Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262802

ओयल के मेढ़क मंदिर: रहस्यों से भरा तंत्र-शिवालय पर्यटन आकर्षण

DMDILEEP MISHRA
Feb 02, 2026 10:38:09
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh
लखीमपुर खीरी मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी, सीतापुर मार्ग पर ओयल में स्थित विश्व विख्यात मंदिर शिव मंदिर जिसे मेंढ़क मंदिर के नाम से जाना जाता है। अपने रहस्यों के लिए जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1860-70 के दशक में राजा बखत सिंह ने बनवाया था। मेंढ़क मंदिर में शिव का लिंग नर्मदा नदी से प्राप्त कर स्थापित किया गया था। यह मंदिर अपने आप में महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि इस मंदिर में स्थापित शिव लिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। इस मंदिर की विशेषता है कि मगरमच्छ के ऊपर मेंढ़क, मेंढ़क के ऊपर कमल, कमल के ऊपर शिव लिंग स्थापित है। ऊपर स्थापित कुआँ जो कि झील से जोड़ा गया था, ताकि पानी कभी समाप्त न हो और वहीं से जल लेकर भोले शंकर की पूजा करने की मान्यता है। मंदिर के ऊपर नटराज की मूर्ति के साथ सूर्य चक्र लगा हुआ है। लोगों का मानना है कि यह सूर्य चक्र सूर्य के साथ-साथ घूमता रहता है। इसी कारण इसे मेंढ़क मंदिर भी कहते हैं। लोगों का मानना है कि इस पौराणिक मंदिर में दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शिव भगवान अपने भक्तों को संकटों से बचाते हैं। वी ओ: तंत्र-मंत्र पर आधारित इस मंदिर को देश के कोने-कोने से लोग देखने आते हैं साथ ही अपने आराध्य शिव के दर्शन कर पुण्य अर्जित करते हैं। मंदिर के चारों ओर सीढ़ियाँ बनायी गयी हैं और मंदिर की रक्षा हेतु चार स्तम्भों का निर्माण भी इस मंदिर की प्रमुख विशेषता है। हर स्तम्भ के ऊपर तक जाने के लिए टेढ़ी-मेढ़ी सीढ़ि़यों का निर्माण भी देखने को मिलता है। इस स्तम्भ पर रहकर लोग इसकी सुरक्षा भी करते हैं। तांत्रिक क्रियाओं पर आधारित इस मंदिर की दीवारों पर की गयी नक्काशी और देवताओं की शिल्पकला बहुत बेजोड़ है, जिसमें प्रमुख द्वार पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित है और यह मंदिर चारों ओर से शिल्पकला का यथार्थ रूप है। लगभग 100 फिट ऊँचाई वाले इस मंदिर की इमारत को चारों ओर दीवारों से घिरा है। मुख्य द्वार अभी हाल ही में सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया और प्रवेश के लिए एक सीढ़ी नुमा द्वार बनाया गया। जिसमें प्रवेश कर श्रद्धालु मंदिर के प्रांगण में पहुँचते हैं। मंदिर के चारों ओर खूबसूरत फूलों से सजा बगीचा भी है, जो मंदिर की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। सावन में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सोमवार को प्रतिदिन काफी लोग शिव जी के दर्शन करने आते हैं। विश्व विख्यात यह मंदिर अनोखा मंदिर है, क्योंकि कालेश्वर भगवान के मंदिर में खड़ी कामधेनु के बाद इसी मंदिर में खड़ी कामधेनु देखने को मिलती हैं। राजाओं द्वारा निर्मित इस मंदिर की प्रतिष्ठा उनके वंशज आज भी कायम रखें हैं और उनके वंशज इसे आज भी आगे बढ़ाते चले आ रहे हैं, लेकिन उनके वंशजों का यह भी मानना है कि इस मंदिर की विशेषता होने के कारण पुरातत्व विभाग इसे टूरिज्म क्षेत्र के लिए तैयारी कर रहा है और इसके रहस्य पर भी शोध कर रहा है, क्योंकि इसमें बहुत रहस्य छुपे हैं ऐसा टीम का मानना है। मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के लिए यह लोग लगे हैं। इतिहासिक महत्व: शिव भक्तों व साधकों के आकर्षण का केंद्र है मेढ़क मंदिर,gosai sena से जीते गए धन से राजा बख्त सिंह ने कराया था मंदिर निर्माण, gosai ब्राह्मणों के धन को कोषागार में न रखने की थी मान्यता, मांड्यूक तंत्र पर आधारित है मंदिर। लखीमपुर-खीरी। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास महत्व रखता है। इन दिनों पौराणिक व सिद्ध शिव स्थलों पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। इन्हीं में से एक है ओयल का मेढ़क मंदिर। इसका निर्माण तत्कालीन राजा बख्त सिंह ने देव इच्छा से किया था। यहां शिव भक्तों के साथ मंदिर के मांड्यूक तंत्र पर आधारित होने की वजह से यहाँ सिद्धि करने वाले योगियों का जमावड़ा भी लगता है। ओयल के बड़ा शिवालय के नाम से प्रसिद्ध मेढ़क मंदिर का निर्माण राजा बख्त सिंह ने करवाया था। राजा बख्त सिंह ओयल नरेश युवराजदत्त सिंह के पूर्वज थे। बताते हैं कि बख्त सिंह के समय ओयल क्षेत्र में गोसाई लोग प्रबल थे। यह लोग भाड़े पर युद्ध लड़ते थे और जीतने पर सहयोग लेने वाले राजा से इन्हें मिलने वाले राज्य व लूटने वाले धन का बड़ा हिस्सा मिलता था। जब गोसाई सेना का युद्ध राजा बख्त सिंह से हुआ तो गोसाई सेना बुरी तरह पराजित हुई। राजा साहब ने गोसाई सेना का दमन कर उनकी अपार धन-सम्पदा को अपने नियंत्रण में ले लिया। चूंकि उस समय गोसाई ब्राह्मणों के धन को भगवान चंद्रमौलि शंकर माने जाने की मान्यता थी इसलिए राजा ने ब्राह्मणों व पंडितों से धर्म चर्चा कर इस धन को अपने राजकोष में नहीं रखवाया। बताते हैं कि उसी रात राजा को स्वप्न में अर्जित धन से विशाल मंदिर बनवाने की प्रेरणा प्राप्त हुई। फिर क्या था, काशी, उज्जैन, बंगाल तथा सुदूर क्षेत्रों से पंडितों का जमावड़ा ओयल में एकत्र होने लगा। काशी के पंडितों द्वारा परम दुर्लभ मांड्यूक तंत्र पर मंदिर निर्माण का श्रीगणेश किया गया। मंदिर का गर्भग्रह एक विशाल मेढ़क की पीठ पर स्थित है जो उत्तरामुखी है। मंदिर के गर्भगृह के सबसे निचले तल पर आठ कमल दल हैं जिन पर मुख्य गर्भ ग्रह स्थित है। मंदिर का शिवलिंग नर्मदा नदी के पूज्य पाहन से बना है इसलिए इस मंदिर का एक नाम नर्मदेश्वर मंदिर भी है। कहा जाता है कि जब मंदिर बन गया तब शंकर जी का विशाल शिवलिंग ऊपर चढ़ाने के लिए मिट्टी का एक ढालू पटान किया गया और एक छकड़े पर उस शिवलिंग को लादकर ऊपर चढ़ाया जाने लगा। अचानक रस्सी का छकड़ा टूट जाने से शिवलिंग पीछे सरकने लगा। यह देख सभी के पसीने आ गए। लेकिन धर्म-परायण राजा ने शिव का ध्यान करते हुए शिवलिंग को अपनी बलिष्ठ भुजाओं से दबोच लिया। राजा के दोनों पैर मिट्टी में धंस गए लेकिन उन्होंने शिव लिंग को पीछे सरकने नहीं दिया। इसके बाद शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया गया। यहां खड़ी अवस्था में है नंदी की प्रतिमा। मेढ़क मंदिर की एक खासियत और भी है: यहाँ स्थापित शिव जी के वाहन नंदी की प्रतिमा खड़ी स्थिति में है, जबकि आम तौर पर शिव मंदिरों में नंदी की प्रतिमा बैठी अवस्था में होती है। देखरेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा मंदिर। आध्यात्मिक मान्यता रखने वाला मेढ़क मंदिर देखरेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। मंदिर के ऊपर से स्वर्ण चाँद होता था। इसकी खासियत है कि यह चाँद सूर्य उदय होने से अस्त होने के साथ तक सूर्य की दिशा में ही घूमता है। कुछ सालों पहले इस चाँद को कुछ चोर आधा काट ले गए थे तब से यह अर्ध चंद्र के रूप में है। लोगों ने इस पौराणिक मंदिर को बचाए रखने के लिए इसका जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर से जुड़ी जानकारी दे रहे बाइट्स भी शामिल हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AOAjay Ojha
Feb 02, 2026 12:02:35
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा गराड़िया गांव में नदी किनारे खेलते समय एक पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका करीब 50 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और वह लहूलुहान अवस्था में पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालिका आशा, पिता रूपा, स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। रास्ते में वह पहाड़ी क्षेत्र में खेलने लगी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद बालिका को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल बालिका को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 02, 2026 12:02:20
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:संगीत सोम का बयान पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने भी अपना बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान को पता है उसे भारत से हारना ही है, हर बार वह भारत से हारता है और हर बार पिटता भी है। इसलिए उसने इस बार खेलने से ही मना कर दिया है, पाकिस्तान को हारना ही हारना है उसको पता है भारत जब हराता है तो वह अपने देश में जाकर पब्लिक से भी पीटते हैं इसलिए उन्होंने इस बार खेलने से ही मना कर दिया है। बजट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि लोग क्या बात कर रहे हैं कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन ये बजट बहुत शानदार बजट है विपक्ष को तो कुछ मिलता नहीं वह इस तरीके की ही बातें करते रहते हैं बाकी बजट बहुत शानदार है। आपको बता दे कि सोमवार को भाजपा नेता संगीत सोम मुजफ्फरनगर जनपद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए लोग क्या बता रहे हैं कोई फर्क नहीं पड़ता इतना शानदार बजट है किसान के लिए गरीब के लिए मजदूर के लिए और हर उस आदमी का ध्यान रखा गया है जो भारत में रहता है भारत का वासी है आप यह देखिए की कितनी चीज सस्ती होगी कितनी चीज जो खाने की चीज हैं जो डेली यूज़ की चीज हैं वह सब सस्ती हो रही हैं यह इतना शानदार बजट है देखिए विपक्ष को कुछ मिलता तो नहीं है वह इसी तरीके की बात करते रहते हैं बाकी तो बजट बहुत शानदार है तो यह आपने समझा है उसने क्यों मना कर दिया उसको पता है भारत से हारना ही है भारत से हर बार हारता है हर बार पिटता है तो इसलिए मन करेगा ही करेगा पाकिस्तान ने केवल इसलिए मना किया है कि उसको एडवांस में पता है कि भारत से हारना ही हारना है और भारत जब हराता है तो वह पीटते भी हैं अपने देश में जाकर भी पीटते हैं पब्लिक भी पीटती है हर बार उन्हें इसलिए उन्होंने मना किया है वह कोर्ट का विषय है कोर्ट के विषय में हम लोगों को ज्यादा नहीं कहना चाहिए कोर्ट के विषय पर किसी को भी नहीं बोलना चाहिए।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 02, 2026 12:01:42
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के फिशर बन में बनी मजार पर आज होने वाले उर्स की परमिशन ना मिलने पर उर्स रद्द कर दिया गया है. वहीं मजार जाने वाले मुख्य रास्ते में पहले से 5-5 फीट के गड्ढे कर दिए गए हैं, जिसमें कटीले बबूल के पेड़ काट कर डाल दिए गए हैं ताकि आगे न जा पाए. वन विभाग के द्वारा बोर्ड लग गया और दो वन कर्मियों की ड्यूटी पर तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत आई थी कि फिशर बन क्षेत्र में एक मजार पिछले कई वर्षों बनी है जो आक्रांता मोहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की है. इसके बाद देखरेख करने वाले समेत अब तक 3 लोगों को नोटिस देकर कागजात मांगे गए, लेकिन कागजात ना होने और हर वर्ष की परमिशना का हवाला दिया जा रहा है. मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि किसी अराजक द्वारा एक शिकायत की गई थी; यह मजार पिछले 8 वर्षों से बनी है और हर वर्ष उर्स होते आ रहे हैं. इस साल परमिशन नहीं मिली है, तो इस वर्ष उर्स नहीं किया जा रहा है. वन विभाग द्वारा नोटिस देकर 5 फरवरी तक कागजात मांगे गए हैं और हम लोग जवाब देंगे. मामला रेंजर के दायर किया गया है; 5 फरवरी तक कागजात दिखाने को कहा गया है. यदि नहीं दिखा पाए तो आगे निर्णय लिया जाएगा. एक निगरानी समिति की टीम गठित की गई है और मजार तक जाने को किसी को अनुमति नहीं दी गई है. बोर्ड लगाकर दो कर्मियों को तैनात किया गया है.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 02, 2026 12:00:49
Patna, Bihar:दीघा घाट पर जांबाज महिला पुलिसकर्मी तारा ने दिखाई बहादुरी, डूबते पिता-पुत्र को बचाने के लिए गंगा में लगाई छलांग रिपोर्टर—प्रकाश सिन्हा लोकेशन—पटना एकर पटना पुलिस की जांबाज महिला पुलिसकर्मी और कटिहार की बेटी तारा ने कर्तव्य और साहस की मिसाल पेश की है। दीघा घाट, पटना के पास ड्यूटी पर तैनात तारा को सूचना मिली कि गंगा नदी में नहाने के दौरान एक पिता और उसका पुत्र डूब रहे हैं। बिना एक पल गंवाए तारा ने वर्दी में ही नदी में छलांग लगा दी और दोनों को बचाने की कोशिश शुरू की। करीब आधे घंटे तक उन्होंने गंगा की तेज धार में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही दीघा थाना की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया गया। तारा की बहादुरी और निस्वार्थ प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है。
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 02, 2026 12:00:38
Jalore, Rajasthan:एंकर भीनमाल महाकवि माघ महोत्सव के तहत रविवार को भीनमाल में अखिल भारतीय स्तर का विराट कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासी उमड़े। सम्मेलन के संयोजक व समन्वयक डॉ. घनश्याम व्यास ने बताया कि देश के प्रख्यात हास्य कवि मुन्ना बैटरी की रचनाओं पर श्रोता स्वयं को हंसी से रोक नहीं पाए। वीर रस के कवि शशिकांत यादव के संचालन में शुरू हुए काव्य पाठ में आगरा की कवयित्री प्रिया खुशबू ने सरस्वती वंदना व श्रृंगार रस प्रस्तुत किया। चित्तौड़ से आए कवि सोहन चौधरी ने राजस्थानी गीतों से ओज भर दिया। हास्य कवि दीपक पारीक, बाबू बंजारा, लोकेश महाकाली व कैलाश मंडेला ने हास्य-व्यंग्य और पैरोडी से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 11:59:57
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को प्रार्थना पत्र देकर रमजान माह में विवादित जामा मस्जिद में एक लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन मांगी है ... विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है ..18 फरवरी से रमजान शुरू हो रहे है ..रमजान माह में मस्जिद में नमाज के लिए इमाम की आवाज नमाजियों तक पहुंच सके इसके लिए ध्वनि मानकों के अनुसार मस्जिद में एक लाउडस्पीकर लगाए जाने की परमीशन प्रदान करे ......फिलहाल जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए विवादित जामा मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाए जाने के लिए परमीशन देने से इंकार कर दिया है ...
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 02, 2026 11:56:38
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एक्सप्रेस हाइवे से आज दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। एक्सप्रेस हाइवे पर लगी रैलिंग को तोड़ता हुआ 20 फीट नीचे आकर गिरा। हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर-खलासी घायल हो गए।हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। हादसे के वक़्त एक ट्रक दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। इस दौरान दादी का फाटक पुलिया के पास ट्रक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। बेकाबू होकर एक्सप्रेस हाइवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं निकल रहा था। हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर व खलासी घायल हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 02, 2026 11:56:25
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को पेस किये गए केंद्रीय बजट को लेकर आज प्रदेश के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी दी । कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट देश के प्रत्येक वर्ग को फायदा पहुंचने वाले बजट है। यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा । कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने बजट की सभी घोषणाओं को विस्तारित करते हुए मीडिया को जानकारियां दी । कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि देश में लघु सीमांत तथा बड़े उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान बजट में शामिल किया गया है। इसके अलावा किसानों को उन्नत और सुदृढ़ बनाने के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है। देश की आर्थिक व्यवस्था को उन्नत शिखर पर पहुंचने के लिए लगातार केंद्र सरकार काम कर रही है ।डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा देश आर्थिक दृष्टि से चौथे पायदान पर आ गया है । और प्रधानमंत्री इसे दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यबस्था बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे है देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रयास रत हैं। यह बजट जहाँ देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा वही डिफेंस के क्षेत्र में भी देश को मजबूती मिलेवि ,उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा , किसान , महिला , उधमी , सहित सभी का ध्यान रखा गया है । यह बजट देश के 2047 के विज़न को साकार करने वाला बजट है । प्रेसवार्ता के दौरान डॉक्टर किरोडी ने कहा कि केंद्र सरकार के बाद अब आगामी 11 फरवरी को राजस्थान सरकार का बजट घोषित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि राजस्थान में किसानों को तथा पर्यटन को और अधिक विकसित किया जाए। मुख्य रूप से सवाई माधोपुर में पर्यटन एंव धार्मिक पर्यटन को और अधिक विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएं। कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर तथा उसके आसपास के जिलों के प्रमुख मंदिरों को शामिल करते हुए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की भी वे सरकार से मांग करेंगे ,साथ ही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध के विषय पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 90000 करोड़ की अनुमानित लागत से विशाल डूंगरी बांध परियोजना का कार्य होगा। जिसमें नौ गांव पूरी तरह से विस्थापित होंगे ।उन्होंने कहा कि पहले फेज में 3 साल में लगभग कार्य होगा। जिसमें सबसे पहले सवाई माधोपुर जिले को पानी मिलेगा तथा परियोजना लगभग 6 साल में अपने अंतिम रूप तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में हर आम व्यक्ति मजदूर किसान की जरूरत का पूरा ख्याल रखा जा सकेगा।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 02, 2026 11:55:55
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-चौथ का बरवाड़ा एंकर इंट्रो:- सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में किसानों को परंपरागत एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग तथा उनके दीर्घकालीन लाभों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है, उत्पादन लागत कम होती है और फसलों की गुणवत्ता बेहतर बनती है। किसानों को गोबर खाद, जीवामृत, घन जीवामृत, नीम आधारित जैविक कीटनाशक, हरी खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट के प्रयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परम्परागत कृषि विकास योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार की अन्य कृषि योजनाओं, अनुदान एवं लाभों की जानकारी भी दी गई। प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जैविक खेती से उत्पादन में सुधार के साथ-साथ बाजार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ी है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। विजुअल अटैच। बाइट: विजय कुमार जैन कृषि अधिकारी, चौथ का बरवाड़ा
0
comment0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Feb 02, 2026 11:55:04
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ০২ ফেব্রুয়ারি রাজ্য সড়ক মেরামতির দাবিতে এবার পিডব্লিউডি অফিসের সামনে বিক্ষোভ দেখানো তৃণমূল সমর্থিত ব্যবসায়ীরা। পি ডব্লিউ ডি অফিসে অ্যাসিস্ট্যান্ট ইঞ্জিনিয়ারের রুমের সামনে তৃণমূল নেতাকর্মীরা স্লোগান দেন "আমাদের দাবি মানতে হবে না হলে গদি ছাড়তে হবে।" রাজ্য সড়কের মেরামতি ও সরকারি অফিসের সামনে শাসকদলের সমর্থকদের বিক্ষোভ নিয়ে সমালোচনা করেছে বিজেপিও। আরামবাগের গৌরহাটির মোড় থেকে বাসুদেবপুর মোড় পর্যন্ত দীর্ঘ পাঁচ বৎসর ধরে রাজ্য সড়কের হাল খুবই খারাপ। দিনরাত কুয়াশার মতো ধুলো উড়ছে। রাস্তার দুই ধারের ব্যবসায়ীরাও ক্ষুব্ধ। তাই এবার শহরের তৃণমূল নেতাকর্মীদের উপস্থিতিতে আরামবাগ পিডব্লিউডি অফিসে বিক্ষোভ দেখায় ক্ষুব্ধ ব্যবসায়ীরা। আর রাস্তা মেরামতের দুর্নীতি নিয়ে সরব হয়েছে বিজেপি। যদিও তৃণমূলের দাবি "মা মাটি মানুষের সরকারের আমলে এটা গণতান্ত্রিক অধিকার।"
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 02, 2026 11:52:40
Chatra, Jharkhand:नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन में दिखी सरगर्मी, अब तक 5 प्रत्याशी मैदान में चतरा : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए चार नए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन पत्र अपर समाहर्ता अविन्द कुमार के समक्ष भरे गए। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी ने राजेश कुमार रौशन उर्फ पप्पू, केशरी, अमन कुमार, तौफीक आलम, दिनेश दांगी और सुदेश कुमार उर्फ फंटूश शामिल हैं। नामांकन के बाद सभी प्रत्याशी ने अपने-अपने चुनावी एजेंडे गिनाते हुए जनता से समर्थन और सहयोग की अपील की। अधिकांश प्रत्याशियों ने होल्डिंग टैक्स में कमी, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान, शहर के समुचित विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को अपनी प्राथमिकता बताया। नगर निकाय चुनाव को लेकर अब शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है। बाइट 1: राजेश रौशन, अध्यक्ष पद उम्मीदवार बाइट 2: अमन कुमार, अध्यक्ष पद उम्मीदवार
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top