Back
कुशीनगर में अवैध गन्ना ट्रालों से हादसे; विभाग ने जारी किया जुर्माना
PKPramod Kumar Gour
Feb 05, 2026 03:02:31
Sonbarsa, Uttar Pradesh
जान के दुश्मन बने अवैध रूप से संचालित हो रहे गन्ना लदे ट्रॉले
कृषकों की आड़ में चीनी मिलो को गन्ना सप्लाई करने वाले ठेकेदार परिवहन विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। ठेकेदार कृषि कार्य में प्रयोग होने वाली ट्रालियों के चेचिस को मोडिफाइड करा कर उन्हें बड़ा कर दे रहे है। और इन बढ़े हुए चेचिस के सहारे उसकी बाड़ी तैयार कर उस पर दिन दहाड़े क्षमता से 3 गुना गन्ना लादकर चीनी मिलो को सप्लाई कर रहे है। इस कार्य से ठेकेदार जहां कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा रहे है वही सड़क पर ओवरलोड चल रहे इन ट्रालों से आए दिन हादसे होने से लोगों की जान जा रही है। कुशीनगर में बीते 3 महीनों के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा लोग इन ट्रालो के चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके है। बावजूद इसके अवैध रूप से संचालित हो रहे इन ट्रालों पर कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं गन्ना लदे ट्रक और ट्रॉले सड़को पर बेतरतीब खड़े होते है जिनसे आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है।
दरअसल कुशीनगर में गन्ने की बहुआयत मात्रा में खेती होती है गन्ना यहां की मुख्य नगदी फसल है। फसल तैयार होने के बाद कुछ किसान स्वयं चीनी मिलो को गन्ना सप्लाई करते है तो अधिकतर किसान गन्ना सेंटरों पर गन्ने की तौल कराते है जहां से यह गन्ना ठेकेदारों के माध्यम से चीनी मिलो को सप्लाई होता है। कहा ठेकेदार कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में नियमों को ताक पर रखकर इन ट्रालो का संचालन करते है।
कुशीनगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे इन ट्रालों पर परिवहन विभाग के अधिकारी निरंतर कार्यवाही की बात तो कह रहे है लेकिन अवैध रूप से चल रहे ट्रालो का संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। परिवहन विभाग ने गन्ना सीजन शुरू होने के बाद से अबतक 18 ट्रालो पर कार्यवाही करते हुए 9 लाख 55 हजार का जुर्माना वसूला है। इसके अलावा परिवहन विभाग के अधिकारी चीनी मिलो के प्रबंधकों और गन्ना सेंटर संचालित करने वाले ठेकेदारों से बात कर अवैध ट्रालो को सड़को पर ना चलाने की बात कह रहे है।
Mo. Azeem - RTO Kushinagar
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report