Back
आजमगढ़ में फर्जी लूडो ग्रुप बनाकर करोड़ों की ठगी: सूरज प्रजापति गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 18, 2025 06:32:23
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप चलाकर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक ठगी का मामला, NCRP पोर्टल पर 13 शिकायतें हैं दर्ज。
यह कार्रवाई आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। अभियुक्त सूरज प्रजापति निवासी नसीरपुर खालसा, थाना निजामाबाद का जिसने विभिन्न फर्जी टेलीग्राम आईडी से वह महादेव लूडो ग्रुप, RP Ludo World, Ludo Junction 5%, Ludo King Betting, King Ludo Club, Nisha Ludo Club, Superstar Ludo Club जैसे कई ग्रुप चलाता था। वह लोगों को ऑनलाइन गेम खेलकर आसानी से पैसा कमाने का प्रलोभन देकर ग्रुप में जोड़ता, टेबल लगवाकर बेटिंग कराता और अपने नियंत्रित बैंक खातों में पैसे जमा करवाकर ठगी करता। NCRP पोर्टल पर उसके खिलाफ 13 शिकायतें दर्ज हैं। प्रतिबिम्ब पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई थी। जहां प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने लोकेशन ट्रेस कर सूरज को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिस पर मुकदमा सं. 36/25 के तहत धारा 318(4), 319(2) BNS, 66C, 66D IT एक्ट और 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इसके द्वारा कई लोगों पर पैसा हड़पने का आरोप है, जिसे हिरासत में लेकर और विस्तृत से जानकारी की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य और प्रकाश में आएंगे आगे विधिक कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि इस अपराधी द्वारा अब तक 4 करोड़ के ठगी का मामला सामने आया है。
113
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowNov 18, 2025 07:53:330
Report
SNShashi Nair
FollowNov 18, 2025 07:53:160
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 18, 2025 07:52:590
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 18, 2025 07:52:450
Report
STSrikanta Thakur
FollowNov 18, 2025 07:51:220
Report
MCManish Chaudary
FollowNov 18, 2025 07:49:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 18, 2025 07:48:530
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 18, 2025 07:48:41Kanpur, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह
0
Report
GZGAURAV ZEE
FollowNov 18, 2025 07:48:240
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 07:48:080
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 18, 2025 07:47:520
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 18, 2025 07:47:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 07:47:090
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 18, 2025 07:46:580
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 18, 2025 07:46:450
Report