়ি থেকে বেরোতে দেবো না।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक करीब 2 वर्ष पहले जेल में एक मामले में रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता विजय ने बादलपुर कोतवाली के अच्छेजा गांव के रहने वाले कुछ लोगों पर रंजिशन अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया उनके परिवार के एक युवक की हत्या के मामले में मृतक जेल में था और अब जमानत पर बाहर था।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दनकौर रेलवे स्टेशन रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 21 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से मंडी श्याम नगर कस्बे में रह रहा था। घटना के समय वह बाजार में फल खरीदने आया था तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक करीब दो साल पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। मृतक के पिता विजय ने अच्छेजा गांव के कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।
गाजियाबाद के विजय नगर स्थित कृष्ण नगर बागु के जय भीम पार्क में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर खीर का प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष अमन ने की जबकि वार्ड नं. 3 के पार्षद भारत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया और श्रद्धा के साथ खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समाजसेवी अरुण और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सौहार्द और एकता का माहौल बना रहा और लोगों ने मिलकर भगवान बुद्ध के संदेशों को स्मरण किया।
अमरोहा के ड्योढ़ी वाजिदपुर इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक विवेक चीमा को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की गई,आगे मामले की जांच जारी है।