274304
कुशीनगर-प्राचीन देवी मंदिर से दान पात्र चोरी,जांच मे जुटी पुलिस
Khajuria, Uttar Pradesh:कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना के खजुरिया गांव स्थित प्राचीन कोट देवी मंदिर मे रखा गया दानपात्र,घंटा,कलश को अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।प्रधान की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर खुलासा करने मे लगी हुई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुर में ईद-उल मिलाद पर आरा में विशाल झांकी जुलूस, भाईचारे का संदेश
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आज ईद उल मिलाद को लेकर जगह-जगह झांकियां निकाली गईं। इसी क्रम में आरा शहर में एक विशाल झांकी जुलूस का नजारा देखने को मिला। इस जुलूस में हजारों मुस्लिम भाइयों ने हिस्सा लिया और तरह-तरह की झांकियां भी देखने को मिलीं। आपसी भाईचारा का नारा देते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल मिलाद पर्व को बड़े ही जोश और उल्लास के साथ मनाया। झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हो। वही इस झांकी जुलूस में लोग अल्लाह का नारा लगाते हुए सबके सलामती का दुआ मांगते दिखाई दिए। इस झांकी जुलूस का मॉनिटरिंग खुद जिलाधिकारी भोजपुरी मानेष मीणा और पुलिस अधीक्षक भोजपुरी अवधेश दीक्षित कर रहे थे। जगह-जगह दंडाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ये विशाल जुलुश आरा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रमना मैदान के कर्बला में जाकर समाप्त हुई और लोगों ने एक दूसरे से गले लगा कर आपसी भाईचारा का संदेश दिया。0
0
Report
अंबाला जेल से रिहा निहंग सुरमख सिंह; गुरसिमरन मंड के विरोध में रोड जाम मामला
Ambala, Haryana:आज अंबाला जेल से रिहा हुए निहंग सुरमख सिंह, 13 अगस्त को अंबाला में रोड जाम हटाने के दौरान हुए थे घायल, पुलिस ने अस्पताल से किया था गिरफ्तार, गुरसिमरन मंड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सिख संगत ने लगाया था अंबाला में जाम0
0
Report
महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर साधा निशाना: सदन में रामलीला, साझा एजेंडा नहीं
Chandigarh, Chandigarh:महिपाल ढांडा का बयान。 चंडीगढ़ संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा का बयान。 बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से 3 दिन सत्र का फैसला हुआ है。 विपक्ष के सत्र की अवधि बढ़ाई जाने पर महिपाल ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है अगर विपक्ष के पास कोई एजेंडा है, तो उसे लेकर आए, सरकार चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष वर्कआउट करके भाग जाता है जनहित का कोई मुद्दा विपक्ष के पास नहीं है, सिर्फ अपनी बात कहते हैं और बिना सुने चले जाते हैं विपक्ष सिर्फ सदन में अपनी रामलीला दिखाने आता है कांग्रेस ने सदन की गरिमा को कमजोर किया है।0
0
Report
Advertisement
रांची के हाट बाजारों से बाइक चोरी गैंग गिरफ्तार, 8 बदमाश शामिल
Ranchi, Jharkhand:रांची के शहरी इलाके के भीड़ भाड़ वाले हाट बाजारों से बाइक की चोरी कर उसे ग्रामीण इलाकों न खपाने का कार्य ये बाइक चोर गिरोह किया करता था। गैंग का मास्टर माइंड और पूर्व में 11 बार छुरी के केसेज में जेल की हवा खा चुका भरता बैठा भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। दरअसल धुर्वा थाना क्षेत्र में हाल के दिनो में बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ था। जिसे लेकर पुलिस के द्वारा चेकिंग लगाई गई थी और उसी चेकिंग के दरम्यान एक बाइक और उसपर तीन सवार को पकड़ा गया जांच में ये बात सामने आई कि बाइक चोरी की है। जिसके बाद मामले का अनुसंधान किया गया जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी आरोपियों में भरत बैठा, सुनील करमाली, रोहित उरांव, रोहित कुमार मुंडा, प्रदीप उरांव, संजय गंझू, सरजू मुंडा और सुमित उरांव शामिल है।0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में राखी के साथ विकास का दावा किया; कांग्रेस पर हमले तेज
Jaipur, Rajasthan:Anchor निकाय चुनाव की टिकटों के एलान से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में राखी का पर्व मनाया। सीएम को राखी बांधने के लिए बहनों में जबरदस्त उत्साह दिखाया दिया। सीएम ने इस दौरान एक एक कर प्रदेश में उनकी सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया तो कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथ लिया शहरी निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में हुंकार भरी। बहनों से राखी बँधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले। मुख्यमंत्री बी कहा, पाँच साल में कांग्रेस सरकार ने जितने काम किए थे। उनके सरकार ढाई साल में ही उससे कहीं ज़्यादा विकास के काम कर चुकी है। सीएम ने कहा की कांग्रेस को विधानसभा में हमने विकास के मुद्दे पर बहस की खुली चुनौती दी थी पर कांग्रेस बहस के बजाय सदन छोड़ कर ही भाग गई सीएम ने सांगानेर की जनता का आव्हान किया कि विकास के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरी है भजनलाल शर्मा ने उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धि को वन स्टेट वन इलेक्शन के रूप में बताया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा— मीठा मीठा मेरा खट्टा खट्टा तुम्हारा राजनीति में ऐसा नहीं चलता है— कांग्रेस हमें चेतावनी देती थी की प्रदेश में आपका काकाजी भी वन स्टेट वन इलेक्शन नहीं करा पाएगा पर आज वही काकाजी वन स्टेट वन इलेक्शन करा रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि राजस्थान में हमारी सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करें। सीएम ने सांगानेर की जनता के प्रति अपने लगाव और आत्मीयता का इजहार किया। भजनलाल शर्मा ने बोले, आपके आशीर्वाद की बदौलत मैं प्रदेश संभाल रहा हूँ आप सब मिलकर सांगानेर का खयाल रखें। उनकी सरकार सांगानेर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का भी दावा किया बहरहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी तो बहनों में भी सीएम को राखी बांधने की होड़ मची थी। कार्यकर्ता टिकट से पहले सीएम का ध्यान आकर्षित करने में जुटे थे। पर उन सबमें पार्टी के प्रति समर्पण का भाव हर ओर दिख रहा था। आख़िरकार ये सांगानेर की जनता का सीएम के प्रति प्यार था जो आज इस तरह से सैलाब बनकर उमड़ रहा था0
0
Report
चीनी कीमतों में गिरावट के संकेत, सरकार का भरोसा फिर से आम जनता पर
चीनी के दामों में इस हफ्ते को लेकर अब सरकार का भी बयान समझाया है सरकार और लोकल प्रशासन की ओर से शास्त्र पर कहा गया है कि चीनी की कमी नहीं है चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ऐसे में चीनी के दामों में इजाफे को लेकर लोगों का कहना है कि चीनी के दामों में इजाफा हुआ है पहले लोग 40 से 45 रुपए प्रति किलो चीनी खरीदते थे लेकिन अब चीनी के दाम 65 से ₹70 प्रति किलो है लेकिन अब हाल ही में सीएम योगी के बयान के बाद चीनी के दाम में गिरावट आनी शुरू हुई है लोगों को सरकार पर विश्वास है कि सरकार चीनी के दामों को एक बार फिर आम पब्लिक की सहूलियत के हिसाब से ले आएगी साथ ही लोगों ने कहा कि जमाखोरों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
बराल- पुसार मार्ग पर सीरे से भरा ट्रक पलटा, खेत में सीरा फैला
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में बराल - पुसार मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार को बचाने के चक्कर में सीरे से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया और खेत में सीरा फैल गया और ट्रक चालक घायल हो गया। जैसे सीरा फैलने की सूचना लगते ही ग्रामीण बाल्टीयां लेकर सीरा लूटने पहुँचे और लोगों में सीरा लूटने की होड़ मच गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांगनॉली गांव के पास बराल - पुसार मार्ग के कृष्णा नदी के पास सीरा से भरा ट्रक कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खेत में पलटा गया था; ट्रक पलटने से खेत में भारी मात्रा में सीरा फैल गया था जिसे लूटने के लिए बाल्टीयां लेकर पहुंचे ग्रामीणों में मची होड़ मच गई थी।0
0
Report
देहरा में दुकान से 725 बोतल शराब बरामद; एक्साइज एक्ट मामला दर्ज
Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:लोकेशन : देहरा पुलिस जिला देहरा के तहत मोइन पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 725 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 725 बोतल शराब बरामद हुई। एसपी संदीप धवल के अनुसार पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था。0
0
Report
कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी की भूमिका पर नया बयान सामने
Jaipur, Rajasthan:0
0
Report
Advertisement
पिंजौर में बुटीक संचालिका की हत्या: डायरी में पति को आरोपी बताने से सनसनी
Panchkula, Haryana:पंचकूला के पिंजौर में बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी। जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो राजू नामक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। वह पूरी तरह होश में नहीं थी। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। CCTV में कैद हुई वारदात। संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया। इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है। डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’... मामला महिलाओं के प्रति घरेलू विवाद बताने वाले डायरी के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।0
0
Report
आगरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दूध-खोया मिलावट पर सख्ती
Agra, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई आगरा में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा सैंया टोल प्लाजा पर 7 हजार लीटर दूध पकड़ा दूध के जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया चालक दूध का नमूना लेकर 7 हजार लीटर दूध कराया नष्ट दूध की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई फतेहाबाद के नाथूपुर में 145 किलो खोया नष्ट कराया खोया की कीमत करीब 29 हजार रुपये मौके से 52 किलो वनस्पति जैसा अपमिश्रक सीज मिठाई, दूध, दही, पनीर, घी और खोया समेत 16 नमूने लिये सभी नमूनें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रक्षाबन्धन को लेकर खाद्य विभाग का अभियान जारी रहेगा0
0
Report
उदयपुर ईद मिलादुन्नबी जुलूस में पटाखा विस्फोट से 22 वर्षीय सलमान की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दोरान पटाखा फोड़ते समय एक युवक की मौत हो गई। जिससे जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल युवक मिनी स्टील गन में आलू बम नामक पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान गन का ढक्कन अचानक खुलकर तेज रफ्तार से युवक की गर्दन पर जा के लगा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग घायल युवक को तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.0
0
Report
Advertisement
निवाड़ी में बारिश ने ड्रेनेज फेल, जलभराव में सरकारी दफ्तर पानी में डूबे
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी शहर में हुई बारिश ने नगर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, वहीं सरकारी कार्यालय भी पानी में डूबे नजर आए, हालात ऐसे रहे की कर्मचारियों और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा, तस्वीरें निवाड़ी शहर की हैं जहां बारिश के बाद सरकारी कार्यालय परिसर पानी से लबालब नजर आ रहे है, जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई जगहों पर जमा हो गया, सरकारी कार्यालयों के आसपास पानी भरने से कर्मचारियों और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, स्थानीय लोगों का कहना है की हर साल बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या सामने आती है, बारिश ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
ATM मशीन काटते दो बदमाश गिरफ्तार; हथियार और बुलेट बाइक बरामद
Bharatpur, Rajasthan:ATM मशीन काटते हुए दो आरोपी गिरफ्तार, कांस्टेबल ने दुकान के अंदर बंद किये दोनों बदमाश, निगरानी रख रहे बदमाशों के साथी फरार भरतपुर के मथुरा गेट थाने में ATM मशीन काटते हुए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों कई औजार और एक बुलेट बाइक को जब्त किया गया है। इसके साथ ही बदमाशों पर निगरानी रख रहे उनके साथी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एक कांस्टेबल की सजगता से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मथुरा गेट थाने के SHO हरलाल मीणा ने बताया कि देर रात दो लोग MSJ कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की ATM मशीन काट रहे थे। इसी दौरान वहां कांस्टेबल उदय सिंह गश्त करता हुआ पहुंचा। उदय सिंह को जैसे ही पता लगा कि दो लुटेरे ATM मशीन को काट रहे हैं। तभी उसने ATM मशीन वाली दुकान की शटर को बंद कर दिया。 पुलिस को देख बदमाशों के साथी हुए फरार शटर को बंद कर उदय सिंह ने थाने पर घटना की सूचना दी। उदय सिंह को देख दोनों लुटेरों पर निगरानी रख रहा उनका साथी वहां से फरार हो गया। सूचना पर तुरंत मथुरा गेट थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। दोनों लुटेरों को वहां से पकड़ा गया。 दोनों लुटेरों ने पूछताछ में अपना नाम अजय चौधरी निवासी अभोर्रा थाना कुम्हेर जिला डीग और कुलदीप निवासी इगलास जिला अलीगढ होना बताया। आरोपियों से 1 कटर मशीन, 1 हथौड़ा सहित कई औजार बरामद किए गए हैं। साथ ही एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। जिसके नंबर प्लेट पर टेप लगा हुआ है。 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी एक गाड़ी में भी घूम रहे थे। उसी गाड़ी से वह ATM मशीन को काट कर लेकर जाने वाले थे। वह भी फरार हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
जयपुर मिलावट मामले में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, दूषित मिठाइयां नष्ट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- मिलावट की सूचना पर कार्रवाई. CMHO जयपुर सेकंड फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई. 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक पकड़ा. 20 किलो घटिया पनीर और 125 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट करवाई. मानसरोवर क्षेत्र की मिठाइयों की दुकानों पर कार्रवाई. मानसरोवर स्थित मैसर्स डीजे पनीर उद्योग खैरथल और अलवर से मिल्क केक मंगवाकर मिठाई की दुकानों पर सप्ला करता है. मिल्क पाउडर, लिक्विड ग्लूकोज से तैयार मिल्क केक 250 रुपए किलो खरीद कीमत. चौमूं से 230 रुपए किलो में आ रहा था पनीर. पत्रकार रोड स्थित मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण. लगभग 125 किलो दूषित रसगुल्ले, कानपुरी लड्डू, घेवर, गुलाब जामुन नष्ट करवाए गए.0
0
Report
Advertisement
