262701
लखीमपुर खीरी में SDM सेवानिवृत्त सफाई कर्मी को ससम्मान दी विदाई
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में नगर पंचायत सिंगाही में एसडीएम ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मी शिव शंकर को अनोखे अंदाज में विदाई दी। 39 साल 11 महीने सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए शिव शंकर को एसडीएम ने अपनी गाड़ी की अगली सीट पर बैठाया और खुद गाड़ी चलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर तक पहुंचाया। नगर पंचायत के मैरिज हॉल में आयोजित विदाई समारोह में शिव शंकर को ससम्मान विदाई दी गई। इस आयोजन ने सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान और सेवा भावना की मिसाल पेश की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी ने अमरोहा को दी 207 करोड़ की विकास सौगात, लाभार्थियों के चेहरों पर खिली मुस्कान
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा दौरे के दौरान जिले को 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से सहायता एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कांकाठेर निवासी संगीता को नए घर की चाबी सौंपी गई, जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत कंचन को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चाबी मिली। ग्रामोद्योग रोजगार योजना में दीपक कुमार को दुग्ध उत्पादन और रिंकू चिकारा को मधुमक्खी पालन के लिए 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। जाजरू गांव की बेबी को स्वयं सहायता समूहों के लिए 2.16 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का चेक, गीता को सिलाई मशीन, छात्रा जीविका को लैपटॉप तथा प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह आर्य को ड्रोन पर 4.75 लाख रुपये की सब्सिडी का प्रमाण-पत्र दिया गया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।0
0
Report
हस्तिनापुर हत्या पर मेरठ के SSP अविनाश पांडे का बयान
Meerut, Uttar Pradesh:SSP MEERUT Avinash Pandey on Hastinapur murder0
0
Report
हत्या के स्थान की एक्सक्लूसिव वॉकथ्रू: चश्मदीदों के बयान से राज खुला
Meerut, Uttar Pradesh:इस फीड में सीढ़ी लगाकर जिस घर में हत्या हुई है उसमें जाने के साथ उसके अंदर से वॉक थ्रू जिसे अतुल पवार मरा पाया गया वो घर के अंदर के शॉट्स कुर्सी पर रखे हैं चाय से भरे 2 कप साथ प्लेट बिस्किट और इसके अलावा सबसे अहम पड़ोसियों की बाइट चश्मदीदों की बाइट जिसमें प्रभुदयाल नाम के एक बुजुर्ग बता रहे हैं कि वह सबसे पहले सुबह उस घर में गए और सांप मरा पाया था उपलब्ध दी गई फिर में 4 WT वॉक थ्रू है 4 एक्सक्लूसिव है 2 मर्डर साइट से, चश्मदीद के साथ, पड़ोसी के साथ पहले दो एक साथ क्लब कर सकते है जबकि बाद के दो एक चश्मदीद प्रभु दयाल ने जो बताया वह सुनकर हैरान रह जाएंगे लोग !!0
0
Report
Advertisement
हस्तिनापुर में पत्नी ने प्रेमी के लिए पति की हत्या की; मामला दर्ज
Meerut, Uttar Pradesh:हस्तिनापुर में हुए मर्डर केस में आरोपी दामिनी और उसके दूसरे प्रेमी तुषार जो रूट ले जाते हुए शॉर्ट्स और हस्तिनापुर थाने से वॉक थ्रू मेरठ के हस्तिनापुर में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के लिए मार दिया मेरठ के मवाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाक़े के उम्र करीब 35 वर्ष, जाति गुर्जर) व उसकी पत्नी दामिनी थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान के पास कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल संचालित करते थे तथा वहीं निवास करते थे। दामिनी व अतुल पंवार ने वर्ष-2019 में प्रेम विवाह किया था। पवार ने 2018 में एक लड़की से प्रेम विवाह किया था अतुल पहले ड्राइवर का काम करता था। अतुल मवाना ए बढ़ाओ नाहा गाँव का रहने वाला था यहाँ उस व्यय 20 लाख का जीवन बीमा कराया था अब बताया जा रहा है कि एस ई बीमा की रक़म के लिए पहले आरोपी लड़की ने अतुल से शादी की या फिर एक दूसरे ड्राइवर के साथ मिलकर आता है नागिन 10 ने की बात कहकर उसे मरवा दिया। 17.जुलाई को सुबह दामिनी के द्वारा उसके पति अतुल पंवार को सांप काटने की सूचना पर सीएचसी हस्तिनापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर अतुल के बिस्तर में सांप का भी होना पाया गया। परिजन शव को उसके मूल निवास ग्राम भंडोरा ले गये तथा मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना हस्तिनापुर को सूचना दी गयी। सूचना पर थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।0
0
Report
विचारनाग मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा, कश्मीरी पंडित लौटने की उम्मीद जागी
Chaka, श्रीनगर शहर के बीचों-बीच स्थित हिंदू विद्वानों की 5000 साल पुरानी सभा-स्थली विचार नाग का जीर्णोद्धार किया गया है और 36 साल बाद इसे फिर से खोल दिया गया है।\n\nविचार नाग वह जगह है जहाँ प्राचीन काल में हिंदू विद्वान साल के आखिरी दिन एक साथ बैठकर अगले साल की योजनाओं पर चर्चा करते थे और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वे हिंदुओं के लिए नए साल का कैलेंडर भी जारी करते थे, जिसे पैंचांग कहा जाता था।\nकश्मीर में भगवान शिव के हजारों साल पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। 1990 में कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन के बाद देखभाल न होने के कारण यह मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था।\nविचारनाग मंदिर, जिसे विचार साहब के नाम से भी जाना जाता है, का उल्लेख कल्हण की राजतरंगिणी और नीलमत पुराण में मिलता है। माना जाता है कि यह सम्राट कनिष्क के शासनकाल के दौरान चौथी बौद्ध संगीति का स्थल था। ऐतिहासिक रूप से यह धार्मिक और बौद्धिक चर्चाओं का केंद्र था, जिसमें नए साल के लिए हिंदू कैलेंडर पंचांग पर कश्मीरी ब्राह्मणों की बहसें भी शामिल थीं। नए साल का कैलेंडर और भविष्य की अन्य योजनाओं को साल के आखिरी दिन इसी जगह पर अंतिम रूप दिया जाता था, जहाँ दुनिया भर के हिंदू विद्वान एक साथ मिलकर नया कैलेंडर और भविष्य की योजनाओं को जारी करते थे। आदि गुरु शंकराचार्य और गुरु अभिनव गुप्त ने भी इस विचार नाग मंदिर में चर्चाओं में भाग लिया था, और उसके बाद देश भर से कश्मीरी ब्राह्मण और हिंदू विद्वान पंचांग/नक्षत्र पत्र (हिंदू कैलेंडर) पर चर्चा करने के लिए इस मंदिर में आते थे।\n\nहिंदू विद्वान राजिंदर परमी कौल ने कहा, विवरण के मुताबिक विचारनाग एक बहुत पुरानी जगह है; कहा जाता है कि लोग यहाँ आते थे और मान्यताएँ हैं। यह माना जाता है कि लोग यहाँ आकर सोचते और ध्यान करते थे, और कश्मीरी हिंदुओं के लिए पंचांग के अनुसार तिथि और मुहूर्त भी तय होते थे। यह जंत्री यहीं तैयार की गई थी; इसे सोच-विचार और ध्यान के लिए बनाया गया था। चर्चाओं के बाद इसे तैयार किया गया और अंतिम चर्चा के बाद यहीं से छापा गया। यह इतिहास है कि विचारनाग का इतिहास 5000 साल पुराना है, जहाँ यात्री आते थे और तुलमुल्ला जाने के लिए यहाँ रुकते थे। यहां आचार्य अभिनवगुप्त तथा अन्य धार्मिक नेता भी आते थे। यह माना जाता है कि चौथी बौद्ध संगोष्ठी महाराजा कनिष्क के समय यहीं आयोजित की गई थी, और आदि शंकाचार्य ने भी इस स्थान का दौरा किया था। यह भी माना जाता है कि सप्तर्षि संवत की शुरुआत यहीं से हुई थी, और कैलेंडर-पंचांग की शुरुआत भी यहीं से मानी जाती है। यही इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व है।\n\nविचारनाग मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जहाँ एक झरने में एक प्रमुख शिवलिंग स्थित है। माना जाता है कि यह मंदिर प्राचीन काल का है; अनुमान है यह लगभग 5000 साल पुराना है, जब कश्मीरी पंडित समुदाय अस्तित्व में आया था। विचारनाग नाम विचार से बना है, जिसका अर्थ है चर्चा या सोच; यह नाम मंदिर की ऐतिहासिक भूमिका को दर्शाता है। कश्मीरी पंडितों का यह भी मानना है कि पहली बैठक/चर्चा स्वयं भगवान शिव ने यहीं बुलाई थी और उसके बाद यह परंपरा बनी। यह मंदिर चौथी बौद्ध संगोष्ठी का स्थल रहा है, जिसे कनिष्क ने लगभग 78 ईस्वी में आयोजित किया था। मुख्य मंदिर में एक बड़ा कुंड है, जो 430 फीट लंबा, 35 फीट चौड़ा और 25 फीट गहरा है; बीच में शिवलिंग 3.5 फीट का है और पानी कम होने पर ही दिखाई देता है। कुंड का पानी गर्मियों में बर्फ-सा ठंडा और सर्दियों में हल्का गर्म रहता है, और इसमें कई प्रकार की मछलियाँ भी देखी जाती हैं। पारंपरिक तराशे हुए देवड़ी पत्थरों से बना पुराना मंदिर क्षरण के बावजूद नवीनीकरण के साथ पुनर्जीवित हुआ है। मुख्य मंदिर और कुंड में मौजूद दो शिवलिंग प्राचीन काल के बताए जाते हैं। श्रीनगर के पुराने शहर में विचारनाग मंदिर का नवीनीकरण कश्मीरी पंडितों का भरोसा फिर से जीतने की दिशा में एक अहम कदम है। इसका निर्माण 19 जुलाई 2025 को शुरू हुआ और रिकॉर्ड समय में एक साल में पूरा हो गया। मंदिर परिसर में पांच पवित्र कुंड और दो प्राचीन शिव मंदिर हैं, जिनका इतिहास फिर से जीवंत हुआ है। उद्घाटन पर सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने इसका स्वागत किया और कहा कि यह यकीन करना मुश्किल है कि अब हम वापस आ गए हैं और जो जगह खंडहर हो चुकी थी वह पुनः चमक रही है।\n\nगाज़ियाबाद से आए श्रद्धालु अरुण काकरू ने कहा, अगर भावनाओं का वर्णन करें तो शब्द बहुत मुश्किल हैं; यह हमारा घर है, हमारा जन्म और पालन-पोषण यहीं हुआ है, और यहाँ होने वाला सालाना त्योहार मेला लगा करता था। दूर-दूर से लोग आते थे और अब यह फिर शुरू हो रहा है। यह जीर्णोद्धार हुआ है और अच्छा लग रहा है कि लोग वापस आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसके निर्माण के साथ यह स्थान लोगों को और बताने लगेगा।\n\nसंजीव रैना ने कहा कि विचारनाग एक बहुत पुरानी जगह है; यह हमारी जन्मभूमि है और हमारे पूर्वज भी यहाँ थे। यह हमारे लिए भावनात्मक है और यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह हमारी पहचान है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और इसे जम्मू-कश्मीर पुरातत्व विभाग की देखरेख में संभाला गया है। उम्मीद है कि इस पवित्र स्थान के फिर से खुलने से कश्मीरी पंडित अपनी मातृभूमि लौटेंगे और नए साल की शुरुआत से पहले अमावस की रात का जश्न फिर से मनाएंगे।0
0
Report
वारंगल में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति Bollikunta से Sangem स्थानांतरित, पुलिस सुरक्षा में
Hyderabad, Telangana:Warangal: The Chhatrapati Shivaji statue removed from Bollikunta village amid the ongoing controversy has been shifted to Sangem village, nearly 15 kilometres away, where it is currently being kept under police protection. Zee Media has exclusively accessed visuals of the location where the statue is being kept. Speaking exclusively to Zee Media, members of local Hindu organisations alleged that the police action amounted to the first-ever arrest of Chhatrapati Shivaji Maharaj in history. They described the removal and relocation of the statue as an insult to the Maratha king and demanded that it be reinstalled at its original location in Bollikunta. This version clearly attributes the arrest claim to the Hindu organisations rather than presenting it as a fact, which is the appropriate journalistic approach.0
0
Report
Advertisement
उधारी के विवाद में सूदखोरों की गुंडागर्दी: हमला कर दोस्त का अपहरण
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर में उधारी के पैसों को लेकर सूदखोरों की गुंडागर्दी सामने आई है। सिरोल हाइवे पर आरोपियों ने मृत कर्जदार के जमानतदार बताए जा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके दोस्त को कार में डालकर अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर करीब डेढ़ घंटे के अंदर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विवेक किरार ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसके मित्र यश सोलंकी ने आरोपी शिवम गुर्जर से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। यश गोहद के पास एक ढाबा चलाता था। करीब डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में यश की मौत हो गया थी। यश की मौत के बाद से शिवम गुर्जर लगातार विवेक से उसी उधारी की रकम मांग रहा था और उसे जमानतदार बता रहा था। जब विवेक ने पैसा देने से मना किया तो आरोपियों ने पहले उस पर हमला किया और फिर उसके साथी को उठा ले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बिलासपुर के नगरी चौक में जलभराव से आक्रोश, प्रशासन पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में दूसरे दिन भी हुई हल्की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। महज शाम 5:45 बजे हुई बारिश के बाद शहर के बीचों-बीच नगरी चौक जलमग्न हो गया, जहां जलभराव की वजह से कई हादसे हुए। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराज़गी देखने को मिली। शाम करीब 5:45 बजे शुरू हुई हल्की बारिश के बाद शहर के मध्य स्थित मध्य नगरी चौक में भारी जलभराव हो गया। सड़क तालाब में तब्दील हो गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन फिसले, वहीं एक ऑटो रिक्शा भी पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान वहां से एक पुलिस वाहन भी गुजरा, जिसे हमने रिपोर्टिंग के दौरान लाइव कैद किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी तरह की सहायता नहीं की गई। इससे लोगों में नाराज़गी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हल्की बारिश ने एक बार फिर बिलासपुर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के मध्य नगरी चौक में हुए जलभराव और लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकाल पाता है। बारिश भले ही हल्की रही, लेकिन शहर की सड़कों पर हालात भारी हो गए। जलभराव, हादसे और लोगों की नाराज़गी ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारीयों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 घोषित, यामी गौतम सहित कई कलाकार सम्मानित
New Delhi, Delhi:72वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 की घोषणा को लेकर आज दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजन किया गया। Best writing award goes to Rita Dutta Critics catogory Best film critics catogry Sanjeev Shrivastava। 72 वें राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित सहायक अभिनेत्री रूपश्री को मिथ्या के लिए महाराजा के लिए शचीना नाबिदास को दिया गया। सहायक अभिनेता का पुरस्कार भक्षक के लिए संजय मिश्र को, सहायक अभिनेता का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म 370 के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दो लोगों को चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन, ब्रह्मययुग्म के लिए ममूटी को मलयालम फिल्म है , सामाजिक और पर्यावरण वेल्यू के लिए कैप्टन मिलर को पुरस्कार मिला है । सबसे पॉपुलर फिल्म कल्कि तेलगु, को डेब्यू फिल्म वीर सावरकर, निदेशक रणदीप हुडडा को फिल्म 370 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला है।0
0
Report
Advertisement
कर्रा नाला बांध फूटने से 125 लोग सुरक्षित राहत शिविर में
Taga, Chhattisgarh:कर्रा नाला जलाशय का बांध फूटने से आगाह. प्रभावित 125 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. प्रशासन अलर्ट. जांजगीर-चांपा जिले में भारी बारिश के बीच अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार स्थित कर्रा नाला जलाशय का बांध फूटने से प्रशासन में हड़कम्प मचा. गेट पर दरार आने के बाद पानी का तेज बहाव शुरू हुआ, जिसके चलते जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया. जल संसाधन विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके. संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अकलतरा तहसील के ग्राम बड़ेअमेरी और कोटमीसोनार के भाटापारा क्षेत्र से लगभग 125 लोगों को सुरक्षित राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है. राहत शिविर में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है. जलाशय की निगरानी के लिए अधिकारी निरंतर तैनात हैं.0
0
Report
फिरोजाबाद के बाईपास पर तेज कार की ट्रक से टक्कर, दो की मौत
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बाईपास रोड पर हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा , जहाँ एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें दो की मौत 3 गम्भीर रूप से घायल आगरा रैफर।0
0
Report
ग्वालियर के महाराजपुरा में पुरानी रंजिश हिंसक, बंदूक-फायरिंग CCTV में कैद
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हुई और कट्टे से भी गोलियां चलाई गई,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ- दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में रहने वाले क्रशर संचालक बल्ला किरार और दुर्गाप्रसाद किरार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं और पहले भी कई बार उनके बीच झगड़ा हो चुका है,ऐसे में जब बल्ला किरार अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दुर्गाप्रसाद किरार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा।उसके हाथ में लाइसेंसी बंदूक थी, जिससे उसने फायरिंग की,इसके बाद उसके साथ आए एक अन्य युवक ने कट्टे से भी फायर किया,फरियादी बल्ला ने पुलिस को बताया कि दुर्गाप्रसाद किरार की ओर से तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। घटना की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट- जयराज कुबेर - ASP ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: बालविकास विभाग की सुपरवाइजर प्रभा दिनकर लापता, अपहरण की आशंका
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। वह 1 जुलाई की सुबह घर से बिना बताए कहीं निकली थीं। 15 दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है। उनके पति ने अज्ञात व्यक्ति पर उनका अपहरण कर बंधक बनाने की आशंका जताई है। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी हैं। वीओ- दरअसल ग्वालियर के न्यू साकेत नगर बी-40 निवासी 48 वर्षीय अरुण कुमार दिनकर ने पड़ाव थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि उनकी पत्नी प्रभा दिनकर 46 साल अटेर भिंड में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। एक जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे प्रभा घर से निकली थीं फिर वापस नहीं लौटीं। तब चिंता हुई। उन्हें रिश्तेदार और परिचितों के यहां तलाशा लेकिन प्रभा का कहीं पता नहीं चला है। अरुण दिनकर ने पुलिस को बताया प्रभा सिंह अटेर में ऑफिस भी नहीं पहुंची हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। आशंका है उन्हें किसी ने अगवा कर बंधक बनाया है। उनके साथ कोई साजिश की गई है। जिसकी शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने महिला के संदिग्ध हालात में लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है। FIR दर्ज कर ली हैं। महिला की तलाशा की जा रही है। एक सीसीटीवी में महिला जाती हुई दिखाई दी हैं। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य के आधार जल्द ही महिला को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर0
0
Report
हनुमानगढ़ में 15 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:15 किलो अवैध डोडा पोस्त Location - Hanumangarh (Rajasthan) पीलीबंगा थाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में दो अलग-अलग कार्रवाई,अवैध डोडा पोस्त सहित पकड़े गए दो तस्कर,दोनो तस्करो से बरामद हुआ 15 किलो अवैध डोडा पोस्त हनुमानगढ़ की पीलीबंगा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 15 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में स्वर्ण सिंह नामक आरोपी को 8 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दबोचा गया। दूसरी कार्रवाई में मनदीप को 7 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। दोनों एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को एसआई वीरचंद व चैनदान ने अलग अलग अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि बरामद डोडा पोस्त की औसत बाजार कीमत और गिरोह संबंधी कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है。0
0
Report
STF arrests turtle trafficking gang; 171 turtles recovered
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊयूपी STF को मिली कामयाबी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कछुआ की तस्करी करने वाले गिरोह के अभियुक्त को किया गिरफ्तार पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 171 कछुआ एसटीएफ ने किया बरामद एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त जाहिद अली थाना कमालगंज फतेहगढ़ का रहने वाला है STF ने तस्कर जाहिद अली को जनपद कानपुर से किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
