Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kushinagar274403

कुशीनगर में पुरानी रंजिश की चाकूबाजी, मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो घायल

PKPramod Kumar Gour
Oct 19, 2025 03:32:23
Kushinagar, Uttar Pradesh
Breaking - कुशीनगर - पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई चाकूबाजी - पिता के साथ मेडिकल स्टोर चला रहे नेबुलाल पर दो युवक ने किया चाकू से हमला - घटना का बीच बचाव करने गए पिता पर भी हमलावरों ने बोला हमला - दोनों को लगा चाकू , जवाब में मेडिकल स्टोर संचालक ने भी नुकीले हथियार से किया वार - हमलावर आकाश और प्रिंस भी हुए घायल - सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा ईलाज - नेबुलाल और प्रिंस गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर - चाकूबाजी की घटना से अफरातफरी का माहौल - कसया नगर में सपहा रोड स्थित नहर बाईपास की घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
Oct 19, 2025 06:18:55
Lucknow, Uttar Pradesh:बसपा को मजबूत करने के लिए खुद सक्रिय हुई मायावती अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठन की मजबूती की रूपरेखा नेताओं को समझाने के बाद अब देश के अन्य राज्यों में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। इसके लिए आज देश के अन्य राज्यों के केंद्रीय व स्टेट कोआर्डिनेटर और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आकाश आनंद भी शामिल रहे। पिछले कई चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही बसपा अब नये सिरे से संगठन को सक्रिय करने में जुटी है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो ने संगठन में हाल ही में बड़ा फेरबदल किया है। भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के साथ उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी वापस ले लिया गया है। साथ ही सभी राज्यों को छह सेक्टर में बांटकर नए सिरे से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार चुनाव में भी पार्टी दमखम दिखाने की तैयारी कर रही है और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन किया जा चुका है। इसके बाद तीन दिन पूर्व मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बैठक कर संगठन के कार्यों की रूपरेखा समझाई थी। अब रविवार को इन दो राज्यों को छोड़कर शेष संगठन को बुलाया गया है। बैठक में बसपा प्रमुख राज्यों में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही जनाधार बढ़ाने के संबंध में निर्देश देंगी। देशभर से आए पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि 9 अक्टूबर को जो लखनऊ में रैली हुई है उसे पूरे देश के पार्टी के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है बहन जी का जो निर्देश होगा उसके अनुसार देश भर में संगठन को मजबूत करेंगे。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Oct 19, 2025 06:18:26
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के भरड गांव में शनिवार रात को बिजली के फॉल्ट से एक किसान के गोदाम में आग लग दी। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें आलू बीज के 100 कट्टे और सिंचाई के उपकरण जलकर खाक हो गए। इस घटना में किसान बिरमानंद पाटीदार के गोदाम में रखी बीज आलू की लगभग 100 बोरियां और सिंचाई के लिए रखी 60 पाइप की छड़ें पूरी तरह जल गईं। गोदाम के पास रखा पशुओं का चारा (सुकला) भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों व पाइपों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Oct 19, 2025 06:18:07
Satna, Madhya Pradesh:सतना। धर्मनगरी चित्रकूट की पुण्य सलिला मंदाकिनी के तट पर दीपोत्सव की धूम है। पांच दिवसीय दीपावली मेला में लाखों श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने का सरकारी अनुमान है। माना जा रहा है कि 5 दिनों में देश के कोने-कोने से लगभग 25 लाख श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच कर राजाधिराज मत्यगजेंद्र का जलाभिषेक कर श्री कामदगिरी की प्रदक्षिणा करेंगे। कई दशकों बाद चित्रकूट को बेहतरीन तरीके से सजाया एवं संवारा गया है। मंदाकिनी तटों में जहां अत्याधुनिक लाइटिंग के साथ विजुअलाइजेशन किया गया है तो वहीं कामदगिरि परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र 11 जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एएसपी (ग्रामीण) प्रेमलाल कुर्वे के मुताबिक डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 19, 2025 06:17:59
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 19, 2025 06:17:45
Chandigarh, Chandigarh:दिवाली के त्यौहार का उत्साह हर ओर दिखाई दे रहा है । खास तौर पर बाजारों में दिवाली के त्यौहार को लेकर अलग ही रौनक है। दिवाली के त्योहार पर लोग अपने घरों के साथ स्थाई करते हैं घरों को खूब सजाते हैं और दिवाली के दिन मिट्टी के दीए जलाकर पूजा पाठ करते हैं। बाजार में अलग-अलग तरह के सजावटी सामान दिखाई दे रहे हैं जिससे लोग खरीद कर अपने घरों में लगते हैं ऐसा माना जाता है कि घरों की साफ सफाई करके घरों को सजाने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है. इसीलिए लोग खूब उत्साह के साथ अपने-अपने घरों को सजाते हैं इसके अलावा दिवाली के दिन मिट्टी के दीयों का भी खास महत्व होता है। आजकल बाजार में सामान्य दीयों के साथ-साथ डिजाइनर दिये भी देखने को मिल रहे हैं। जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और सस्ते भी हैं। दीये का रेट मात्र एक रुपए से शुरू हो जाता है और उसके बाद अलग-अलग तरह के छोटे और बड़े, डिजाइनर और सुंदर दिय् मिल जाते हैं। जिन्हें लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 19, 2025 06:17:16
0
comment0
Report
ABArup Basak
Oct 19, 2025 06:17:02
Mal Bazar, West Bengal:রাজাডাঙ্গায় শর্ট সার্কিটে অগ্নিকাণ্ড, অল্পের জন্য বড় বিপদ থেকে রক্ষা ক্রান্তি ব্লকের রাজাডাঙ্গা গ্রাম পঞ্চায়েতের রাজাডাঙ্গার চেলের পাড়ায় এদিন অগ্নিকাণ্ডের ঘটনা ঘটে। স্থানীয় বাসিন্দা আলি উল হকের ঘরে হঠাৎই ইলেকট্রিক শর্ট সার্কিটের ফলে আগুন ধরে যায়। নিমিষের মধ্যেই আগুন ছড়িয়ে পড়ে এবং পুরো ঘরটি আগুনে ভস্মীভূত হয়ে যায়。 ঘটনাটি সম্পর্কে স্থানীয় হাফিজুল হক জানান, “কারেন্টের মিটার থেকেই আগুন লেগেছিল। মুহূর্তের মধ্যেই আগুনে ঘর ছারখার হয়ে যায়। তবে স্থানীয় মানুষের দ্রুত উদ্যোগে আগুন নেভানো সম্ভব হয়, ফলে পাশের অন্যান্য ঘরবাড়ি রক্ষা পায়。 ঘটনার খবর পেয়ে ইলেকট্রিক ডিপার্টমেন্টের কর্মীরা ঘটনাস্থলে পৌঁছে তৎপরতার সঙ্গে মিটারের সংযোগ বিচ্ছিন্ন করে আগুনের উৎস স্থানটি নিরাপদে সরিয়ে রাখে。
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 19, 2025 06:16:34
Ranaghat, West Bengal:বছর ধরে ভাঙনের কবলে নদীয়ার শান্তিপুর ব্লকের বিভিন্ন এলাকা। গত কয়েক দশকে ভাগীরথীর ভাঙনে তুলিয়ে গেছে বিঘার পর বিঘা চাষের জমি ঘরবাড়ি সহ বিভিন্ন এলাকা। এবছর অতিরিক্ত বৃষ্টিপাতে কারণে শান্তিপুরের হরিপুর অঞ্চলের মেথিরডাঙা গ্ৰামের বালিচর এলাকায় দুই কিলোমিটার ভাগিরথীর পাড় ভেঙে যায় নদী গর্ভে। আতঙ্কে দিন কাটছিল পাড়ে বসবাস করা একাধিক পরিবার। বর্ষা একটু কমতেই ভাঙন রোধে তৎপর জেলা সেচ দপ্তর। আজ সকাল থেকেই বালির বস্তা ক্যারেট করে বাসের খাঁচা তৈরি করে ফেলা হচ্ছে তার মধ্যে বালির বস্তা। সাময়িক ভাবে স্বস্তি মিলছে ভাগিরথীর পাড়ে বসবাস করা পরিবার গুলো। ভাগীরথীর পার বাঁধানোর ফলে খুশি স্থানীয় বাসিন্দারা
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Oct 19, 2025 06:15:33
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी लोकेशन चौरासी हेडलाइन - सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका एंकर इंट्रो - चौरासी(डूंगरपुर) - डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बेडसा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का लहूलुहान हालत में शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बॉडी - पुलिस के अनुसार बेडसा के कोदला फला निवासी कल्पेश ननोमा कल शाम को घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। आज सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में कल्पेश का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। वही सड़क पर खून फैला हुआ था। घटना की सूचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंचे। वही सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वही पुलिस भी प्रथम दृष्टया हत्या ही मान रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। फिलहाल शव मौके पर ही पड़ा हुआ है वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 19, 2025 06:02:28
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 19, 2025 06:02:15
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में छोटी दीपावली के दिन एक बड़ी घटना सामने आई है। जल गोविंद मठ के पास NH 31 के किनारे 100 साल पुराना एक गुलर का पेड़ बाइक सवार व्यक्ति पर गिर जाने से उसकी मौत हो गई। विपिन कुमार जल गोविंद में अपने घर में ही राशन का दुकान चलाते थे। वे सुबह दुकान का सामान लाने के लिए बाजार गए थे। दुकान पर पहुंचने के बाद वे एक ग्राहक से बात कर रहे थे। तभी अचानक गूलर का पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह पेड़ को जेसीबी से हटाकर उनको बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top