262802
Lakhimpur kheri -गोला गोकर्णनाथ के एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान हुई बच्चे की मौत
Gola Gokaran Nath, Grant No 3, Uttar Pradesh:डिलीवरी के दौरान बच्चों की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया,स्वास्थ्य विभाग को दी गई सूचना। लखीमपुर खीरी जनपद में लगातार प्राइवेट अस्पतालों में प्रसूता व बच्चों की मौत से बेखबर है स्वास्थ्य विभाग।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्री महावीर जी मंदिर पर ठेला हटाने के विरोध में धरना, बाजार बंद
Karauli, Rajasthan:श्री महावीर जी में मुख्य मंदिर मार्ग पर चाट-पकोड़ी के ठेले लगाने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा इन ठेलों को हटवाए जाने के विरोध में ठेला संचालकों और उनके परिजनों ने मंदिर के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताते हुए स्थानीय बाजार भी बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह वर्षों से सड़क किनारे खाली स्थान पर ठेला लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तानाशाही के चलते उन्हें हटा दिया। जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने इस कार्यवाही में शामिल होने से अपना पल्ला झाड़ लिया। श्री महावीर जी के अलावा हिंडौन से भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा शांति बनाए रखने और समस्या के समाधान के लिए वार्ता जारी है।0
0
Report
शाजापुर जेल परिसर में कैदी को सांप काटे, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार जारी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला जेल परिसर में गौशाला के पास घास काट रहे एक कैदी को सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद कैदी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कैदी जीवन जिला जेल परिसर में गौशाला के पास घास काट रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सांप के काटने के बाद जीवन को घबराहट होने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. क्षितिज मुरारी ने बताया कि कैदी के हाथ में सांप के काटने के निशान हैं। उसे अस्पताल लाकर उपचार शुरू किया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
कमलनाथ ने वीडियो कॉल से Class-1 शिक्षक अभ्यर्थियों को मदद का भरोसा दिया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 1 के शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडियो कॉल से की शिक्षक अभ्यर्थियों से बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मदद का दिया आश्वासन शिक्षक भर्ती को लेकर वर्ग 1 के शिक्षक अभ्यार्थियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी पद वृद्धि और द्वितीय काउंसलिंग की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का जारी संघर्ष0
0
Report
Advertisement
टीईटी विरोध पर शिक्षकों का फिर धरना: पुरानी पेंशन और व्यापम पर मांग
Bhind, Madhya Pradesh:टीईटी परीक्षा का विरोध कर रहे देश भर के शिक्षको के साथ साथ मध्य प्रदेश और भिंड जिले के शिक्षक भी 30 अगस्त को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए निकले थे लेकिन भिंड जिले के पुलिस प्रशासन ने बसों को रोक कर जबरन बसों से उतार लिया था, 5 घंटे तक शहर कोतवाली में चले हंगामे के बाद शिक्षक घर चले गए लेकिन सुबह होते ही भिंड कलेक्ट्रेट पर एक बार फिर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, शिक्षकों की मांग है कि वह पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में सही तरीके से पहचाना रखा जिस वजह से उनके लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य कर दी गई, अब शिक्षकों का सर आप प्रदेश और केंद्र की सरकार के ऊपर है कि टीईटी परीक्षा उनके ऊपर जनरल लादी जा रही थी जबकि वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई व्यापम परीक्षा पास करके ही शिक्षक वाली है अब 20 और 25 साल नौकरी करने के बाद उनकी परीक्षा करना तर्कसंगत नहीं है शिक्षकों कहना है की पुरानी पेंशन भी वाले लेकर रहेंगे और टेट परीक्षा भी नहीं देंगे चाहे इसके लिए उन्हें सड़कों पर उतरकर कुछ भी करना पड़े।0
0
Report
अनूपपुर: चिकित्सक नहीं होने पर महिला मरीज की मौत, आशीर्वाद अस्पताल सील
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच में चिकित्सक की गैरमौजूदगी में मरीजों का उपचार किए जाने सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जानकारी के अनुसार छील्पा निवासी फुलमत चौधरी की दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि गंभीर हालत में महिला को चिकित्सक की मौजूदगी के बिना ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में 04 मरीज भर्ती मिले। इनमें 02 गंभीर मरीज बिना चिकित्सक की मौजूदगी में उपचाररत थे, जिन्हें बाद में जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं सामान्य बीमारी वाले 02 मरीजों को घर भेज दिया गया। अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद निर्धारित चिकित्सकीय मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सीएमएचओ डॉ. अलका तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
जंगल सियार ने गांव के बालक पर हमला, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:दानपुर थाना क्षेत्र के गढ़ आम्बापड़ा गांव में घर के बाहर खेल रहे एक बालक पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। बालक अमित पुत्र मदन घायल हो गया। उसे बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और भर्ती कर लिया गया। गांव में दहशत है; वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर निकाय चुनाव: टिकट के लिए 8-10 दावेदार, बगावत का खतरा बढ़ा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर निकाय चुनाव एक टिकट पर 8-10 दावेदार, बगावत का खतरा ! धौलपुर。 निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर घमासान तेज हो गया है। नामांकन की अंतिम तारीख यानी कल सोमवार 31 अगस्त है लेकिन भाजपा और कांग्रेस समेत प्रमुख दलों में कई वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। एक-एक वार्ड से 8 से 10 तक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। शहर के कई वार्डों में पार्षद का टिकट पाने के लिए दावेदार लगातार पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। कोई पिछले चुनाव का रिकॉर्ड बता रहा है तो कोई अपने समाज और वार्ड में पकड़ का हवाला देकर टिकट मांग रहा है। कुछ दावेदार लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने और संगठन में सक्रिय रहने को अपनी सबसे बड़ी योग्यता बता रहे हैं, वहीं नए चेहरे भी खुद को मजबूत विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं। नामांकन से पहले ही सामने आए बागी, बदला पाला -: नामांकन के दौर में कुछ बागी तो अभी से ही सामने नजर आ गए हैं। कई ऐसे दावेदार जो वर्षों से एक ही पार्टी में सक्रिय थे, उन्हें टिकट नहीं मिलने या ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए हैं। टिकट कटने की भनक लगते ही ऐसे दावेदारों ने दूसरी पार्टी का दामन थाम कर चुनाव लड़ने का इरादा जता दिया है, जिससे वार्डों में सियासी समीकरण बिगड़ने लगे हैं। सबसे बड़ी मुश्किल एक नाम पर सहमति नहीं: पार्टियों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि कई वार्डों में एक-दूसरे के सामने मजबूत दावेदार खड़े हैं। ऐसे में एक नाम पर सहमति बनते ही दूसरे दावेदारों की नाराजगी सामने आने की आशंका है। यही वजह है कि अंतिम समय तक टिकट वितरण को लेकर मंथन चलने की संभावना है। टिकट नहीं तो निर्दलीय तैयारी: ऐसे में पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके सामने बाकी दावेदारों को साधना बड़ी चुनौती होगी। टिकट से वंचित दावेदारों के बागी होकर चुनाव मैदान में उतरने का खतरा भी बढ़ गया है। कई दावेदार नामांकन पत्र लेने और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में लगे हैं। इसके पीछे साफ संदेश है कि पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वे चुनाव मैदान से पीछे हटने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकेंगे! बागियों ने बढ़ाई चिंता। पार्टियों के लिए असली परीक्षा टिकट घोषित होने के बाद शुरू होगी। टिकट के मजबूत दावेदार यदि निर्दलीय मैदान में उतरते हैं तो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के वोटों में सेंध लग सकती है। खासकर उन वार्डों में जहां पहले से मुकाबला कांटे का है, वहां चुनाव का गणित पूरी तरह बदल सकता है。 92 हजार से अधिक मतदाता करेंगे फैसला: बता दें कि धौलपुर नगर परिषद में 60 वार्ड के लिए 92 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता 43965 एवं महिला मतदाता 48293 शामिल हैं。 अगला कल का द8न बेहद अहम: निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। ऐसे में दावेदारों एवं राजनीतिक दलों दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। टिकट की घोषणा, नामांकन और उसके बाद डैमेज कंट्रोल तीनों मोर्चों पर पार्टियों को तेजी से काम करना होगा। आने वाले दिनों में यह भी साफ होगा कि टिकट की दौड़ में शामिल कितने दावेदार पार्टी के फैसले के साथ खड़े रहते हैं और कितने बागी होकर चुनावी मैदान में उतरते हैं0
0
Report
शाहपुरा थाने ASI कुंदन मीणा का निधन, पुलिस महकमे में शोक
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा पुलिस थाने के ASI कुंदन मीणा को बीती रात सीने में दर्द हुआ, अस्पताल में भर्ती करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्रिवेणी चौकी पर कार्यरत ASI कुंदन मीणा के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शाहपुरा पुलिस थाने में दिवंगत ASI कुंदन मीणा को पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने श्रद्धांजलि दी। ASP लाखनसिंह मीणा, DSP लक्ष्मीनारायण सैनी और SHO रिया चौधरी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ की सामरिया नदी में डूबकर दो मौसी बहनें मौत, रक्षा के วัน पर दुखद घटना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के सामरिया कला गाँव में मेनाली नदी में डूबने से दो मौसेरी बहनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोटा निवासी 8 वर्षीय राधिका और रावतभाटा निवासी 9 वर्षीय प्रतिज्ञा शनिवार को राखी पर अपने ननिहाल सामरिया आई थीं। रविवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बच्चियां घर से कुछ दूरी पर मेनाली नदी के पास खेल रही थीं। इसी दौरान राधिका का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए प्रतिज्ञा भी नदी में उतर गई, लेकिन दोनों पानी में डूब गईं। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर काटूंदा सीएचसी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बेगूं पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
आनंद के करमसद रोड पर दिन में स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर सवाल
Anand, Gujarat:આણંદના કરમસદ રોડ પર ભરબપોરે સ્ટ્રીટલાઇટો ચાલુ રહેતા તંત્રની બેદરકારી સામે સવાલો. આમીન ઓટોથી જનતા ચોકડી સુધી દિવસના અજવાળામાં પણ સ્ટ્રીટલાઇટો ધગધગતી રહી. કરમસદ-આણંદ મહાનગરપાલિકાના કર્મચારીઓ સ્ટ્રીટલાઇટ બંધ કરવાનું ભૂલી ગયા કે પછી વીજળીના વેડફાટ સામે આંખ આડા કાન? રાજય સરકારનાં ‘વીજળી બચાવો’ અભિયાનનાં ધજાગરા ઉડાયા. મનપાનાં લાઈટ વિભાગનાં તંત્રની કામગીરી સામે ગંભીર સવાલો. આમીન ઓટોથી જનતા ચોકડી સુધીની સ્ટ્રીટલાઇટો ધોળા દિવસે ચાલુ. જાહેરમાં વીજળીનો વેડફાટ થતો હોવાનો દૃષ્યો. સ્ટ્રીટલાઇટો સમયસર બંધ કરવાની જવાબદારી કોની? શું તંત્રને વીજળીના વેડફાટની જાણ નથી? કે પછી જવાબદાર કર્મચારીઓ સામે કોઈ દેખરેખ જ નથી? સરકાર વીજળી બચાવવાનો સંદેશ આપે અને સરકારી તંત્રની જ સ્ટ્રીટલાઇટો દિવસે ચાલુ રહે—આખરે આ કેવો વહીવટ.0
0
Report
पीड़ित जन पंचायत में सपा ने टटोली कार्यकर्ताओं
Bbrasi, Uttar Pradesh:सकलडीहा अंतर्गत माँ दुर्गा मन्दिर प्रांगण, नई बाजार में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल 'PDA जन पंचायत' का सफल आयोजन किया गया। इस जन पंचायत में मुख्य रूप से राजभर समाज के साथ-साथ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा। कार्यक्रम की मुख्य बातें एवं बिंदु: मुख्य अतिथि: पूर्व एमएलसी (समाजवादी पार्टी) माननीय रामजतन राजभर जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि: प्रदेश सचिव माननीय लालता प्रसाद बयार जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय नेतृत्व: सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सत्यनारायण राजभर जी के नेतृत्व एवं संयोजन में इस विशाल जन पंचायत का आयोजन किया गया। राजभर समाज की भागीदारी: इस पंचायत में राजभर समाज के प्रतिनिधियों (जिनमें केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, साहब राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल थे) ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। अन्य लोग अमित गुप्ता , नवीन जायसवाल , गुलाब , अनिल चौहान , शशिकांत भारती,कमलेश यादव ,नफीस अहमद0
0
Report
चंदन सिंह हत्याकांड में अंतिम नामजद आरोपी गिरफ्तार, सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद में चंदन सिंह (42) की हत्या के मामले में पुलिस ने अंतिम नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर गहमर पुलिस ने नरवा गंगा घाट से श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में इससे पूर्व पांच नामजद आरोपियों विकास सिंह निवासी रायसेनपुर, नरेंद्र यादव, बृजेश कुमार गुप्ता, किशन चौधरी उर्फ कृष्णा चौधरी तथा विश्व कुमार जायसवाल निवासी सायर गांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अंतिम आरोपी श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। विदित हो कि 23 अगस्त को सायर गांव निवासी चंदन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ सायर चट्टी स्थित शराब की दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चंदन सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भांजे पंकज सिंह की तहरीर पर गहमर थाने में धारा 3(5), 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने क्रमशः पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और अब श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय निवासी गहमर संभल राय पट्टी, हाल पता सायर डेरा को भी गिरफ्तार कर लिया। गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि चंदन सिंह की मौत के मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दो दिनों से गायब 55 वर्षीय व्यक्ति का नहर में मिला शव, क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के विकासखंड भदौरा गेट के सामने नहर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हैदर नाई (55) पुत्र अजीज नाई, निवासी सेवराई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हैदर नाई पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह भदौरा विकासखंड गेट के सामने नहर में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान हैदर नाई के रूप में की। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस संबंध में थाना निरीक्षक गहमर नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर के मदरसे को धर्मांतरण के आरोपों के मद्देनजर बुल्डोजर से ढहाया गया
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के आरोपों से चर्चा में आया मदरसा अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है...6 दिन तक चले बुलडोजर एक्शन में करीब 1300 गज में बने मदरसे की इमारतों से लेकर मीनार तक को गिरा दिया गया.... मदरसे पर लगे धर्मांतरण के आरोप और उससे जुड़ा आपराधिक मामला अलग जांच का विषय है....फिलहाल 1300 गज में फैला ये मदरसा पूरी तरह जमींदोज हो चुका है।0
0
Report
कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली, 16 साल के प्रिंस घायल; आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घटना शनिवार रात को हुई, जब अचानक गोली चलने से प्रिंस उर्फ राजा के पेट में चोट लग गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि पिस्टल विकल सिंह के पास थी। घायल किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विकल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। कासना थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को कासना कस्बे में प्रिंस उर्फ राजा (16) पुत्र दिनेश निवासी ग्राम अटारी, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ को गोली लगी थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विकल सिंह पुत्र हरपाल सिंह के पास अपने भतीजे शिवा पुत्र सुखपाल की लाइसेंसी पिस्टल थी。 थाना प्रभारी के अनुसार, विकल सिंह चारपाई पर बैठे थे और उन्होंने जैसे ही पिस्टल बाहर निकाली, वह अचानक चल गई। गोली सामने घूम रहे प्रिंस उर्फ राजा के पेट में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।0
0
Report
Advertisement
