262701
Lakhimpur: लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन
Lakhimpur, Uttar Pradesh:आज रविवार को लखीमपुर खीरी में लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 7596 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाया गया है और अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हैं ताकि परीक्षा को सुचारू और नकल रहित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाई Court ने संजय दत्त जन्मदिन निजी आयोजन की शर्तों के साथ अनुमति दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। फिल्म अभिनेता संजय दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के शौकीन प्रशंसकों के लिए छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट से राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने बिलासपुर शहर से दूर एक निजी परिसर में संजय दत्त का जन्मदिन समारोह आयोजित करने की सशर्त अनुमति दी है। कोर्ट ने सख्त हिदायत दी है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी तरह का व्यवधान या शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जस्टिस एके प्रसाद के सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी की याचिका पर सशर्त आदेश जारी किया है। याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी ने 29 जुलाई को अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी, बिलासपुर के समक्ष आवेदन दिया था। लेकिन एसडीएम ने 21 जुलाई 2026 को आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता ने पिछले वर्ष मध्य नगरी चौक बिलासपुर की मुख्य सड़क पर जश्न मनाया था, जिससे यातायात ठप हो गया था और कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। एसडीएम द्वारा जन्मदिन मनाने संबंधी आदेश ना देने पर गुरुदेव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता चंद्रभूषण केशरवानी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस बार कार्यक्रम किसी सार्वजनिक सड़क या चौक पर नहीं, बल्कि शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर कोनी स्थित द कंट्री क्लब के निजी और बंद हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम से जनता को कोई परेशानी नहीं होगी और ध्वनि प्रदूषण तथा पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए डिप्टी गर्वनमेंट एडवोकेट शोभित मिश्रा ने कहा चूंकि आयोजन स्थल अब एक निजी हाल है और याचिकाकर्ता शर्तों के पालन का शपथ पत्र दे रहा है, इसलिए प्रशासन को नियमानुसार अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 29 जुलाई 2026 को संजय दत्त का जन्मदिन मनाने की सशर्त अनुमति दी है। सार्वजनिक रास्तों या सड़कों पर किसी भी तरह का अवरोध पैदा करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आयोजननों को ध्वनि प्रदूषण, पर्यावरण मानकों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी प्रशासनिक शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यदि याचिकाकर्ता द्वारा किसी भी नियम का उल्लंघन किया जाता है, तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। बतायें, बीते वर्ष शहर के सबसे व्यस्तम इलाके में से एक मध्यनगरी चौक पर प्रशंसकों ने संजय दत्त का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। इसके चलते सड़क जाम की स्थिति बन गई थी। मीडिया में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए हाई कोर्ट ने कलेक्टर सहित आला अधिकारियों को तलब कर नाराजगी जताई थी। हाई कोर्ट की नाराजगी के चलते एसडीएम ने इस बार जन्मदिन मनाने की अनुमति नहीं दी थी。0
0
Report
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार; हथियार-गोलियां समेत पकड़ा गया
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि कानगोई डोमडाहा रोड पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घूमकर लोगों को धमका रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक पुलिस की वर्दी पहने संदिग्ध अवस्था में बैठकर शराब पीता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनुप कुमार (34 वर्ष), पिता कृष्णा वर्मा, निवासी - कानगोई, थाना मिहिजाम बताया। पुलिस के अनुसार, उसके पास मिले आईडी कार्ड में नाम अनुप कुमार सिंह दर्ज था, जबकि जन्मतिथि और नियुक्ति संबंधी जानकारी में अंतर पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर बताया कि वह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और वसूली करने का काम करता था तथा धनबाद से पुलिस की वर्दी खरीदकर पहनता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोलियां, दो चाकू, दो काले रंग की वॉकी-टॉकी, एक चार्जर, Samsung Galaxy A14, Samsung Galaxy A33 और Oppo के मोबाइल, एक जैकेट सहित पुलिस की वर्दी, बेल्ट, जूते-मोजे, बैग और डायरी बरामद की। मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है, जिसमें चित्तरंजन थाना कांड संख्या 13/2014 का उल्लेख है।0
0
Report
कफ सिरप कांड के बाद परासिया में शिशु रोग पदस्थापना नहीं, तीन डॉक्टर अटके
Chhindwara, Madhya Pradesh:कफ सिरप कांड के बाद 7 से 8 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुई शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना 3 डॉक्टरों को हफ्ते में 3 दिन के लिए भेजा गया उनकी भी नहीं हुई ज्वाइनिंग छिंदवाड़ा में पिछले साल अक्टूबर 2025 में कफ सिरप कांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था इसमें छिंदवाड़ा जिले में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी वही सिर्फ छिंदवाड़ा के परासिया में 15 बच्चों की मौत हुई थी .दवा निर्माता कंपनी के मालिक से लेकर दवा बेचने वाले दवा दुकानों के विक्रेता और डॉक्टर से लेकर मेडिकल रिप्रेजेंटिव तक की गिरफ्तारी भी हुई .डॉ प्रवीण सोनी जो कि सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थे उन्होंने अपने निजी क्लीनिक में बच्चों को पर्चे पर कोल्ड्रिफ सिरप लिखा जिससे बच्चों की किडनी खराब हुई डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया लेकिन आप इसे प्रशासन की लापरवाही कहेंगे या विडंबना परासिया सिविल अस्पताल में 7 महीने बीत जाने के बाद भी शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना नहीं हो पाई है तत्काल सेवा देने के लिए 3 डॉक्टरों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से 3 अल्टरनेटिव दिनों के लिए भेजा गया लेकिन परासिया अस्पताल में प्रभारी बीएम ओ सुधा बख्शी ने बताया कि कोई भी डॉक्टर की अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई उनके द्वारा इस बारे में सीएमएचओ ऑफिस में पत्राचार के द्वारा अवगत करवा दिया गया लेकिन इस बीच में कोई इमरजेंसी केस आता है तो छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में उसे रेफर किया जाता है जी मीडिया की टीम ने पड़ताल की तो अस्पताल में भी बच्चे जो बीमार थे उनका इलाज भी MBBS डॉक्टर के जरिए किया जा रहा था .परसिया विधायक सोहन वाल्मीक के द्वारा भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया था लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला है .छिंदवाड़ा सीएमएचओ नरेश गुन्नारे ने बताया कि सस्पेंशन के बाद उस पद को रिक्त नहीं माना गया है सरकार को भी लिखा गया है इस बारे में लेकिन जब तक उस पद को रिक्त नहीं मान लिया जाता या इस पद के लिए स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक के लिए 3 डॉक्टर्स को सेवा देने के लिए हफ्ते में 3 दिन के लिए नियुक्त किया गया है और विभाग को भी इस स्थिति से अवगत करवाया गया है .0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विधानसभा सत्र बिना Question-Answer: विरोध तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है की 7 से 11 सत्र होगा लेकिन इसमें Question-Answer नहीं रखा है फिर सत्र का क्या मतलब है। अभी घोटाला हुआ है 650 करोड़ का, सरकार अपनी जवाब देही से बचना चाहती है। फिर दिल्ली के मुद्दे कैसे उठाए। स्पीकर से निवेदन है, सरकार सदन के लिए जिमेदार है और जवाबदेही बनती है। दिल्ली की सीएम को बोले की बिना Question-Answer के कोई मतलब नहीं है। सरकार जवाब से बचना चाहती है। एक ही जगह हा जहाँ सरकार को अपनी जवाबदेही देनी पड़ती है, सरकार के घोटाले खुल ना जाए यह डर है। सदन के सत्र में Question-Answer रखे वरना आम आदमी पार्टी विरोध करेगी । सरकार ने निर्णय लिया है की तीन से ज़्यादा बच्चो पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा, संघ प्रमुख कह रहे है हिंदू ज़्यादा बच्चे पैदा करे। हम क्या सवाल नहीं करे, विधानसभा क्यो रखी गई है। विपक्ष के लोगो को जनता ने चुनकर भेजा है हम भी ना करे0
0
Report
दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को 2500 चाहिए, शर्तों पर घमासान बहस
New Delhi, Delhi:लक्ष्मी योजना को लेकर दिल्ली सरकार ने यह तय कर लिया कि किसको पैसा दिया जाएगा किसको नहीं दिया जाएगा। मंत्रियों ने मिलकर तय किया है, जिसको सुनकर आप हैरान हो जाओगे। दिल्ली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेताओं ने वायदा किया था हर महिला को ₹2500 दिए जाएंगे। बीजेपी इस योजना को लेकर अब इतनी कंडीशन लगा दी है कि किसी को इसका फायदा नहीं होगा, इनकी नीयत खराब है। 21 साल से ऊपर 60 साल से नीचे महिलाओं को यह फायदा मिलेगा, क्या 60 साल से ऊपर की महिलाएं महिलाएं नहीं है। इसमें बहुत सारी महिलाएं बाहर हो गई। हर परिवार में बस एक महिला को इसका फायदा होगा, इनको वोट सबसे चाहिए लेकिन पैसे एक ही महिला को देंगे। इस योजना के लिए दिल्ली में रहने का 10 साल का प्रमाण होना चाहिए। गरीब आदमी प्रमाण कहां से लाएगा। किसी के ऊपर कोई पुलिस केस नहीं होना चाहिए। लेकिन छोटे-मोटे कैसे होते हैं तो उस पर पुलिस कैसे हो जाते हैं। किसी महिला के पति पर अगर केस है तो उसे परिवार को नहीं मिलेगा। इस योजना का फायदा लेने के लिए तीन बच्चे से ज्यादा नहीं होने चाहिए। मोहन भागवत कहते हैं कि बच्चे ज्यादा हिंदू पैदा करें सीएम कह रहे हैं तीन से ज्यादा बच्चे होंगे तो नहीं देंगे। किसी परिवार में 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत होती है तो वह भी इस योजना से बाहर हो जाएगा। दिल्ली के सीएम प्रधानमंत्री का भाषण देखें उसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि महिलाओं को ₹2500 दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री और सीएम ने मिलकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। दिल्ली में 76 लाख घर हैं, हर घर में एक महिला होगी तो दिल्ली में 76 लाख महिलाएं तो होगी। जो महिलाएं रजिस्टर्ड वोटर हैं वह 67 लाख है। बीजेपी खुद कह रही है कि 17 लाख लोगों के लिए सोचा है, 5 लाख महिलाएं से ज्यादा यह पैसे नहीं देंगे.0
0
Report
रामपुर जौहर विश्वविद्यालय बचाने के लिए कांग्रेस ने हर संभव लड़ाई की घोषणा
Lucknow, Uttar Pradesh:रामपुर यूपी यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर विश्वविद्यालय गेट पर धरनारत छात्रों और शिक्षकों से की मुलाकात 38 भवन गिराने के फैसले को बताया असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक योगी सरकार पर शिक्षा और शिक्षण संस्थानों के विरोध का लगाया आरोप कांग्रेस ने जौहर विश्वविद्यालय के संरक्षण के लिए हरसंभव लड़ाई का किया ऐलान राजेंद्र पाल गौतम ने पूर्व सांसद तंजीम फातिमा से भी की मुलाकात कहा- व्यक्तिगत रंजिश में विश्वविद्यालय को निशाना बनाना संविधान विरोधी कांग्रेस ने सरकार से विश्वविद्यालय को बचाने और कार्रवाई वापस लेने की मांग की0
0
Report
Advertisement
हापुड - कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार।
Hapur, Uttar Pradesh:पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाली वार्षिक कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आमजन को यातायात की समस्याओं से बचाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं इसी क्रम में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू होने वाले विशेष 'रूट डायवर्जन प्लान'और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्ग कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों, पुलिस पिकेट और गश्त की तैनाती स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रबंध आपातकालीन स्थिति और यातायात संबंधी सहायता के लिए जारी किए जाने वाले कंट्रोल रूम नंबर जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अनुरोध किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।0
0
Report
नारायणपुर में भारी बारिश से 50 गांव संपर्क टूट, बेलगर नाला उफान पर
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। अबूझमाड़ क्षेत्र के सोनपुर स्थित बेलगर नाला उफान पर होने से जिला मुख्यालय से करीब 50 गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बेलगर नाला में आई बाढ़ के कारण आवागमन बंद हो गया है। नाले के आगे स्थित बीएसएफ के 11 बेस कैंप भी प्रभावित हुए हैं। बेलगर नाला के अलावा आगे के कई अन्य नालों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे स्थिति और गंभीर बनी हुई है। बेलगर नाला के आगे स्थित ढोंडरीबेड़ा, मसपुर, होरादी, गारपा, कांडुलपार, पांगूड, कोंगे, सीतरम, हुच्चेकोटी, कुरुषकोडो और आदनार सहित कई गांवों एवं सुरक्षा कैंपों तक पहुंचना फिलहाल मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलगर नाला पर बाढ़ के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही पुलिस या प्रशासन की स्थायी तैनाती है, जिससे बाढ़ के समय लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन की नजर स्थिति पर बनी हुई है। यदि वर्षा का सिलसिला जारी रहा तो अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में संपर्क बहाल होने में और समय लग सकता है।0
0
Report
खैरागढ़ की सड़कों पर लावारिस मवेशी बना रहे हैं सड़क हादसों की बड़ी वजह
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर की सड़कें अब लोगों से ज्यादा लावारिस मवेशियों की नजर आने लगी हैं. बस स्टैंड हो, इतवारी बाजार, संगीत विश्वविद्यालय, टेंपो चौक या फिर कलेक्ट्रेट के सामने... हर जगह सड़क पर बैठे और घूमते मवेशी हादसों को न्योता दे रहे हैं. पिछले साल सांडों की लड़ाई में एक छात्र की मौत भी हो चुकी है, लेकिन नगर पालिका अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. सवाल है... क्या किसी और की जान जाने का इंतजार किया जा रहा है? खैरागढ़ शहर में लावारिस मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के बस स्टैंड, इतवारी बाजार, दुर्ग रोड, संगीत विश्वविद्यालय परिसर, टेंपो चौक और कलेक्ट्रेट के सामने दिनभर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. सड़क के बीच बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रहे हैं. खतरा सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं तक सीमित नहीं है. कई बार सांड आपस में भिड़ जाते हैं और राहगीर उनकी चपेट में आ जाते हैं. पिछले वर्ष ऐसी ही एक घटना में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के एक छात्र की जान चली गई थी. उस दर्दनाक हादसे के बाद भी हालात नहीं बदले और आज भी वही खतरा शहर की सड़कों पर मौजूद है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है. शहर के व्यस्त बाजारों में मवेशियों के कारण जाम लगना और दुर्घटनाएं होना आम बात बन गई है. व्यापारी, छात्र और आम नागरिक सभी इस समस्या से परेशान हैं।0
0
Report
Advertisement
कृष्णनगर पंचायत में टीएमसी के 13 सदस्य इस्तीफा, भाजपा समर्थकों से अपमान के कारण
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার অনুপ কুমার দাস নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের কৃষ্ণগঞ্জ পঞ্চায়েতের সমস্ত তৃণমূল কংগ্রেস এর ১৩ জন সদস্য সদস্যা বিডিও এর কাছে সদস্য পদ থেকে ইস্তফাপত্র জমা দিলেন। কারণ জানান পঞ্চায়েতে আজ প্রধান কে নিয়ে মিটিং চলাকালীন বিজেপি কর্মী সমর্থক সহ কিছু মানুষ হুজ্জতি,অপমান করে, সিসিটিভি ফুটেজে দেখা যায় সেই ছবি। আবার ইস্তফা দেওয়া পঞ্চায়েত সদস্যরা বলেন তৃণমূল ছেড়ে বিজেপিতে যোগ দেবার চাপ হুমকি চলছিল, তৃণমূল ছেড়ে যাবো না,তাই আজ এই ঘটনা পঞ্চায়েতে, অবশেষে পদ থেকে ইস্তফা দেন। এই পঞ্চায়েতে মোট আসন ২৫ টি।তৃণমূলের ১৩,বিজেপি ১১,নির্দল ১। পঞ্চায়েত তৃনমূলের দখলে ছিল, আজ প্রধান সহ 13 জনই ইস্তফা দেওয়া তে পঞ্চায়েত这个 মুহূর্তে কোনো প্রধান,উপপ্রধান থাকলো না।বিডিও এই নিয়ে কিছু বলতে চাইনি। তবে বিজেপি মুখপাত্র অমিত প্রামানিক বলেন, দুর্নীতি করেছে,দুর্নীতি ঢাকতে নিজেরাই ইস্তফা দিয়েছে।এই নিয়ে বিজেপির কোনো ভূমিকা নেই。 বাইট দুই ইস্তফা দেওয়া পঞ্চায়েত সদস্য। শেষ বিজেপি মুখপাত্র অমিত প্রামানিক。0
0
Report
उदयपुर में बुजुर्ग सागरमल जैन की हत्या: पिता-पुत्र सहित तीन युवक मारपीट में शामिल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, आपसी विवाद में पीट-पीट कर बुजुर्ग सागरमल जैन की हत्या का मामला, मारपीट का वीडियो आया सामने, pिता-पुत्र से मारपीट करते दिखाई दे रहे तीन युवक, मकान के सेटबैक छोड़ने को लेकर दोनो पक्षो में चल रहा था विवाद,0
0
Report
हसनपुर पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 10 वाहन बरामद
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:Amroh:- अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली हसनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 जुलाई की देर रात रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास खंडहरनुमा कमरे से चारों आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दिनेश, ईश्वरचंद, बंटी शर्मा उर्फ बोबी और कुंदन सिंह के रूप में हुई है। ये सभी हापुड़ और बुलंदशहर के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह अमरोहा और बुलंदशहर के गजरौला, रहरा, आदमपुर व हसनपुर थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी कर ग्राहकों को धोखे से बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। अभियुक्तों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
अल्ताफ ठाकुर ने NC-PDP पर तंज, जंतर मंतर प्रकरण में राजनीति का खेल उजागर
Srinagar, Uttarakhand:Altaf Thakur Slams NC and PDP Over Jantar Mantar Protest Row During a press conference, Altaf Takhur criticized the two major parties in Jammu and Kashmir, asserting that both are responsible for the suffering of the Kashmiri people. He stated that they have caused the blinding of thousands of innocent Kashmiris, and finds their mutual recriminations regrettable and shameful. Bharatiya Janata Party (BJP) leader Altaf Thakur on Wednesday criticised the National Conference (NC) and the Peoples Democratic Party (PDP) over their protest at Jantar Mantar, questioning their stand on the issue. Thakur accused the two parties of engaging in politics over the matter and asked why they were opposing decisions taken under the Jammu and Kashmir Reorganisation Act, under which they contested elections and formed the government. He said the parties should focus on development and the welfare of people instead of creating political controversies.0
0
Report
विधानसभा मानसून सत्र: प्रश्नकाल नहीं रखने पर विपक्ष स्पीकर को पत्र लिखेगा
New Delhi, Delhi:विधानसभा का मानसून सत्र 7 से 11 बुलाया गया लेकिन क्वेश्चन आंसर इसमें नहीं रखा गया है सरकार सदन के लिए जिम्मेदार है। सरकार की जवाबदेही है पर अगर सवाल जवाब नहीं रखे गए तो यह अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। आम आदमी पार्टी सत्र के दौरान विरोध करेगी इसका, हमने स्पीकर साहब से भी निवेदन किया है कि सरकार को बोला जाए कि प्रश्नकाल रखा जाए और इसके लिए स्पीकर को चिट्ठी भी लिखेंगे। सरकार लक्ष्मी योजना जो यह लेकर आ रही है खानापूर्ति है, लिमिटेड महिलाओं को ही पैसे दिए जाएंगे इसमें कंडीशन बहुत ज्यादा है। विधानसभा में यह मुद्दा हम उठाएंगे0
0
Report
भिवानी बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन, 11 से हड़ताल की धमकी
Bhiwani, Haryana:भिवानी में बिजली कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे, बोले- मांग नहीं मानी तो 11 से करेंगे हड़ताल भिवानी में बुधवार को बिजली कर्मी और बिजली अधिकारी ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मी बिजली निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए भिवानी के लघु सचिवालय पहुंचे, जहां नायब तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा गया। नायब तहसीलदार गौरव ने आश्वासन दिया कि वे इसे डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। प्रदर्शन में शामिल बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने कहा कि बिजली निगम का निजीकरण किया जा रहा है, जिसका विरोध किया जा रहा है। बुधवार को धरना-प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित की गई। इसके बाद शहर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 11, 12 और 13 अगस्त की प्रदेशव्यापी पूर्ण हड़ताल की जाएगी। विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि पैरेलल लाइसेंस प्रणाली, एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटरिंग तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण से जुड़े सभी निर्णयों जैसे गुरुग्राम और नूंह का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इन मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया है। बिजली क्षेत्र को निजीकरण से बचाने और उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन आवश्यक हो गया है। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि उनकी मांगों को समय रहते पूरा किया जाए।0
0
Report
Advertisement
