Back
काग़ज़ों में मृत, असल में ज़िंदा अशोक कुमार के लिए न्याय की जंग
AMALI MUKTA
Nov 18, 2025 05:33:15
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कागज़ों में मृत, असल में ज़िंदा कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखा दिया गया है, जबकि वह पूरी तरह ज़िंदा है। उनका कहना है- अब आपका ही सहारा है, इंसाफ दिलाइए सरकार। यह सिराथू तहसील क्षेत्र के जवई पड़री गांव के रहने वाले अशोक कुमार हैं, जो इन दिनों अपने ज़िंदा होने का सबूत लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। अशोक का कहना है कि उनके पिता सूरज बली की मौत 1991 में हुई थी, जिसके बाद पुश्तैनी संपत्ति उनके नाम दर्ज हुई। लेकिन इसी दौरान जान का खतरा महसूस होने पर वह ननिहाल चले गए। अशोक का आरोप है कि इसी बीच उनकी बुआ शिवदेवी ने राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर उन्हें मृत घोषित करा दिया और पूरी ज़मीन फुलवसी के नाम चढ़वा दी। बाद में वह ज़मीन बेच भी दी गई। जब अशोक को इसका पता चला और उन्होंने आपत्ति दर्ज करानी चाही तो खुलासा हुआ कि सरकारी रिकॉर्ड में तो वह मृतक दर्ज हैं। इसके बाद से अशोक तहसील से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ आश्वासन मिल रहा है, कार्रवाई नहीं। यह मामला सिर्फ़ एक शख्स को मृत दिखाने का नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही और रिकॉर्ड में हेरफेर जैसे गंभीर सवाल भी खड़े करता है। ज़िंदा अशोक कुमार अब कागज़ों में भी ज़िंदा होने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
65
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowNov 18, 2025 06:35:1571
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 18, 2025 06:35:00Raipur, Chhattisgarh:एक्सक्लुसिव तस्वीरे
पुरानी तस्वीर से चेहरा मैच करने पर ये लग रहा है मारा गया नक्सली हिड़मा
46
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 18, 2025 06:34:3782
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 18, 2025 06:34:1538
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 18, 2025 06:34:0123
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 18, 2025 06:33:2991
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 18, 2025 06:33:0519
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 18, 2025 06:32:5259
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 18, 2025 06:32:4241
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 18, 2025 06:32:2391
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 18, 2025 06:32:0241
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 18, 2025 06:31:1272
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 18, 2025 06:30:5079
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 18, 2025 06:29:34103
Report