icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262903
Vineet Kumar GuptaVineet Kumar GuptaFollow29 Nov 2024, 11:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटाखा कारोबारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति CO ने किया जागरूक, नियमों के पालन की हिदायत

AJAnurag JaiswalFollow2m ago
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:महराजगंज। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सीओ सदर अंकुर गौतम ने तहसीलदार सदर एवं अग्निशमन अधिकारी के साथ पटाखा व्यापारियों की बैठक की। इसमें दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानकों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने, सुरक्षित तरीके से पटाखों का भंडारण करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।
0
0
Report

सदर क्षेत्र में पटाखा दुकानों का CO ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, व्यापारियों को दिए निर्देश

AJAnurag JaiswalFollow5m ago
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। सीओ सदर अंकुर गौतम ने तहसीलदार सदर एवं अग्निशमन अधिकारी के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के पटाखा बिक्री स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान पीजी कॉलेज स्थित पटाखा बिक्री स्थल पर पहुंचकर दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बिक्री स्थल पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ी, CPR से बची जान, अस्पताल में इलाज

Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा ग्रामीय चौकीदार सम्मान समारोह में अचानक बिगड़ी चौकीदार की तबीयत, मंच के पास जमीन पर गिरा SA Ct अनिल कुमार ने तुरंत सीपीआर देकर बचाई जान, सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समारोह में पहुंचे एक चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद SA Ct अनिल कुमार ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए चौकीदार को सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देने के बाद चौकीदार को कुछ होश आया। इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
0
0
Report

हरदोई नहर में गिरी कार: दंपती और तीन माह के बच्चे की मौत

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में नहर में गिरी कार,दंपती और तीन माह के मासूम की मौत,एक युवक सुरक्षित हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गुड़गांव से हरदोई आ रही कार जफरपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी। हादसे में दंपती और उनके तीन माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवक सुरक्षित बच गया। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर कार सवार लोगों के नहर में डूबने की सूचना मिली। उपनिरीक्षक अजय कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार में आदित्य सिंह (28), रमेश (35), उनकी पत्नी नीलम (32) और तीन माह का बच्चा सवार थे। सभी गुड़गांव से हरदोई के चांद बेहटा आ रहे थे। शाहपुर मोड़ से आगे जफरपुर पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आदित्य सिंह सुरक्षित हैं, जबकि रमेश, नीलम और तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। सभी मूल रूप से ग्राम सर्रा, थाना सुरसा के निवासी हैं। वर्तमान में चांद बेहटा में रह रहे थे। कार अभी नहर में डूबी हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने घायल समेत सभी को कन्नौज भिजवाया जहां तीन की मौत की खबर है और घायल का उपचार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पर ग्राम चौकीदारों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, सीओ सदर ने बढ़ाया मनोबल

AJAnurag JaiswalFollow14m ago
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:दीपावली के पावन पर्व पर थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग की ओर से ग्राम चौकीदारों के सम्मान में विशेष पहल की गई। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम चौकीदारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर ग्राम चौकीदारों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर सीओ सदर अंकुर गौतम ने ग्राम चौकीदारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने में ग्राम चौकीदारों की भूमिका बेहद अहम है। गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने से लेकर किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी समय से पुलिस तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय रहने से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। त्योहारों के दौरान भी उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में उनके कार्यों की सराहना और सम्मान करना जरूरी है। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम से ग्राम चौकीदारों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस विभाग की इस पहल को ग्राम चौकीदारों के प्रति सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा गया।
0
0
Report

कानपुर देहात में दीपावली मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात* दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान。 आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग अलर्ट。 मिठाई, खोया और पनीर के अब तक 45 नमूने किए गए संग्रहित。 सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया, रिपोर्ट के आधार पर होगी विधिक कार्रवाई。 सेहत के लिए खतरनाक रंगीन मिठाइयों समेत 24 कुंतल खाद्य पदार्थ कराए गए नष्ट。 खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो संस्थानों को व्यवस्था सुधार होने तक बंद रखने के दिए निर्देश。 सहायक आयुक्त खाद्य राम औतार ने दी कार्रवाई की जानकारी。 बाईट - राम औतार ( सहायक आयुक्त खाद्य )
0
0
Report
Advertisement

जदयू expelled strongman MLA Anant Singh leaves for Prayagraj to attend a wedding

Patna, Bihar:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान बिहार विधानसभा से 7 दिनों के भीतर सदस्यता समाप्त करने पर जो जवाब मांगा गया है उसे विषय पर उन्होंने कहा है जवाब मैं शादी के बाद दूंगा पहले अपना काम करूंगा उसमें कोई दिक्कत नहीं है बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह प्रयागराज के लिए आज रवाना हो गए अपने मित्र पप्पू सलमान के घर शादी में सम्मिलित होने के लिए आज रवाना हुए अनंत सिंह ने कहा पुरानी दोस्ती है घरेलू संबंध है इसलिए मैं उनके घर पर शादी में जा रहा हूं मेरा बिहार में आदमी सिर्फ नहीं है पूरे देश भर में आदमी है तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई भी सहायता मुआवजा नहीं दिया है अनंत सिंह ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है आने पर मैं इस पर कुछ बताऊंगा अनंत सिंह ने कोर्ट से कुछ दिनों की सुरेंद्र की अवधि बढ़ाने के सवाल पर कहा मुझे 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का समय मिला था गलत जानकारी मीडिया में चलाई गई थी अनंत सिंह ने कहा मैं अपनी बेटी के शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के साथ सबके यहाँ जाऊंगा नेतागिरी अपने जगह पर है जदयू की कल समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार निशांत कुमार और ललन सिंह के नहीं पहुंचने पर अनंत सिंह ने कहा नेतागिरी के सवाल पर मैं कुछ नहीं कहूंगा वापस आने के बाद मैं इस विषय पर कुछ जानकारी दुगा।
0
0
Report

आबूराज में ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ी, गुजरात से हजारों पर्यटक पहुंचे

Sirohi, Rajasthan:लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; सर्दी का आनंद लेने गुजरात से हजारों पर्यटक पहुंचे माउंट आबू। एंकर- पश्चिम भारत के प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल आबूराज में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आबूराज का न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर भी सर्दी का असर देखने को मिला। यहां तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। नवंबर माह की शुरुआत में ही तापमान में आई इस गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के साथ ही आबूराज में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। खासकर गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में पर्यटक ठंडे मौसम का आनंद लेने के साथ ही स्थानीय खान-पान और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। सर्द हवाओं के बीच बाजारों में खान-पान की दुकानों पर पर्यटकों की रौनक बढ़ने लगी है, वहीं नक्की झील के आसपास भी अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है। मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ आबूराज में सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। बाइट - पर्यटक
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद सेक्टर-58 में आलू-चाट विक्रेता पर गंडासे से हमला, 5 घायल

Faridabad, Haryana:स्टोर। फरीदाबाद सेक्टर-58 में आलू-चाट वाले पर गंडासे से हमला पैसे के लेन-देन पर हुआ विवाद 5 लोग घायल, बल्लभगढ़ अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी फरीदाबाद के सेक्टर-58 में मामूली पैसे के लेन-देन ने खूनी रूप ले लिया। आलू-चाट की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार और उसके परिवार पर मुर्गा काटने वाले गंडासे और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया गया गया। इस हमले में एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल मनीष ने बताया कि उसका बड़ा भाई सेक्टर-58 में आलू-चाट की रेहड़ी लगाता है। रोज की तरह भाई दुकान पर था, तभी वहां मुर्गा बेचने वाले कुछ युवक पहुंचे। उन युवकों का भाई से पैसों को लेकर कुछ लेन-देन चल रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मनीष का आरोप है कि बात बढ़ते ही मुर्गा बेचने वाले युवकों ने अपनी दुकान से मुर्गा काटने वाला गंडासा, छुरी और चापड़ उठा लिया और पूरे परिवार पर टूट पड़े। हमले में मनीष, उसका बड़ा भाई, भतीजा समेत कुल 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी के सिर में तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है। जो गंडासा बोलते हैं, मुर्गा काटने वाली छुरी-चापड़, उनसे मारा गया है। हम पांच लोगों को चोट आई है। अब इस समय हम बल्लभगढ़ वाले सरकारी हॉस्पिटल में हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को तुरंत बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर-58 की ये घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि मामूली विवाद में लोग हथियार उठाने से भी नहीं चूक रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top