icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262723
Yogesh AwasthiYogesh AwasthiFollow29 Nov 2024, 04:11 pm

लखीमपुर खीरीः शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

Dhaurehra, Uttar Pradesh:

 विकास खंड ईसानगर क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को कस्बा खमरिया मे स्थित बीबीएलसी इण्टर कालेज के प्रांगण में बीईओ अख़िलानंद राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें बतौर मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पहुचें. उन्होंनेे मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.  विजेता बच्चों को पुरस्कार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

समस्तीपुर के पटेल मैदान पर तिरंगा लहराया, बिहार सरकार ने विकास योजनाओं रोडमैप बताया

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री ने बताया ‘विकसित बिहार’ का रोडमैप, महिला रोजगार से युवाओं तक सरकार की योजनाओं का गिनाया लेखा-जोखा । समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने परेड का निरीक्षण कर झंडोतोलन किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और बिहार सरकार की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को गिनाया। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता, हर घर नल का जल, हर घर बिजली, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सड़क और पुल निर्माण सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और रोजगारपरक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं, किसानों के हित में कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं, सिंचाई, ग्रामीण आधारभूत संरचना और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को भी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल विकास के आंकड़े बढ़ाना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, मेयर अनीता राम, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, विधायक वीरेंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां और परेड भी प्रस्तुत की गईं। बाइट: दामोदर राउत, परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर
0
0
Report

कैमूर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व विकास योजनाओं का ऐलान

Khajuria Khurd, Bihar:जगजीवन मैदान में परेड निरीक्षण के बाद मंत्री ने गिनाईं विकास योजनाएं, जिले में शान से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह वicio - कैमूर जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक जगजीवन मैदान (स्टेडियम) में आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने प्रातः 9:00 बजे विधिवत ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार 'न्याय के साथ विकास' और 'आत्मनिर्भर बिहार' के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किए गए 'संवाद पोर्टल' पर जिले में आए 8,129 परिवादों में से 7,491 का त्वरित निष्पादन (लगभग 93%) किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विभागों की 196 करोड़ रुपये की कुल 60 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। साथ ही मोहनियां के किसानों के हित में 528 करोड़ की 'जमनिया गंगा जल लिफ्ट योजना' का कार्य प्रगति पर है, जिसे समय सीमा में पूरा किया जाएगा। मुख्य समारोह के बाद मंत्री जी सिवों मुसहर टोला में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। बाइट - संजय सिंह ,टाइगर प्रभारी मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस: झंडोत्तोलन व विकास योजनाओं की जानकारी

Jamtara, Jharkhand:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और आम जनता के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार झारखंड के विकास के लिए कृतसंकल्प है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। इस दौरान गांधी मैदान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया。
0
0
Report

बेतिया के महाराजा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ध्वजारोहण

Bettiah, Bihar:80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा बेतिया के महाराजा स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने ध्वजारोहण किया मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन एसएसपी कुमार गौतम के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों के परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी दिया डीएम तरनजोत सिंह डीआईजी हर किशोर राय एसएसपी कुमार गौतम भी मौजूद रहे मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही भारत माता के वीर सपूतों के शहादत और उनके कुर्बानियों को याद किया उन्होंने कहा कि लाखो वीर सपूतों की बलिदानों कुर्बानियों की वजह से हमें आजादी मिली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जिला में देशभक्ति जब्बा से लबरेज है देशभक्ति गानों से वंदे मातरम के नारों से गूंज रहा है
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति उमंग भरा समारोह

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे प्रदेश में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने ध्वजारोहण करने के साथ सलामी ली। उन्होने पूरे प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता के मौके पर आयोजित समारोह में देश भक्ति तराने एवं संगीत से पूरा माहौल देशभक्तì से ओतप्रोत दिखाई दिया। सभी न्यायाधिशों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए देने के साथ ही बार एवं बेंच का आपसी सामंजस्य भी देखने को मिला। पूरा हाईकोर्ट परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत होने के साथ ही सभी में देशवासियों के लिए प्रतिबद्धता दिखाई दे रही थी। इसके बाद देशभक्ति गीतों ने माहौल को पूरा आजादी के समय की याद दिलाई। स्वतंत्रता समारोह में न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर,न्यायाधीश मुन्नुरी लक्ष्मण,न्यायाधीश फरजंद अली,न्यायाधीश रेखा बोराणा,न्यायाधीश कुलदीप माथुर,न्यायाधीश डॉ नुपूर भाटी,न्यायाधीश योगेन्द्र कुमार पुरोहित,न्यायाधीश चन्द्रशेखर शर्मा,न्यायाधीश सुनील बेनीवाल,न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित,न्यायाधीश संदीप शाह,न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संदू,न्यायाधीश संजीत पुरोहित,न्यायाधीश संगीता शर्मा,इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश गोविन्द माथुर व राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पीके लोहरा मौजूद रहे। इसके साथ न्यायिक अधिकारी,न्यायिक कर्मचारी,अतिरिक्त महाधिवक्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्तागण के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिशन के अध्यक्ष रणजीत जशी,महासचिव डॉ विजय चौधरी,राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष दिलीपसिंह उदावत,महासचिव डॉ अरूण झांझडिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन पर मनाया गया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिस लाइन में चल रहा जिला स्तरीय समारोह धौलपुर。 जिले में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह छठी बटालियन आरएसी परेड ग्राउण्ड के स्थान पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया है。 समारोह की शुरुआत जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च कर सबका ध्यान आकर्षित किया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के जरिए आजादी के गौरव को दर्शाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी विकास सांगवान, एएसपी वैभव शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा के मदरसे में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित मदरसा अल जामिया अतुल निजामिया में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर आजादी के जश्न को खास बना दिया। वी/ओ- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा परिसर में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और मदरसा प्रबंधन के लोग मौजूद रहे। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। भारत-नेपाल सीमा से सटे इस मदरसे में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरों में बच्चों का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ नजर आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश की आजादी का पर्व हर वर्ग और हर समुदाय के लिए गौरव का अवसर है। देशभक्ति के रंग में रंगा यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की खुशियों और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता नजर आया।
0
0
Report

कैथल में कृष्ण बेदी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया

Kaithal, Haryana:कैथल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने फहराया तिरंगा कैथल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया तथा उन्हें श्रद्धापर्व नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता शहीदों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। हमें उनके त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top