262701
लखीमपुर खीरीः मितौली कस्बे में अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई 100वीं जयंती
Lakhimpur, Uttar Pradesh:भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, आर्थिक सुधारो और भारतीय राजनीति में उनके अद्वितीय योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनवां नगरपालिका EO-पार्षद विवाद: प्रदर्शन के साथ गिरफ्तारी की माँग
Jaipur, Rajasthan:नैनवां नगरपालिका ईओ-पार्षद विवाद: नगरपालिका कार्मिकों का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, पार्षद की गिरफ्तारी की मांग गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी, वार्ड 23 के निवासियों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन नैनवा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) नरेंद्र कुमार मीणा और वार্ড 23 के पार्षद प्रमोद सैनी के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर नगरपालिका कार्मिकों ने ईओ नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पार्षद की गिरफ्तारी करने की मांग की कार्मिकों ने चेतावनी दी कि यदि पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, दूसरी ओर वार्ड 23 के निवासियों ने नेतृत्व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पालिका ईओ ने पार्षद प्रमोद सैनी के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा का दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।0
0
Report
अमरोहा में मिठाई पर निर्माण व समाप्ति तिथि लिखना अनिवार्य, नया नियम
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में मिठाई बेचने वाले दुकानदारों के लिए आज से नए नियम लागू हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार अब दुकानों पर बिकने वाली पैक्ड और खुली मिठाइयों की ट्रे या काउंटर पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य है। नियम का पालन कराने के लिए अमरोहा में विभागीय टीमें पिछले कई दिनों से मिठाई विक्रेताओं को जागरूक कर रही हैं। सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले यह नियम केवल पैक्ड मिठाइयों पर लागू था, लेकिन अब खुली मिठाइयों पर भी तारीख लिखनी होगी। मिठाई की प्रकृति, सामग्री और बनाने की प्रक्रिया के अनुसार दुकानदार उसकी सेल्फ लाइफ एक से 30 दिन तक तय कर सकेंगे। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस नियम का उद्देश्य खराब मिठाइयों की बिक्री रोकना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।0
0
Report
लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट के धर्मांतरण फैसले के बाद आरक्षण नहीं मिलेगा—मौलाना निजामी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: दारुल उलूम फरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट का फैसला है और जाहिर-सी बात है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हमें कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन ये बात भी देखने के लायक है कि जो लोग दबे-कुचले हैं और जो सताए हुए हैं, उनकी आस्था अगर मजहब-ए-इस्लाम में है, तो वो तमाम तरह की कुर्बानियाँ देने के बाद ही मजहब-ए-इस्लाम में दाखिल हो रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में घर के बाहर खड़ी स्कर्पियो चोरी; 16 मिनट में फरार, CCTV कैद
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग सी सी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना बापू कॉलोनी में वारदात, वाहन मालिक ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट देकर गाड़ी बरामद कराने की मांग की हरिजन बस्ती में घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो चोरी, GPS भी तोड़ा; 16 मिनट में वाहन लेकर चोर हुए फरार, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल,सीसीटीवी में कैद हुए वारदात भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की बापू कॉलोनी स्थित हरिजन बस्ती में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो कार चोरी कर ली। चोर महज 16 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने वाहन में लगा जीपीएस भी तोड़ दिया, जिससे कार की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बापू कॉलोनी में बाबाराम मंदिर वाली गली निवासी विवेक कुमार घावरी पुत्र शिवराज घावरी अपने परिचित नरेश पाराशर पुत्र शंकरलाल पाराशर की काले रंग की स्कॉर्पियो निजी काम के लिए मांगकर लाए थे। उन्होंने बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब सात बजे बाहर आकर देखा तो कार गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।0
0
Report
बुलन्दशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर में नकली क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, टीम ने 35 टीन सोयाबीन, 14 टीन रिफाइंड, 30 किलो दही, 30 किलो फ्रेश क्रीम की बरामद, अधिकारियों ने क्रीम के दो नमूने, सोयाबीन का 1 और दही का 1 नमूना जांच को भेजा, लगभग 1 लाख 60 हजार कीमत के मौके से मिले 600 किलोग्राम तैयार माल को जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदकर कराया नष्ट, विभाग की टीम द्वारा करीब एक लाख चौबीस हजार के माल को सीज किया गया, राहुल कुमार पुत्र रोहताश निवासी ग्राम उदयपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ द्वारा किया जा रहा था जहर बनाने का अवैध कारोबार, बुलन्दशहर में थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव कुचेसर किला स्थित एक किराए के मकान में चल रहा था अवैध कारोबार। बाइट - अनिल कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बुलन्दशहर0
0
Report
पौंग बांध पर कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप शुरू, 14 कॉलेजों की 21 टीमें भिड़ें
Nurpur, Himachal Pradesh:पौंग बांध पर जल क्रीड़ाओं का रोमांच. पौंग बांध की लहरों पर कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ. 14 कॉलेजों की 21 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन है. नशे से दूर रहें युवा, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं. 10 महिला वर्ग और 11 पुरुष वर्ग की टीम भाग ले रही हैं. डिज़िटल सेटअप के अनुसार दो दिवसीय आयोजन में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, संतुलन और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं. शुभारम्भ करने वाले प्रमुख अतिथि रघुवीर पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने की अपील की. महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य कामाक्षी लुबां ने प्रतियोगिता के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्व पर बल दिया. समापन 15 अक्टूबर को होगा, जिसमें फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे. आयोजन में उद्योगपति, पंचायत प्रमुख, कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में 140.95 करोड़ के लेदर पार्क का सीएम ने किया उद्घाटन
Muzaffarpur, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री केदार गुप्ता, मंत्री रमा निषाद, स्थानीय सांसद और कई विधायक भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग के द्वारा मोतीपुर महवल औद्योगिक क्षेत्र में लेदर क्लस्टर का उद्घाटन किया गया. महवल में 140.95 करोड़ की लागत से बने मेगा लेदर, फूटवीयर और एसेसीरीज पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया, वहीं करीब 15.94 करोड़ की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का भी उद्घाटन किया गया. CFC से MSME के क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है और छोटे उद्यमी को लाभ मिलेगा. सीएम सम्राट चौधरी के साथ अन्य अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान मुख्य द्वार पर फीता काट कर उद्घाटन किया गया, अंदर दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम शुरू किया गया. लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये और भूमिहीनों को पर्चा बांटा गया. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बात की और उनके स्टॉल का निरीक्षण किया. हेलीकॉप्टर से पहुँचने पर भारी भीड़ देखने को मिली; कर्केट देखकर लोग उत्साहित हुए और सीएम कारकेट से उतरकर पैदल अभिवादन करते हुए उद्घाटन स्थल तक पहुँचे. लेदर पार्क में बैग, जूते आदि बनेंगे और लाखों की मशीनें लगाई गई हैं. इस क्लस्टर से लगभग 2100 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. संवाददाता मणितोष कुमार द्वारा अधिक जानकारी दी गई.0
0
Report
इटावा में मिठाइयों पर यूज बाई डेट लागू, अधिकांश दुकानदार नियमों से अनजान
Etawah, Uttar Pradesh:Etawah में 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर यूज बाई डेट को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि कुछ दुकानदार इसका पालन कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी कार्यालय में बैठक कर खानापूर्ति कर रहे हैं। मीडिया के जागरूक होने के बाद कुछ दुकानों पर यूज बाई डेट की तारीख को मेंशन किया गया है, पर जनपद में अधिकांश दुकानों पर यह आदेश हवा-हवाई ही दिख रहा है और अधिकारी भी शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही बाइट्स में उल्लेख है: सतीश कुमार – प्रभारी – मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय; अतुल यादव – दुकानदार; विनय कुमार – ग्राहक0
0
Report
जसपुर में विद्युत टीम पर गुंडागर्दी: बकाया वसूली के दौरान मुकदमा दर्ज
Jaspur, Uttarakhand:वायरल वीडियो ने खोली दावों की पोल: बकाया वसूली करने गए कर्मचारियों पर दबंगई का नंगा नाच प्रशासन सख्त, मुकदमा दर्ज: अधिशासी अभियंता विनीत सक्सेना की दो टूक—बख्शे नहीं जाएंगे कानून हाथ में लेने वाले! जसपुर क्षेत्र से कानून और व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ सरकारी ड्यूटी निभा रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ सरेआम गाली-गलौज, अभद्रता और हाथापाई जैसी गुंडागर्दी की हदें पार कर दी गईं। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है! मामला उस वक्त गरमाया जब विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इलाके میں बकाया बिजली बिलों की वसूली का सख्त कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जसपुर के कुछ दबंग प्रवृत्ति के युवकों ने सरकारी अमले पर धौंस जमाने की कोशिश की। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी युवकों और उनके साथियों ने मिलकर बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। कानून का खौफ किस कदर गायब हो चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दबंग बेखौफ होकर अपनी हरकतों को अंजाम देते रहे, जबकि मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी करतूत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिससे आम जनता में भी भारी आक्रोश है। घटना केImmediately बाद विद्युत विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को आधिकारिक तहरीर दी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ताबड़तोड़ जांच और गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले पर कड़ा तेवर दिखाते हुए विद्युत विभाग के एक्सियन विनीत कुमार सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और पुलिस द्वारा आरोपियों को दबोचकर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। एक्सियन ने दोटूक चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गुंडागर्दी रोकने के लिए उच्च प्रशासन को औपचारिक पत्र लिखकर विशेष सुरक्षा प्रबंधों की मांग की जाएगी, ताकि वसूली अभियान के दौरान हमारे कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित रहकर अपना काम कर सकें।0
0
Report
Advertisement
दानिश अंसारी: धर्मांतरण के बाद आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा—SC फैसले पर टिप्पणी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ पर कहा, "माननीय न्यायालय का जो फैसला है, माननीय न्यायालय सारे पहलू को चेक करके जो भी फैसला देता है, हम सब एकता, विश्वास के साथ अपने देश को आगे ले जाएं, यही हम सबका प्रयास होना चाहिए।"0
0
Report
दुष्काल के कारण किसानों ने बैलगाड़ी समेत रास्ता रोका, चारा-पानी और रोजगार मांग
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगरच्या पाथर्डी तालुक्यातील भगवानगड परिसरातील शेतकरी आणि स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेच्यावतीने कल्याण–निर्मल राष्ट्रीय महामार्गावरील तुळजवाडी फाटा येथे बैलगाड्या आणि जनावरांसह रास्ता रोको करण्यात आला...जनावाऱ्यासाठी चारा, पिण्याचे पाणी आणि शेतकऱ्यांच्या हाताला काम मिळावे अशा प्रमुख मागण्या आंदोलकांनी केल्या...दुष्काळी परिस्थितीमुळे शेतकरी आणि पशुधनासमोर निर्माण झालेल्या समस्यांकडे शासनाचे लक्ष वेधण्यात आले...या आंदोलनामुळे महामार्गावरील वाहतुकीवर काहीकाळ परिणाम झाला...शेतकऱ्यांच्या मागण्यांवर शासनाने तातडीने उपाययोजना कराव्यात अशी मागणी यावेळी करण्यात आली. बाईट- विकास वाघ, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना बाईट- शिवशंकर राजळे, आंदोलक0
0
Report
नामांकन उठाने के अंतिम क्षण में विधायक ने निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन करवाया
Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के नामांकन उठाने के अंतिम दिन अनोखा वाक्या सामने आया। सहाड़ा गंगापुर विधानसभा से विधायक लादू लाल पितलिया वार्ड नंबर 23 की निर्दलीय प्रत्याशी रेखा तेली को नामांकन उठाने के लिए अंतिम समय में हाथ पकड़कर दौड़ते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश हुए और सहमति से नामांकन उठवाया। इससे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय भीलवाड़ा में जिला परिषद सदस्य के आधे दर्जन नामांकन उठाने का काम हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नजर आई।0
0
Report
Advertisement
SC के धर्मांतरण-आरक्षण फैसले पर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: शिया धार्मिक नेता मौलाना सैफ अब्बास ने सुप्रीम कोर्ट के धर्मांतरण और आरक्षण को लेकर दिए फैसले पर कहा, "धर्मांतरण से रिलेटेड सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। मैं समझता हूँ, जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है, इसका स्वागत करना चाहिए। क्योंकि जिस तरीके से धर्मांतरण के बाद लोग आरक्षण का फायदा भी उठाना चाह रहे थे तो ऐसा नहीं होगा..."0
0
Report
पंचकुला सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका पर बहस; अगला फैसला 28 अक्टूबर
Panchkula, Haryana:पंचकुला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में आज सीबीआई ने मौत को आत्महत्या बताया, पिता ने जांच के निष्कर्षों पर जताई आपत्ति... मृतका मनीषा के पिता ने दोबारा गहन जांच की की मांग... सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाले परिवार की याचिका पर आज बहस हुई पूरी... पंचकूला स्थित हरियाणा की विशे़ष सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा... याचिका पर अगली सुनवाई यानि 28 अक्टूबर को आएगा फैसला... सीबीआई ने जांच के बाद सीबीआई कोर्ट में दाखिल अपनी क्लोज़र रिपोर्ट में मनीषा की मौत को बताया था आत्महत्या... हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में आज हुई सुनवाई। मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ मनीषा के पिता संजय कुमार ने विरोध याचिका दायर की थी। इस याचिका पर आज विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई बहस। मामल की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी और विशेष सीBI कोर्ट इस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। परिवार सीबीआई की जांच के निष्कर्षों से संतुष्ट नहीं है और मामले की दोबारा गहन जांच की मांग कर रहा है। सीबीआई ने 12 अगस्त 2026 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए मनीषा की मौत को आत्महत्या बताया था। इसके बाद मनीषा के पिता ने इस निष्कर्ष पर आपत्ति जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। परिवार का कहना है कि मामले की जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर दोबारा विचार किए जाने की जरूरत है। 11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा... भिवानी की रहने वाली शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त 2025 को लापता हुई थी। इसके दो दिन बाद, 13 अगस्त को उसका शव खेतों में मिला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले को लेकर प्रदेश में भी काफी चर्चा हुई थी, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवार.... सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया है, जबकि मनीषा के पिता संजय कुमार इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उन्होंने विरोध याचिका के माध्यम से जांच के निष्कर्षों को चुनौती देते हुए मामले की दोबारा गहन जांच कराने की मांग की है। अब अदालत में क्लोजर रिपोर्ट और विरोध याचिका पर होने वाली बहस के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।0
0
Report
नीतीश कुमार ने डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी; राष्ट्र-निर्माण का आह्वान
Patna, Bihar:जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि डॉ. कलाम का प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण तथा भारत को वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बनाने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने विचारों, सादगी और कर्मनिष्ठा से देश की युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित किया। उनका जीवन ज्ञान, नवाचार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। श्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का उनका सपना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।0
0
Report
Advertisement
