हैदराबाद पुलिस द्वारा, इंजन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:लखीमपुर के थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, इंजन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को 1 अदद चोरी का इंजन के साथ पकड़ा गया। SP खीरी गणेश प्रसाद साहा व SSP के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा धारा 216/24, धारा 379/411 में वांछित दो अभियुक्तों पंकज व अशोक निवासी ग्राम घुग्घुलपुर खीरी को चोरी किए इंजन व एक मोटरसाइकिल के साथ सिसावा खुर्द जंगल से गिरफ्तार किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपावली के आगमन से शहर के बाजारों में रौनक, पटाखा कारोबार बढ़ा
Udaipur, Rajasthan:दीपावली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजर शहर के पटाखों की दुकानों में भी देखा जा रहा है। जहां पर दीपावली पर पटाखे खरीदने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी पहुंच रहे हैं। दीपावली त्यौहार से पहले ही बाजार में लोगो की भीड़ से व्यापारियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस बार दीपावली महीने के पहले सप्ताह में आने के कारण अच्छी ग्रहोंकी होगी। पटाखा व्यापारियों से बात की हमारे संवाददाता अविनाश जग्नावत नेदिवाली सीजन में निजामुद्दीन से 13 स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में त्योहारों के सीजन को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन से कई स्पेशल गाड़ियां यात्रियों के लिए चलाए जा रहे है ताकि दिवाली जैसे त्योहार के समय यात्री अपने घर तक आसानी से पहुंच सके और अपने परिवार के साथ त्योहार को सेलिब्रेट कर सके इसके लिए भारत सरकार के द्वारा दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही। वही इस दौरान दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के तहत रेलवे पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बल के जवान स्टेशन परिसर के अंदर और स्टेशन परिसर के बाहर निगरानी करते देखे गए। वही आज हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन को देखते हुए आरपीएफ और अर्धसैनिक बल के जवान के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला जहाँ हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के परिसर के अंदर और बाहर करी चौकसी करते सुरक्षाकर्मी दिखाई दिए वही इस दौरान स्कैनिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही थी इसके बाद उन्हें स्टेशन परिसर के अंदर जाने दिया जा रहा था। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 13 ट्रेन पेयर अलग-अलग दिन पर चलाए जा रहा है जहां इन स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है तो वहीं इस दौरान यात्री भी खुश दिखाई दिए। वही हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे यात्री वकील बताते हैं कि भारत सरकार के द्वारा दिवाली के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहे हैं इसका हम लोग उन्हें धन्यवाद करते हैं क्योंकि इसके चलने से हमें यात्रा करने में बहुत सुविधा हो रहा है अन्यथा बहुत भीड़ के साथ हमें यात्रा करना पड़ता था सीट भी नहीं मिलता था लेकिन स्पेशल ट्रेन चलने की वजह से यात्रा आसानी से हम लोग कर रहे हैं सीट भी मिल गया है। वही यात्री परमानंद कुशवाहा बताते हैं कि त्योहार के सीजन पर स्पेशल train चलाना हम लोगों के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि स्पेशल ट्रेन के चलने से हम लोग यात्रा बहुत ही सुविधाजनक तरीके से करते हैं सीट भी मिल जाता है और यात्रा भी अच्छी होती है अन्यथा भीड़ के साथ सफर करना पड़ता है और पूरे यात्रा के दौरान खड़ा होना पड़ता है ट्रेन के अंदर तो ऐसे में भारत सरकार का या फैसला बहुत अच्छा है। वही यात्री अफसाना बताती है कि मैं पहली बार स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही हूं अच्छा लग रहा है भीड़ नहीं है ट्रेन में चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं हुआ नहीं तो ट्रेन में भीड़ इतना होता है कि चढ़ भी नहीं पाते हैं लोग ऐसे में स्पेशल ट्रेन के चलने से सुविधा बढ़ी है यात्रियों की यात्रा भी बहुत सहजता से हो रहा है। वही रोशन सिन्हा बताते हैं कि स्पेशल ट्रेन चलने से ज्यादा फायदा नहीं लग रहा क्योंकि टिकट का दाम भी ज्यादा लग रहा है और ऊपर से ट्रेन काफी लेट चल रही है इसलिए स्पेशल ट्रेन के होने का कोई फायदा मुझे नहीं लग रहा बस यात्री सीट पर बैठकर जा रहे है इसकी सुविधा है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के स्टेशन हेड शिवनंद शर्मा बताते हैं कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा,झांसी,ग्वालियर, महोबा और ललितपुर के तरफ ट्रेन जाती है और इस त्योहारों के सीजन को देखते हुए 13 स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जा रही है जो अलग-अलग दिन पर अलग-अलग ट्रेन रवाना होती है किसी दिन तीन स्पेशल ट्रेन है तो किसी दिन चार तो किसी दिन दो स्पेशल ट्रेन जा रही है स्पेशल ट्रेन के चलने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी कम है और लोग आसानी से यात्रा कर रहे है। आखरी रेलवे स्टेशन खजुराहो तक स्पेशल ट्रेन से लोग यात्रा कर रहे हैं। वही इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त देखा गया।बेमौसम बारिश से किसानों की धान बचाने की चिंता बढ़ी
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक बार फिर बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।अर्नब चक्रवात के असर के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।एक तरफ दीपावली का त्योहार नजदीक है, तो दूसरी तरफ खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फसल को सुरक्षित रखने की है। क्योंकि जल्द ही धान खरीदी भी प्रारंभ होने वाली है और ऐसे समय में खेतों में खड़ी फसल पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है।किसानों का कहना है कि सालभर की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई है, लेकिन यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बिगड़ता रहा तो फसल को नुकसान होने की आशंका है।दीपावली की खुशियों के बीच अन्नदाता को अब अपनी फसल की चिंता सता रही है।अब देखने वाली बात होगी कि मौसम कब तक किसानों को राहत देता है और क्या किसान अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचा पाएंगे?फिलहाल किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं।टिहरी पुलिस ने तपोवन बैरियर पर 1.02 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर मुनिकीरेती पुलिस तपोवन बैरियर पर चेकिंग के दौरान स्कूटी से 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और स्कूटी सीज की गयी। अभियुक्त अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना व जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश मंत्री के नेतृत्व मेे लोगो ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली
Mahuwa, Uttar Pradesh:लखनऊ में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के बीच महराजगंज में भी जागरूकता रैली निकाली गई। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे। रैली के जरिए लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की गई। गुड्डू खान ने कहा कि बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को जन-जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। आपको बता दे महराजगंज के नौतनवा कस्बे में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली का नेतृत्व कर रहे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान ने कहा कि उनका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी के बहकावे में आने से बचाना और बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर अल्पसंख्यक, गरीब और जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वन 2 वन विथ – गुड्डू खान प्रदेश मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चाअमेठी पुलिस ने 531 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया
Amethi, Uttar Pradesh:अवैध नशे के खिलाफ अमेठी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, संग्रामपुर पुलिस ने 531 ग्राम अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर को पकड़ा, चेकिंग के दौरान संग्रामपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को धर दबोचा, मौके से उसके पास से अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजी।रुद्रपुर में भाजपा की पदयात्रा, लोकतंत्र बचाओ—अराजकता हटाओ का संदेश
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – भाजपा पदयात्रा स्थान– उधम सिंह नगर भाजपा ने आज रुद्रपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन, केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए। इस पदयात्रा की शुरुआत गांधी पार्क से हुई, जो शहर के मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, काशीपुर बायपास रोड से होते हुए गांधी पार्क में ही खत्म हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। सड़को पर जगह जगह सीएम धामी का स्वागत किया गया। गांधी पार्क में आयोजित जनसभा में सीएम ने विपक्ष पर देश भर में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है लेकिन कांग्रेस चुनावी पराजय स्वीकार करने की बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।बिहार: कुलहड़िया टोल प्लाजा पर गोलियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस और बिहार एस टी एफ की संयुक्त टीम ने बिहार में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में जा रहे तीन युवकों को अलग-अलग बोर में 19,250 जिंदा गोलियों के साथ कुलहड़िया टोल प्लाजा पर दबोچا है. गोलियों का यह खेप उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहार के दरभंगा, सिवान, सुपौल समेत कई जिलों में जाने के लिए निकल रहा था. आरोपित तीन युवक लाल्टू कुमार (मुजफ्फरपुर), चंदन तिवारी (सिवान) और सरस कुमार (अहियापुर मुजफ्फरपुर) टाटा हैरियर कार में गोलियों का बड़ा खेप लेकर कुलहड़िया टोल प्लाजा पार करने वाले थे. पुलिस ने जाल बिछाकर घेराबंदी की और कार में सवार तीनों युवकों को अलग-अलग बोर के 19,250 गोलियाँ और एक पिस्टल तथा 3 मोबाइल के साथ दबोच लिया. एसटीएफ और भोजपुर पुलिस इस बरामदगी को बड़ी सफलता मान रहे हैं. ब्रेकिंग इस पूरे मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई शुरू हुई और इसका कनेक्शन भोजपुर जिले से जुड़ा हुआ है, कुछ नाम गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के दौरान सामने आए हैं. माना जा रहा है कि गोलियों की यह खेप अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सहायक होगी. फिलहाल पुलिस मौके से गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है और इनके निशानदेही पर छापेमारी जारी है. पुलिस की इस बड़ी सफलता से शहर में हड़कम्प मचा है. बाइट: अवधेश दीक्षित (एसपी भोजपुर).बैतूल के कथित अपहरण ड्रामे का खुलासा: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के बालईमाल में हुए महिला अपहरण कांड की कहानी में अब एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जिस घटना को दिनदहाड़े हथियारों के दम पर अपहरण बताया जा रहा था, पुलिस जांच में उसके पीछे एक अलग ही कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह कोई असली अपहरण नहीं बल्कि कथित तौर पर पहले से प्लान किया गया ड्रामा था। मामले के बबलू यादव सहित दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि महिला और आरोपी बबलू की पुरानी जान-पहचान थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं और महिला के भाई की भी बबलू से दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने कथित प्रेमी बबलू के साथ जाना चाहती थी और लगातार उस पर साथ ले जाने का दबाव बना रही थी। लेकिन बबलू पहले से शादीशुदा था और महिला के परिजनों को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार 31 अक्टूबर की रात बबलू अपने कुछ दोस्तों के साथ बोलेरो वाहन लेकर महिला के घर पहुंचा। यहाँ महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और फिर महिला को बोलेरो में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस का दावा है कि इस पूरी घटना की पहले से योजना बनाई गई थी और महिला की सहमति से अपहरण का नाटक रचा गया था। हालांकि महिला ने अपने बयान में इसे अपहरण बताया है, जबकि पुलिस की जांच में अलग कहानी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने बबलू यादव सहित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े और भी राज खुलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की जांच में इस कथित अपहरण के ड्रामे की कितनी परतें खुलती हैं.दमोह के बाजार में दो वर्गों के टकराव से दिवाली खरीदारी पर असर
Damoh, Madhya Pradesh:नहीं थम रहा व्यापारियों के दो तबकों के बीच का विवाद, छोटे और बड़े व्यापारी आमने सामने... दमोह के मुख्य बाजार घंटाघर क्षेत्र और उसके आसपास त्योहारों के समय दशकों से मुख्य दुकानों के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले सीजनेवल दुकानदार अपनी दुकानें लगाते चले आ रहे है, दिवाली के त्यौहार के समय बाजार की मुख्य यानी बड़ी दुकानों के सामने जमीन पर बैठकर ये छोटे व्यापारी दीपक लाई पूजन सामग्री जैसे उत्पाद बेचते है लेकिन दुकानों के सामने दुकान लगने से बड़े व्यापारी नाराज है, प्रशासन ने इन फुटपाथी दुकानदारों को तहसील मैदान में दुकानें लगाने व्यवस्था बनाई और सोमवार को उन्हें बाजार से हटाने की कोशिश की तो महिलाओं ने बबाल काटना शुरू कर दिया और हालात बिगड़ गए, पुलिस और नगर पालिका ने समझाइश दी पुलिस थाने में मीटिंग हुई लेकिन छोटे दुकानदार अपनी मांग पर डटे है तो अब व्यापारी संघ ने भी मोर्चा खोला है, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने एक साथ आकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया और कहा है कि त्योहारी सीजन में उनकी दुकानों के सामने दुकान लगने पर उन्हें परेशानी है आपत्ति है और प्रशासन इन लोगों को सड़क से नहीं हटाता तो बड़े दुकानदार प्रदर्शन करेंगे। कुल मिलाकर दीवाली से पहले दो वर्गों का आमने सामने आना अच्छे संकेत नहीं है और स्थानीय प्रशासन रास्ता निकालने में जुटा हुआ है।गैरकर्मचारी वर्षों से कर रहा विभागीय कामकाज, राशन कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:गैरकर्मचारी वर्षों से कर रहा विभागीय कामकाज, राशन कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में एक निजी व्यक्ति द्वारा सरकारी कंप्यूटर पर बैठकर विभागीय पोर्टल संचालित करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मृत्युंजय उर्फ बबलू पिछले कई वर्षों से आपूर्ति निरीक्षक के सरकारी डोंगल का इस्तेमाल कर राशन कार्ड से संबंधित पत्रावलियां पोर्टल पर अपलोड कर रहा है। वहीं, राशन कार्ड बनवाने के नाम पर जरूरतमंदों से अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं। मामले में आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरी ने मृत्युंजय को अपना कर्मचारी मानने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि गैरकर्मचारी को सरकारी डोंगल और विभागीय पोर्टल इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी? अब उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और सरकारी डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल की जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने गई प्रशासनिक टीम पर हमला
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर इमलिया गांव में सोमवार देर रात अवैध खनन की जांच करने पहुंची राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो लेखपाल समेत अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया था। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर की सीयूजी से प्राप्त निर्देश के बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम में दो लेखपाल और सुरक्षा गार्ड शामिल थे। कार्रवाई के दौरान खनन विभाग की टीम भी मौजूद रही। मौके पर जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। इसी दौरान वहां मौजूद जेसीबी और डंपर भागने लगे। प्रशासनिक टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की तो कथित तौर पर खनन में शामिल लोगों ने हमला कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव के पैर में गंभीर चोट आई और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह और सुमित कुमार समेत अन्य कर्मचारियों को भी चोटें पहुंचीं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौके पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम अवैध खनन रोकने गई थी। वहीं, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से एक डंपर सीज किया गया है तथा दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। डीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना की विस्तृत जांच में जुटी हैं। प्रशासनिक टीम पर हमले के बाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर डंपर ने दुकानों को कुचला, किसी के घायल नहीं
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर बेकाबू डंफर ने दर्जनों दुकानों को रौंद दिया। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग हाईवे पर तकिया चौराहे के पास का है। यहाँ अमावां ब्लॉक के निकट देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दर्जनों दुकानों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।सतना के पीएम आवास कॉलोनी में गैस सिलेंडर आग से बड़ा हादसा टल गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना: उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर पहुंचाने आए एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन को आग की लपटों में घिरा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में वाहन से सिलेंडरों को नीचे उतारना शुरू किया। लोगों की इस बहादुरी और मुस्तैदी से एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल
Usahait, Uttar Pradesh:नियाजी खान/बदायूँ: यूपी के बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला
