icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ से किसानों की लाखों की फसल खराब, सूचना देरी पर सवाल

Sakti, एंकर,,सैकड़ों किसानों के हज़ारों एकड़ में लगे लाखों रुपए के सब्जी एवं धान फसल का नुकसान हो गया है,महानदी में आये बाढ़ को 48 घंटे से ज्यादा देर तक पानी भरने के कारण अब किसानों के लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है,महानदी से लगे ग्राम मांजर कुद, बसंतपुर, नवापारा, उपनी, साराडीह, कोसमंडा ग्राम में सैकड़ों किसानों धान फसल एवं मौसमी सब्जी फसल पानी में सड़ने से खराब हो गये हैं,, उपनी ग्राम के किसानों का आरोप है की उनको समय में प्रशासन ने सूचना नहीं दिया जिससे उनके सब्जी फसल का नुकसान हुआ है,वहीं खेत में रखे ट्रैक्टर एवं बोर पंप भी डूब गए हैं। वॉक थ्रू किसानों के साथ,
0
0
Report

दिल्ली में विधायक-कार्यकर्ता भिड़ंत: चांटा-धक्का मुक्की के वीडियो वायरल

New Delhi, Delhi:कल एक तरफ जहां तिलक नगर में दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क निरीक्षण के समय एक व्यक्ति को चांटा मारा था जिसके बाद मामला तूल पकड़ा बताया जा रहा है वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था उसे समय विधायक तिलक नगर से जनरल सिंह भी मौजूद थे. वहीं दूसरी तरफ कल चांदनी चौक के हैमिल्टन रोड पर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक से विधायक पुरनदीप सिंह सहनी हैमिल्टन रोड पर निरीक्षण करने गए तो वहां चांदनी चौक से बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की करी. आप खुद देख सकते है. ये वीडियो वायरल हो रही है. जिसे साथ धक्का मुक्की हुई वो भाजपा चांदनी चौक के मंडल उपाध्यक्ष है उनका कहना है कि वो सवाल पूछने गए थे विधायक से सवाल पूछने पर वो इतने भड़क गए कि मेरे को धक्का दिया साथ ही अभद्र भाषा बोली ओर इसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की गई है. sumsित शर्मा मंडल उपाध्यक्ष चांदनी चौक
0
0
Report

अवैध खनन ब्लास्ट से बुझावड़ के घरों में दरार, प्रशासन ने जांच शुरू की

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के बुझावड़ गांव में अवैध माइनिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच रविवार को हुई ब्लास्टिंग से सरकारी स्कूल सहित कई मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है। ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाके से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। घरों की छतें हिलने लगीं और दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं। इससे लोगों को मकान गिरने का डर सताने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से माइनिंग गतिविधियां चल रही हैं। रविवार को अवकाश के दिन ब्लास्टिंग किए जाने के बाद कई मकानों को नुकसान पहुंचा। लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना देने और शिकायत करने का दावा किया, लेकिन उनका आरोप है कि शुरुआत में मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं। बार-बार मकानों की मरम्मत करवाना उनके लिए आर्थिक रूप से मुश्किल है। ऐसे में हर ब्लास्ट के बाद उन्हें मकानों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। जी मीडिया पर मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद JDA और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि बुझावड़ क्षेत्र में कुछ माइनिंग गतिविधियां JDA के क्षेत्राधिकार में आती हैं, इसलिए दोनों विभागों की ओर से संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच की जा रही है। माइनिंग विभाग के एमई शांतिलाल भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान म mineing में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक JCB मशीन को कब्जे में लेकर गंगाना पुलिस चौकी भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ वैध माइनिंग गतिविधियां भी हैं, जबकि कुछ गतिविधियों के अवैध होने की शिकायतें हैं। इसलिए यह जांच کی जा रही है कि ब्लास्टिंग किस स्थान पर और किसकी ओर से की गई तथा मकानों में आई दरारों की वजह क्या रही। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध माइनिंग और ब्लास्टिंग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

मंडाना में पीएम ई-बस का धमाकेदार आगमन, महिलाओं के लिए मिली बड़ी राहत

Kota, Rajasthan:मंडाना में पहली बार पहुंची पीएम ई-बस, महिलाओं व बालिकाओं को मिलेगी राहत मंडाना। दरा से कोटा के बीच करीब 45 किलोमीटर दूरी के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत ई-बस सेवा शुरू हुई है। मंडाना में पहली बार पीएम ई-बस पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बस चालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रामेश्वर गुर्जर व रिंकू चौधरी के नेतृत्व में बस चालक का स्वागत किया गया। ई-बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है。 स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सेवा से महिलाओं और बालिकाओं को विशेष राहत मिलेगी। रिंकू चौधरी ने बताया कि रोडवेज बसें मंडाना कस्बे में नहीं आने के कारण यात्रियों को हाईवे बाईपास पर ही उतार दिया जाता था। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर मंडाना कस्बे में आना पड़ता था। पीएम ई-बस सेवा के मंडाना तक पहुंचने से यात्रियों को बाईपास से पैदल आने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सेवा शुरू होने पर खुशी जताई।
0
0
Report

दुर्ग: रसमड़ा में अलमारी से सोने के जेवर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छ.ग.): पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजोरा चौकी पुलिस ने रसमड़ा में घर की अलमारी से सोने के जेवर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 सितंबर को पीड़िता सरोज निषाद ने अलमारी से सोने की दो ईयरिंग और एक ठूसी माला चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही पी. विकास राव (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके घर से चोरी के सभी आभूषण बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में बाढ़: किसान पेड़ पर चढ़कर बची जान, SDRF की टीम राहत में

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में बाढ़ के पानी में फंसा किसान, पेड़ पर बैठकर बचाई जान यूपी के श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इकौना थाना क्षेत्र के मझौआ सुमाल गांव में राप्ती नदी किनारे सब्जी के खेत की रखवाली करने गया किसान बाढ़ के पानी में फंस गया। बताया जा रहा है कि पानी से बचने के लिए किसान पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम, पुलिस और बीजेपी विधायक पहुंचे। किसान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँच रही है। नेपाल से पानी आने के चलते राप्ती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के मझौआ सुमाल गांव की हैं। जहाँ राप्ती नदी के किनारे सब्जी के खेत की रखवाली करने गया किसान बाढ़ के पानी में फं Molecular न गया। बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद किसान ने एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। किसान के पेड़ पर फंसे होने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम, पुलिस और बीजेपी विधायक पहुंचे। किसान को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल से पानी आने के कारण राप्ती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। जिसके चलते नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है।
0
0
Report

हल्द्वानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए और जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने वाले ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त और स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उसके कामकाज में केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार और आयोग से जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा कायम रहना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और इन सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

यूपीआई MDR पर व्यापारी प्रदर्शन: प्रयागराज में सरकार से वापस लेने की मांग

Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाए जाने के खिलाफ व्यापारी ने किया प्रदर्शन, संगम नगरी प्रयागराज के चौक इलाके में व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों ने कहा एमडीआर वापस नहीं लिया गया तो महंगाई का बोझ व्यापारियों पर आएगा। प्रयागराज के चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर व्यापारी यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। इस के दौरान व्यापारियों के हाथों में यूपीआई पर लगाए एमडीआर विरोधी पोस्टर थे, सरकार को जगाने के लिए व्यापारियों ने थाली भी बजाई। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपने एमडीआर लगाने के फैसले को वापस ले, क्योंकि पहले से ही व्यापारी टैक्स के कई प्रकार के बोझ तले दबे हुए हैं और यूपीआई से ऑनलाइन लेनदेन पर भी एमडीआर चार्ज लगाए जाने से व्यापार को और अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। प्रदर्शनों के दौरान आवाज उठाने वालों में कई व्यापारी शामिल थे।
0
0
Report

मण्डला: बिछिया नाइट ऑपरेशन में 15 मवेशी जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

Mandla, Madhya Pradesh:बिछिया पुलिस का नाइट ऑपरेशन 5 वाहनों से 15 मवेशी जब्त, 36 लाख 35 हजार का मशरूका जब्त 9 आरोपी गिरफ्तार बिछिया पुलिस ने रात के वक्त अवैध और क्रूरतापूर्वक मवेशी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच पिकअप वाहनों से 15 मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई में 36 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित रूप से बिछिया कांजीहाउस में रखवाया गया है। 9 आरोपियों के नाम: मुकेश ओंगरे, शाहिक पार्ते, अरविंद डेहरिया, महेंद्र पार्ते, होरीलाल, विजय कुमार पार्ते, चंद्रभान देवाकर, सुनील कुमार जोगी और अमर खुंते — सभी के खिलाफ बिछिया थाने में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। एनएचवे और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बिछिया पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है。
0
0
Report

नशे में नाले में गिरने से जालौन में 55 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के रेंढ़र गांव में 55 वर्षीय राजमिस्त्री की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रामशंकर उर्फ नंदलाल जाटव के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार रामशंकर शराब के नशे में थे और घर के सामने स्थित नाले के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नाले में गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामशंकर राजमिस्त्री है और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में CEC ज्ञानेश कुमार विरोध प्रदर्शन; पुतला फूंकने की कोशिश नाकाम

Amroha, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को अमरोहा के बम्बू गढ़ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस्तीफा, बर्खास्तगी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

पटना राजभवन मार्च: कॉपियों की पुनः जाँच और पारदर्शिता की मांग तेज

MRMD Riyaz12m ago
Patna, Bihar:पटना में छात्रों का राजभवन मार्च शुरू हो गया है। छात्र संगठनों और नर्सिंग के छात्रों की ओर से यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि कॉलेजों में सामने आई कथित गड़बड़ियों को दूर किया जाए और छात्रों की कॉपियों की दोबारा जांच कराकर संशोधित परिणाम जारी किए जाएं। प्रदर्शन में सीपीआई से जुड़े कार्यकर्ताओं और एआईओ के प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। इसके अलावा महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। फिलहाल छात्र संगठनों और नर्सिंग छात्रों का यह मार्च राजभवन की ओर बढ़ रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top