262701
लखीमपुर खीरी में प्राइवेट हॉस्पिटल में गई जच्चा की जान, अस्पताल में बढ़ती लापरवाही
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन रोड स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में एक जच्चा की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के बच्चे का जन्म हुआ इसके कुछ देर बाद महिला की जान चली गई लेकिन बच्चा सही सलामत है। अस्पताल में लापरवाही के चलते लोगों की जान जोखिम में है। अधिकारियों की कार्रवाई में देरी का कारण स्पष्ट नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर उद्योगपति ने शादी की सालगिरह पर पौधारोपण से पर्यावरण संदेश दिया
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के प्रसिद्ध उद्योगपति ने अपनी बेटी सलोनी और दामाद तुषार गुप्ता की शादी की तीसरी वर्षगांठ पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परिवार ने इस खास अवसर को सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाते हुए पौधारोपण किया और लोगों को भी शुभ अवसरों पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। रोशन लाल कम्बोज ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य शुभ मौकों पर पौधे लगाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। “हमें अपने हर खुशी के अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना चाहिए। पौधारोपण और स्वच्छता से ही समाज सुरक्षित रह सकता है।” वहीं समधी ने कहा कि उन्हें सलोनी जैसी संस्कारी बहू मिलने पर गर्व है। उन्होंने बेटे तुषार और बहू सलोनी के नाम पर 11 पौधे लगाने की घोषणा भी की। परिवार की इस पहल को लोगों ने प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की。0
0
Report
ऋषिकेश में सप्ताहांत भीड़ से यातायात थम गया, हरिद्वार-दिल्ली मार्गों पर भीषण जाम
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: सप्ताहांत पर ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण पूरे शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया। इस भारी भीड़ के चलते ऋषिकेश-हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर यातायात की गति धीमी हो गई, जिससे यात्रियों और आगंतुकों को असुविधा का सामना करना पड़ा。0
0
Report
हरीश रावत: बंगाल हिंसा देश के लिए खतरनाक, लोकतंत्र में नहीं होनी चाहिए हिंसा
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। बंगाल में BJP ने हिंसा का तांडव शुरू कर दिया है। यह देश के लिए भी बहुत बुरा है। किसी के भी खिलाफ हिंसा अस्वीकार्य है। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं।"0
0
Report
Advertisement
हरदोई में मकान बंटवारे के विवाद में चचेरे भाई ने ली हत्या
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बेहंदर क्षेत्र में मकान बंटवारे का विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द गांव निवासी प्रदीप कुमार, जो बेहंदर सहकारी समिति के निलंबित सचिव थे, की उनके चचेरे भाई पिंटू उर्फ पंकज ने लाठी से हमला कर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब प्रदीप मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे का जीना बनवा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए पिंटू ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रदीप पर हमला बोल दिया। सिर पर लाठी लगने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपित परिवार समेत मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में प्रदीप को बेहंदर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि मकान के जीने और बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की जाएगी।0
0
Report
देवरिया केस: अवतार नशा मुक्ति केंद्र संचालक गिरफ्तार, दो मौत का मामला उजागर
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के सदर कोतवाली पुलिस ने आज अवतार नशा मुक्ति केंद्र में एक हफ्ते के अंदर दो लोगों के संदिग्ध मौत के मामले में केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें अवतार नशा मुक्ति केंद्र में 21.5.26 और 25.5.26 एक हफ्ते के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में सुरेश यादव और रितेश कुमार की मौत हुई थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी और इस मामले में पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए केंद्र के संचालक पंकज मिश्रा को आज गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
पद्म भूषण पाने वाले भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री धामी ने बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान "पद्म भूषण" से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, सांसद, राज्यपाल और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्री कोश्यारी ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भगत Singh कोश्यारी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और विकास के विभिन्न आयामों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा。0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:MORADABAD (UP): HEAVY RAINFALL LEADS TO WATERLOGGING IN SEVERAL PARTS OF CITY मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव0
0
Report
इटावा में तेज आंधी-बारिश से दीवार गिरने पर आंगनवाड़ी कर्मी की मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में तेज आंधी और बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। 8 फीट ऊंची दीवार गिरने से आंगनवाड़ी कार्यकत्री विद्यावती की मौत हो गई, उनके पति कैलाश घायल हो गए और दीवार में दबकर कुछ जानवर भी मर गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर विक्रम राघव और तहसीलदार राजकुमार ने परिजनों से मुलाकात की और शासन से मदद दिलाने की बात कही।0
0
Report
गाजीपुर हत्या: MLC ने सुनियोजित साजिश दावा कर कठोर कार्रवाई की मांग
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की हत्या का मामला अब तूल पकड़ रहा है। बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तुलसी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान एमएलसी ने साफ कहा कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं बल्कि सुनियोजित वारदात है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि अगर पहले की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद आज विनीत राय जिंदा होते। एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले से अवगत कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तुलसी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तुलसी ने कहा कि विनीत राय की हत्या बेहद गंभीर और सुनियोजित घटना है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने वर्ष 2023 में भी इसी तरह की घटनाओं और धमकियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी थी, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया। एमएलसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है और रोज इसकी समीक्षा होती है। बावजूद इसके गाजीपुर में लंबे समय से सक्रिय गैंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। धर्मेंद्र सिंह तुलसी ने पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत रूप से इस केस की मॉनिटरिंग करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पुरानी रंजिश और रंगदारी के एंगल पर भी गंभीरता से जांच करने की बात कही। एमएलसी ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने।0
0
Report
Advertisement
मदन मित्रा: सांसदों पर हमले के बाद बीजेपी से सुशासन की माँग
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसदों अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के संबंध में TMC नेता मदन मित्रा कहते हैं, \"वे अभी भी सदमे में हैं। उन्हें दवा और इलाज की ज़रूरत है। हम उनसे मिलने गए थे। आज कल्याण बनर्जी के साथ ऐसा हुआ और तीन दिन पहले सौगत रॉय के साथ। ये सभी वरिष्ठ सांसद हैं... जनता सब कुछ देख रही है। BJP को सुशासन देना होगा, क्योंकि वे सत्ता में हैं...\"0
0
Report
बूंदी के ठेके पर सेल्समैन पर हमला, पुरानी रंजिश उजागर
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन बूंदी बूँदी से बड़ी खबर शराब के ठेके पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला पुरानी रंजिश को लेकर ठेके पर पहुंचे हमलावर लाठी-डंडों से लैस युवकों ने ठेके पर किया हंगामा ठेके के अंदर मौजूद सेल्समैन ने डर के चलते लगाई कुंडी गेट खोलते ही सेल्समैन उदयलाल गुर्जर पर किया हमला लाठियों से मारपीट में सेल्समैन घायल dूसरा युवक गिर्राज लागड़ी मौके से बचकर निकला नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा गांव की घटना फिल्मी अंदाज में हुई मारपीट से इलाके में मचा हड़कंप0
0
Report
CM मोहन यादव ने भाजपा प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): MADHYA PRADESH CM MOHAN YADAV ATTENDS BJP TRAINING CAMP CONCLUDING SESSION / VISUALS इंदौर, मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने कहा, "BJP पूरे देश में शहरी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। प्रशिक्षण के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है। पहले, संभाग के भीतर जिला-स्तरीय ढांचा हुआ करता था। मुझे बताया गया है कि हमारे प्रशिक्षण सत्र अब पूरे हो चुके हैं..."0
0
Report
Advertisement
सतना में आंधी-तूफान से बड़ा खतरा, घर के बाहर फॉल्ट ने आग लगाई
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी कहर बरपाया है। प्रेम नगर स्थित कपूर सर्विस सेंटर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर हरिओम अग्रवाल के घर के बाहर अचानक विद्युत केबल में जोरदार फॉल्ट हो गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। तारों से उठती लपटों को देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।0
0
Report
भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर तेजाब से भरे टैंकर के पलटने से चालक की मौत
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेजाब (केमिकल) से भरे टैंकर के चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भोजासर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। भोजासर थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। टैंकर में तेजाब (केमिकल) भरा हुआ था, जो अहमदाबाद से पंजाब की ओर जा रहा था। हादसे में टैंकर चालक बाबूराम पुत्र हीराराम, निवासी सड़ा, थाना सिंधरी, जिला बालोतरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस व प्रशासन की टीम ने चालक के शव को बाहर निकालकर सीएचसी आऊ पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटाने का कार्य किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
11 केवी लाइन पोल से टकराने पर बाइक सवार की मौत, बेलवा में हादसा
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर से तिंवरी रोड़ पर खड़ी 11 केवी की विधुत लाईन के पोल से एक बाईक सवार जाकर टकराया जिससे पोल टूटकर नीचे गिर गया एवं पोल के नीचे दबनें से बेलवा ग्राम पंचायत निवासी एक 32 वर्षिय युवक की मौत हो गयी । मृतक के शव को बालेसर सीएचसी लेकर आये जहां पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया । वही बालेसर पुलिस भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस एंव प्रत्यशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बेलवा ग्राम पंचायत निवासी 32 वर्षिय भोमराज सोनी पुत्र जवरीलाल सोनी अपने ससुराल ओसियां गया हुआ था। रविवार को दोपहर के समय वह ससुराल से वापिस अपने घर बेलवा लौट रहा था कि बालेसर – तिंवरी रोड़ पर बिराई गांव में उसकी बाईक सड़क किनारें खड़ी 11 केवी की विधुत लाईन के पोल से जाकर टकराई। बाईक की टक्कर लगते ही विधुत पोल नीचे गिर गया एवं वह युवक बाईक सहित पोल के नीचे दब गया । आसपास के लोग दोड़कर आये पहले तो करंट के डर से कोई पास नही गया । बाद में बिजली घर से लाईट कटवाकर उसको पोल के नीचे से निकाल कर बालेसर सीएचसी लेकर आये जहां पर नर्सिगं ऑफिसर रामप्रसाद, जितेन्द्र सोनी सहित स्टाफ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । वही घटना की जानकारी मिलने पर बालेसर थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश डूडी मय जाब्ता सीएचसी पहुंचे मृतक के शव को बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया । वही मृतक के भाई और परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामलें की तलाश में जुटी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
